शिशु

चंचल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Chanchal Name Meaning in Hindi

हिन्दू समाज में नामकरण जैसे रीती रिवाज को काफी अहमियत दी जाती है, क्योंकि यह बच्चे के आने वाले जीवन के लिए जरूरी माना जाता है। माता पिता के लिए हजारों और लाखों नामों में से अपने बच्चे के लिए किसी एक नाम को तलाशना कोई आसान काम नहीं होता है। इसलिए हम आपकी मदद के लिए लड़कियों के प्यारे और पसंदीदा नाम चंचल के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। इस नाम की क्या खासियत है और इससे जुड़े व्यक्ति पर इसके नक्षत्र और राशि का क्या असर पड़ता है विस्तार में बताएंगे। इस नाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

चंचल नाम का मतलब और राशि

आज के दौरान बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बिना जानकारी के अपने बच्चे का नाम रखते हैं। वैसे तो नामकरण की यह प्रक्रिया सालों से चलती आ रही है क्योंकि हमारे हिन्दू संस्कृति में इसका महत्व माना गया है। बच्चे का नाम हमेशा ही देख परख कर रखना चाहिए। हम यहाँ इस लेख में लड़कियों के जाने माने नाम चंचल के बारे में बात करने वाले हैं। यह नाम सुनने में बहुत प्यारा लगता है साथ ही इसका मतलब भी इसे और ज्यादा आकर्षित बनाता है। चंचल नाम का अर्थ शरारती, सक्रीय, जीवंत होता है। वहीं च अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम मीन राशि में आता है। इस नाम की लड़कियों की राशि में क्या लिखा यह आपको नीचे पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS

नाम चंचल
अर्थ शरारती, सक्रिय, जीवंत
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि मीन
नक्षत्र रेवती (दे, दो, च, चा, ची)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग सफेद, पीला और लाल
शुभ रत्न मूंगा

चंचल नाम का अर्थ क्या है?

माता-पिता अक्सर भविष्य के बारे में सोच कर ही कोई फैसला लेते हैं और जब बात बच्चे का नाम चुनने की आती है, तो हर बात का खास ध्यान रखते हैं। यह माँ बाप द्वारा चुना गया नाम चंचल बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ शरारती और सक्रीय व्यक्ति होता है। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से शरारती होती हैं लेकिन इनके जज्बे की जितनी तारीफ की जाए वो कम होती है। ये लड़कियां अपने चुलबुले स्वभाव के कारण सभी का दिल जीत लेती हैं और इसी वजह से लोगों को इनके साथ रहना और मित्रता करना पसंद आता है। इन लड़कियों को पढाई से ज्यादा दिलचस्पी अन्य क्षेत्रों में रहती है और वहाँ ये अपनी मेहनत से मनचाहा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

चंचल नाम का राशिफल

चंचल नाम की राशि मेष होती है। इस राशि की लड़कियां बेहद गुणवान होती है। जहाँ ये लड़कियां अपने चंचल स्वभाव के कारण लोगों को आकर्षित करती हैं वहीं दूसरी ओर ये बड़ों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये जिस भी क्षेत्र में जाती हैं उसमें सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इनके साथ रहने वाले लोग भी इनकी कही हुई किसी भी बात को आसानी से टालते नहीं हैं। कभी-कभी ये लड़कियां दूसरों से ज्यादा अपने दिल और दिमाग की सुनती हैं यही कारण है कि ये लोगों की बातों में जल्दी नहीं आती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर द, च, झ, थ को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

चंचल नाम का नक्षत्र क्या है?

चंचल नाम का नक्षत्र ‘रेवती’ है और ज्योतिष के अनुसार रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह पानी में तैरती हुई मछली को माना जाता है। रेवती नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – दे, दो, च, चा, ची।

चंचल जैसे मीन राशि के हिसाब से अन्य नाम

चंचल नाम को अपनाना आपकी मर्जी है लेकिन यदि आपको मीन राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम चुनना है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
दामिनी (Damini) दिया (Diya)
दीक्षा (Diksha) दीपशिखा (Deepshikha)
चारु (Charu) चंदा (Chanda)
चिन्मयी (Chinmayi) चंद्रिका (Chandrika)
देवसेना (Devsena) देवांगी (Devangi)

चंचल नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

अगर आपको चंचल नाम से मिलता जुलता ही कोई और नाम अपनी बेटी के लिए चुनना है तो नीचे दी गई लिस्ट को एक बार ध्यान से पढ़ें।

नाम   नाम
आंचल (Anchal) अचल (Achal)
कंचन (Kanchan) किंजल (Kinjal)
चांदनी (Chandani) अंचल (Anchal)
चंद्रा (Chandra) सेजल (Sejal)
जिनल (Jinal) कुंजल (Kunjal)
शीतल (Sheetal) नेहल (Nehal)

‘च’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

आपके घर में बेटी हुई है और आप उसका नाम ‘च’ अक्षर से रखना चाहते हैं, क्योंकि पंडित द्वारा आपको बताया गया है कि आपकी बेटी के लिए यह अक्षर बहुत शुभ होगा, तो नीचे बताए गए नामों पर एक बार जरूर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
चार्वी (Charvi) प्यारी, सुंदर लड़की
चार्मी (Charmi) सुंदर
चैत्रा (Chaitra) पहला हिन्दू महीना, नई उज्जवल रोशनी
चैत्रिका (Chaitrika) चैत्र महीने की, नई पत्तियां
चंद्राणी (Chandrani) चंद्रमा की पत्नी
चारुलेखा (Charulekha) सुंदर चित्र
चाविष्का (Chavishka) पानी, आकाश
चैतन्या (Chaitanya) जागृति
चिश्ता (Chishta) छोटी नदी
चित्रा (Chitra) एक नक्षत्र का नाम

 

चंचल सुनने में काफी खुशनुमा नाम लगता है और माता पिता इस नाम को पसंद भी करते हैं। इस लेख में हमने चंचल नाम के अर्थ, राशि और उससे जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी घर की राजकुमारी को चंचल नाम देना चाहते हैं, तो हमने पूरी कोशिश की है कि ऊपर दी गई सभी जानकारियों से आपको मदद मिले। हम उम्मीद करते हैं चंचल नाम से फेमस हुई महिलाओं की तरह आपकी बेटी भी आपका नाम रोशन करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

उषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Usha Name Meaning in Hindi
रीना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Reena Name Meaning in Hindi
वंदना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vandana Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago