शिशु

आयुषी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ayushi Name Meaning in Hindi

माता पिता होने के नाते आपका फर्ज बनता है कि आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चुनें जो भावी पीढ़ियों में भी ट्रेंडिंग हो। क्या आप चाहते हैं कि आप अपने बच्चे के प्रशंसा के पात्र बनें। क्या आप चाहते हैं कि बच्चा बड़ा होकर आपकी तारीफ करते हुए कहे कि “आपका दिया हुआ नाम मेरे लिए बहुत फायदेमंद है, यह नाम इतना सकारात्मक है कि इसका प्रभाव मेरे जीवन में भी दिखता है।” तो चलिए हम आपको ऐसा ही एक नाम बताते हैं जिससे आप प्रशंसा के पात्र बनें। ‘आयुषी’ एक ऐसा नाम है जो भावी पीढ़ी में भी ट्रेंडिंग रहेगा। आयुषी नाम इतना अच्छा क्यों है इसकी जानकारी आपको हमारा यह लेख पढ़कर मिल जाएगी। तो इस नाम से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए इसे अंत तक पढ़ें। 

आयुषी नाम का मतलब और राशि

हर मां बाप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। इसीलिए अपने बच्चे के लिए एक प्यारे से नाम की तलाश में रहते हैं। लेकिन प्यार के चक्कर में नाम के अर्थ के महत्व को नहीं भूला जा सकता है। आयुषी नाम का मतलब दीर्घायु, लंबे समय तक स्वस्थ और सुखी जीवन होता है। आयुषी नाम मेष राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम आयुषी
अर्थ दीर्घायु, लंबे समय तक स्वस्थ और सुखी जीवन
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 3
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा या गार्नेट पत्थर

आयुषी नाम का अर्थ क्या है?

आयुषी नाम का अर्थ दीर्घायु, लंबे समय तक स्वस्थ और सुखी जीवन होता है। इसका स्पष्ट मतलब है कि आयुषी नाम की लड़कियों का जीवनकाल लंबा, स्वस्थ और पूरा जीवन खुशियों से भरा होता है। इस नाम की लड़कियों में बहुमुखी प्रतिभा का गुण देखा जा सकता है। इस नाम की लड़कियां देखने में आकर्षक होती हैं। नई चीजों को जानने के लिए वो हमेशा उत्साहित रहती हैं। आयुषी नाम की लड़कियां ईमानदारी की मूरत होती हैं, लालच तो इनके स्वभाव में होता ही नहीं है। आयुषी नाम की लड़कियां महत्वाकांक्षी, साहसी और जिज्ञासु होती हैं।

आयुषी नाम का राशिफल

आयुषी नाम ‘आ’ से शुरू होता है जो मेष राशि के अंतर्गत आता है। इसीलिए इसकी राशि मेष होती है। इस राशि के जातक अपने काम में काफी फुर्तीले और जुझारू स्वभाव के होते हैं। आयुषी नाम की लड़कियां किसी से नहीं डरती हैं। वे निडरता से सभी काम को अंजाम देती हैं। आयुषी नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं। ये अपने जीवन में अनुशासन को उतना महत्व नहीं देती हैं। इस नाम की लड़कियां हमेशा अच्छे परिणाम में विश्वास करती हैं। आयुषी नाम की लड़कियां जीवन के हर पहलू को सकारात्मक तरीके से देखती हैं।

ADVERTISEMENTS

आयुषी नाम का नक्षत्र क्या है?

किसी नाम का नक्षत्र क्या है ये जानना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना नाम के व्यक्तित्व और स्वभाव का महत्व है। आयुषी नाम का नक्षत्र कृतिका है जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र से संबंधित अक्षर अ, ए, ई, ऊ, इ हैं। इस नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

आयुषी जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

आयुषी नाम का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है, जिससे हर कोई इस नाम की और खिंचा चला आता है। परंतु यदि आप अपनी बेटी का नाम आयुषी न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई तालिका अवश्य पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
आरोही (Arohi) ईशी (Ishi)
आश्का (Ashka) आस्था (Aastha)
आकांक्षा (Akanksha) आयशा (Aysha)
आशी (Aashi) आर्या (Arya)
आशिका (Aashika) अनुशी (Anushi)
अनिका (Anika) अंजनी (Anjani)

आयुषी नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अर्थ से समझ आता है कि आयुषी बहुत ही अच्छा और प्यारा नाम है। परंतु यदि आप अपनी बेटी को आयुषी नाम से नहीं पुकारना चाहते हैं बल्कि इससे और भी अच्छे नाम की तलाश में हैं तो नीचे दी गई सारणी में इसका उल्लेख है इसे पढ़ें।

नाम नाम
आरुषि (Arushi) आयुष्मा (Ayushma)
आयुष्का (Ayushka) अंकुशी (Ankushi)
अनुष्का (Anushka) देवांशी (Devanshi)
आयुश्री (Ayushri) आराशि (Arashi)
अयांशी (Ayanshi) विदुषी (Vidushi)
पियुषी (Piyushi) उर्वशी (Urvashi)

आयुषी नाम के प्रसिद्ध लोग

यदि आप आयुषी नाम की लड़कियों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं कि इनका भविष्य कैसा होगा तो हमारे पास आपकी चिंता का हल है। हम आपको इस नाम से जुड़ी कुछ हस्तियों के बारे में बताएंगे जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम से प्रसिद्ध हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
आयुषी जैन आईएएस अफसर
आयुषी गुप्ता अभिनेत्री
आयुषी लाहिरी अभिनेत्री, सह निर्देशक
आयुषी भाटिया टीवी अभिनेत्री
आयुषी ढोलकिया मॉडल
आयुषी भावे अभिनेत्री
आयुषी वर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
आयुषी बांगुर फैशन ब्लॉगर

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

बेटियां हमारे लिए राजकुमारी होती हैं इसलिए उनका नाम बहुत सोच विचार कर रखा जाता है। आप अपनी बेटी का नाम ‘आ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई तालिका में नाम के साथ अर्थ की भी जानकारी दी गई है, इस पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
आन्या (Aanya) अक्षय, असीमित
आर्ना (Aarna) देवी लक्ष्मी
आरवी (Aravi) शांति
आश्लेषा (Ashlesha) एक नक्षत्र
आयाती (Ayati) कुलीन, गरिमा
आर्या (Aarya) देवी पार्वती, सम्मानित, शुभ
आयरा (Aayra) शुरुआत में, सिद्धांत
आव्या (Aavya) सूरज की पहली किरण
आरिनी (Arini) साहसी
आहना (Aahana) आतंरिक प्रकाश

उम्मीद है कि हमारा यह लेख पढ़कर आपके मन में अपनी बेटी के नाम को लेकर जो भी दुविधा थी वो दूर हो गई होगी। इस लेख में हमने हर उस बिंदु पर चर्चा करने की कोशिश की है जो आपको अपनी बेटी का नाम रखने से पहले जानने की आवश्यकता है। आप आयुषी नाम को लेकर इतना तो समझ गए होंगे कि आयुषी सिर्फ सुनने में ही सुंदर नहीं है बल्कि इसके अर्थ से यह और भी अच्छा और प्यारा नाम बन जाता है।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

4 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

4 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

4 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

1 month ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

1 month ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

1 month ago