शिशु

तमन्ना नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Tamanna Name Meaning in Hindi

लोग कितने भी मॉडर्न क्यों न हो जाएं लेकिन उन्हें अपनी संस्कृति कभी नहीं भूलनी चाहिए। समाज के हिसाब से चलना कोई मजबूरी नहीं होती बल्कि लोग उससे बहुत कुछ सीखते हैं। वैसे ही जैसे बच्चे के नामकरण की प्रक्रिया कुछ लोगों को मामूली बात लगती है वहीं कुछ इसके महत्व को समझते हैं। इसलिए बच्चे का नाम रखने के लिए नामकरण जैसी प्रक्रिया को अपनाते हैं। बच्चे घर के चहेते होते हैं, इसलिए उनके लिए किसी भी तरह की लापरवाही करना सही नहीं माना जाता है। बच्चे के लिए ऐसा नाम चुना जाता है जो सुनने में भले ही स्टाइलिश और नया हो लेकिन उसका अर्थ भी वजनदार होना चाहिए। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए बेहतरीन नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

तमन्ना नाम का मतलब और राशि

इस लेख में हम लड़कियों के लोकप्रिय नाम तमन्ना के बारे में चर्चा करेंगे। जैसे कि आपको पता है परिवार वालों की यही कोशिश रहती है उनकी लाडली को दिया जाने वाला नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हिन्दू समाज में नाम के साथ-साथ उसके मतलब को भी अहमियत दी जानी जरूरी है। तमन्ना नाम लोगों को इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि यह सुनने में स्टाइलिश होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है। इस नाम का अर्थ इच्छा, महत्वाकांक्षा आदि होता है। इसके साथ ही इस नाम की राशि तुला राशि है। इस नाम का अर्थ और राशि इस नाम की लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम तमन्ना
अर्थ महत्वाकांक्षा, इच्छा
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 1
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र स्वाती (रू, रे, रो, त, ता)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद, हल्का नीला
शुभ रत्न ओपल, ब्लू डायमंड और टोपाज

तमन्ना नाम का अर्थ क्या है?

तमन्ना नाम सुनने में काफी अच्छा है और इसका अर्थ भी इसे और खास बनाता है। जैसा कि पहले बताया है तमन्ना का मतलब इच्छा और महत्वाकांक्षा होता है। इस नाम की लड़कियां बाकी लड़कियों की तुलना में अधिक खूबसूरत होती हैं। इनकी सुंदरता के साथ-साथ इनके विचार भी अच्छे होते हैं जिसके कारण लोग भी इनकी तारीफ करते हैं। ये लड़कियां समाज के हिसाब से चलती हैं और काफी पारिवारिक होती हैं। अगर आप भी अपनी दुलारी बेटी को यह नाम देने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके मतलब को जानकर यह नाम रख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियों का स्वभाव समझदारी से भरपूर होता है।

तमन्ना नाम का राशिफल

‘त’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए तमन्ना नाम की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियां दयालु स्वभाव की होती हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। ये लड़कियां पढाई के क्षेत्र में खूब नाम कमाती हैं और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करती हैं। सिर्फ इतना नहीं है, अपने दोस्तों और परिवार का किसी भी मुसीबत में साथ नहीं छोड़ती हैं। इस राशि की लड़कियों को घूमने-फिरने का काफी शौक रहता है जिस कारण नई जगहों और लोगों से मिलती हैं और कुछ नया सीख कर आती हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर र, त को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

तमन्ना नाम का नक्षत्र क्या है?

तमन्ना नाम का नक्षत्र ‘स्वाती’ है और ज्योतिष के अनुसार स्वाती नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हवा में झूलते छोटे पौधे को माना जाता है। स्वाती नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – रू, रे, रो, त, ता।

तमन्ना जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

तमन्ना एक स्मार्ट और यूनीक नाम है और यह त अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी तुला राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
तिशा (Tisha) तृप्ति (Trapti)
तारा (Tara) तुषा (Tusha)
तुलीषा (Tulisha) तुषिका (Tushika)
ताहिरा (Tahira) तन्वी (Tanvi)
रकुल (Rakul) रेनू (Renu)
रिमी (Rimi) रिमझिम (Rimjhim)
रिया (Riya) रितिका (Ritika)
राइमा (Raima) रामिका (Ramika)

तमन्ना नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

तमन्ना लड़कियों काफी स्टाइलिश और अच्छा नाम है, लेकिन कभी कभी माता-पिता इस नाम से मिलते-जुलते दूसरे नामों की भी तलाश करते हैं। ऐसे में हमने भी इस नाम से मिलते-जुलते नामों को आपके लिए ढूंढ कर रखा है, तो एक बार जरूर देखिएगा। ये रहे वो नाम –

नाम   नाम
तमायरा (Tamaira) तमारा (Tamara)
तमिषा (Tamisha) ताम्या (Tamya)
तमिना (Tamina) जिना (Gina)
टियाना (Tiana) रियाना (Riana)

तमन्ना नाम के प्रसिद्ध लोग

तमन्ना नाम हाल ही में ज्यादा लोकप्रिय हुआ है इसलिए इस नाम की प्रख्यात महिलाओं की जानकारी अपेक्षाकृत कम है। नीचे हमने तमन्ना नाम से मशहूर महिलाओं और उनके पेशे के बारे में बताया है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
तमन्ना भाटिया फिल्म अभिनेत्री
तमन्ना व्यास टीवी अभिनेत्री

‘त’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

तमन्ना नाम की खासियत तो आप लोगों को इस लेख के जरिए पता चल ही गई होगी, वहीं ‘त’ अक्षर से कुछ ऐसे भी लड़कियों के नाम है जिन्हें आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। हमने उन नामों की लिस्ट उनके अर्थ के साथ तैयार की है, एक नजर उस पर जरूर डालें।

नाम अर्थ
तक्षिका (Takshika) परमानंद
तनुष्का (Tanushka) मधुर, प्यारी
तनुसिया (Tanusiya) महान भक्त
तविषा (Tavisha) बहादुर, दिव्य
तुषिता (Tushita) शांति, खुशी
तक्ष्वी (Takshvi) देवी लक्ष्मी
ताशी (Tashi) सौभाग्य
ताश्या (Tashya) देवी लक्ष्मी का एक नाम
तनिरिका (Tanirika) एक फूल
तरिशा (Tarisha) इच्छा

तमन्ना नाम लड़कियों को दिया जाने वाला काफी अच्छा और बेहतरीन नाम है। माता-पिता भी इसे इसके अर्थ की वजह से अधिक पसंद कर सकते हैं। इस लेख में हमने तमन्ना नाम की लड़कियां कैसी दिखती हैं, उनका स्वभाव दूसरों के प्रति कैसा रहता है आदि इसके बारे में विस्तार में चर्चा की है। यदि आपको यह जानकारियां फायदेमंद लगी हो या आपको लगता है यह नाम आपकी बच्ची के भविष्य को बेहतर आकार दे सकता है तो इसे जरूर अपनाएं। हमे बेहद खुशी होगी की हमने आपकी बेटी का सही नाम चुनने में आपकी मदद की है। हमे लिखकर जरूर बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

तनु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Thanu Name Meaning in Hindi
तनवी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Tanvi Name Meaning in Hindi
तृषा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Thrisha Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago