शिशु

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi

कुछ नाम कभी पुराने नहीं होते। इन नामों का प्रयोग भले ही एक ज़माने से होता आ रहा हो फिर भीवे आज भी सुनाने में उतने ही चाहे लगते हैं। ऐसा ही एक नाम है ‘ऋषभ’। वेदों और उपनिषदों में ऋषभ नाम का उल्लेख है। ऋग्वेद, अथर्ववेद और उपनिषदों में अनेक जगहों पर इसका उपयोग बैल के लिए किया गया है। लेकिन कई बार इसका संदर्भ ‘सबसे उत्कृष्ट’, या ‘एक औषधीय पौधे’ के रूप में भी मिलता है।  

ऋषभ नाम को लिखने के दो तरीके हैं। कुछ लोग इसे ‘रिषभ’ भी लिखते हैं। कई पेरेंट्स ऋषभ नाम के लोकप्रिय व्यक्तियों से प्रभावित होकर भी अपने बच्चे का नाम ऋषभ रखते है। ऋषभ नाम रखने से पहले आपको ऋषभ नाम का सही मतलब, राशि और इससे जुड़ी सारी बातों की जानकारी होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

ऋषभ नाम का मतलब और राशि

ऋषभ एक ऐसा नाम है जिसे माता-पिता अपने बच्चे को देना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ होता है – नैतिक, बेहतर व्यक्ति और आकर्षक। इस नाम की राशि तुला होती है। यदि आप इस नाम के चुनाव के बारे में सोच रहे हैं तो चलिए आपको ऋषभ नाम के मतलब, राशि और स्वभाव के बारे में विस्तार में बताते हैं। 

नाम ऋषभ
अर्थ नैतिक, बेहतरीन व्यक्ति
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र स्वाति (रू, रे, रो, ता)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ओपल

ऋषभ नाम का अर्थ क्या है?

ऋषभ नाम का मतलब नैतिकता, उत्कृष्टता और आकर्षकता से है। ऋषभ नाम के अर्थ का बच्चे के जीवन पर कई प्रकार से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऋषभ नाम के व्यक्ति बहुत ही मेहनती होते हैं और अपने जीवन में हमेशा से ही संयम और नियंत्रण बनाए रखते हैं। कभी-कभी ये जिम्मेदारी लेने से बचते हैं पर अपने राजनीतिज्ञ गुणों की वजह से उसमें भी बेहतर प्रदर्शन देते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि ये अपने जीवन साथी की बहुत इज्जत करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

ऋषभ नाम का राशिफल

ऋषभ नाम की राशि तुला है। इस राशि के लड़कों को संतुलित जीवन जीना पसंद होता है और ये अपने परिवार से बहुत प्रेम करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते हैं। इस नाम के व्यक्ति के अंदर बिल्कुल भी धूर्तता नहीं देखने को मिलती है लेकिन किसी भी प्रकार की रणनीति बनाने के मामले में यह काफी अच्छे कूटनीतिज्ञ माने जाते है। 

ऋषभ नाम का नक्षत्र क्या है?

ऋषभ नाम का नक्षत्र स्वाति होता है और स्वाति नक्षत्र का प्रतीक चिह्न छोटे पौधों का हवा में झूलना होता है। इस नक्षत्र से जुड़े अक्षर रू, रे, रो, ता होते हैं। इस नक्षत्र के स्वामी राहु और तारामंडल संख्या 1 है।

ADVERTISEMENTS

तुला राशि के हिसाब से ऋषभ नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

यदि आप अपने बच्चे के लिए ऋषभ से ही मिलता-जुलता कोई नाम चाहते हैं तो ऐसे कई नाम मौजूद हैं। नीचे दी गई लिस्ट में इन नामों को एक बार जरूर देखें। 

नाम नाम
ऋषि ऋषिकेश
ऋतिक ऋषम
ऋतंभर ऋतांश
ऋषिकेश ऋषिक
ऋत्विज ऋषिधर
ऋषिधीर ऋषांक
ऋशांग ऋशान
ऋषीक ऋशंक
ऋषिम ऋुशाल
ऋषव ऋतिष
ऋत्विक ऋशभ

ऋषभ नाम के प्रसिद्ध लोग

ऋषभ नाम के कई प्रख्यात व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी छाप लगभग हर क्षेत्र में छोड़ी है। इनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है। 

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
ऋषभ पंत क्रिकेटर
ऋषभ शुक्ल अभिनेता, वॉइस ओवर कलाकार
ऋषभ सिन्हा टेलीविजन अभिनेता
ऋषभ चड्ढा फिल्म अभिनेता
ऋषभ जैन उद्योगपति
ऋषभ तिवारी गायक
ऋषभ चौहान भारतीय मॉडल
ऋषभ खन्ना उद्योगपति
ऋषभ शेट्टी कन्नड़ फिल्म निर्देशक

‘ऋ’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

ऋ अक्षर से शुरू होने वाले नाम बेहद ही यूनिक होते हैं। अगर आप इस अक्षर से अपने बेटे का नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए कुछ बेहतरीन नामों की सूची पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ
ऋतुपर्ण प्रसन्न, पत्तों का मौसम
ऋतुजीत मौसम के विजेता
ऋतुल कोमल स्वभाव
ऋतुराज वसंत, ऋतुओं के राजा
ऋचिक भृगुवंश में जन्मे एक ऋषि, ऋषि जमदग्नि के पिता
ऋषंग संत का बेटा
ऋषीव भगवान शिव
ऋग्वेद वेदों का एक हिस्सा
ऋषिव भगवान कृष्ण का रूप
ऋशित सबसे बेहतर

ऋषभ बहुत लोकप्रिय और प्यार से बुलाया जाने वाला नाम है। यदि आपको भी ये नाम पसंद आया है तो इसे अपने बच्चे के लिए जरूर चुनें और देखें कि कैसे वो इस नाम के प्रसिद्ध व्यक्तियों की तरह ही आपका नाम रोशन करेगा और जिस क्षेत्र में जाएगा उसमें उसे जीत ही हासिल होगी। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
आयुष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ayush Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago