अनमोल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anmol Name Meaning in Hindi

अनमोल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Anmol Name Meaning in Hindi

बेटा हो या बेटी दोनों ही माता-पिता के लिए एक समान होते हैं, इसलिए उनके लिए कुछ भी करने से पहले हर माता-पिता काफी सावधानी बरतते हैं। फिर चाहे उनका नाम चुनना हो या उनका ख्याल रखना हो। आज इस लेख के जरिए हम लड़कों के एक ऐसे नाम के बारे में जिक्र करेंगे जो सालों से घरों में काफी लोकप्रिय है, यह नाम है अनमोल!! सुनकर कैसा लगा आपको नाम? अनमोल नाम चुनने से पहले इसका मतलब, राशि और इस नाम वाले लड़कों के स्वभाव के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। ये एक पसंदीदा नाम है जो कई माता-पिता और रिश्तेदारों द्वारा पसंद किया जाता है। यह नाम काफी सरल और प्यारा है जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है।

अनमोल नाम का मतलब और राशि

बेटा हो या बेटी दोनों को ही परिवार से एक समान प्यार मिलता है। जहाँ बेटियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है वहीं लड़कों को घर का राजकुमार कहते हैं। घर में अगर बेटे का जन्म हो तो सभी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। कई माता पिता और बुजुर्गों का मानना होता है कि लड़के घर का वंश होते हैं। उनके पैदा होने से घर का भाग्य बदलता तो है ही  वंश भी आगे बढ़ता है। इसलिए उसके लिए नाम ढूंढना भी कोई आसान काम नहीं होता है। अनमोल, लड़कों का बहुत ही छोटा और दिल को भा जाने वाला नाम है। इसे अपने बेटे के लिए चुनने से पहले आपको इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। बता दें कि अनमोल का मतलब कीमती और अमूल्य होता है। वहीं इस नाम की राशि मेष है। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें।

नाम  अनमोल
अर्थ  कीमती, अमूल्य
जेंडर  लड़का
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू
राशि  मेष
नक्षत्र  कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन  मंगलवार
शुभ रंग  सफेद, लाल और पीला
शुभ रत्न  मूंगा

अनमोल नाम का अर्थ क्या है?

यदि आप अपने बेटे के लिए अनमोल नाम को चुनते हैं तो उससे साबित होता है कि वह आपके लिए कितना खास है। अनमोल नाम का मतलब इतना बेहतरीन है कि माता-पिता इसे अपनाते वक्त ज्यादा सोच विचार नहीं करते हैं। आपको बता दें अनमोल का मतलब कीमती और अमूल्य होता है। हर माँ-बाप के लिए उनका बेटा ही सबसे कीमती दौलत है। इस नाम के व्यक्तियों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और इनके अंदर हर बात जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। इस नाम के व्यक्तियों में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहती है जिससे ये किसी भी परेशानी से बिना डरे और थके सामना करने के लिए तैयार रहते है। इसके अलावा अनमोल नाम के व्यक्ति पैसे और करियर से संबधित मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करते है। जो इनके दिल में आता है उसे ही करना पसंद करते हैं।

अनमोल नाम का राशिफल

अनमोल नाम की राशि मेष है। मेष राशि के व्यक्ति कई सारे गुणों के धनि होते हैं। इनके अंदर किसी भी काम करने की उत्सुकता और ललक होती है और अपने लक्ष्य को हासिल करना ही इनका अहम मकसद रहता है। मेष राशि वाले व्यक्तियों का चीजों को लेकर नजरिया अच्छा होता यही वजह है कि लोग भी इनकी बातों को मानना पसंद करते हैं। इस राशि के पुरुष किसी भी समस्या का डटकर सामना करना पसंद करते हैं और जैसा इनका व्यक्तित्व होता है वह  इनके व्यवहार में साफ़ नजर आता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दूसरों पर कभी निर्भर नहीं रहते और खुद पर अधिक विश्ववास करते है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।

अनमोल नाम का नक्षत्र क्या है?

अनमोल नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।

अनमोल जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

अनमोल लड़कों को दिया जाने वाला माता पिता का पसंदीदा नाम है। यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अनिय (Aniy) अमलेश (Amlesh)
अमितोष (Amitosh) अक्षय (Akshay)
अधीश (Adheesh) आलोक (Alok)
अंचल (Anchal) अभ्युदय (Abhyuday)
लक्ष्य (Lakshya) लक्षित (Lakshit)
लोकप्रीत (Lokpreet) ललित (Lalit)
चित्रेश (Chitresh) चेतस (Chetas)

अनमोल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अनमोल नाम लड़कों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक है जिसे पेरेंट्स बेहद पसंद करते हैं। अगर आप यह नाम अपने बेटे के लिए चुनते हैं या फिर इसके जैसे ही किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिए इस नाम से मिलते-जुलते कुछ नामों की लिस्ट लेकर आए हैं आप उनमे से किसी एक को पसंद कर सकते हैं।

नाम   नाम
अमोल (Amol) विमोल (Vimol)
बिमल (Bimal) विमल (Vimal)
वत्सल (Vatsal) कुशल (Kushal)
प्रांजल (Pranjal) प्रज्ज्वल (Prajjval)
धवल (Dhaval) जुगल (Jugal)

अनमोल नाम के प्रसिद्ध लोग

अनमोल नाम की कई ऐसी मशहूर हस्तियां है जिनके बारे में आपने सुना होगा। आज हम उन्हीं में कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में बताएंगे। ये रहे वे –

नाम  पेशा 
जय अनमोल अंबानी उद्यमी
अनमोल सिंह जग्गी उद्यमी
आरजे अनमोल रेडियो जॉकी, होस्ट
अनमोल क्वात्रा युट्यूबर
अनमोल ढिल्लों अभिनेता
अनमोल आहूजा कास्टिंग डायरेक्टर
अनमोलप्रीत सिंह क्रिकेट खिलाड़ी
अनमोल कपूर फिल्म निर्माता

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप भी अपने लाडले बेटे का नाम कुछ अलग सा रखना चाहते हैं, तो ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले यूनीक और बेहतरीन नामों को एक बार जरूर देखें।

नाम अर्थ 
अमृत (Amrit) एक दुर्लभ पेय जो अमरत्व देता है
अरिंजय (Arinjay) बुराई पर विजय पाने वाला
अनिरुद्ध (Anirudh) जिसमे किसी प्रकार का गतिरोध नहीं हो
अश्विन (Ashwin) एक हिन्दू महीना
अद्वय (Advay) अद्वितीय
अक्षर (Akshar) भगवान शिव का एक नाम
अर्जित (Arjit) हासिल करना
अभिलाष (Abhilash) कुछ करने की इच्छा
अजिंक्य (Ajinkya) जिसको कभी हराया नहीं जा सकता हो
अरिहंत (Arihant) शत्रु को मारने वाला

जैसा कि इस आर्टिकल में बताया गया है कि अनमोल नाम के लड़के अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा आदर और नि:स्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आते हैं। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं। आज हमने इस लेख के जरिए अनमोल नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकरी देने की कोशिश की है और पूरी उम्मीद है कि आपको इस लेख से अपने बेटे का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

आरव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aarav Name Meaning in Hindi
अद्वैत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Advait Name Meaning in Hindi
अर्जुन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Arjun Name Meaning in Hindi