शिशु

कार्तिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Karthik/Kartik Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में लड़कों के ऐसे कई नाम मौजूद है जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा महत्व दिया जाता है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो ज्यादातर लोगों की जुबान पर रहता है वह नाम है कार्तिक। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में काफी अच्छा लगता है बल्कि इसका अर्थ भी ऐसा है जो आपको इस नाम रखने से रोक नहीं पाएगा । कई पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम कार्तिक इसलिए भी रखते हैं क्योंकि यह भगवान शंकर के पुत्र का भी नाम है। इस नाम के कई सकारात्मक पहलू है जो इसके साथ-साथ रहते है। अगर आप भी अपने बेटे का नाम कार्तिक रखने का विचार बना रहे हैं तो आपको नाम से जुड़े सभी अच्छे और बुरे पहलू पता होने चाहिए। अगर आप भी कार्तिक नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें। 

कार्तिक नाम का मतलब और राशि

लड़कों को दिया जाने वाला नाम कार्तिक, काफी आकर्षक और बेहतरीन नामों में से एक है और आज के समय ये नाम काफी ट्रेंड भी कर रहा है। वैसे तो ये नाम बहुत खास है लेकिन इसका अर्थ इसे और भी खास बनाता है। लड़कों के सबसे चर्चित नाम कार्तिक का अर्थ कैलेंडर का एक महीना, साहसी और खुशी होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर बड़े चाव से अपने बेटे का नाम कार्तिक रखने के लिए तैयार हो जाएंगे। आपको बता देे की कार्तिक नाम  ज्यादातर माता-पिता की पहली पसंद होता है। वहीं इस नाम की शुरुआत ‘क’ अक्षर शुरू होती है जिसकी वजह से यह मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम कार्तिक
अर्थ हिन्दू कैलेंडर का एक महीना, साहसी, खुशी
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरस (वे, वो, का, की, बे, बो)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग गुलाबी, हल्का पीला, सफेद और हरा
शुभ रत्न पन्ना

कार्तिक नाम का अर्थ क्या है?

कार्तिक लड़कों का एक बेहद ही यूनीक और इंटरेस्टिंग नाम है। इस नाम से लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। वैसे तो कहा जाता है कि हर एक नाम का अपना एक समय होता है लेकिन कुछ ऐसे नाम होते हैं जो हमेशा से सदाबहार होते हैं और उन्हें किसी भी समय पर चुना जा सकता है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। उन्हीं में से एक नाम कार्तिक है। यह नाम हिन्दू धर्म में काफी मशहूर नाम है, जिसका अर्थ साहसी और खुशी होता है। जिस तरह से यह नाम सुनने में अच्छा है उसी तरह से इस नाम का अर्थ भी अच्छा है। आपको बता दें कि इस नाम के लड़के देखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। कार्तिक नाम के लोग अच्छे रहन सहन, बेहतरीन सुख सुविधाओं के ज्यादा महत्व देते हैं। इस नाम के ज्यादातर लोग साफ सफाई और सजाने की चीजों पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।

कार्तिक नाम का राशिफल

कार्तिक नाम के व्यक्ति मिथुन राशि के होते हैं। इस राशि के कार्तिक नाम वाले व्यक्ति बहुत ही दृढ़ संकल्प, जिज्ञासु और कुछ अलग करने का जज्बा रखते हैं। ये ऐसा कोई भी वादा नहीं करते हैं जिन्हें ये निभाने में असमर्थ हो। कार्तिक नाम के लड़कों में आपको सादगी और तमीज देखने को मिलती है जो उन्हें दूसरों से बिलकुल अलग बनाती है। इतना ही नहीं इन्हे जीवन में आगे चलकर बेहतरीन जीवनसाथी मिलने की उम्मीद होती है। 

ADVERTISEMENTS

कार्तिक नाम का नक्षत्र क्या है?

कार्तिक नाम का नक्षत्र मृगशिरस है और ज्योतिष के अनुसार मृगशिरस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हिरण के सिर को माना जाता है। मृगशिरस नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- वे, वो, का, की, बे, बो।

मिथुन राशि के हिसाब से कार्तिक नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

कार्तिक नाम सुनते ही लोग अक्सर को इस नाम के व्यक्तियों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। अगर आपके दिमाग में भी यह नाम रखने का ख्याल आ रहा है या फिर इससे मिलता-जुलता कोई नाम तो अपने दिमाग में ज्यादा जोर न डालें हम आपकी इसमें बिलकुल मदद करेंगे। नीचे दिए गए कार्तिक नाम से मिलते-जुलते नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
कार्तिकेयन (Kartikeyan) कार्तिके (Kartikey)
कार्तिकेय (Kartikeya) ऋत्विक (Ritviik)
कृतिकेश (Kritikesh) कार्हिक (Karhik)
कार्तिकेश (Kartikesh) प्रतिक (Prateek)
कार्तिकया (Kartikya) वर्तिक (Vartik)
कृतिक (Krithik) कृतिकेश (Krithikesh)
सात्विक (Satvik) स्वस्तिक (Swastik)

कार्तिक नाम के प्रसिद्ध लोग

कार्तिक आर्यन जैसे फेमस सेलिब्रिटी का नाम तो लोगों की जुबां पर जैसे बस सा गया है, वैसे ही कुछ अन्य प्रसिद्ध कार्तिक नाम के व्यक्ति मौजूद हैं जिनके बारें में हम आपको रूबरू करवाएंगे। चलिए कार्तिक नाम के अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारें में यहाँ जानते हैं। 

नाम पेशा
कार्तिक आर्यन अभिनेता
कार्तिक जशवंत क्रिकेट खिलाड़ी
कार्तिक जोशी क्रिकेट खिलाड़ी
कार्तिक उरांव राजनेता और आदिवासी सांसद
कार्तिक शेट्टी अभिनेता और निर्देशक
कार्तिक तमिल अभिनेता, राजनीतिज्ञ और गायक
कार्तिक राजा संगीतकार
कार्तिक सुब्बाराज फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपके होने वाले या पैदा हुए बच्चे के लिए ‘क’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘क’ अक्षर से रखने के बारें में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
केतन (Ketan) घर, निमंत्रण
कल्पेश (Kalpesh) पूर्णता के भगवान
कुश (Kush) भगवान राम के एक पुत्र का नाम
कश्यप (Kasyap) एक प्रसिद्ध ऋषि
कृपाल (Kripal) उदार, दयालु
कौशिक (Kaushik) प्यार की भावना, शिव और इंद्र का एक नाम
करम (Karam) उदारता, दानशीलता
केतुभ (Ketubh) बादल
कृशांग (Krishang) भगवान महादेव, सुंदर, पतला
कृतविक (Kritwik) हर्ष, खुशी

कई बेहतर नामों में से एक नाम कार्तिक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई लगभग सभी बातें आपको इस नाम को चुनने में मदद करेंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के अर्थ की तरह उज्जवल हो और वो जीवन में साहसी और खुशहाल व्यक्ति बने तो आप भी उसका नाम कार्तिक रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा प्यारा नाम जो आपके बेटे के जीवन को संवार सकें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago