शेर और चूहे की कहानी

शेर और चूहे की कहानी हिंदी में
ADVERTISEMENTS

एक बार की बात है एक मस्तीखोर चूहा जंगल में घूम रहा था और घूमते टहलते वो जा पहुँचा राजा के महल में यानी शेर की गुफा में। पहले तो उसे अंदर जाने में थोड़ा डर लगा, लेकिन उसे शरारत सूझी और वो जंगल के राजा की गुफा में घुस गया। अंदर पहुँच कर चूहा क्या देखता है कि शेर बेखबर सो रहा है। चूहे ने सारी गुफा में अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया। वो शेर के ऊपर चढ़ कर खूब उछल-कूद करने लगा, कभी उसकी दाढ़ी में घुसता तो कभी शेर के पीठ पर चढ़ कर शरारत करता। भला ऐसे में शेर नींद क्यों न खुल जाती? 

शेर की नींद खुलते ही उसकी गुस्से भरी आँखें देखकर चूहा भली-भाती समझ चुका था कि अब उसकी खैर नहीं है। लेकिन अब शरारती चूहा अपनी जान बचाए तो कैसे? क्रोधित शेर ने चूहे को अपने पंजों में धर दबोचा। चूहा करे तो क्या करे कैसे शेर के पंजे से अपनी जान बचाए? उसे कोई विचार नहीं सूझ रहा था। अपनी जान को जोखिम में देख चूहा शेर के आगे मिन्नतें करने लगा, अपनी जान बख्शने के लिए रहम मांगने लगा। उसने अपने किए की माफी मांगी और वादा करने लगा कि अब वो ऐसा दोबारा कभी नहीं करेगा। यदि आज उसने चूहे की जान बक्श दी तो वो सारी जीवन शेर का यह एहसान नहीं भूलेगा। चूहा शेर से कहता है कि जीवन में कभी भी उसे चूहे की मदद की आवश्यकता पड़ी तो अपने वादे से पीछे नहीं हटेगा।

चूहे की बात सुनकर शेर जोर से हंस पड़ा और कहा तुम छोटे से चूहे भला मेरी क्या मदद करोगे, लेकिन उसकी बातों को सुनकर शेर को चूहे पर दया आ गई और उसके नन्हे चूहे की जान बक्श दिया।  

ADVERTISEMENTS

इस बात को कुछ समय बीत चुका था कि शेर अपने भोजन की तलाश में जंगल छान रहा था और शेर को पकड़ने के लिए कुछ शिकारियों ने जाल बिछाया हुआ था, ताकि वो शेर को कैद करके चिड़ियाघर ले जाएं और लोगों के सामने उसकी नुमाइश करें।  

शेर उन शिकारियों के जाल में पूरी तरह से फस चुका था और अपनी लाख कोशिशों के बाद भी वो खुद को जाल से नहीं छुड़ा पा रहा था। 

ADVERTISEMENTS

इतने में चूहा वहाँ से गुजर रहा था और उसकी नजर जाल में फसे शेर पर पड़ी! उसे ध्यान आया यह तो वही शेर राजा हैं जिन्होंने मेरी जान बक्शी थी। चूहा तेजी से शेर के जाल के करीब गया और सारा माजरा पूछा, फिर क्या था चूहे ने अपने नुकीले दाँतों से जाल को कुतर कर शेर को आजाद कर दिया। शेर ने चूहे की फुर्ती देख कर उसकी खूब प्रशंसा की और उसे शेर की मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। 

एक छोटा सा चूहा जंगल के राजा की मदद करके फूले नहीं समा रहा था और सारे जंगल में अपनी बहादुरी के किस्सा सुनाने में लगा हुआ था। 

ADVERTISEMENTS

शेर और चूहे की कहानी से बच्चों को क्या सीख मिलती है?

इस कहानी से बच्चों के लिए यही सीख मिलती है कि हमें किसी का शरीर या उसकी बनावट देख कर उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए, उसे कम नहीं समझना चाहिए। कभी कभी कमजोर और छोटी दिखने वाली चीज भी हमारे बहुत काम आती है।

यह भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENTS

अंगूर खट्टे हैं – लोमड़ी और अंगूर की कहानी
भागो! भेड़िया आया, भेड़िया आया – एक प्रेरणादायक कहानी