शिशु

आर्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aarya Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हिंदू धर्म में ज्यादातर लोग कोई भी काम करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। इसीलिए पहले के समय में माता पिता अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम से रखते थे ताकि उनके नाम का स्मरण होता रहे। लेकिन आज की पीढ़ी के पेरेंट्स बच्चों के नाम ऐसा रखना चाहते हैं जो संस्कृति से जुड़े तो हों ही, साथ ही ट्रेंडिंग हों, लोकप्रिय हों और जिनका अर्थ भी अच्छा हो। हां ऐसे भी नाम हैं हमारे पास! ‘आर्या’ नाम आपकी बेटी को सूट कर सकता है जो हिंदू धर्म के हिसाब से बिल्कुल सटीक भी है। यदि आप अपनी बेटी का नाम आर्या रखना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

आर्या नाम का मतलब और राशि

आज की जेनरेशन में लोग बच्चों का नाम यूनिक रखना चाहते हैं जो सही भी है। इतनी सारी भीड़ में अगर आपका नाम अलग है तो आप लोगों को ज्यादा याद रहते हैं। आर्या ऐसा नाम है जो इससे बिल्कुल मेल खाता है। आर्या नाम का अर्थ मां पार्वती होता है जो हिंदू धर्म में पूजनीय है, जिसे समाज में सम्मान और महान का दर्जा दिया जाता है। तो यदि आप अपनी बेटी का नाम आर्या रखते हैं तो उसका व्यक्तित्व भी इसी तरह होगा। इसकी राशि मेष है। आगे इस नाम से जुड़े अर्थ और राशिफल के बारे में विस्तार से बताया गया है तो इस लेख को आगे अवश्य पढ़ें।

नाम आर्या
अर्थ सम्मानित, महान, देवी पार्वती
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 9
राशि मेष
नक्षत्र कृतिका (अ, ई, ऊ, ए, इ)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और गार्नेट पत्थर

आर्या नाम का अर्थ क्या है?

आर्या नाम भले ही दो अक्षर का है लेकिन इस का अर्थ जानकर आप इस नाम से प्रभावित हो सकते हैं। आर्या नाम का अर्थ सम्मानित, महान और देवी पार्वती होता है। आर्या देवी पार्वती का एक रूप है तो ऐसा नाम रखना बड़े ही भाग्य की बात है। आर्या नाम की लड़कियां साहस और आत्मविश्वास की धनी होती हैं। इन लड़कियों का मन चंचल होता है और बहुत कुछ जानने की उत्सुकता भी अपार होती है। ये लड़कियां सकारात्मक विचारों वाली होती हैं और हमेशा ऊर्जा से भरपूर होती है। इन्हें अपने जीवन में खतरा मोल लेना पसंद होता है। ये लड़कियां स्वभाव से जिद्दी मगर भावुक होती हैं।

ADVERTISEMENTS

आर्या नाम का राशिफल

आर्या नाम की राशि मेष है जो राशि चक्र में सबसे पहले स्थान पर आती है। इस राशि से होने के कारण आपको आर्या नाम के लड़कियों में मेष राशि के जातकों के गुण देखने को मिल सकते हैं। मेष राशि के जातकों में अद्भुत नेता बनने के गुण होते हैं। ये लोग हर स्ट्रीम की जानकारी रखते है। इनमें एक साथ कई कलाओं का समावेश होता है। इनके कंधे जिम्मेदारियों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहता है। ये लोग पैसों और विचारों दोनों से धनी पाए जाते हैं।

आर्या नाम का नक्षत्र क्या है?

आर्या नाम का जन्म नक्षत्र कृतिका होता है जिसका प्रतीक चिन्ह चाकू के आकार का छह तारों का समूह होता है। इस नक्षत्र में आने वाले अन्य नाम का पहला अक्षर कुछ इस प्रकार है – अ, ई, ऊ, ए, इ।

ADVERTISEMENTS

आर्या जैसे मेष राशि के हिसाब से अन्य नाम

आर्या बहुत ही प्यारा नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम मेष राशि के हिसाब से रखना चाहते हैं तो हमने आगे की टेबल में ऐसे कुछ नामों की जानकारी इकट्ठा की है, इसे एक बार जरूर पढ़ें। मेष राशि के मुख्य अक्षर अ, ल और च होते हैं।

नाम नाम
अनन्या (Ananya) अनिका (Anika)
अंशिका (Anshika) आर्वी (Aarvi)
अमायरा (Amayara) लिपिका (Lipika)
लारा (Lara) लिसा (Lisa)
लावण्या (Lavanya) लतिका (Latika)
चिन्मयी (Chinmayee) चेतना (Chetna)

आर्या नाम से मिलते जुलते और भी नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम आर्या न रखकर इससे कुछ मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं जो आपकी बेटी के लिए इस नाम से भी ज्यादा यूनिक हो तो हमारी आगे दी गई सारणी से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
नित्या (Nithya) साश्या (Shasya)
दृश्या (Drishya) सानिध्या (Sanidhya)
वेद्या (Vedya) तपस्या (Tapasya)
संध्या (Sandhya) श्रेया (Shreya)
दीत्या (Deetya) राध्या (Radhya)
विंध्या (Vindhya) प्रज्ञा (Pragya)

आर्या नाम के प्रसिद्ध लोग

आर्या नाम काफी प्रसिद्ध है जिसके बारे आपने कहीं न कहीं तो जरूर सुना होगा। उनमें से कुछ की जानकारी हमने इस लेख में देने की कोशिश की है ताकि आपको नाम रखने में मदद मिल सके।

नाम पेशा
आर्या वालवेकर भारतीय अमेरिकी मॉडल
आर्या आंबेकर गायिका
आर्या कुलकर्णी अभिनेत्री
आर्या धायल गायिका
आर्या घारे अभिनेत्री
आर्या राजेंद्रन राजनीतिज्ञ

‘आ’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आर्या नाम आपको पसंद तो आया लेकिन आप अपनी बेटी का कोई और नाम ‘आ’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो हमने नीचे कुछ नामों की लिस्ट दी है। साथ ही इन नामों के अर्थ के बारे में कम शब्दों में मगर सटीक जानकारी भी दी गई है तो इसे एक बार जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
आद्या (Aadhya) दुर्गा का एक नाम, आसमान
आस्था (Aastha) विश्वास, श्रद्धा भाव
आर्द्रा (Aardra) एक नक्षत्र
आनंदी (Aanandi) प्रसन्न रहने वाली
आम्रपाली (Aamrpali) वैशाली की नगर वधू
आत्रेयी (Aatreyi) एक नदी, एक तपस्विनी
आकर्षा (Aakarsha) सुंदर
आंशी (Aanshi) भगवान का उपहार
आर्ची (Aarchi) प्रकाश की किरण
आदित्री (Aaditri) सर्वोच्च सम्मान, देवी लक्ष्मी

आज भी कुछ लोग है अपने हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं और अपने बच्चों का नाम उसी के हिसाब से रखते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप नाम के लिए अपने रीति रिवाज से समझौता कर लें। बाकी हमने इस लेख में आर्या नाम का अर्थ और राशिफल भी बताया ताकि जब आप से कोई पूछे तो आप उसकी सटीक जानकारी दे पाएं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा तो इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अविका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Avika Name Meaning in Hindi
अनिशा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anisha Name Meaning in Hindi
आँचल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aanchal Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago