प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Priyanka Name Meaning in Hindi
ADVERTISEMENTS

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो। ऐसा, जिसको सुनकर सबको जिज्ञासा हो कि आखिर इस नाम का क्या मतलब है। लेकिन कुछ ऐसे माता-पिता भी होते हैं, जो अपने बच्चों का नाम किसी फेमस सेलिब्रिटी या बहुत ही लोकप्रिय नाम पर रखते हैं। ऐसा एक नाम जो बहुत सुनने को मिलता है वो है ‘प्रियंका’, जी हाँ, यह एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारा नाम है जिसे आप अपनी बेटी को दे सकती हैं। चलिए इससे जुड़ी अहम जानकारियों पर भी नजर डालते हैं। 

प्रियंका नाम का मतलब और राशि

प्रियंका लड़कियों को दिया जाने वाला एक बेहद ही खूबसूरत नाम है। इस नाम का मतलब ही खूबसूरत, प्यारा, प्रेम से भरा हुआ और सुंदर है।  इसलिए ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटी का नाम प्रियंका रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रियंका नाम कन्या राशि में आता है। अगर आप भी अपनी बेटी का नाम प्रियंका रखना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें ताकि आप इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी जान सकें। 

नाम  प्रियंका
अर्थ  खूबसूरत, प्यारा, प्रेम और सुंदरता से से भरा हुआ 
जेंडर  लड़की  
अंक ज्योतिष  5
धर्म  हिंदू 
राशि  कन्या 
नक्षत्र  हस्त (पु, पू, ष, ण, ठ)
शुभ दिन  बुधवार और शुक्रवार 
शुभ रंग  हल्का पीला, नीला, हरा और सफेद 
शुभ रत्न  पन्ना 

प्रियंका नाम का क्या अर्थ है?

प्रियंका बहुत लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का नाम यही रखना चाहती हैं, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। प्रियंका का मतलब होता है – सुंदर, प्रेम से भरा हुआ शरीर, खूबसूरत। इस नाम की लड़कियां हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगी रहती हैं और यह बेहतर कलाकार भी बनती हैं। जितना खूबसूरत इनका नाम होता है उतना ही खूबसूरत इनका व्यक्तित्व होता है। इस नाम की लड़कियां दूसरों की जिंदगी में अपनी एक अच्छी छाप छोड़ती हैं। 

ADVERTISEMENTS

प्रियंका नाम का राशिफल

प्रियंका नाम कन्या राशि के अंतर्गत आता है। कन्या राशि की महिलाएं जिनका नाम प्रियंका हो वो जीवन में किसी भी चीज से समझौता नहीं करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की महिलाएं धार्मिक कामों में बहुत आस्था रखती हैं। इतना ही नहीं इनका व्यवहार लोगों के प्रति बेहद हंसमुख व मिलनसार होता है और साथ ही ये अपने आसपास मौजूद जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। प्रियंका नाम की लड़कियां भविष्य में बेहतरीन सिंगर और राइटर बन सकती हैं। इन्हें कब्ज, अल्सर या अपेंडिक्स की समस्या हो सकती है। 

प्रियंका नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रियंका नाम का नक्षत्र ‘हस्त’ है और इस नक्षत्र का चिन्ह हथेली होता है।  इस नक्षत्र में शामिल होने वाले अक्षर हैं- पु, पू, ष, ण, ठ। 

ADVERTISEMENTS

कन्या राशि के हिसाब से प्रियंका नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

प्रियंका नाम की कन्या राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी नाम बताए गए हैं। आइए जानते हैं वे नाम कौन-कौन से हैं। 

नाम  नाम
प्रिया प्रीतिका 
प्रीति प्रियंगा 
प्रियता  प्रणाली 
प्रिशा  प्रकृति
प्रियवदना  प्राची
प्रियांशी  प्रियाला 
प्रिया  प्रियाणा 
प्रियासा  प्रियकांक्षी 
प्रियंकारा प्रियासमिता 
प्रियदर्शनी  प्रिंसी
प्रियानी  प्रियंकारी 
प्रियंवदा  प्रियल 

प्रियंका नाम के प्रसिद्ध लोग

ऐसे कई बड़ी शख्सियत हैं जिनका नाम प्रियंका है। इस नाम से प्रसिद्धि पाने वाली ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में हम यहाँ बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम  पेशा 
प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्म अभिनेत्री 
प्रियंका वाड्रा राजनेता 
प्रियंका चतुर्वेदी राजनेता 
प्रियंका एन के  गायिका 
प्रियंका बस्सी टेलीविजन अभिनेत्री 
प्रियंका सिंह राजनेता
प्रियंका छाबड़ा अभिनेत्री और मॉडल 
प्रियंका रैना फिल्म निर्देशक और क्रिटिक 
प्रियंका फोगाट  कुश्ती पहलवान 
प्रियंका अरुल मोहन अभिनेत्री 

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

अगर आप ‘प’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम से अपनी लाड़ली बेटी का नाम रखने के इच्छुक हैं तो नीचे दिए गए नामों को एक बार जरूर देखें।

नाम अर्थ 
परी खूबसूरत 
प्रांशी देवी लक्ष्मी का रूप 
प्रत्यूषा उज्जवल सुबह 
प्रतिज्ञा  शपथ
पीहू खूबसूरत आवाज 
प्रज्ञा ज्ञान रखने वाली 
पालवी नई पत्तियां, कली
परिणीता  विशेषज्ञ
पवित्रा निर्दोष, पवित्र 
पावनी जिसका स्पर्श शुद्ध या पवित्र कर दे

हम उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल के जरिए आपको प्रियंका नाम से जुड़ी सभी अहम बातें और जानकारी मिल गई होंगी। आपको बता दें कि प्रियंका नाम की बहुत से लड़कियां है, जिन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेश में भी बहुत शोहरत हासिल की है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी का भविष्य भी इतना उज्जवल हो तो आप भी उसका नाम प्रियंका रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम चुन सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS