वर्तिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Vartika Name Meaning in Hindi

Vartika Name Meaning in Hindi

बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए एक खास पल होता है। हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का नाम प्यारा भी हो और उसके भविष्य के लिए शुभ भी हो। लेकिन कई बार हम ऐसा नाम चुन लेते हैं जो बच्चे पर सूट नहीं करता और बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए नाम सोच-समझकर रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक सुंदर और खास नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। ‘वर्तिका’ एक बहुत प्यारा और आकर्षक नाम है जो कई माता-पिता की पसंद बन सकता है। अगर आप अपनी बेटी का नाम वर्तिका रखने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इस नाम का मतलब क्या होता है, वर्तिका नाम की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है, उनकी राशि, नक्षत्र आदि क्या है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

वर्तिका नाम का मतलब और राशि

अगर आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा और अलग नाम ढूंढ रहे हैं, तो ‘वर्तिका’ नाम जरूर आपके दिल को लुभा सकता है। यह नाम सुनते ही अक्सर माता-पिता को पसंद आ जाता है और जब आप इसका मतलब जानेंगे तो शायद आप भी यही नाम रखने का मन बना लें। वर्तिका नाम का मतलब दिये की बाती, देवी होता है। यह नाम सुनने में जितना सुंदर है, इसका मतलब भी उतना ही गहरा है। इस नाम की राशि वृषभ होइ है। अगर आप वर्तिका नाम से जुड़ी और जानकारी चाहते हैं, जैसे इसका नक्षत्र, शुभ दिन आदि, तो इस लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नाम  वर्तिका
अर्थ  दिये की बाती, देवी
लिंग  लड़की
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू
राशि  वृषभ
नक्षत्र  रोहिणी (ओ, वा, वी, वू)
शुभ दिन  बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग  गुलाबी, सफेद और हरा
शुभ रत्न  हीरा

वर्तिका नाम का अर्थ क्या है?

बेटी के नाम में अगर चमक, समझ और खासियत चाहिए, तो ‘वर्तिका’ एक शानदार विकल्प हो सकता है। वर्तिका नाम का मतलब दिये की बाती, देवी होता है। जैसा इसका मतलब है, वैसे ही इस नाम की लड़कियों में भी चमक और समझदारी देखी जाती है। वर्तिका नाम की लड़कियां देखने में सुंदर और बेहद आकर्षक होती हैं। इन्हें शांत और सुकून भरा माहौल पसंद होता है। ये अक्सर क्रिएटिव होती हैं और कला या रचनात्मक क्षेत्रों में करियर बनाने का शौक रखती हैं। ऐसे नाम की लड़कियां नियमों को मानने वाली और बुद्धिमान मानी जाती हैं। बचपन से ही इनमें एक अलग ही तेज और समझ नजर आता है।

वर्तिका नाम का राशिफल

वर्तिका नाम की लड़कियों का स्वभाव उनकी राशि से भी जुड़ा होता है। इस नाम की राशि वृषभ होती है। इसी वजह से वर्तिका नाम की लड़कियां जिंदगी का आनंद लेने वाली, खुशमिजाज और मस्त होती हैं। ये अपने रिश्तों में सच्ची और भरोसेमंद होती हैं। इन्हें अच्छा खाना बहुत पसंद होता है। ये जो बात कहती हैं, उसे पूरा करना जानती हैं। इनके दिल में कोई चालाकी नहीं होती और अपने मन की बात खुलकर कहने वाली होती हैं।

वर्तिका नाम का नक्षत्र क्या है?

वर्तिका नाम का नक्षत्र ‘रोहिणी’ है और ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी जिसे दो बैल खींच रहे हैं माना जाता है। इस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – ओ, वा, वी, वू।

वर्तिका जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वर्तिका नाम की वृषभ राशि के अनुसार यहां आपको राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर ब, व, इ, उ, ए और ओ से भी अन्य नाम बताए गए हैं। आइए नामों को जानते हैं।

नाम नाम
इशिता (Ishita) ओजस्वी (Ojasvi)
उमा (Uma) उन्नति (Unnati)
वसुंधरा (Vasundhara) बरखा (Barkha)
ईशानी (Ishani) एशा (Esha)
ओवी (Ovi) उत्तरा (Uttara)
बिपाशा (Bipasha) ऊर्विका (Urvika)
वेदा (Veda) बानी (Baani)

वर्तिका नाम से मिलते जुलते और भी नाम

वर्तिका लड़कियों का बहुत प्यारा और बेहतरीन नाम है कि ज्यादातर माता-पिता इसे पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद आप अपनी बेटी का नाम वर्तिका न रखकर उससे मिलता-जुलता नाम ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट जरूर देखें।

नाम नाम
अवंतिका (Avantika) कृतिका (Kritika)
अद्विका (Advika) निशिका (Nishika)
प्रणिका (Pranika) प्रीतिका (Pritika)
अन्विका (Anvika) मिहिका (Mihika)
रश्मिका (Rashmika) अमोलिका (Amolika)
रितिका (Ritika) ऋषिका (Rishika)

वर्तिका नाम के प्रसिद्ध लोग

वर्तिका लड़कियों का काफी लोकप्रिय नाम है और इस नाम की कई प्रसिद्ध हस्तियां मौजूद हैं। उनमें से कुछ इस नाम की प्रसिद्ध महिलाओं की जानकारी नीचे दी गई है।

नाम  पेशा 
वर्तिका झा कोरियोग्राफर और डांसर
वर्तिका सिंह मॉडल
वर्तिका नंदा पत्रकार
वर्तिका शुक्ला ईआईए अध्यक्षा
वर्तिका माथुर वैज्ञानिक

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

हर माँ-बाप के लिए उनके बच्चे बेहद प्रिय होते हैं। इसीलिए यदि आप अपनी बेटी का नाम अक्षर ‘व’ से रखना चाहते हैं तो नीचे इस अक्षर से शुरू होने वाले प्यारे नामों के बारे में बताया है। आप इन में से कोई भी नाम चुन सकते हैं।

नाम अर्थ
वृष्टि (Vrishti) वर्षा, भारी वर्षा
वंशिका (Vanshika) बांसुरी
वृंदा (Vrinda) तुलसी देवी, राधा, पवित्र
वैभवी (Vaibhavi) संपन्न, पूर्ण करना
वामिका (Vamika) देवी दुर्गा
वीरा (Veera) बहादुर, समझदार
वेनुका (Venuka) बांसुरी
वान्या (Vanya) वन की देवी
वैदेही (Vaidehi) सीता
वृषाली (Vrushali) सफकता, शुभ

 

आखिर में बस इतना ही कहेंगे कि हर नाम की अपनी एक खासियत होती है और वर्तिका भी एक ऐसा ही प्यारा और अलग नाम है। इस लेख में आपने वर्तिका नाम के मतलब, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जाना होगा। यह नाम जितना सुनने में अच्छा लगता है, इसका व्यक्तित्व भी उतनी ही आकर्षक होता है। अगर आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई हो और आप इससे संतुष्ट हैं, तो बिना देर किए अपनी बेटी का नाम वर्तिका रख सकते हैं। हमारा ये लेख कैसा लगा, हमें लाइक और कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

वर्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Varsha name meaning in hindi
वंदना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vandana Name Meaning in Hindi
वैशाली नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaishali Name Meaning in Hind