In this Article
बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है। ये छोटी सी जान अपने साथ ढेर सारी खुशियां, प्यार और नए सपनों की शुरुआत लेकर आती है। चाहे घर में नन्हा बेटा आया हो, प्यारी सी बेटी या एक साथ जुड़वां बच्चे, हर हाल में ये पल जश्न मनाने लायक होता है। ऐसे खास मौके पर अपनी खुशी दूसरों के साथ बांटना तो बनता है। हर कोई चाहता है कि उनका संदेश थोड़ा अलग और दिल से हो। आज के समय में लोग सोशल मीडिया, मैसेज या ईमेल के जरिए इस खुशी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों तक पहुंचाते हैं। अगर आप भी अपने घर आए नन्हे मेहमान का स्वागत कुछ खास अंदाज में करना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको बच्चे के जन्म की खुशखबरी बताने वाले कुछ प्यारे और भावनाओं से भरे संदेश मिलेंगे, जो आपके दिल की बात को खूबसूरती से बयां करेंगे।
बच्चे के जन्म पर बेस्ट घोषणा संदेश
बच्चे का जन्म होना माता-पिता की जिंदगी का सबसे सुखद पल होता है। यहां कुछ खूबसूरत घोषणा संदेश दिए गए हैं, जो इस नए सफर की शुरुआत को खास बनाने में मदद करेंगे।
- हम खुशी के साथ बताना चाहते हैं कि हमारे घर एक प्यारे बेटे का जन्म हुआ है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।
- भगवान की कृपा से हमारे घर एक नन्ही परी आई है। इस नई शुरुआत पर दुआएं दें।
- हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर नन्हा मेहमान आया है, अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।
- आज हमें हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली है, हम माता-पिता बन गए हैं!
- भगवान ने हमें एक प्यारा सा तोहफा दिया है, हमारे घर बेटे/बेटी का जन्म हुआ है।
- हमारे घर एक नन्ही सी जान ने जन्म लिया है। कृपया उसे दिल से प्यार और आशीर्वाद दें।
- आज से हमारे घर की रौनक दोगुनी हो गई है क्योंकि हमारे घर बिटिया के रूप में खुशखबरी आई है!
- हमारा सपना सच हुआ, हमारे घर एक प्यारे से बच्चे ने जन्म लिया है।
- हम बहुत खुश हैं कि हमारे घर नन्हे कदमों की आहट सुनाई दी है। आज हमारा परिवार पूरा हुआ!
- आज हम दो से तीन हो गए हैं, हमारे बेटे/बेटी के आने से हमारी दुनिया बदल गई और खुशियों से भर गई है।
बेटी के लिए जन्म घोषणा संदेश
अपनी नन्ही परी का खूबसूरत स्वागत इन प्यारे संदेशों से करें और सबको उसकी खुशखबरी दें। ये संदेश आपकी बेटी के आने की खुशी सभी तक पहुंचाने का एक खास तरीका हैं।
- हमारे आंगन में एक नन्ही परी ने कदम रखा है। उसकी पहली मुस्कान ने ही हमारा दिल जीत लिया है।
- भगवान ने हमें अपनी सबसे खूबसूरत नेमत दी है, एक प्यारी सी बेटी! आप सभी से उसके लिए ढेरों दुआओं की उम्मीद है।
- आज से हमारे घर की रौनक बढ़ गई है। हमारी नन्ही राजकुमारी आ चुकी है और उसने आते ही दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है।
- हम बहुत ही खुशी और गर्व के साथ आपको बताते हैं कि हमारे जीवन में अब एक नन्ही सी जान शामिल हो गई है और वो है हमारी बेटी!
- उसके नन्हें कदमों की आहट ने हमारा घर मंदिर बना दिया है। हमारी नन्ही सी देवी से मिलिए!
- हमारी गोद और दिल दोनों भर गए हैं। एक नन्ही परी ने हमारे जीवन में रंग भर दिए हैं।
- छोटी-सी आंखें, मासूम सी मुस्कान और ढेर सारा प्यार, हमारी बेटी आ गई है और हमारे लिए यही सबसे बड़ी खुशी है!
- वो आई और दिल के हर कोने में बस गई। हमारी नन्ही बिटिया अब हमारी पूरी दुनिया है।
- उसके आने से हमारे घर की दीवारों में भी जान आ गई है। हर कोना अब मुस्कुरा रहा है। हमारी नन्ही डॉल का स्वागत है!
- बेटी होने की खुशी कुछ अलग ही होती है और आज हमने वो खुशी जी ली है।
- हम अब तीन हो गए हैं। हमारी प्यारी सी बेटी ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है।
- एक नन्हा तारा हमारी जिंदगी में हमारी बेटी के रूप में उतर आया है। बेटी के माता-पिता बनने पर हमें गर्व है।
- जब पहली बार उसे गोद में लिया, तो ऐसा लगा जैसे पूरी कायनात हमारी बाहों में सिमट गई हो। मेरी नन्ही परी का स्वागत करे और उसे आशीर्वाद दें!
- हमारी छोटी सी राजकुमारी अब हमारे जीवन की महारानी बन चुकी है, तुम्हारे आने से हमारा सपना पूरा हो गया है।
- उसके नन्हें हाथों की पकड़ में इतना प्यार छुपा है, जितना कभी शब्दों में नहीं कह सकते।बिटिया रानी घर आई है!
- उसका चेहरा देखकर सारे गम भूल जाते हैं। हमारी बेटी हमारे जीवन की सबसे प्यारी शुरुआत है।
- आज हमारा घर सच में घर बना है, क्योंकि उसमें एक नन्ही सी बेटी आई है, जो हर पल को खास बना रही है।
- बेटी के जन्म के साथ ही हमारी पहचान बदल गई, अब हम मम्मी-पापा बन गए हैं।
- हर माता-पिता को ऐसा पल नसीब हो, जब उनकी गोद में बेटी मुस्कुराए। हमें ये सौभाग्य मिला है।
- हमारी बेटी आई और हमारा अधूरा सपना पूरा हो गया। अब सब कुछ सही लगता है।
- घर के आंगन में आई छोटी सी गुड़िया ने सबका दिल जीत लिया है। उसकी मासूमियत सबको भा रही है।
- हमारी प्यारी बेटी के आने से घर में खुशियों की बारिश हो रही है। दुआ करें कि वो हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहे।
- हमारी बेटी जब पहली बार मेरी गोद में रोई, तो उसकी आवाज ने जैसे सारा घर जगा दिया हो और हम सबकी आंखों में चमक भर दी।
- एक नन्हा सा फूल हमारे जीवन में खिला है, जो हर दिन और भी खूबसूरत बना रहा है। हमारी बेटी ने लक्ष्मी एक रूप में घर में जन्म लिया है।
- बेटी का आना हमारे लिए किसी खुशकिस्मती से कम नही है। उसकी हर हरकत हमारे दिल को छू जाती है।
- हमारे जीवन में जो प्यार कभी अधूरा था, अब वो उसकी मासूम मुस्कान से पूरा हो गया है। हमारी बेटी में हमारे सूने जीवन को खुशियों से भर दिया!
- हमारी नन्ही परी का जन्म हुआ है और अब हर सुबह उसकी खिलखिलाहट से शुरू होती है।
- आज हमारे दिल में जो सुकून है, वो सिर्फ उसकी मौजूदगी से है। मिलिए हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी से, हमारी बेटी!
- घर छोटा था, पर अब उसमें एक नई चमक आ गई है। हमारी बेटी ने उसे जन्नत बना दिया है।
- कभी सोचा नहीं था कि किसी के आने से इतना सब कुछ बदल जाएगा, लेकिन हमारी बिटिया ने वो कर दिखाया।
बेटे के लिए जन्म घोषणा संदेश
अगर आप अपने बेटे के आने की खुशखबरी सबको देना चाहते हैं, तो ये छोटे-छोटे संदेश आपको दूसरों को खुशखबरी देने में आपके काम आएंगे।
- हम बहुत ही खुशी के साथ आपको बताते हैं कि हमारे घर एक प्यारे बेटे ने जन्म लिया है। कृपया हमारे नन्हे राजकुमार को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।
- आज हमारा सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ, हम माता-पिता बन गए हैं! हमारे घर एक नन्हा सा बेटा आया है, जो हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।
- हमारी दुनिया अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है, क्योंकि हमारे घर एक प्यारा बेटा आया है। दुआ कीजिए कि उसका जीवन प्यार और खुशियों से भरा हो।
- हमारे घर आज एक नई रौशनी आई है। हमारे बेटे की किलकारियों ने हर कोना जगा दिया है। आप सभी से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद चाहिए।
- ईश्वर ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है, एक प्यारा सा बेटा! वह हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आया है।
- आज हमारे घर किलकारियां गूंजी हैं! एक नन्हे से मेहमान ने हमारी दुनिया को और भी रोशन कर दिया है।
- अब हम सिर्फ पति-पत्नी नहीं बल्कि माता-पिता बन गए हैं! हमारे बेटे ने हमारे रिश्ते में एक नई मिठास भर दी है।
- हमारे बेटे ने जैसे ही इस दुनिया में कदम रखा, हमारा घर जन्नत बन गया। उसके आने से सब कुछ खास लगने लगा है।
- हमारे बेटे ने आते ही हमारे जीवन को नई शुरुआत दी है। आप सभी से उसके अच्छे भविष्य के लिए दुआएं चाहते हैं।
- आज से हमारे घर की हर सुबह उसके मुस्कुराते चेहरे से शुरू होगी। हमारे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कीजिए।
- हमारी छोटी सी दुनिया अब पूरी हो गई है, क्योंकि उसका सबसे प्यारा हिस्सा हमारा बेटा अब हमारे पास है।
- हमने अपने बेटे को पहली बार गोद में लिया और वो पल शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कृपया उसके लिए दुआ करें।
- हम बहुत खुश हैं कि हमारे जीवन में इतनी बड़ी खुशी आई है। हमारे बेटे ने हमारी दुनिया को बदल दिया है।
- आज हमने अपने बेटे के रूप में जिंदगी की सबसे सुंदर शुरुआत देखी है। हमें उसका साथ मिला और हम बेहद खुश हो गए हैं।
- हमारे बेटे ने जन्म लेकर न सिर्फ हमारे घर को रोशन किया, बल्कि हमारे दिल को भी उम्मीद और प्यार से भर दिया।
- हमारे बेटे की नन्ही सी मुस्कान ने हमारे जीवन सभी मनोकामनाएं पूरी कर दी हैं। अब हमारी पूरी दुनिया वही है।
- जब हमने अपने बेटे को पहली बार देखा, हमारी हर परेशानी, हर चिंता जैसे दूर हो गई। अब से हमारा माता-पिता वाला दौर शुरू हो गया है।
- हमें गर्व है कि हम कितने क्यूट बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। हमारे बेटे के आने से हमारी जिंदगी में रौनक आ गई है।
- हमारे घर में बेटे के रूप में एक छोटा सा चमत्कार हुआ है। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।
- हमने ईश्वर से प्यार मांगा था, उन्होंने हमें बेटा दे दिया। हमारे जीवन की सबसे खूबसूरत शुरुआत हो चुकी है।
- उसकी नन्ही सी उंगलियां और मासूम मुस्कान ने हमें सिखा दिया कि असली खुशी क्या होती है। बेटे के रूप में हमें भगवान का आशीर्वाद मिल गया है।
- हमारे बेटे ने जैसे ही अपनी आंखें खोलीं, ऐसा लगा हमारे जीवन को एक नई रौशनी मिल गई। उसकी मासूमियत ने हमारा दिल जीत लिया।
- ये रहा हमारा बेटा, जिसके नन्हे कदमों की आहट से हमारे घर का हर कोना मुस्कुरा उठा है!
- हमारे बेटे ने हमारे रिश्ते को और भी मजबूत बना दिया है। वो अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सबसे प्यारा उपहार है।
- हम अब सिर्फ दो नहीं, तीन हो गए हैं। हमारे बेटे ने हमारी जिंदगी को पूरा कर उसमें नई खुशियां भर दी है।
- हम अपने बेटे का दुनिया में स्वागत करते हैं। दुआ कीजिए कि वो हमेशा खुश और सेहतमंद रहे।
- हमारी सबसे प्यारी कहानी अब शुरू हुई है, हमारी जिंदगी के लिटिल स्टार हमारे बेटे से मिलिए।
- बेटे के जन्म के साथ ही हमारी जिंदगी को नया मकसद मिल गया है। उसके लिए हम सब कुछ करना चाहते हैं।
- मेरे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कीजिए, इसकी मासूम सी मुस्कराहट ने हमारी जिंदगी के गम को भुलाकर खुशियां भर दी हैं।
- आज हमारे बेटे ने हमें मम्मी-पापा बना दिया है और यह रिश्ता सबसे खास है। उसके लिए ढेरों प्यार और दुआएं चाहिए।
जुड़वां बच्चों के लिए जन्म घोषणा संदेश
जुड़वां बच्चों के आने से जिम्मेदारी जरूर बढ़ती है, लेकिन उनके साथ मिलने वाली दुगनी खुशी हर पल को और खास बना देती है। यहां कुछ प्यारे संदेश, दिए गए हैं, जिनसे आप अपनी इस खुशी को सबके साथ बांट सकते हैं।
- एक नहीं, दो-दो खुशियां एक साथ मिली हैं! हमारे घर जुड़वां बच्चे आए हैं, हमारी दुनिया अब पहले से दोगुनी प्यारी हो गई है।
- आज हम बेहद खुश हैं क्योंकि हमारे घर दो नन्हे फरिश्तों ने जन्म लिया है। बेटी भी आई है और बेटा भी। दोनों को ढेर सारा प्यार दीजिए।
- ऊपरवाले ने हमें दो अनमोल तोहफे दिए हैं, एक बेटा और एक बेटी! दुआ कीजिए कि ये दोनों प्यार और सेहत से बड़े हों।
- हम दो थे, अब चार हो गए हैं। जुड़वां बच्चों ने हमारे जीवन को प्यार और रौनक से भर दिया है।
- अब मस्ती भी डबल, प्यार भी डबल क्योंकि हमारे घर दो नन्हे मेहमान आ गए हैं! जुड़वां बच्चों के साथ हमारी नई जिंदगी शुरू हो गई है।
- खुशियां अब सिर्फ महसूस नहीं होतीं, उन्हें गोद में उठाया भी जा सकता है। मिलिए हमारे जुड़वां बच्चों से , हमारे दिल के दो टुकड़े!
- माँ-पापा बनना सौभाग्य की बात है, लेकिन जुड़वां बच्चों के साथ ये अनुभव और भी खास हो गया है। ये हमारे जीवन का सबसे सुंदर पल है।
- दो नए जीवन की शुरुआत हो चुकी है और वो हमारे घर से हुई है। हमारे जुड़वां बच्चों के आने की खुशी हम आपसे बांटना चाहते हैं।
- हमारे साथ एक ही दिन में दो-दो चमत्कार हुए हैं। जुड़वां बच्चों के साथ हमारी जिंदगी का सबसे सुनहरा अध्याय शुरू हो गया है।
- भगवान ने हमें एक नहीं बल्कि दो-दो फरिस्तों से नवाजा है। हमारे जुड़वां बच्चों ने आते ही हमारे दिल और घर को पूरा कर दिया।
बच्चे के जन्म पर मजेदार घोषणा संदेश
बच्चे के आने की खुशखबरी अगर हंसी के साथ दी जाए, तो वो पल और भी खास हो जाता है। यहां कुछ मजेदार अंदाज में अनाउंसमेंट संदेश दिए गए हैं।
- हमारे घर डबल खुशखबरी! ऊपरवाले ने हमें एक नहीं, दो-दो चमत्कार दिए हैं। हमारे घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है, अब घर में मस्ती और शोर-शराबा हमेशा चालू रहेगा!
- हमने जब भगवान से कहा ‘थोड़ी खुशी चाहिए’, तो भगवान ने पूरी दुकान खोल दी! हमारे घर छोटा-सा चमत्कार आया है, जिसने हमारी जिंदगी को उल्टा-पुल्टा कर दिया है।
- मम्मी-पापा बनने का सपना साकार हुआ और बेबी ने आते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया! अब घर में सब कुछ बेबी के हिसाब से चलता है।
- नींद चली गई, शांति क्या होती है भूल गई हूं और आराम तो जाने कब का गया। लेकिन उसके आने से सुकून मिल गया है। मिलिए हमारे घर की नई खुशी और नन्हे शैतान से, हमारा बेबी बॉय!
- हमारे घर में अब हंसी, मस्ती, शोर और प्यार सब नजर आता है क्योंकि हमारे घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है।
- घर के कोने-कोने में अब खिलौने हैं, नैपी की खुशबू है और बेबी की किलकारियां गूंजती हैं। थक तो जाते हैं, लेकिन जब वो मुस्कराता है, तो सब कुछ भूल जाते हैं!
- हमारे घर अब कोई छोटा-सा बॉस आ गया है और हम सिर्फ उसके लिए काम करते हैं! वो रोए तो सब उठ जाएं, वो मुस्कराए तो हमारा दिन बन जाए!
- अब से हमारे घर का नया शेड्यूल सुबह दूध, दिन में नैपी और रात भर लोरी गाना है। इस नए रूटीन ने हमें सबसे खुशहाल मम्मी-पापा बना दिया है!
- घर में नया मेहमान आ गया है, अब हमारी नींद और आराम दोनों छुट्टी पर हैं!
- हमारी जिंदगी में एक छोटा सा धमाका हुआ है और अब सब कुछ बेबी के हिसाब से चलेगा!
बच्चे के जन्म की बाइबिल से प्रेरित घोषणा
यहां कुछ सुंदर बाइबिल से प्रेरित संदेश दिए गए हैं, जिनसे आप बेटे या बेटी के जन्म की खुशखबरी हर किसी तक पहुंचा सकते हैं।
बेटे के लिए
- मैंने इस बच्चे के लिए खूब दुआ की और भगवान ने मेरी दुआ पूरी कर दी। – सैमुअल
- भगवान की दया से हमें बचाया गया है, सिर्फ अपनी मेहनत से नहीं, ये भगवान का दिया हुआ तोहफा है। – एफीसियन्स
- जो भी काम करो, चाहे खाना हो या पीना, सब कुछ भगवान की महिमा के लिए करो। – कोरिंथियन्स
- हमें हमेशा प्रार्थना में लगे रहना चाहिए और भगवान के संदेश को फैलाने का काम करना चाहिए। – एक्ट्स
- एक-दूसरे के प्रति दयालु और माफ करने वाले बनो, जैसे भगवान ने हमें माफ किया है। – एफीसियन्स
बेटी के लिए
- हमारी जिंदगी में एक सुंदर बेटी आई है, भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसने हमारी खुशियां दुगनी कर दी है। हर अच्छी चीज ऊपर वाले से ही आती है। – जेम्स
- भगवान का शुक्रिया, जिन्होंने हमें एक प्यारी राजकुमारी दी। वो अनमोल है, कोई भी चीज उसकी बराबरी नहीं कर सकती है।
- हमें गर्व है और खुशी हो रही है ये बताने में कि (बेटी का नाम) हमारे परिवार में आई है।
जन्म की तारीख:
जन्म का समय:
जन्म का वजन:
भगवान का धन्यवाद, उनकी दुआओं और प्यार के लिए। जैसे कहा गया है, बच्चे भगवान का सबसे बड़ा तोहफा होता हैं।
- मैंने इस बच्चे के लिए खूब दुआ की है और भगवान ने मेरी दुआ पूरी कर दी। – सैमुअल
- इतनी प्यारी बेटी देने के लिए भगवान का धन्यवाद। हमारी खूबसूरत बेटी (उसका नाम) से मिलिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बच्चे के जन्म की खुशखबरी बताने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
जब घर में नया मेहमान आता है, तो उसकी खुशखबरी सबके साथ बांटना एक बेहद खास और खुशी भरा पल होता है। इसे बताने के लिए कई तरह के तरीके होते हैं। कुछ माता-पिता सीधे अपने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन या मैसेज करते हैं, जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो शेयर करके अपनी खुशी सबके साथ बांटते हैं। वहीं कुछ लोग खास कार्ड भेजते हैं या छोटी-सी पार्टी रखकर इस जश्न को और भी खास बना देते हैं।
2. अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी कैसे देना चाहिए?
दूसरे बच्चे के आने के बारे में बताने के लिए आप कुछ मजेदार और अलग तरीके अपना सकते हैं। जैसे आप पहले बच्चे को ‘बड़ा भाई’ या ‘बड़ी बहन’ लिखा हुआ बोर्ड पकड़ाकर या टीशर्ट पहनाकर फोटो पोस्ट कर सकते हैं। आप परिवार की फोटो भी ले सकते हैं जिसमें आपका बड़ा बच्चा अल्ट्रासाउंड की फोटो दिखा रहा हो। आप सोशल मीडिया, ईमेल या पोस्ट के जरिए भी जन्म की खबर दूसरों कप भेज सकते हैं। इसके साथ बच्चे का नाम, जन्मतिथि और वजन भी लिख सकते हैं। आप चाहें तो कुछ मजेदार शायरी या कविता भी लिख सकते हैं ताकि आपकी खुशखबरी खास बने। जो भी तरीका चुनें, ये परिवार के लिए खास पल है, इसलिए इसे खुशी-खुशी सबके साथ मनाएं।
3. बच्चे के जन्म की खुशखबरी में क्या लिखना चाहिए?
अगर आपका परिवार जल्द ही एक नए सदस्य से पूरा होने वाला है और आप सोच रहे हैं कि ये खुशखबरी दूसरों तक कैसे और क्या लिखकर बताएं। ये संदेश आपके बच्चे का स्वागत करने का मौका होता है, इसलिए इसे खास बनाना जरूरी है।
- सबसे पहले ऐसा संदेश लिखें जो दिल को छू जाए और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे।
- अपने बच्चे का नाम, जन्म की तारीख और वजन जैसी जरूरी जानकारी जरूर शामिल करें।
- बच्चे की प्यारी तस्वीर भी साथ में भेजें ताकि परिवार और दोस्त पहली बार उसे देख सकें।
- अपनी खुशी और आभार जताएं और अपने दिल की भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
- आप चाहें तो कोई सुंदर कविता, शायरी या गीत की लाइन भी लिख सकते हैं जिससे आपकी खुशखबरी और भी खास लगे।
- अंत में अपना पता, फोन नंबर या ईमेल जरूर दें ताकि आपके प्रियजन और दोस्त आपको बधाई दे सकें।
बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा करते वक्त कोई दिलचस्प कैप्शन लिख सकते हैं। साथ ही बच्चे का लिंग, माता-पिता के नाम, वजन, लंबाई और उसकी प्यारी सी तस्वीर भी डालें। इससे आपकी खुशखबरी और भी यादगार बन जाती है और ये पल परिवार के लिए हमेशा खास रह जाते हैं। याद रखें, सबसे बढ़िया खुशखबरी वही होती है जो आपको और आपके परिवार को सबसे ज्यादा खुशी दे। बस ऐसा संदेश ही सही मायनों में दिल से निकला होता है।