शिशु

ध्रुव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Dhruv Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चे के नाम को लेकर सभी माता पिता बहुत सचेत होते हैं। माता पिता की चाह होती है कि उनके बच्चे का नाम लाखों में एक हो। उनकी इच्छा होती है कि वो अपने बच्चे को दुनिया का सबसे अच्छा नाम दें। तो क्या आप भी उन पेरेंट्स की तरह हैं जो अपने बच्चे के नाम को लेकर बेहद जागरूक हैं और अपने बच्चे के लिए दुनिया सबसे प्यारा और अनूठा नाम ढूंढ रहे हैं तो आपकी सेवा में हम हाजिर हैं। हम एक ऐसा नाम ढूंढ कर लाएं हैं जो आपकी सारी मुश्किलें दूर कर देगा। आपकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए हमने आपके बच्चे के लिए एक नाम सोचा है जो कि ‘ध्रुव’ है। आपको यह नाम पसंद आया है तो हमने इस लेख में ध्रुव नाम के अर्थ, राशिफल, इन बच्चों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की है, पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

ध्रुव नाम का मतलब और राशि

शास्त्रों के अनुसार ध्रुव नाम का बहुत महत्व है। ऐसे माता पिता जो चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम यूनिक हो और साथ ही अर्थ भी उतना ही यूनिक हो तो ध्रुव नाम आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव नाम का अर्थ एक तारा, अचल, अनंत, स्थिर और वफादार व्यक्ति होता है। ध्रुव नाम की राशि धनु है। इससे जुड़े नक्षत्र, अंकज्योतिष, शुभ दिन इत्यादि के बारे में जानने के लिए आगे पढें।

नाम ध्रुव
अर्थ एक तारा, अचल, अनंत, स्थिर और वफादार व्यक्ति
लिंग हिंदू
धर्म लड़का
अंकज्योतिष 1
राशि धनु
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा (भू, धा, फा, ढा)
शुभ दिन गुरुवार
शुभ रंग गहरा पीला, नारंगी, क्रीम और हरा
शुभ रत्न पुखराज

ध्रुव नाम का अर्थ क्या है?

ध्रुव नाम बहुत यूनिक और ट्रेंडिंग नाम है जो सभी पेरेंट्स को आकर्षित करता है। ध्रुव नाम का उल्लेख पुराणों में भी किया गया है। ध्रुव नाम का एक राजकुमार था जिसने अपने पिता और सौतेली माँ के व्यवहार से उपेक्षित महसूस होने के बाद ईश्वर की तपस्या की और आकाश में सबसे ऊँचा और अटल स्थान हासिल किया। ध्रुव यानी एक तारा, अचल, अनंत, स्थिर और वफादार व्यक्ति होता है। इसका मतलब यह है जिन बच्चों के नाम ध्रुव होंगे उनमें ये सारे गुण विद्यमान होंगे। ध्रुव नाम के व्यक्ति भाग्यशाली और तेजस्वी होते हैं। स्वच्छ और शुद्ध बोली इनका गुण हो सकता है। अपने व्यक्तित्व के अनुसार ध्रुव नाम के लोग अपने परिवार को अधिक महत्व देते हैं।ध्रुव नाम के व्यक्ति अपने विचारों में स्वतंत्र होते हैं और जीवन के महत्व को भली भांति समझते हैं। ध्रुव नाम के लड़के आत्मविश्वास और निडरता के गुण से परिपूर्ण होते हैं।

ADVERTISEMENTS

ध्रुव नाम का राशिफल

ध्रुव नाम के लड़कों की राशि धनु लग्न की मानी जाती है। ध्रुव नाम के व्यक्ति दूसरों की इज्जत और सम्मान करते नहीं थकते हैं। इन्हें पुराने खयालात वाले लोगों के साथ रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। सच्चाई की राह पर चलना ये जातक अपना कर्तव्य समझते हैं। ध्रुव नाम के लोग हमेशा ज्ञान और गति के खोज में रहते हैं। धनु राशि के लोग निडर और मौज मस्ती से भरपूर होते हैं। इन्हें यात्रा करना पसंद होता है। ये लोग पैसे के महत्व को समझते हैं इसीलिए तो इन्हें कभी पैसे की कमी नहीं होती है।

ध्रुव नाम का नक्षत्र क्या है?

जिन बच्चों का नाम ध्रुव हो उनका नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा होता है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हाथी का दांत होता है। भू, धा, फा, ढा इस नक्षत्र के शुरुआती अक्षर हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

ध्रुव जैसे धनु राशि के हिसाब से अन्य नाम

ध्रुव नाम लड़कों के लिए बहुत सुंदर और बेहतरीन नामों में से एक है। किंतु यदि आप अपने बेटे के लिए धनु राशि के हिसाब से अन्य नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी हमने खास आपके लिए बनाई है, इसे जरूर पढ़ें। धनु राशि के अंतर्गत आने वाले अक्षर भ, ध, फ, ढ हैं। 

नाम नाम
भव (Bhav) भावेश (Bhavesh)
धर्म (Dharm) भूषण (Bhushan)
भव्य (Bhavya) धनंजय (Dhananjay)
भार्गव (Bhargav) भरत (Bharat)
फाल्गुन (Falgun) धीमान (Dhiman)

ध्रुव नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

ध्रुव भारतीय संस्कृति में वर्णित एक महत्वपूर्ण नाम है किंतु यदि आप अपने बच्चे का नाम ध्रुव न रखकर इससे कुछ मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी में इसका उल्लेख है इसे देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
धैर्य (Dhairya) धर्मिष्ठ (Dharmishtha)
ध्रुविश (Dhruvish) धिक्षित (Dhikshit)
धीरेन्द्र (Dhirendra) धनवंत (Dhanvant)
धीमंत (Dhimant) धनराज (Dhanraj)
ध्रुपद (Dhrupad) धर्मवीर (Dharmvir)

ध्रुव नाम के प्रसिद्ध लोग

ध्रुव नाम के बच्चे इतने तेजस्वी होते हैं कि वो जिस भी क्षेत्र में अपना योगदान देते हैं उसमें काफी नाम कमाते हैं। आइए ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानते हैं जिनका नाम ध्रुव है और जो आज के समय में नाम और शोहरत कमा रहे हैं।

पेशा पेशा
ध्रुव राठी यूट्यूबर
ध्रुव भट्ट गुजराती लेखक और कवी
ध्रुव विक्रम तमिल अभिनेता व गायक
ध्रुव कपिल बैडमिंटन खिलाड़ी
ध्रुव जुरेल क्रिकेट खिलाड़ी
आनंदशंकर ध्रुव लेखक
ध्रुव भंडारी अभिनेता
ध्रुव सहगल अभिनेता
ध्रुव विश्वनाथ संगीतकार
ध्रुव जोशी उद्यमी

‘ध’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

ध्रुव इतना अच्छा और प्यारा नाम है कि हर माता पिता इसे रखना पसंद करते हैं। यदि ध्रुव नाम के बच्चे आपके परिवार में पहले से है और आप इस नाम से इतने प्रभावित है कि अपने बच्चे का नाम भी ‘ध’ से रखना चाहते हैं तो हम आपकी समस्या का हल करने के लिए मौजूद हैं। नीचे दी गई सारणी में ‘ध’ अक्षर से कुछ नाम बताए गए हैं इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
धैर्य (Dhairya) धीरज, साहस
धीरज (Dhiraj) धैर्य, सांत्वना
धीरेन (Dhiren) मजबूत और शक्तिशाली
धीर (Dhir) कोमल, समझदार
धनुष (Dhanush) एक शस्त्र
धनेश (Dhanesh) धन के देवता
ध्येय (Dhyey) लक्ष्य
धर्मेश (Dharmesh) धर्म के देवता
धर्मपाल (Dharmpal) धर्म के समर्थक
धवल (Dhawal) शुद्ध, चमकदार

उपयुक्त लेख में हमने जाना कि ध्रुव बच्चों के लिए कितना अच्छा नाम साबित हो सकता है। ध्रुव नाम के बच्चे को नई नई चीजों की जानकारी इकट्ठा करने में बहुत आनंद आता है। ध्रुव नाम के ज्यादातर बच्चे ज्ञानी पाए जाते हैं। तो सोचिए यदि आप अपने बेटे का नाम ध्रुव रखते हैं तो ये आपके बच्चे के जीवन के लिए एक सही निर्णय हो सकता है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर अच्छा लगा होगा तो इस लेख को खुद भी पढ़े और अपने प्रियजनों के साथ शेयर और लाइक जरुर करें।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago