शिशु

निखिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nikhil Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

अपने बच्चे को माता-पिता किसी शहजादे से कम नहीं समझते हैं और वो उसे इतना प्यार देते हैं की बच्चा खुद को बहुत स्पेशल समझता है। इसलिए अपने स्पेशल बच्चे के लिए नाम चुनने का काम भी बहुत मुश्किल होता है। ‘निखिल’ नाम लड़कों के ट्रेंडिंग नामों में से एक है। आज के समय में हमने निखिल लोगों के मुंह से सुना है और यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चे का नाम निखिल रखने के लिए बहुत उत्सुक होते हैं। आज हम लड़कों के इस लोकप्रिय नाम के बारे में चर्चा करने वाले हैं। आखिर निखिल नाम की क्या खासियत है और आपको क्यों इसे अपने बच्चे के लिए चुनना चाहिए।

निखिल नाम का मतलब और राशि

निखिल एक बहुत खास नाम है। इस नाम के मतलब को समझकर हर कोई इसे अपनाने की कोशिश करता है। जितना यह नाम ट्रेंड कर रहा है उतना ही माता-पिता की पहली पसंद बनता जा रहा है। माँ-बाप किसी भी नाम की तरफ तभी आकर्षित होते हैं जब उनको उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी होती है। निखिल का मतलब सम्पूर्ण, पूरा आदि होता है। इसके मतलब से ही आप इस नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा  सकते हैं। बात करें इसकी राशि कि तो यह वृश्चिक राशि में आता है। आगे हम आपको इस नाम के लड़कों के स्वभाव और इससे जुड़े अच्छे बुरे विचारों के बारे में बताएंगे। 

नाम निखिल
अर्थ सम्पूर्ण, पूरा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 9
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग पीला, लाल, हल्का नीला
शुभ रत्न मूंगा

निखिल नाम का अर्थ क्या है?

निखिल लड़कों के उन चुने हुए नाम में से एक है जिसे हर घरवाले, रिश्तेदार सभी रखना पसंद करते हैं। निखिल नाम आप सभी ने अपने करीबियों और आस-पड़ोस में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि इस नाम का अर्थ सम्पूर्ण, पूरा और सब आदि होता है। निखिल नाम के लड़कों के व्यक्तित्व और स्वभाव की बात की जाए तो आपको बता दें कि ये बहुत ही बहादुर और निडर होते हैं। इन्हें कोई भी किसी भी बात में फंसा नहीं सकता है और साथ ही ये लोगों को सही और स्पष्ट सलाह देना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और साथ ही ये मौके के हिसाब से अपना काम करते हैं। ये अपनी जिंदगी में हर वो चीज समय के साथ हासिल कर लेते हैं जिनकी इन्हें इच्छा होती है। 

ADVERTISEMENTS

निखिल नाम का राशिफल

निखिल नाम की राशि वृश्चिक है। ये दिखने में बहुत सुंदर होते हैं और साथ ही यह लोग काफी मेहनती होते हैं और इन पर आंख बंद कर के भरोसा किया जा सकता है। इस राशि के व्यक्ति अपनी चीजों को लेकर बहुत व्यवस्थित होते हैं और हर सामान को अपनी जगह पर ही रखते हैं। इस नाम के व्यक्तियों में दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने की अलग ही एक कला होती है। निखिल नाम के लड़के संगीत, ब्लॉगिंग, मीडिया आदि क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करते हैं।

निखिल नाम का नक्षत्र क्या है?

निखिल नाम का ‘अनुराधा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तम्भ है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – न, ना, नि, नु, ने, नी, नू, नै

ADVERTISEMENTS

वृश्चिक राशि के हिसाब से निखिल नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

निखिल जैसा नाम माता-पिता अपने बच्चे के लिए जरूर चुनना चाहेंगे लेकिन यदि आप निखिल से मिलते-जुलते किसी नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमने कुछ नामों की लिस्ट तैयार की है उसको जरूर पढ़ें और उनमें से किसी नाम का चुनाव करें। 

नाम नाम
नील (Neel) निलय (Nilay)
नीलांश (Nilansh) नीलेश (Nilesh)
निशिन (Nishin) नलिन (Nalin)
नीरल (Niral) निहाल (Nihal)
निहार (Nihar) निर्मल (Nirmal)
निशित (Nishit) नितिन (Nitin)
अखिल (Akhil) निखित (Nikhit)
निमय (Nimay) निरत (Nirat)
निशील (Nishil) निखिलेश (Nikhilesh)
नविल (Navil) साहिल (Sahil)
नल (Nal) नेहिल (Nehil)
नवल (Naval) नीर्वल (Nirval)
निवान (Nivan) निश्चल (Nishchal)

निखिल नाम के प्रसिद्ध लोग

निखिल काफी ट्रेंडिंग नाम है। इस नाम के कई प्रसिद्ध लोग दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। कुछ ऐसे निखिल नाम के मशहूर व्यक्तियों के बारे में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
निखिल नंदा उद्योगपति
निखिल कामत उद्योगपति
निखिल बनर्जी सितार वादक
निखिल चोपड़ा क्रिकेटर
निखिल कानेटकर बैडमिंटन खिलाड़ी
निखिल खुराना अभिनेता
निखिल आडवाणी फिल्म निर्माता-निर्देशक
निखिल ठाकुर एक्टिविस्ट
निखिल द्विवेदी अभिनेता
निखिल डिसूजा गायक

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘न’ अक्षर से लड़कों के बहुत ही ट्रेंडिंग और बेहतरीन अर्थ वाले नाम मौजूद है और यदि आप भी अपने बेटे के लिए न अक्षर से शुरू होने वाले नाम ढूंढ रहे है  तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

नाम अर्थ
निरल (Niral) अद्वितीय
निकुंज (Nikunj) लगाव, स्नेह
नीरत (Neerat) संतुष्ट, प्रसन्न
नीतन (Nitan) अनादि, सनातन
नयंश (Nayansh) अनोखा
नहुल (Nahul) शक्तिशाली, साहसी
नीरव (Nirav) शांत, विनम्र
नैतिक (Naitik) अच्छा, उचित
निर्वाण (Nirvan) मुक्ति, आनंद
नृपेन (Nrupen) सम्राट
नक्षत्र (Nakshatra) सितारों का समूह

इस समय निखिल नाम बेहद ही चर्चित नामों में से एक है। यह न केवल आपकी बेटे को एक सम्पूर्ण व्यक्ति बनाएगा बल्कि उसके व्यक्तित्व को भी निखारेगा। साथ ही इस नाम को चुनकर आपको भी संतोष मिलेगा। हमने इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी इस आर्टिकल के जरिए दी है। उम्मीद करते हैं कि इसके आधार पर आपको अपने बेटे का नाम चुनने में आसानी होगी। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago