अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Abhishek Name Meaning in Hindi

अभिषेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल - Abhishek Name Meaning in Hindi

कभी-कभी कुछ नाम बहुत सुने हुए होते हैं फिर भी कभी पुराने नहीं लगते। इन्हीं नामों में से एक है अभिषेक नाम। यह एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है जिससे अक्सर कई माता-पिता अपने बेटे के लिए चुनते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम अभिषेक रखने जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप जानें कि इसका अर्थ, राशि, इस नाम के व्यक्तियों का स्वभाव आदि कैसा होता है। इस आर्टिकल में हम अभिषेक नाम से जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं। 

अभिषेक नाम का मतलब और राशि

जब किसी बच्चे का नाम रखने की बात आती है तो घर-परिवार के सभी लोग बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं कि आखिर क्या नाम रखा जाएगा। हम जानते हैं माता-पिता होने के नाते आपको यह प्रेशर महसूस होता है कि ऐसा क्या नाम रख दें कि सब हैरान हो जाएं! लेकिन अगर आपके साथ ऐसा है तो बिल्कुल परेशान न हों। सबसे पहले आपको यह समझना चाहिए कि आप किस तरह का नाम रखना चाहते हैं, अगर आपको कॉमन नाम रखना है लेकिन उसका अर्थ अच्छा हो इस पर ज्यादा ध्यान देना है, तो हम जिस नाम की इस लेख में चर्चा कर रहे हैं वो एक बेहतरीन नाम है। आपको बता दें कि अभिषेक नाम का अर्थ राजा के राज्याभिषेक की प्रक्रिया, भगवान को दूध अर्पण करना आदि से है। इस नाम की राशि मेष है। इस नाम के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम  अभिषेक
अर्थ  राजा का राजतिलक, पवित्र मूर्ति को जल या दूध अर्पण करना, अनुष्ठान
जेंडर  लड़का
अंक ज्योतिष  9
धर्म  हिन्दू 
राशि  मेष 
नक्षत्र  कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन  मंगलवार
शुभ रंग  लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न  मूंगा

अभिषेक नाम का अर्थ क्या है?

अभिषेक नाम का अर्थ राजा के राज्याभिषेक की प्रक्रिया, जलाभिषेक करना, मूर्ति का स्नान, अनुष्ठान होता है। अगर बात करें इस नाम के लड़कों के व्यक्तित्व के बारें में तो ये बेहद ही महत्वकांक्षी, साहसी और जिज्ञासा से भरे हुए होते है। ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने के लिए उतावले रहते हैं। जिसका नाम अभिषेक हो वह हमेशा ऊर्जावान रहता है और उसे चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है।

अभिषेक नाम का राशिफल

अभिषेक नाम की राशि मेष है। आप सभी जानना चाहते होंगे अभिषेक नाम के लड़के कैसे होते हैं, तो आइए जानते हैं – ऐसा माना जाता है कि अभिषेक नाम के लड़के कई गुणों के धनी होते हैं। ये आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। इनके अंदर दूसरों के मुकाबले अधिक ऊर्जा होती है, जो कि इन्हें किसी भी तरह की थकान से बचाती है। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनकी किसी भी बात को करने से मना नहीं करते हैं। इतना ही नहीं ये किसी भी समस्या का डटकर सामना करने में विश्वास रखते है। ये जो कुछ भी करते हैं, वह इनके व्यवहार की तरह ही साफ होता है।

ADVERTISEMENTS

अभिषेक नाम का नक्षत्र क्या है?

अभिषेक नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है। इस नक्षत्र का चिह्न अग्निशिखा है और इस नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं – अ, ई, ऊ, ए। 

मेष राशि के हिसाब से अभिषेक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

अभिषेक नाम की मेष राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। क्योंकि अभिषेक नाम से प्रेरित कई सुंदर और अनूठे नाम होते हैं, आइए नामों को जानते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अभिलाष  अभ्युदय
अभिमन्यु अभिभव
अभिशेष  अभिराम
अभिराज अभिक 
अभिमान अभिसार
अभ्युदय  अभय
अभिजीत  अभिनेश
अभीक अभिजन 
अभिरूप अभिदी 
अभयदेव अभिवीरा  
अभिनंदन अभिषांत 
अभिनव  अभिनिवेश

अभिषेक नाम के प्रसिद्ध लोग

अभिषेक नाम की कई प्रसिद्ध हस्तियां हैं जिनके बारे में आपने जरूर सुना होगा, उनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। 

नाम  पेशा 
अभिषेक बच्चन फिल्म अभिनेता
अभिषेक अवस्थी  अभिनेता, कोरियोग्राफर, डांसर
अभिषेक बनर्जी राजनेता
अभिषेक कपूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक
अभिषेक वर्मा  तीरंदाज
अभिषेक रघुराम गायक
अभिषेक रे संगीतकार और गायक
अभिषेक जैन निर्देशक और निर्माता
अभिषेक नायर क्रिकेट खिलाड़ी
अभिषेक दास फुटबॉल खिलाड़ी

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम  

यदि आप अपने बेटे का नाम ऐसा रखना चाहते हैं जो ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ 
अक्षित सुरक्षित
अकुल भगवान शंकर का दूसरा नाम 
अजिश जो अजय है 
अखंड जिसे बांटा न जा सके 
अजीत सफल व्यक्ति, जो कभी हारे नहीं
अभिनय प्रतिरूप, एक समान 
अर्पण शुभ, भक्ति 
अधिनव बुद्धिमान व्यक्ति 
अभायी भरोसेमंद इंसान, विश्वास
अद्विक  अनोखा, जो किसी के जैसा न हो

अभिषेक बेहद ही पॉपुलर नाम है और आपको अपने आसपास बहुत लोगों का यह नाम सुनने को मिल सकता है। लेकिन अभिषेक नाम वाले व्यक्तियों की पहचान बेहतरीन लोगों में की जाती है। इसलिए अगर आप भी अपने बच्चे का नाम अभिषेक रखने के बारे में ही सोच रहे हैं तो इस लेख को पढ़ने के बाद अब आपका यह संदेह भी खत्म हो चुका होगा कि यह नाम रखें या नहीं। आशा है यह नाम आपके बच्चे की पहचान को अलग मुकाम पर ले जाएगा!