पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी के लिए लहसुन का उपयोग

पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी के लिए लहसुन का उपयोग
ADVERTISEMENTS

जब एक कपल बच्चे के लिए प्लान करता है तो इसके लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक और आर्थिक रूप से तैयार होने के साथ-साथ गर्भधारण के लिए आपका हेल्दी और फर्टाइल यानी प्रजननक्षम होना भी जरूरी है। सौभाग्य से कुछ महिलाओं के लिए गर्भवती होना कठिन नहीं होता पर कुछ के लिए यह काफी कठिन हो सकता है। उन्हें लग सकता है कि वे कुछ गलत कर रही हैं पर उनका ध्यान अपनी फर्टिलिटी या इनफर्टिलिटी पर नहीं जाता है। गर्भधारण के लिए फर्टिलिटी एक मुख्य भूमिका निभाती है। यदि आप और आपके साथी को फर्टिलिटी से संबंधित समस्याएं हैं तो आपके लिए एक आसान होम रेमेडी बहुत काम आ सकती है, जैसे लहसुन। लहसुन खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है। यह फर्टिलिटी को कैसे बढ़ाता है और इसके अन्य कौन से फायदे हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें। 

क्या लहसुन फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद होता है? 

लहसुन के गुण सिर्फ शारीरिक सुख की क्वालिटी को ही बेहतर नहीं बनाते हैं बल्कि यह इनफर्टिलिटी पर भी अच्छा काम करते हैं। लहसुन पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में काम आता है। लहसुन गर्भधारण में कैसे मदद करता है, आइए जानें; 

  • रोजाना लहसुन खाने से शरीर हेल्दी रहता है। सिर्फ 2-4 लहसुन की कलियां खाने से रिप्रोडक्टिव सिस्टम हेल्दी रहता है। 
  • लहसुन से खून साफ होता है और यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है इसलिए गर्भधारण के दौरान इसे खाने से स्टेमिना में वृद्धि होती है। 
  • लहसुन में मौजूद सेलेनियम, विटामिन सी और बी6 क्रोमोसोमल समस्याओं को खत्म करते हैं। 
  • लहसुन में एलिसिन है जो सेक्स ऑर्गन में खून के बहाव को बढ़ाता है। 

लहसुन से महिला के अंडे और पुरुष का स्पर्म हेल्दी रहता है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। पर क्या इससे फर्टिलिटी ठीक रहती है? आइए जानें; 

ADVERTISEMENTS

कई पुरुषों में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (आरओएस) इनफर्टिलिटी का मुख्य कारण होता है। जो बदले में बहुत ज्यादा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस उत्पन्न करता है और इससे शरीर में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ नहीं पाते हैं। लहसुन एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है जो पुरुषों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण हुए सेलुलर डैमेज यानी सेल्स की क्षति को कम करके इनफर्टिलिटी को ठीक करता है। 

पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में लहसुन कैसे मददगार है 

लहसुन से पुरुषों की फर्टिलिटी में भी सुधार आता है। लहसुन में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन और अन्य न्यूट्रिएंट्स कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत कारगर होते हैं। लहसुन में निम्नलिखित चीजें होती हैं; 

ADVERTISEMENTS
  • एलिसिन – यह सेक्स ऑर्गन्स तक खून के बहाव में सुधार करता है और स्पर्म को सुरक्षित रखता है। 
  • सेलेनियम – यह एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है जो स्पर्म की गतिशीलता बढ़ाता है। 
  • विटामिन सी और बी6 – ये विटामिन्स स्पर्म को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। 

पुरूषों की फर्टिलिटी और लहसुन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं क्योंकि इसे नियमित रूप से खाने से खून साफ होता है। यह खून हानिकारक पदार्थ के बिना पेनिस तक पहुँचकर इरेक्शन में मदद करता है। लहसुन से खून का बहाव बेहतर होने में मदद मिलती है और यह इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। 

खून साफ होने की वजह से स्पर्म को हेल्दी रहने में मदद मिलती है और इसलिए जन्म के दौरान बच्चा भी हेल्दी रहता है। 

ADVERTISEMENTS

महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में लहसुन कैसे मददगार है 

महिलाओं की फर्टिलिटी और लहसुन में एक मजबूत संबंध है जिसे ओवुलेशन उत्तेजित करने और क्रोमोसोमल समस्याओं को खत्म करने के लिए जाना जाता है। जो महिलाएं अपने आहार में लगातार लहसुन का सेवन करती हैं उन्हें पीरियड्स में दर्द कम होता है और गर्भावस्था भी हेल्दी रहती है। इसलिए महिलाओं को गर्भधारण करने के लिए लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह किस प्रकार से मदद करता है, आइए जानें;

  • लहसुन में विटामिन बी6 होता है जो ओवुलेशन में मदद करता है। 
  • लहसुन से खून की क्वालिटी बढ़ती है, बच्चा हेल्दी रहता है और गर्भावस्था भी हेल्दी रहती है। 
  • लहसुन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स अंडे को हेल्दी रखने और गंभीर रूप से डैमेज होने से रोकते हैं। 

लहसुन की गंध अच्छी नहीं होती है पर विशेषकर महिलाओं के लिए इसे डायट में शामिल करने के पर्याप्त कारण हैं। लहसुन से ब्रेस्ट कैंसर और अन्य रोग ठीक होते हैं और यह वजन को बनाए रखने और यीस्ट की समस्याओं में भी मदद करता है। इससे बाल, त्वचा और नाखून हेल्दी रहते हैं। लहसुन खाने से इम्युन सिस्टम मजबूत बनाने में मदद मिलती है और यह कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी ठीक रहती है। 

ADVERTISEMENTS

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लहसुन की हेल्दी रेसिपीज 

लहसुन से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और गर्भधारण करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोजाना एक-दो लहसुन की कलियां खाने की सलाह दी जाती है। कई लोग फर्टिलिटी की समस्याओं के लिए दूध में लहसुन मिलाकर पीते हैं पर इसकी गंध के कारण हर कोई इसका सेवन नहीं कर पाता है। आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लहसुन की अन्य रेसिपीज का सेवन भी कर सकती हैं, आइए जानें। 

1. लहसुन और शहद की चाय 

लहसुन और शहद मिलाकर चाय के रूप में पीने से बहुत फायदे मिलते हैं। इसे बनाने की विधि यहाँ दी गई है, आइए जानें;

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • लहसुन (कटा हुआ) – 2 कलियां
  • शहद  – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – 3 कप

विधि 

ADVERTISEMENTS

लहसुन को अच्छी तरह से छीलें। इसे सुगंध आने तक उबालें और उबले हुए पानी में शहद मिलाकर पिएं। 

2. गार्लिक इन्फ्यूजन 

इस इन्फ्यूजन का स्वाद उतना खास नहीं होगा पर इससे फायदे बहुत मिलेंगे, आइए जानें इसकी रेसिपी; 

ADVERTISEMENTS

सामग्री 

  • लहसुन – ½  किलो 
  • पानी 
  • 3 लीटर पानी का जार 

विधि

ADVERTISEMENTS

आप लहसुन को काटकर एक जार में रखें। पानी उबालें और जार में भर दें। आप इसे लिड से बंद करें और फॉयल से कवर कर दें। इस जार को आप एक महीने के लिए किसी अंधेरी जगह पर रखें और रोजाना शेक करें। आप रोजाना इसे एक चम्मच दूध में मिलाकर लें। 

3. लहसुन और नट्स  

लहसुन के इस मिक्सचर से आपको गर्भधारण करने में मदद मिलेगी, आइए जानें; 

ADVERTISEMENTS

सामग्री

  • पका हुआ लहसुन  – 100 ग्राम 
  • पिसा हुआ अखरोट – 300 ग्राम 
  • हेजलनट्स – 100 ग्राम
  • रोडिओला जड़ – 50 ग्राम
  • शहद – 1 किलो

विधि 

ADVERTISEMENTS
  • सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और इसे खाने के बाद दिन में एक बार एक बड़ा चम्मच खाएं।  
  • इसके अलावा आप रोजाना अपने खाने में लहसुन शामिल करें। स्मूदी या फ्रेश जूस में लहसुन मिलाकर लें। 

सावधानियां 

ध्यान रहे कि गर्भावस्था के दौरान आप एपिलेप्सी के मामले में या किडनी में गंभीर रूप से सूजन होने पर लहसुन का सेवन न करें। इसे खाली पेट भी नहीं खाना चाहिए। यदि आपको कच्चे लहसुन पसंद नहीं है तो आप इसके सप्लीमेंट्स लें पर लहसुन लेने से पहले फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टर से बात जरूर करें। 

फर्टिलिटी की समस्याओं को खत्म करने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह फर्टिलिटी के लिए जाना जाता है और गर्भधारण करने में मदद करता है पर इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें: 

फर्टिलिटी फूड्स जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं
महिलाओं में अंडों की गुणवत्ता सुधारने के लिए 10 पौष्टिक खाद्य पदार्थ
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड – क्या यह मददगार है?

ADVERTISEMENTS