In this Article
अगर आप अपने बेटे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो सुनने में अच्छा लगे, बोलने में आसान हो और जिसका मतलब भी खास हो, तो ‘सुशील’ नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये नाम कई सालों से माता-पिता की पसंद रहा है। सुशील नाम न सिर्फ प्यारा लगता है, बल्कि इस नाम के लोग अक्सर अपने अच्छे स्वभाव और संस्कारी व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम सुशील रखने की सोच रहे हैं, तो आइए इस नाम का मतलब, राशि और इससे जुड़े स्वभाव के बारे में थोड़ा और जानते हैं।
सुशील नाम का मतलब और राशि
जब भी हम किसी बच्चे का नाम रखते हैं, तो उसका मतलब और उस नाम का व्यक्ति पर क्या असर होगा वो भी जरूर देखते हैं। ‘सुशील’ नाम का मतलब अच्छा आचरण वाला और अच्छे चरित्र वाला इंसान होता है। यह नाम जितना प्यारा है, उतना ही इसका असर नाम वाले के स्वभाव में भी दिखता है। सुशील नाम के लोगों में अक्सर सकारात्मक और कभी-कभी थोड़े नकारात्मक विचार भी आते हैं, लेकिन ये अपनी सोच-समझ और व्यवहार से हर चीज को अच्छे से संभाल लेते हैं। इस नाम की राशि कुंभ होती है और इस राशि के लोग अपने शांत स्वभाव और समझदारी के लिए जाने जाते हैं। अगर आप सुशील नाम से जुड़ी और जानकारी जानना चाहते हैं, तो नीचे विस्तार से पढ़ें।
| नाम | सुशील |
| अर्थ | अच्छा आचरण वाला, अच्छे चरित्र वाला |
| लिंग | लड़का |
| अंक ज्योतिष | 7 |
| धर्म | हिन्दू |
| राशि | कुंभ |
| नक्षत्र | शतभिषा (गो, सा, सी, सू) |
| शुभ दिन | शनिवार |
| शुभ रंग | बैंगनी, हल्का नीला |
| शुभ रत्न | नीलम |
सुशील नाम का अर्थ क्या है?
किसी भी बच्चे का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होती, बल्कि उसका असर उसकी सोच और स्वभाव पर भी पड़ता है। इसलिए बच्चे का नाम रखने से पहले उसके मतलब और उससे जुड़ी बातों को जान लेना बहुत जरूरी होता है। सुशील नाम का मतलब अच्छा आचरण और अच्छे स्वभाव वाला इंसान होता है। आमतौर पर इस नाम वाले व्यक्ति शांत, समझदार और दूसरों से अच्छे से पेश आने वाले होते हैं। सुशील नाम के लोग अपने कामों में ईमानदार और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें आत्मनियंत्रण भी बहुत होता है, लेकिन कभी-कभी गुस्सा आ जाए तो थोड़े तुनकमिजाज भी हो सकते हैं। इनका दिल साफ होता है, लेकिन इनकी भावनाएं हमेशा सबको समझ नहीं आती हैं।
सुशील नाम का राशिफल
सुशील नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि वाले लोग बहुत ईमानदार और समझदार माने जाते हैं। ये हर हालात में खुद को ढालना जानते हैं और हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहते हैं। सुशील नाम के लोग दिल के साफ होते हैं और दूसरों से प्यार से बात करना और अच्छा रिश्ता बनाकर रखना इन्हें पसंद होता है। ये लोग झूठ, धोखा या पक्षपात जैसी चीजों से बिल्कुल दूर रहते हैं और ऐसी बातों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
सुशील नाम का नक्षत्र क्या है?
सुशील नाम का नक्षत्र ‘शतभिषा’ है और ज्योतिष के अनुसार शतभिषा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त को माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू।
सुशील जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम
सुशील नाम भले ही सुनने में नया न लगे, लेकिन यह लंबे समय से एक लोकप्रिय नाम रहा है। अगर आप भी कुंभ राशि के अन्य अक्षरों ग, स, श, द से अपने बेटे का नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमने कुछ अच्छे नाम आपके लिए तैयार किए हैं, जिनमें से आप चुन सकते हैं।
| नाम | नाम |
| सुनिक (Sunik) | समीर (Sameer) |
| सचित (Sachit) | सचिन (Sachin) |
| शाश्वत (Shashwat) | शांतनु (Shantanu) |
| शारव (Shaarav) | गौरव (Gaurav) |
| गणेश (Ganesh) | गौतम (Gautam) |
| दीपक (Deepak) | दर्शन (Darshan) |
| दर्श (Darsh) | दर्शील (Darsheel) |
सुशील नाम से मिलते जुलते और भी नाम
सुशील लड़कों का काफी लोकप्रिय नाम है और यदि आप इस नाम से मिलता-जुलता कोई और नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे हमने अन्य नामों की सूची दी, उसपर एक नजर जरूर डालें।
| नाम | नाम |
| सनिल (Sanil) | साहिल (Sahil) |
| सुनील (Sunil) | सुतीश (Sutish) |
| सुवीर (Suvir) | सौमिल (Saumil) |
| सोहिल (Sohil) | अनिल (Anil) |
| सुशांत (Sushant) | सलिल (Salil) |
सुशील नाम के प्रसिद्ध लोग
सुशिल नाम के कई प्रसिद्ध लोग हैं जिन्होंने अपने कामों से कुछ न कुछ बड़ा काम किया है और नाम बनाया है, नीचे सुशील नाम के जाने-माने लोगों के बारे में बताया है।
| नाम | पेशा |
| सुशील चंद्रा | पूर्व चुनाव आयुक्त |
| सुशील कुमार सिंह | राजनीतिज्ञ |
| सुशील कुमार | ओलंपिक विजेता पूर्व पहलवान |
| सुशील दोषी | पत्रकार, क्रिकेट कमेंटेटर |
| सुशील वाधवानी | अर्थशास्त्री |
| सुशील कुमार शिंदे | राजनीतिज्ञ |
| सुशील कुमार मोदी | दिवंगत राजनीतिज्ञ |
| सुशील राव | पत्रकार |
| सुशील सिंह | अभिनेता |
‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम
अगर आपके बच्चे के लिए ‘स’ अक्षर शुभ माना जाता है, और ऐसे में आप इस अक्षर से लड़कों के कुछ अलग नामों की तलाश कर रहे हैं तो हमने आपके लिए कुछ अच्छे और बेहतरीन नामों को आपके लिए ढूंढा है।
| नाम | अर्थ |
| सौरिक (Saurik) | सूरज की किरण, प्रेम |
| सत्यव्रत (Satyavrat) | सत्यवादी, जिसने सत्य की प्रतिज्ञा ली है |
| सुयश (Suyash) | ख्याति, प्रसिद्धि |
| सहर्ष (Saharsh) | खुशी के साथ |
| सुजस (Sujas) | त्याग करना, शानदार |
| संस्कार (Sanskar) | अच्छे नैतिक मूल्य |
| सौरभ (Saurabh) | खुशबू |
| संयम (Sanyam) | धैर्य |
| संकेत (Sanket) | लक्षण, निशानी |
| सन्मय (Sanmay) | भगवान शिव की ध्यानस्थ अवस्था |
सुशील नाम भले ही थोड़ा आम लगता है, लेकिन आज भी बहुत से माता-पिता और परिवार के लोगों को यह नाम बहुत पसंद आता है। हमने इस लेख में सुशील नाम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में देने की कोशिश की है, ताकि आपको इसे समझने में कोई दिक्कत न हो। उम्मीद है कि ये जानकारी आपके काम आएगी और अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनने में आपकी मदद जरूर करेगी।
यह भी पढ़ें:
सुजल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sujal Name Meaning in Hindi
सतीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sathish Name Meaning in Hindi
संदीप नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sandeep Name Meaning in Hindi

















