In this Article
माता-पिता के लिए वो खुशी अतुलनीय होती है जब उनकी गोद में उनका बच्चा पहली बार आता है। बच्चे की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है। बेटा हो या बेटी दोनों के पैदा होने पर घर का भाग्य बदल जाता है। इसलिए नाम चुनते वक्त माँ-बाप काफी सोच विचार करते हैं। ऐसे कई सारे नाम हैं जो अक्सर माता-पिता को पसंद आते हैं। उनमें से एक नाम है अश्विनी भी है। यह नाम लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए इस्तेमाल होने वाला नाम है। यदि आप भी अपने बच्चे के लिए इस नाम को चुनते हैं तो आपको बता दें कि आपको इस नाम मतलब, इसकी राशि और इस नाम के लोगों का स्वभाव जानना बेहद जरूरी है।
अश्विनी, बेहतरीन नामों में से एक है। जिसे लड़का और लड़की दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ लोगों को अपनी तरफ अधिक आकर्षित करता है। अश्विनी एक बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ अनंत, अमीर, एक नक्षत्र होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो यह नाम मेष राशि में आता है। इस नाम के बारे में सही तरीके से जानने के लिए आपका इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | अश्विनी | 
| अर्थ | अमीर, एक नक्षत्र | 
| लिंग | लड़का/लड़की | 
| अंक ज्योतिष | 11 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | मेष | 
| नक्षत्र | कृतिका (अ, इ, ई, उ, ए) | 
| शुभ दिन | मंगलवार | 
| शुभ रंग | पीला, लाल और सफेद | 
| शुभ रत्न | मूंगा | 
अश्विनी, लड़कों और लड़कियों को दिया जाने वाला एक बहुत ही प्यारा और अच्छे अर्थ वाला नाम है। व्यक्ति के नाम से ही उसकी पहचान होती है इसलिए नाम भी वही चुनना चाहिए जो आपके व्यक्तित्व को निखारे। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए अश्विनी नाम चुनते हैं, तो उसके लिए आपको इस नाम से जुड़ी जानकारियां पता होनी चाहिए। अश्विनी नाम का मतलब एक नक्षत्र, अमीर व्यक्ति होता है। इस नाम के व्यक्ति भले ही बाहर से कठोर हों लेकिन अंदर से इनका मन नरम रहता है। ये दूसरों की परेशानियों को देख नहीं पाते हैं। इनका करियर काफी उज्जवल रहता है लेकिन उसके लिए यह मेहनत भी करते हैं। यह खुद पर बहुत विश्वास करते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं।
अश्विनी नाम की राशि मेष होती है। इस राशि व्यक्ति जितने ऊर्जावान होते हैं उतने साहसी भी होते है। इन लोगों का ध्यान हर समय अपने लक्ष्य की तरफ ही रहता है। इन लोगों को अपने ऊपर दूसरे के मुकाबले अधिक विश्वास होता है और ये हर उस काम को पूरा करते हैं, जो इन्होने ठाना होता है। यही वजह है कि ये किसी भी तरह की समस्या और हालात में पीछे नहीं हटते बल्कि उसका सामना करते हैं। इन्हें अपने काम और करियर के साथ समझौता करना बिल्कुल पसंद नहीं है। इस राशि के मुख्य अक्षर अ, ल, च को माना जाता है।
अश्विनी नाम का नक्षत्र मेष है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा को माना जाता है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- अ, इ, ई, उ, ए।
अश्विनी लड़कों और लड़कियों को दिया जाने वाला काफी लोकप्रिय नाम है और साथ ही यह नाम सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है। यह नाम अ अक्षर से शुरू होने के कारण मेष राशि में आता है। अगर आपको मेष राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से बच्चों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर एक टेबल तैयार की है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।
| नाम | लिंग | 
| अन्वेषा (Anvesha) | लड़की | 
| अंबिका (Ambika) | लड़की | 
| अवि (Avi) | लड़का | 
| अवनि (Avni) | लड़की | 
| अवंतिका (Avantika) | लड़की | 
| अंबर (Ambar) | लड़का | 
| लावण्या (Lavanya) | लड़की | 
| लतिका (Latika) | लड़की | 
| आश्मान (Ashman) | लड़का | 
| लव (Luv) | लड़का | 
| लक्ष्य (Lakshya) | लड़का | 
| चेतन (Chetan) | लड़का | 
| चांदनी (Chandani) | लड़की | 
| चिन्मयी (Chinmayee) | लड़की | 
अश्विनी वैसे तो खुद में ही बहुत खूबसूरत नाम है, लेकिन इसके बावजूद आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम अश्विनी से मिलता-जुलता हो तो इससे जुड़े और भी नामों के विकल्प मौजूद हैं जिन्हें देख कर आप अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।
| नाम | लिंग | 
| विनी (Vini) | लड़की | 
| रश्मिन (Rashmin) | लड़की | 
| अश्वी (Ashvi) | लड़की | 
| अष्विक(Ashvik) | लड़का | 
| अशिता (Ashita) | लड़की | 
| अशित (Ashit) | लड़का | 
| अश्विका (Ashvika) | लड़की | 
| अश्वांक (Ashvank) | लड़का | 
अश्विनी नाम आप लोगों ने कही न कही में सुना तो होगा ही, लेकिन आज इस नाम के कुछ मशहूर व्यक्तियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
| नाम | पेशा | 
| अश्विनी भावे | अभिनेत्री | 
| अश्विनी कलसेकर | अभिनेत्री | 
| अश्विनी अय्यर तिवारी | फिल्म निर्देशक | 
| अश्विनी पोन्नपा | बैडमिंटन खिलाड़ी | 
| अश्विनी वैष्णव | रेल मंत्री | 
| अश्विनी कौल | अभिनेता | 
| अश्विनी नाचप्पा | एथलीट | 
| अश्विनी कुमार चौबे | राजनीतिज्ञ | 
| अश्विनी रेवंत | फिल्म निर्माता | 
| अश्विनी भिडे देशपांडे | शास्त्रीय गायिका | 
जो माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे का नाम अ अक्षर से रखा जाए तो उसके लिए हमने कई बेहतरीन नामों की लिस्ट तैयार की है अगर आप बेटे के लिए नाम रखना चाहते हैं तो लड़के के लिए जो नाम दिए उसमें से कोई नाम चुन सकते हैं और अगर लड़की का नाम रखना चाहते हैं, लड़की का नाम चुन सकते हैं। नीचे आपको दोनों जेंडर के नामों के विकल्प दिए गए हैं।
| नाम | अर्थ | लिंग | 
| अभिता (Abhita) | वह जो कभी नहीं डरती, निडर | लड़की | 
| अन्वी (Anvi) | वन की देवी | लड़की | 
| अनय (Anay) | भगवान हनुमान, संतृप्ति | लड़का | 
| अभिभव (Abhibhav) | शक्तिशाली, विजयी | लड़का | 
| अनुषा (Anusha) | अच्छी सुबह, सितारा | लड़की | 
| अगेंद्रा (Agendra) | पहाड़ों के राजा | लड़का | 
| अतिक्षा (Atiksha) | तीव्र इच्छा | लड़की | 
| अरिशा (Arisha) | शांति | लड़की | 
| अंशल (Ansal) | मजबूत, ताकतवर | लड़का | 
| अभिनिवेश (Abhinivesh) | मन लगाकर काम करना | लड़का | 
अश्विनी बहुत ही खूबसूरत और प्यारा नाम है। इस नाम के लोग बेहद गुणी होते हैं। हमने इस लेख के जरिए इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार में बताया है। उम्मीद है कि यह लेख आपकी मदद कर सके, ताकि आपको अपने बच्चे का अश्विनी नाम को चुनते पर्याप्त जानकारी हो और आप सही फैसला कर सकें ।
यह भी पढ़ें:
किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi
कमल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kamal Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi
भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…
हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…
मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…
कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…