शिशु

कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi

नाम आपकी पहचान को औरों से अलग रखने में अहम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, नाम रखने के पीछे और कई तथ्य होते हैं, जो हमारे बड़े बूढ़ों के लिए बड़ी अहमियत रखते आए हैं और वही परंपरा लेकर हम भी आगे बढ़ रहे हैं। बस फर्क इतना है कि समय के साथ हमारी प्राथमिकता और पसंद दोनों में थोड़ा बदलाव आया है। इस लेख में हम जिस नाम का उल्लेख करने जा रहे हैं वो नाम भगवान के नाम से प्रेरित है, जो नाम प्रेम का स्मरण कराता है, जो सत्य की लड़ाई के लिए खड़े रहने की याद दिलाता है, वो कोई और नाम नहीं ‘कृष्णा’ है। इस लेख में हम भगवान कृष्ण के नाम से प्रेरित होकर रखे जाने वाले इस नाम के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे, तो चलिए जानते हैं। 

कृष्णा नाम का मतलब और राशि

कृष्णा नाम सुनकर एक बेहद सुखद अहसास मिलता है। इस नाम को रखते हुए हर माता-पिता के दिमाग में भगवान कृष्ण की छवि आ जाती है। जो भी लोग किसी भगवान के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखना चाहते हैं उनका मकसद यही होता है कि बच्चा इस नाम के कुछ न कुछ गुण लेकर आगे बढे। चलिए जानते हैं कृष्णा नाम के बच्चों के व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में।

नाम कृष्णा
अर्थ भगवान कृष्ण, एक नदी का नाम
जेंडर लड़का / लड़की
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि मिथुन
नक्षत्र मृगशिरा (वे , वो , का ,की)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हरा, गुलाबी, हल्का पीला
शुभ रत्न पन्ना

कृष्णा नाम का अर्थ क्या है?

वैसे तो कृष्णा नाम भगवान कृष्ण के नाम पर ही आधारित है लेकिन इसके अलावा दक्षिण भारत में कृष्णा नाम की एक नदी भी है। इसके अलावा महाभारत के आधार पर बताएं तो भगवान कृष्ण स्नेह से द्रोपदी को कृष्णा कहते थे। बेशक इस पवित्र नाम का मतलब बच्चे के व्यक्तित्व पर दिखाई देता है। इस नाम के बच्चे कई लोगों की जिंदगी को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये समाज में घुलना-मिलना बहुत पसंद करते हैं और लोगों पर अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं। ये अपना जीवन सादगी के साथ बिताते है साथ ही कई तरह की कला में निपुण होते हैं और बातचीत करने में सबसे आगे रहते हैं।   

कृष्णा नाम का राशिफल

कृष्णा नाम की राशि मिथुन होती है। यह एक यूनिसेक्स नाम है यानी लोग इस नाम का प्रयोग लड़का और लड़की दोनों के लिए कर सकते हैं। कृष्णा नाम के बच्चों के चेहरे से ही बुद्धिमानी झलकती है और इनका व्यक्तित्व भी खुश खास होता है। ये लोग काफी बुद्धिमान, दयालु, पैसे वाले, कार्य करने में सबसे आगे होते हैं। ये अपने व्यवहार से लोगों का मन मोह लेते हैं। मिथुन राशि के अंतर्गत आने वाले इस नाम के बच्चों की त्वचा थोड़ी संवेदनशील हो सकती है -कभी उन्हें नर्वस सिस्टम की परेशानियां भी हो सकती हैं। 

कृष्णा नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का नक्षत्र मृगशिरा है और इस नक्षत्र का चिन्ह हिरण का सिर होता है। मृगशिरा नक्षत्र से जुड़े अक्षर हैं –  वे , वो, का, की।

मिथुन राशि के हिसाब से कृष्णा नाम से मिलते-जुलते लड़कों / लड़कियों के अन्य नाम

कृष्णा एक बेहद ही खूबसूरत नाम है और अगर आप इसके जैसा ही कोई और नाम अपने बच्चे की लिए धुंध रहे हैं तो नीचे दिए गए नामों को ध्यान से पढ़ें। 

नाम जेंडर
कृष्णन लड़का
कृष लड़का
कृषय लड़का
कृष्णाव लड़का
कृषिका लड़की
कृषिव लड़का
कृषीम लड़का
कृषंक लड़का
कान्हा लड़का
कृशिल लड़का
कृष्णला लड़का
कनिष्का लड़की
कृष्णरूप लड़का
कृशान लड़का
क्रिशंग लड़का
कृशानु लड़का
कृष्णम लड़का
कृशला लड़की
कृष्णेयी लड़की
कृतिका लड़की
कृष्णवेनी लड़की
क्रीशा लड़की
कृष्टि लड़की

कृष्णा नाम के प्रसिद्ध लोग

कृष्णा नाम के कई मशहूर व्यक्तियों के बारे में आप सभी ने सुना तो होगा ही। इनमें से कुछ लोगों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

नाम पेशा
कृष्ण कुमार बिरला बिरला परिवार के भारतीय उद्योगपति
एस. एम. कृष्णा राजनेता
कृष्णा सिंह राजनेता
कृष्णा डी. के. पटकथा लेखक और निर्देशक
कृष्णा नेहरू हुथीसिंह लेखिका
कृष्णा अभिषेक कॉमेडियन  और अभिनेता
कृष्णा घट्टामनेनी फिल्म निर्देशक
कृष्णा नागर बैडमिंटन खिलाडी
कृष्ण कुमार अभिनेता और फिल्म निर्माता
कृष्णा वामसी फिल्म निर्देशक

‘क’ से शुरू होने वाले लड़कों / लड़कियों के नाम

कृष्णा नाम की तरह और भी ऐसे नाम है जो ‘क’ अक्षर से शुरू होते हैं और उनका मतलब भी काफी यूनिक होता है। नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार चेक करें।

नाम अर्थ जेंडर
किसलय नए पत्ते लड़की
कौशिका प्रेम, स्नेह लड़की
कियान राजसी, भगवान की कृपा लड़का
कौस्तुभ भगवान विष्णु, समुद्र मंथन में मिला एक मणि लड़का
किया एक पक्षी, सुंदर लड़की
कुणाल कमल के समान, एक पक्षी लड़का
केयूर मोर के समान लड़की
कार्तिकी दिव्यता, कार्तिक मास की एकादशी लड़की
कुश पूजा करने योग्य, भगवान राम के एक पुत्र का नाम लड़का
कियांश प्रतिभाओं से भरपूर लड़का

कृष्णा बेहद ही लोकप्रिय नाम होने के साथ-साथ काफी धार्मिक नाम भी है। कृष्णा नाम वाले व्यक्तियों की पहचान बेहतरीन लोगो में की जाती है। इसलिए अगर आप भी अपने बच्चे का नाम कृष्णा रखना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ने के बाद अब आपका हर संदेह दूर हो गया होगा। आशा है यह नाम आपके बच्चे की पहचान को अलग मुकाम पर ले जाएं! 

यह भी पढ़ें:

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
पुष्पा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pushpa Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

अभय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Abhay Name Meaning in Hindi

नाम हर व्यक्ति की पहली पहचान होता है, और इसलिए बच्चे के जन्म लेने से…

2 weeks ago

दृश्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Drishya Name Meaning in Hindi

क्या आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है या आपके घर में छोटा मेहमान…

2 weeks ago

अरहम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Arham Name Meaning in Hindi

हमारे देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं और हर धर्म के अपने रीति-रिवाज…

2 weeks ago

ज्योत्सना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Jyotsna Name Meaning in Hindi

हर किसी के लिए नाम बहुत मायने रखता है। जब आप अपनी बेटी का नाम…

2 weeks ago

सारा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Sara Name Meaning in Hindi

इन दिनों लड़कियों के कई ऐसे नाम हैं, जो काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर…

2 weeks ago

उर्मिला नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल l Urmila Name Meaning in Hindi

बच्चों के प्रति माता-पिता का प्यार और भावनाएं उनकी हर छोटी-छोटी बात से जुड़ी होती…

2 weeks ago