शिशु

दर्श नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Darsh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हिन्दू धर्म में नाम रखने की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाता है और इसलिए किसी भी नाम को चुनने से पहले अक्सर ज्यादातर लोग घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लेते हैं। इन दिनों कुछ नए नाम हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। यह नाम न सिर्फ माता-पिता को पसंद आता है बल्कि घर के बड़े भी इसे पसंद जरूर करेंगे। यह नाम काफी यूनीक और लेटेस्ट नाम है। जिस नाम की हम बात कर रहे हैं वो नाम है दर्श!!! अगर आप भी अपने बच्चे का नाम दर्श रखने के बारे में सोच रहें है तो आपको इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए। इस नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें।

दर्श नाम का मतलब और राशि

हमारे समाज में नाम की बहुत अहमियत हैं क्योंकि आपके नाम से ही आपकी पहचान होती है। यदि आपका कोई नाम नहीं है, तो आप को कौन पहचानेगा एक नाम ही होता है जो आपको समाज के साथ जोड़ कर रखता है। दुःख, मुसीबत, सफलता हर हर वक्त सिर्फ नाम हीआपका साथ देता है, उसी से आपकी पहचान होती है। दर्श नाम लड़कों का बेहद ट्रेंडिंग और नया नाम है, जिसका अर्थ भगवान कृष्ण, दृष्टि, सुंदर होता है। दर्श एक बेहद ही स्मार्ट नाम है जिसे अपने बेटे के लिए चुनना एक सही फैसला माना जा सकता है। आपको बता दें कि यह नाम द अक्षर से शुरू होता है इसलिए यह कुंभ राशि में आता है। इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारी हमने आगे विस्तार से बताई है।

नाम दर्श
अर्थ भगवान कृष्ण, दृष्टि, सुंदर
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद (से, सो, दा, दी)
शुभ दिन गुरुवार
शुभ रंग पीला, गुलाबी, नारंगी
शुभ रत्न पुखराज

दर्श नाम का अर्थ क्या है?

दर्श जैसे खास नाम का मतलब भगवान कृष्ण, दृष्टि, सुंदर आदि होता है। इस नाम के व्यक्ति अपने व्यवहार से खुशमिजाज और मददगार होते है और इनका मन हर परिस्थिति में ज्यादातर शांत रहता है। इन व्यक्तियों को किसी भी तरह का दिखावा करना पसंद नहीं होता है। यह लोग दिमाग के काफी तेज होते है लेकिन आलसीपन के कारण ये कभी-कभी चीजों को पीछे छोड़ देते है। इन व्यक्तियों को लगभग सभी के साथ दोस्ती रखना पसंद होता है इसलिए किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहते है। ये सच्चाई से ज्यादा कल्पना की दुनिया में रहते है। इनकी तेज बुद्धि के कारण लोग इनका काफी सम्मान करते हैं।

ADVERTISEMENTS

दर्श नाम का राशिफल

दर्श नाम की राशि कुंभ है। कुंभ राशि के लोग अक्सर जीवन में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करते हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव ईमानदार और विश्वास के लायक होता है और साथ ही ये हर तरीके से दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। इनके सामने किसी भी तरह की परिस्थिति क्यों न आए, ये बिना डरे उसका सामना करते हैं या फिर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा कुंभ राशि के पुरुष धार्मिक बातों पर विश्वास रखते है। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, स, द को माना जाता है।

दर्श नाम का नक्षत्र क्या है?

दर्श नाम का नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह दो धारी तलवार को माना जाता है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – से, सो, दा, दी।

ADVERTISEMENTS

दर्श से कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

दर्श नाम की कुंभ राशि के अनुसार यहाँ आपको और भी अन्य नाम बताए गए हैं। यह सभी नाम ज्यादातर कुंभ राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षरों से लिए गए हैं, आइए नामों को जानते हैं।

नाम नाम
दर्शन (Darshan) दृश्यम (Drishyam)
गंधार (Gandhar) गौरांग (Gaurang)
गीतेषु (Giteshu) गौरव (Gaurav)
देव (Dev) सारंग (Sarang)
संकल्प (Sankalp) सुनीत (Sunit)

दर्श नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

दर्श नाम से ही मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो आइए आपको कुछ ऐसे ही नामों के बारे में बताएं।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
आदर्श (Adarsh) स्पर्श (Sparsh)
दर्शन (Darshan) दर्शील (Darsheel)
आकर्श (Aakarsh) अर्श (Arsh)
देवर्ष (Devarsh) निष्कर्ष (Nishkarsh)

‘द’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपके बच्चे के लिए ‘द’ अक्षर फायदेमंद माना गया है और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘द’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाह रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों पर ध्यान जरूर दें।

नाम अर्थ
दक्षित (Dakshit) भगवान शिव
देवव्रत (Devvrat) महाभारत में भीष्म का वास्तविक नाम
दिव्येश (Divyesh) सूरज
दलजीत (Daljeet) विजयी सेना
दिग्विजय (Digvijay) सम्राट, विश्वविजेता
दीपेन (Deepen) दीपक का प्रकाश
दर्पण (Darpan) आईना
दर्शील (Darsheel) जो शांत और अच्छा दिखता हो
दर्शित (Darshit) दिखाना, लक्षण, प्रदर्शन
द्रुपद (Drupad) स्तम्भ

कई बेहतर नामों में से एक नाम दर्श से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की पूरी कोशिश की है और हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई लगभग सभी बातें आपको इस नाम को चुनने में मदद करेंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का यूनीक नाम हो और लोग आपके पास आकर उसके नाम के बारे में आपसे पूछें तो उसका नाम दर्श जरूर रखें। हमें बेहद खुशी होगी कि हम आपके बेटे का नाम ढूंढने में आपकी सहायता कर पाएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

दक्ष नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Daksh Name Meaning in Hindi
दीपक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Deepak Name Meaning in Hindi
दिव्यांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Divyaansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

7 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

7 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

7 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

7 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

7 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

7 months ago