शिशु

आदित्य नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aditya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

लड़कों के कुछ ऐसे चुनिंदा नाम होते हैं जो शायद हर एक माता-पिता को आकर्षित करते होंगे। उनमें से एक नाम है आदित्य। आदित्य बहुत ही सुंदर नाम है और अगर आप अपने बच्चे का नाम आदित्य रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इस नाम से जुड़ा अर्थ, राशि, शुभ अंक और इसके स्वभाव आदि के बारे में जुड़ी जानकारियां देंगे।

आदित्य का नाम का मतलब और राशि

‘आदित्य’ लड़कों को दिया जाने वाला एक लोकप्रिय नाम है। अक्सर इस नाम वाले लड़कों को बेहद ही स्मार्ट और अच्छे स्वभाव वाला देखा गया है। आपको बता दें कि आदित्य नाम का अर्थ – स्वतंत्रता, सूरज और उसके समान रौशन होता है। यह नाम मेष राशि में आता है। चलिए आगे इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर माता-पिता को अपने बेटे का नाम आदित्य क्यों रखना चाहिए।

नाम आदित्य
अर्थ सूर्य, प्रकाशमान, स्वतंत्रता
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग सफेद, पीला और लाल
शुभ रत्न मूंगा

आदित्य नाम का क्या अर्थ है?

आदित्य नाम का सीधा मतलब होता है सूरज और उसके समान रौशन। आदित्य नाम के लड़कों के स्वभाव के बारे में बात करें, तो इस नाम के लड़के बेहद ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं और उन्हें अन्याय न तो खुद सहना पसंद है और न ही वे किसी और के साथ अन्याय होता देख पाते हैं। आदित्य नाम के लड़के होते तो बेहद भोले हैं लेकिन इसके बावजूद वे परिस्थितियों का सामना बहुत साहस के साथ करते हैं और डरते नहीं हैं। 

ADVERTISEMENTS

आदित्य नाम का राशिफल

आदित्य नाम की राशि मेष है। इस नाम की राशि वाले लड़के बहुत सारे गुणों के धनी होते है। इस नाम के लोग हमेशा एनर्जी से भरपूर होते हैं और अधिक से अधिक काम कर सकते हैं, इनको थकान भी नहीं होती है। ये लड़के सभी समस्याओं का डटकर सामना करते हैं और किसी भी चीज और व्यवहार के लिए बिलकुल स्पष्ट होते हैं। 

आदित्य नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र कृतिका है। इस नक्षत्र का चिन्ह अग्निशिखा है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े दूसरे अक्षर हैं – अ, ई, ऊ, ए। 

ADVERTISEMENTS

मेष राशि के हिसाब से आदित्य नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

अगर आप भी अपने बेटे का नाम आदित्य रखना चाहते हैं या उससे मिलता-जुलता कोई नाम रखने की इच्छा रखते हैं, तो आपको लिस्ट नीचे दी गई है, एक नजर जरूर डालें।

नाम नाम
आदित्यवर्धन आदित्यपाल
ललितादित्य आदित्यकिरण
आदित्यांशु सूर्यादित्य
आदित्व ईश्वरादित्य
देवादित्य अरवादित्य
प्रादित्य आदित्य नंदन
जयादित्य विमलादित्य
ज्योतिरादित्य देबादित्य
लक्ष्यादित्य धर्मादित्य
अर्यादित्य आदित्यप्रीत
बालादित्य भागादित्य
विश्वादित्य विक्रमादित्य
चंद्रादित्य अक्षयादित्य

आदित्य नाम के प्रसिद्ध लोग

आदित्य नाम के वैसे तो कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बताया है:

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
आदित्य चोपड़ा फिल्म निर्माता
आदित्य नारायण गायक, अभिनेता और टेलीविजन होस्ट
आदित्य रॉय कपूर अभिनेता
आदित्य ओम अभिनेता, लेखक, गीतकार, निर्देशक और निर्माता
आदित्य पंचोली अभिनेता
आदित्य ठाकरे राजनेता
आदित्य विक्रम बिरला आदित्य बिरला ग्रुप के संस्थापक
आदित्य मित्तल आर्सेलर मित्तल के सीएफओ
आदित्य कन्नड़ सिनेमा के भारतीय फिल्म अभिनेता
आदित्य बाबू टॉलीवुड निर्माता और अभिनेता

‘अ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपने अपने बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय कर लिया था कि आप उसका नाम ‘अ’ अक्षर से रखेंगे, तो हमने इस अक्षर वाले नामों की लिस्ट तैयार की है। आप एक बार इसे भी देख सकते हैं।

नाम अर्थ
अनमोल अमूल्य, कीमती
अभिभव शक्तिशाली और विजयी व्यक्ति
अनूप अतुलनीय, सर्वश्रेष्ठ
अनिय भगवान हनुमान का रूप
अंकुर कोंपल, कली
अगेंद्रा पहाड़ों के राजा
अंशल मजबूत और ताकतवर
अभिजीत समझदार इंसान
अपूर्व शांत व्यक्ति
अजीत जो कभी हारा न हो

आदित्य लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है। इस आर्टिकल के जरिए हमने आदित्य नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपने लाडले का आदित्य नाम रखना चाहती हैं, तो ऊपर दी गई सभी जानकरियों से आपको मदद मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं आदित्य नाम से प्रसिद्धि पाए हुए लोगों की तरह आपका बेटा भी आपका नाम रोशन करें। 

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago