शिशु

आन्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aanya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि कई लोग उनके माता-पिता से पूछने पर मजबूर हो जाते हैं की आखिर आपने इसका नाम कहां से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। वैसे ही आन्या बहुत ही प्यारा नाम है अगर आप भी अपनी लाडली बेटी को यह नाम देना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में ज्यादा खोजबीन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके लिए इस नाम जुड़ी जरूरी जानकारियां इस लेख के जरिए लेकर आए हैं।  जैसे कि आन्या नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है, ये सब आप यहां जान सकते हैं।

आन्या नाम का मतलब और राशि

आन्या एक बहुत अच्छा नाम है जो ट्रेंडिंग तो है साथ ही इस नाम का अर्थ भी बेहद प्यारा है। अपनी बेटी का नाम आन्या रखने से पहले जानें कि आखिर इस नाम का अर्थ क्या है। आपको बता दें कि आन्या का मतलब असीम और अटूट होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो इस नाम की राशि मेष है। आप विस्तार में इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व के बारे में जानना तो जरूर चाहेंगे या फिर इस राशि की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है उसके लिए लेख को आगे तक पढ़ना जारी रखें। 

नाम आन्या
अर्थ अटूट, असीम
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल और सफेद
शुभ रत्न मूंगा

 

आन्या नाम का अर्थ क्या है?

लड़कियों के लेटेस्ट नामों की बात की जाए तो इसमें आन्या नाम जरूर शामिल होगा। कभी-कभी ऐसे नाम माता-पिता दोनों के नाम मिलाकर भी बनाएं जाते हैं, जैसे अगर पिता का नाम आदर्श हो और माँ का नाम मान्या तो दोनों के पहले और आखिरी शब्दों को मिलाकर आ+न्या = आन्या बन जाता है। यह नाम छोटा, सिंपल और सुनने में भी बहुत प्यारा लगता है। इस नाम का मतलब अटूट और असीम होता है। इस नाम की महिलाओं और लड़कियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही ये अपने जीवन में आने वाली लगभग सभी परेशानियों से बिना डरे उन्हें हल करने की कोशिश करती हैं। आन्या नाम की लड़कियां अपने पैसे और करियर से जुड़ी चीजों के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करती हैं। ये लड़कियां दूसरों को प्राथमिकता देने से पहले खुद को आगे रखती हैं।

ADVERTISEMENTS

आन्या नाम का राशिफल

आन्या नाम की राशि मेष है। इस राशि की लड़कियों में एनर्जी की बिलकुल कमी नहीं देखने को मिलती है। जिस भी लक्ष्य को ये हासिल करना चाहती हैं उसके लिए मेहनत भी करती हैं। मेष राशि के व्यक्ति अच्छे सलाहकार होते हैं इसलिए लोगों को इनके नेतृत्व में रहना बड़ा पसंद आता है और साथ ही लोग इनके कहने पर इनकी बात को समझने और मानने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस राशि की लड़कियों को घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है। इस राशि के मुख्य अक्षर च, अ, ल को माना जाता है।

आन्या नाम का नक्षत्र क्या है?

आन्या नाम का नक्षत्र ‘कृतिका’ है और ज्योतिष के अनुसार कृतिका नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह अग्निशिखा है। कृतिका नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – अ, ई, ऊ, ए, इ। 

ADVERTISEMENTS

आन्या जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

माता पिता द्वारा दिया जाने वाला आन्या नाम लड़कियों का काफी नया नाम है। अगर आपको मेष राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए खोजा है। इनमें से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
अश्मिता (Ashmita) अवंतिका (Avantika)
अमीषा (Ameesha) अमायरा (Amayra)
अमेया (Ameya) अभिज्ञा (Abhigya)
चैत्रिका (Chaitrika) चुमकी (Chumaki)
लीना (Leena) लविका (Lavika)
लुबना (Lubna) लिसा (Lisa)

आन्या नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

आन्या काफी ट्रेंडिंग और लाजवाब नाम है और अगर आपको भी ये नाम पसंद है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम रखना चाहते है, तो हमारे द्वारा बनाई गई नामों की लिस्ट से आप कोई भी नाम चुनकर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
अनन्या (Ananya) मान्या (Manya)
सान्या (Sanya) अनाया (Anaya)
वान्या (Vanya) काव्या (Kavya)
साव्या (Savya) शनाया (Shanaya)
तान्या (Tanya) अमाया (Amaya)
आर्या (Aarya) लावण्या (Lavanya)

आन्या नाम के प्रसिद्ध लोग

लेटेस्ट नाम होने की वजह से आन्या नाम की कुछ ही प्रसिद्ध महिलाएं मौजूद हैं। यह नाम विदेशों में भी लोकप्रिय है। अगर आप यह नाम अपनी बेटी को देंगे तो हम उम्मीद करते हैं वो इस नाम के जरिए बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सके। ये रही आन्या नाम की कुछ प्रसिद्ध महिलाएं-

नाम पेशा
आन्या सिंह अभिनेत्री
आन्या चलोत्रा ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री
आन्या गुप्ता गायिका
आन्या लाहिरी ब्रिटिश मॉडल, गायिका व अभिनेत्री
आन्या टेलर जॉय अमेरिकी अभिनेत्री

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

नाम के पहले अक्षर की अहमियत समझना जरूरी है। आपकी राशि और नक्षत्र के हिसाब से अक्षर चुने जाते हैं और नाम रखा जाता है। वैसे ही ‘आ’ अक्षर वाली लड़कियों के अन्य नामों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
आशना (Aashna) प्रिय, प्यार करने वाला
आदीवा (Aadeeva) सुखद, कोमल
आनवी (Aanvi) उदार, दयावान
आम्रपाली (Aamrapali) आम का पत्ता
आयना (Aayana) खुशबूदार फूल, दर्पण
आहना (Aahana) सूरज की पहली किरणें
आज्ञा (Aagya) अनुमति, सहमति
आकर्शिका (Aakarshika) आकर्षक शक्ति
आस्था (Astha) श्रद्धा, धारणा
आकर्षा (Aakarsha) हर कोई

जैसा कि इस आर्टिकल में बताया गया है आन्या नाम की लड़कियां अपने दिल में लोगों के लिए हमेशा इज्जत और प्यार बनाए रखती है। यही कारण है कि लोग इस नाम को अपनी बच्ची के लिए अपनाते हैं। इस आर्टिकल में हमने इस नाम के बारे में अधिक से अधिक जानकरी देने की पूरी कोशिश की है और उम्मीद करते हैं कि आपको इससे अपनी बेटी का सही नाम चुनने में मदद जरूर मिल सके। अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको समझ में आई हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
पुष्पा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pushpa Name Meaning in Hindi
श्रेया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shreya Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago