In this Article
बेटा हो या बेटी हर घर का भाग्य इनके जन्म के साथ ही बढ़ता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में संतान सुख होता है वो घर हमेशा से हस्ता खेलता रहता है। माता-पिता के लिए बच्चे का जन्म जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उसका भविष्य भी होता है। इस भविष्य को निखारने में सबसे अहम काम बच्चे का नाम का होता है। बेटा-बेटी दोनों के पैदा होने पर घर में खुशियां और रौनक आ जाती है। दक्ष नाम लड़कों का बहुत ही बेहतरीन नाम है। अगर आपने भी इस नाम को अपने बेटे के लिए चुना है तो आपको बता दें कि आपको इस नाम मतलब, इसकी राशि और इस नाम के लड़कों का कैसा स्वभाव होता है वो जानना बेहद जरूरी है।
लड़के पूरे परिवार के शहजादे होते हैं, इसलिए इनका नाम भी बहुत ही फुर्सत के साथ और समय लेकर चुनकर रखा जाता है। दक्ष नाम बहुत प्यारा और खुशनुमा नाम है। इस नाम का मतलब सक्षम, प्रतिभाशाली, सोना, आग, भगवान ब्रह्मा आदि होता है। वहीं इसकी राशि की बात करें तो ये नाम मीन राशि में आता है। इस नाम के बारें में सही तरीके से जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
| नाम | दक्ष | 
| अर्थ | सक्षम, प्रतिभाशाली, सोना, आग, भगवान ब्रह्मा | 
| जेंडर | लड़का | 
| अंक ज्योतिष | 7 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| राशि | मीन | 
| नक्षत्र | पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी) | 
| शुभ दिन | गुरुवार | 
| शुभ रंग | नारंगी, गुलाबी और पीला | 
| शुभ रत्न | पुखराज | 
अपने बेटे के लिए दक्ष नाम चुनना आपकी सबसे बेहतरीन पसंद में से एक है। जितना प्यारा आपका बेटा है उसका नाम भी उतना ही खास होना चाहिए। यह लड़कों का बहुत ही क्यूट और ट्रेंडिंग नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हो या कोई रिश्तेदार इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। दक्ष नाम का मतलब सक्षम, प्रतिभाशाली, सोना, आग, भगवान ब्रह्मा आदि होता है। दक्ष नाम के लड़के अपने नाम के मतलब की तरह ही प्रतिभाशाली और सक्षम होते हैं और इसलिए ही यह किसी भी कार्य को करने के लिए दूसरों की मदद नहीं लेते है। दक्ष नाम के व्यक्तियों पर आप अपने किसी भी कार्य को लेकर आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं। यह इतने ईमानदार होते है की बिना किसी अपेक्षा के अपने करीबी लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं।
दक्ष नाम की राशि मीन है। जैसा की मीन राशि के व्यक्तियों में करुणा और दया भरी होती है, वैसा ही इस राशि के दक्ष नाम के लड़कों में यह व्यवहार देखने को मिलता है। दक्ष नाम के लड़के दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अपनी तेज बुद्धि से लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी कर लेते हैं। इस राशि के अनुसार दक्ष नाम के लड़कें विश्वास के लायक और अपने दोस्तों के प्रति बेहद ईमानदार भी होते है। यह न तो दूसरों पर अन्याय करते हैं और न ही खुद सहते हैं। मीन राशि के दक्ष नाम के व्यक्ति कलाकार के रूप में सफल होते हैं।
दक्ष नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – से, सो, दा, दी।
दक्ष नाम वैसे तो खुद में बहुत ही खास नाम है और इस नाम को हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए चुनना पसंद करते है। लेकिन इससे जुड़े और भी नाम मौजूद हैं जिन्हें देख कर आप अपने बेटे का दूसरा नाम रखने का विचार बना सकते हैं। दक्ष नाम से मिलते-जुलते नाम ये रहें –
| नाम | नाम | 
| दक्षित (Dakshith) | दर्श (Darsh) | 
| दक्षेश (Dakshesh) | धक्ष (Dhaksh) | 
| दक्षण (Dakshan) | दक्षय (Dakshay) | 
| तक्ष (Taksh) | दक्षत (Dakshat) | 
| तिकेश (Tikesh) | दक्षेश्वर (Daksheshwar) | 
| दक्षक (Dakshak) | धैर्य (Dhairya) | 
| दक्षिणेश (Dakshinesh) | दक्षायन (Dakshyan) | 
| कुमुदक्ष (Kumudaksh) | देवदक्षक (Devadakshak) | 
| दक्षेयु (Daksheyu) | दक्षेह (Daksheh) | 
| दक्षपति (Dakshpati) | देवदक्षक (Devdaksh) | 
दक्ष नाम के कई व्यक्ति मौजूद हैं जो अपने काम को लेकर लोगों के बीच काफी फेमस हैं, दक्ष नाम के व्यक्ति आज के समय में बहुत नाम कमा रहे हैं, तो चलिए उनमें से कुछ चुनिंदा नाम के बारें में हम आपको बताते हैं-
| नाम | पेशा | 
| दक्ष गुप्ता | गायक | 
| दक्ष सैनी | प्रसिद्ध युट्यूबर | 
| दक्ष शर्मा | टीवी आर्टिस्ट | 
लड़कों के कुछ नाम होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद हैं, उनमे से एक नाम दक्ष है। लेकिन आपने अपने बेटे का नाम दक्ष के बजाय द अक्षर से रखने के बारें में सोचा है या फिर कोई अच्छा यूनिक सा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को जरूर देखें।
| नाम | अर्थ | 
| दीपेन (Deepen) | दीपक का प्रकाश | 
| दर्पण (Darpan) | आईना | 
| दर्शील (Darsheel) | जो शांत और अच्छा दिखता हो | 
| दर्शित (Darshit) | दिखाना, लक्षण | 
| द्रुपद (Drupad) | स्तम्भ | 
| दार्शिश (Darshish) | परीक्षा, चिंतन | 
| दुर्वेश (Durvesh) | उपहार, शहनाई | 
| देवरत (Devrat) | भीष्म, बुद्धिमान | 
| दिव्येश (Divyesh) | सूरज | 
| दीक्षान (Deekshan) | अभिषेक, दीक्षा | 
दक्ष जैसे फेमस और ट्रेंडिंग नाम को चुनना माता-पिता की पहली पसंद होती है। यह नाम आज का नहीं बल्कि सालों से हम सभी के बीच काफी पॉपुलर है। शायद यही वजह है कि माता-पिता इस नाम पर इतना भरोसा करते हैं और अपने लाडले के लिए इस नाम का चुनाव करते है। वैसे तो सभी इसके बारें में पहले से जानते है लेकिन इस नाम से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल द्वारा बताने की कोशिश की है ताकि आप के मन में इस नाम को लेकर कोई भी शंका न रहे और आप खुश होकर इस नाम को चुन सकें।
यह भी पढ़ें:
यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
अयांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aayansh Name Meaning in Hindi
भाई दूज हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो दिवाली के…
हम अक्सर जिंदगी की भागदौड़ में उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे…
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और गहरे रिश्तों में से एक…
जब एक नन्हा मेहमान किसी घर में आता है, तो उस घर की रौनक ही…
मामा, मौसी, बुआ और चाचा का अपने भांजे या भतीजे से रिश्ता बेहद खास, स्नेह…
कविता या शेर-ओ-शायरी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। कविताओं में…