In this Article
पेरेंट्स बनना कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं है। अपने बच्चे के लिए हर चीज सोच समझकर चुनना उस जिम्मेदारी का ही एक भाग है। इसी तरह बच्चे के लिए नाम चुनना भी एक महत्वपूर्ण काम होता है। जब घर में बेटी का जन्म होता है तो यह एक खास मौका होता है इसलिए उसका नाम भी उतना ही खास होना चाहिए। ‘अनीता’ लड़कियों को दिए जाने वाले उन खास चुनिंदा नामों में से एक है। यह एक बेहद ही खूबसूरत नाम है। अनीता सुनने और बोलने में काफी प्यारा लगता है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के लिए या फिर किसी रिश्तेदार को उसकी बच्ची के लिए इस नाम का सुझाव देते हैं तो यह काफी बेहतरीन होगा। अनीता नाम का मतलब, राशि और स्वभाव जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
अनीता लड़कियों के सबसे पसंदीदा नामों से एक नाम है सालों से फैशन में रहा है। माता-पिता द्वारा दिया लड़कियों को दिया जाने वाला ये नाम उनकी खूबसूरती पर और चार चांद लगाता है। अनीता नाम का मतलब नई खुशियां, सरल, अनुग्रह, नेता आदि होता है और नाम के मतलब के प्रभाव को इंसान के व्यक्तित्व में देखा जाता है। इस नाम की राशि मेष है। आइए इस नाम को और भी करीब से जानने के लिए आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।
नाम | अनीता |
अर्थ | नई खुशियां, सरल, अनुग्रह, नेता |
जेंडर | लड़की |
अंक ज्योतिष | 6 |
धर्म | हिन्दू |
राशि | मेष |
नक्षत्र | कृतिका (अ, इ, ई, उ, ऊ, ए) |
शुभ दिन | मंगलवार |
शुभ रंग | लाल, सफेद और पीला |
शुभ रत्न | मूंगा |
अनीता लंबे समय से एक लोकप्रिय नाम रहा है और आज भी कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम का मतलब उसके व्यक्तित्व में पूरी तरह से झलकता है। अनीता नाम का मतलब नई खुशियां, सरल, अनुग्रह, नेता आदि होता है। स्वभाव में भी इसका असर दिखाई देता है। इस नाम की लड़कियों के लुक की अगर बात करें तो ये देखने में बेहद खूबसूरत होती हैं। इस नाम की लड़कियों के अंदर कुछ नया और बड़ा करने का जज्बा होता है। इनको अपने ऊपर अधिक विश्वास होता है और जिस भी काम को ये ठानती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं।
अनीता नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की लड़कियां जितनी जिद्दी होती हैं उतनी ही साहसी भी होती हैं। इन लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है। ये अपने ऊपर काफी विश्वास रखती हैं और हर काम को पूरा करती हैं। यही वजह है कि ये किसी भी मुश्किलों और हालात में डरती नहीं है और पूरी एनर्जी के साथ काम पूरा करने में सक्षम होती हैं। कभी-कभी इनके स्वभाव में अहंकार और जिद देखने को मिलती है लेकिन ये दूसरों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहती। साथ ही अपने काम और करियर के साथ समझौता करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
अनीता नाम का नक्षत्र कृतिका है और कृतिका नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा होता है। कृतिका नक्षत्र से संबंधित और अक्षर इस प्रकार है – अ, इ, ई, उ, ऊ, ए।
अनीता लड़कियों के सदाबहार नामों में से एक है। लेकिन अगर आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिस्ट देखें।
नाम | नाम |
अमिता (Amita) | सुनीता (Sunita) |
अस्मिता (Asmita) | अनंदिता (Anandita) |
अवनिता (Avanita) | अरुणिता (Arunita) |
अक्षिता (Akshita) | अभीता (Abhita) |
अभिजीता (Abhijita) | वनिता (Vanita) |
अनूनिता (Anunita) | अद्वैता (Advaita) |
जोनिता (Jonita) | प्रणिता (Pranita) |
नीता (Nita) | रीता (Rita) |
मीता (Meeta) | गीता (Geeta) |
अल्पिता (Alpita) | अनाहिता (Anahita) |
अंचिता (Aanchita) | अंकिता (Aankita) |
अंशिता (Anshita) | अनुमिता (Anumita) |
अनीता लड़कियों के चर्चित नामों में शामिल है। अनीता नाम की प्रसिद्ध हस्तियों से प्रेरित होकर ही माँ-बाप अपनी बेटी का नाम अनीता रखते आए हैं। इन्हीं में से कुछ चुनिंदा महिलाओं के बारे में हमने नीचे बताया है।
नाम | पेशा |
अनीता गुप्ता | उद्योजिका और एक्टिविस्ट |
अनीता कौल | पूर्व आईएएस अधिकारी |
अनीता डोंगरे | फैशन डिजाइनर |
अनीता हसनंदानी | अभिनेत्री |
अनीता आर्या | राजनीतिज्ञ |
अनीता देसाई | उपन्यासकार |
अनीता भोगले | लेखिका |
अनीता कंवर | फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री |
अनीता देवी | पर्वतारोही |
अनीता प्रताप | लेखिका व पत्रकार |
हर एक नाम के पहले अक्षर का हमेशा ही महत्व होता है और उसी के आधार पर ही कभी-कभी बच्चे का भविष्य में निर्भर होता है। हिन्दू धर्म में राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। अगर आप अनीता के अलावा लेकिन ‘अ’ अक्षर से ही अपनी लाड़ली के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो परेशान न हों। लड़कियों के लिए ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले चुनिंदा नामों की सूची हमने आपके लिए तैयार की है, एक बार जरूर पढ़ लें।
नाम | अर्थ |
अभिज्ञा (Abhigya) | ज्ञान, स्मरण, बुद्धिमत्ता |
अमला (Amala) | पवित्र, देवी लक्ष्मी का एक नाम |
अमोदिनी (Amodini) | मीठा |
अकिला (Akila) | पृथ्वी |
अमारी (Amari) | अनन्त |
अवनिका (Avanika) | पृथ्वी |
अमाया (Amaya) | असीम |
अगम्या (Agamya) | ज्ञान, बुद्धिमत्ता |
अभिश्री (Abhishri) | प्रतिभाशाली, तेजस्वी |
अक्षता (Akshata) | अमर, स्थायी |
अनीता नाम बेहद ही सरल लेकिन सदा से चर्चित नामों में से एक है। यह न केवल आपकी बेटी की खूबसूरती को और निखारेगा बल्कि इस नाम को चुनकर और इसके अर्थ को जानकर आपके मन को भी तसल्ली रहेगी। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस जानकारी के आधार पर आपको अपनी बेटी के लिए अनीता नाम चुनने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें:
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
पुष्पा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pushpa Name Meaning in Hindi
ऐसे कई माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चे का नाम इतिहास के वीर महापुरुषों के…
भारत में कई समाज सुधारकों ने जन्म लिया है, लेकिन उन सभी में डॉ. भीमराव…
राम नवमी हिंदू धर्म का एक अहम त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मदिन के…
आज के समय में माता-पिता अपने बच्चों के लिए कुछ अलग और दूसरों से बेहतर…
लगभग हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और…
एक अच्छा और सच्चा साथी जिसे मिल जाए उसका जीवन आसान हो जाता है। कहते…