शिशु

अविका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Avika Name Meaning in Hindi

कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि लोग उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के लिए कई तरह के रिसर्च करते हैं। इन्ही बेहतरीन नामों में से एक नाम है अविका!! अविका बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप भी अपनी लाड़ली बेटी को यह नाम देना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में ज्यादा खोजबीन या मेहनत करने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां इस लेख के जरिए देने की कोशिश की हैं, जैसे कि अविका नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है यह सब आप यहाँ  जान सकते हैं।

अविका नाम का मतलब और राशि

अविका एक बहुत अच्छा नाम है जो ट्रेंडिंग तो है साथ ही इस नाम का मतलब भी बेहद प्यारा है। अपनी बेटी का नाम अविका रखने से पहले जाने आखिर इस नाम का अर्थ क्या है। आपको बता दें कि अविका का मतलब सूरज की किरणें, उज्जवल, हीरा आदि होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो इस नाम की राशि मेष है। आप विस्तार में इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व के बारे में जानना तो जरूर चाहेंगे या फिर इस राशि की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है उसके लिए लेख को आगे तक जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम अविका
अर्थ सूरज की किरणे, उज्जवल, हीरा
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

अविका नाम का अर्थ क्या है?

लड़कियों के लेटेस्ट नामों की बात की जाए तो इसमें अविका नाम जरूर शामिल होगा। कभी-कभी ऐसे नाम माता-पिता दोनों के नाम मिलाकर भी बनाए जाते हैं, जैसे अगर पिता का नाम अविनाश हो और माँ का नाम काम्या तो दोनों के पहले शब्दों को मिलाकर अवि+का = अविका बन जाता है। यह नाम छोटा, सिंपल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम का रौशनी, हीरा आदि होता है। इस नाम की महिलाओं और लड़कियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये अपने जीवन में आने वाली लगभग सभी परेशानियों से बिना डरे उसे सुलझाने या फिर संभालने की कोशिश करती हैं। वहीं अविका नाम की लड़कियों को अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता करना पसंद नहीं होता है। ये लड़कियां दूसरों के मुकाबले खुद को पहले रखती हैं।

अविका नाम का राशिफल

अविका नाम की राशि मेष है। इस राशि की लड़कियां भावनाओं की बहुत धनि होती हैं। यह लड़कियां किसी को भी परेशानी में देख नहीं सकती हैं। लोगों की मदद के लिए सबसे पहले अपना हाथ बढ़ाती हैं जिसके कारण इनका भाग्य भी इनका बहुत साथ देता है। इस राशि के लड़कियां अच्छी सलाहकार होती हैं इसलिए लोगों इनकी राय लेना बड़ा पसंद आता है और साथ ही इनके कहने पर इनकी बात को समझने और मानने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस राशि की लड़कियों को घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, आ, अं, ल, च को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

अविका नाम का नक्षत्र क्या है?

अविका नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ।

अविका जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

माता पिता द्वारा दिया जाने वाला अविका नाम लड़कियों का काफी नया नाम है,  यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि शामिल होने वाले अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
अमेया (Ameya) अर्चिशा (Archisha)
अमूल्या (Amulya) अश्विनी (Ashwani)
अनिया (Aniya) अलीशा (Alisha)
आनंदी (Aanandi) आराध्या (Aaradhya)
अंशिका (Anshika) अंतरा (Antara)
लीना (Leena) लाविका (Lavika)
चंचल (Chanchal) चिन्मयी (Chinmayi)

अविका नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अविका काफी ट्रेंडिंग और लाजवाब नाम है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई नामों की लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

नाम   नाम
मालविका (Malvika) अमोलिका (Amolika)
अम्बिका (Ambika) अवंतिका (Awantika)
मनिका (Manika) आश्का (Aashka)
राशिका (Rashika) अंजुलिका (Anjulika)
वामिका (Vamika) वंशिका (Vanshika)

अविका नाम के प्रसिद्ध लोग

लेटेस्ट नाम होने की वजह से अविका नाम की कुछ ही प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद है। लेकिन अगर आप यह नाम अपनी बेटी को देंगे तो हम उम्मीद करते हैं वो इस नाम के जरिए बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सके।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
अविका गौर अभिनेत्री

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

नाम के पहले अक्षर की अहमियत समझना जरूरी है। आपकी राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘अ’ अक्षर वाले लड़कियों के अन्य नामों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
अभिज्ञा (Abhidnya) बुद्धिमान
अविका (Avika) अद्भुत, हीरे के समान
अनायरा (Anayra) आनंद, खुशी
अवसा (Avasa) स्वतंत्र
अरुणिका (Arunika) सुबह की सूरज की रोशनी
अभिनया (Abhinaya) अभिनय से जुड़ा
अवनि (Avani) पृथ्वी
अयांशा (Ayansha) भगवान का तोफा
अवंतिका (Awantika) अनंत
अमायरा (Amaira) राजकुमारी

 

इस आर्टिकल में बताया गया है कि अविका नाम की लड़कियां में दया की भावना कूट-कूट कर भरी होती हैं इसलिए ये अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा इज्जत और प्यार बनाए रखती हैं। इस कारण से भी लोग अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख में दी गई जानकारी से अपनी बेटी का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिल सकेगी। अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आई हो तो हमे नीचे कमेंट कर के जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अंशिका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anshika Name Meaning in Hindi
आराध्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaradhya Name Meaning in Hindi
अंकिता नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankitha/Ankita Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago