अवनि/अवनी नाम का मतलब और राशि – Avani/Avni Name Meaning in Hindi

अवनि/अवनी नाम का मतलब और राशि - Avani/Avni Name Meaning in Hindi

कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि हर कोई उनके पेरेंट्स से पूछता है कि आखिर आपने इसका नाम कहाँ से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। वैसे ही अवनी बहुत ही प्यारा नाम है अगर आप भी अपनी चहेती बेटी का नाम अवनी रखना चाहते हैं तो इस नाम से जुड़ी जानकारियां जैसे कि अवनी नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है यह सब आप यहां जान सकते हैं।

अवनी नाम का मतलब और राशि

‘अवनी’ एक बहुत अच्छा नाम है जो ट्रेंडिंग तो है ही साथ ही इस नाम का अर्थ भी बेहद प्यारा है। अपनी बेटी का नाम अवनी रखने से पहले जान लें कि इस नाम का अर्थ पृथ्वी होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो इस नाम की राशि मेष है। आप विस्तार में इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व के बारें में जानना चाहते हैं या फिर इस राशि के नाम वाली लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है, यह पता करना चाहते हैं तो उसके लिए लेख को पढ़ना जारी रखें। 

नाम  अवनी
अर्थ  पृथ्वी 
जेंडर  लड़की 
अंक ज्योतिष  1
धर्म  हिन्दू
राशि  मेष
नक्षत्र  कृतिका (अ, ई, ऊ,ए, इ)
शुभ दिन  मंगलवार 
शुभ रंग  लाल, पीला और सफेद 
शुभ रत्न  मूंगा 

अवनी नाम का अर्थ क्या है?

अवनी जैसे आकर्षक नाम का अर्थ है – पृथ्वी। इस नाम की लड़कियां बहुत ही महत्वकांक्षी, साहस और जिज्ञासा से भरी होती हैं। ये हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहती हैं। साथ ही इन्हें मुसीबतों से डर नहीं लगता है और उनका डटकर सामना करती हैं। इतना ही नहीं अवनी नाम की लड़कियों में भरपूर एनर्जी होती है और वो किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकती हैं। 

अवनी नाम का राशिफल

अवनी नाम की राशि मेष है। इस नाम की राशि की लड़कियों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इस राशि की लड़कियां आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने से पीछे न हटती हैं और न ही घबराती हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनके कहने पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। कभी-कभी जल्दी आवेश में आने की वजह से कोई भी इनको गुमराह कर सकता है। लेकिन यह लोग बहुत ही मुश्किल से लोगों की बातों में आती हैं। 

अवनी नाम का नक्षत्र क्या है?

अवनी नाम का नक्षत्र कृतिका है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ

मेष राशि के हिसाब से अवनी नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

अगर आपकी यह इच्छा थी कि आपकी कोई बेटी होती है, तो आप उसका अवनी नाम रखेंगे, क्योंकि यह सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन इस नाम की पूरी जानकारी न होने की वजह से आप सोच में पड़ सकते हैं ऐसे में अब और देर न करें! इसके अलावा अगर आपको इस नाम से मिलता-जुलता कोई नाम रखना है, तो नीचे दी गई लिस्ट को एक बार चेक करें। 

नाम नाम
अंजनी (Anjani) अवनिशा  (Avnisha)
अवनिका (Avnika) अवनिजा  (Avnija)
अवनीत  (Avneet) अवंतिका (Avantika)
अवनिता (Avanita) अत्त्वि (Attvi)
अवंती (Avanti) अविका (Avika)
अवसा (Avasa) अवरा (Avara)
अवतरा (Avatara) अविघ्ना (Avighna)
अविरा (Avira)  अश्विनी (Ashwini)
विनी (Vini) दिव्यानि (Divyani)
अक्षिणी (Akshini) ईशानी (Ishani)
सुहानी (Suhani) शिवानी (Shivani)
दिव्यानि (Divyani) पावनी (Pavani)

अवनी नाम के प्रसिद्ध लोग

अवनी नाम की वैसे तो कई प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं। इनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। तो आइए देखते हैं वे नाम कौन कौन से हैं। 

नाम  पेशा 
अवनी चतुर्वेदी  पहली भारतीय महिला लड़ाकू पायलट 
अवनी देवड़ा उद्यमी
अवनी मोदी  मॉडल व अभिनेत्री 
अवनी पंचाल रोलर स्केट एथलीट 
अवनी राय  फिल्म निर्देशक 
अवनी लेखरा निशानेबाज 
अवनी जोशी  गायिका 
अवनी वारियर  बाल कलाकार 

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आपके घर में बेटी हुई है और आप उसका नाम ‘अ’ अक्षर से रखना चाहते हैं, क्योंकि पंडित द्वारा आपको बताया गया है कि आपकी बेटी के लिए यह अक्षर बहुत शुभ होगा, तो नीचे बताए गए नामों पर एक बार जरूर ध्यान दें।   

नाम अर्थ 
अमीषा (Amisha) सुंदर, निष्कपट 
अमेया (Ameya) असीम, उदार 
अभिज्ञा (Abhigya) ज्ञान, बुद्धिमान
अयंती (Ayanti) भाग्यवान 
अद्विता (Advita) अद्वितीय, सबसे पहले
अल्पना (Alpana) सुन्दर, सजावटी
अवसा (Avasa) स्वतंत्र 
अहिला (Ahila) जानकार
अमरा (Amara) राजकुमारी 
अन्विका (Anvika) शक्तिशाली, पूर्ण 

अवनी लड़कियों का बहुत ही प्यारा और अनोखा नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने अवनी नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारें में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी राजदुलारी का अवनी नाम रखना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई सभी जानकरियों से आपको मदद मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं अवनी नाम से फेमस हुई महिलाओं की तरह आपकी बेटी भी आपका नाम रोशन करें। 

यह भी पढ़ें:

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi