शिशु

नित्या नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Nithya Name Meaning in Hindi

बच्चों के नाम रखना माता पिता के लिए बहुत ही रोचक काम है। बच्चों के नाम रखते समय पेरेंट्स को नाम के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करना पड़ता है तब जाकर कोई सही नाम वे चुन पाते हैं। लेकिन क्या आप उन पेरेंट्स में से हैं जो काफी विचार विमर्श करने के बाद भी अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनने में समस्या महसूस कर रहे हैं? घबराइए मत आपकी मुश्किल हल करना हमारा काम है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसा नाम लेकर आए हैं जो आपको बहुत पसंद आएगा। ‘नित्या’ लड़कियों के लिए बहुत अच्छा नाम माना जाता है। लेकिन नित्या नाम लड़कियों के लिए अच्छा क्यों माना जाता है इसकी जानकारी आपको लेख पढ़ने के बाद ही मिल सकती है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

नित्या नाम का मतलब और राशि

माता पिता अपने बच्चे को ऐसा नाम देना चाहते हैं जो ट्रेंडिंग और यूनिक हो, ऐसा नाम जिसका अर्थ प्रभावी हो। आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम सबसे अलग हो तो ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम नित्या रख सकते हैं। नित्या साउथ इंडिया में प्रचलित एक लोकप्रिय नाम है, जिसका मतलब अनंत, निरंतर और मां दुर्गा के लिए एक और नाम होता है। नित्या नाम की राशि वृश्चिक होती हैं। यदि आप नित्या नाम से जुड़ी तमाम जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम नित्या
अर्थ अनंत, निरंतर, देवी दुर्गा का एक और नाम
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि वृश्चिक
नक्षत्र अनुराधा (ना, नी, नू, ने)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, चॉकलेटी, नारंगी और पीला
शुभ रत्न मूंगा

नित्या नाम का अर्थ क्या है?

नित्या नाम का अर्थ अनंत समय के लिए, लगातार रहने वाला होता है और यह मां दुर्गा का एक नाम भी होता है। इसका मतलब यह कि जिन लड़कियों का नाम नित्या होता है उनमें ये सभी गुण देखने को मिल सकते हैं। अक्सर नित्या नाम की लड़कियों के जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं लेकिन अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से उससे उबर पाना उनके लिए आसान हो जाता है। नित्या नाम की लड़कियां निर्भीक और साहसी होती हैं। नित्या नाम की लड़कियां इतनी बुद्धिमान होती हैं कि इन्हें मूर्ख बनाना बिल्कुल नामुमकिन सा होता है। कम बोलना इनके स्वभाव में देखने को मिल सकता है। इन्हें लोगों की सेवा करना अच्छा लगता है।

नित्या नाम का राशिफल

नित्या नाम की राशि वृश्चिक होती है। स्वाभाविक है कि वृश्चिक राशि के जातक में जो भी गुण होंगे वो नित्या नाम की लड़कियों में भी देखने को मिलेंगे। नित्या नाम की लड़कियां स्पष्टवादी विचारधारा की होती हैं। नित्या नाम की लड़कियां वैसे व्यक्ति की सहायता करना पसंद करती हैं जो उनके लिए भरोसेमंद होते हैं। ये तेज बुद्धि और दृढ़ इच्छाशक्ति से परिपूर्ण होती हैं। इन लड़कियों को गुस्सा करके काम निकलवाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। लोगों के प्रति इनका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है। निडरता और स्वतंत्रता इनके आचरण में होता है।

ADVERTISEMENTS

नित्या नाम का नक्षत्र क्या है?

नित्या नाम की लड़कियों का जन्म नक्षत्र अनुराधा होता है। जिसका प्रतीक चिन्ह विजय स्तंभ होता है। ना, नी, नू, ने इस नक्षत्र से संबंधित अक्षर हैं।

नित्या जैसे वृश्चिक राशि के हिसाब से अन्य नाम

नित्या लड़कियों को दिया जाने वाला बेहद पसंदीदा नाम है। लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम नित्या से मिलता-जुलता रखना चाहते हैं तो नीचे की तालिका में ऐसे ही कुछ नामों का सुझाव दिया गया है इसे देखें। वृश्चिक राशि में न और य अक्षर आते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
नीरवा (Nirva) नीला (Nila)
युविका (Yuvika) याशिका (Yashika)
यामी (Yami) नीति (Niti)
यक्षिता (Yakshita) यामिनी (Yamini)
निशी (Nishi) युक्ता (Yukta)

नित्या नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

ऐसे तो नित्या लड़कियों को दिया जाने वाला एक आकर्षक नाम है लेकिन यदि आप अपनी बेटी का नाम नित्या न रखकर इससे कुछ मिलता-जुलता रखना चाहते हैं तो नीचे की तालिका में इसका उल्लेख है इसे जरूर पढ़ें।

नाम नाम
नितारा (Nitara) नव्या (Navya)
नित्यश्री (Nityashree) नम्या (Namya)
निया (Niya) निष्ठा (Nistha)
निलया (Nilaya) निकिता (Nikita)
नयना (Nayna) निशा (Nisha)

नित्या नाम के प्रसिद्ध लोग

पेरेंट्स होने के नाते आपने नित्या नाम का अर्थ और राशिफल तो जान लिया। लेकिन नित्या नाम की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में जानना भी उतना ही जरूरी है जितना नाम के अर्थ को जरूरी समझा जाता है। चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
नित्या मेनन अभिनेत्री
नित्य मेहरा फिल्म निर्देशक
नित्या नरेश मॉडल, गायिका, अभिनेत्री
नित्या बजाज फैशन डिजाइनर
नित्या मेमन गायिका
नित्या रमन भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ
नित्या बुधराजा माउंटेनियर
नित्या दास अभिनेत्री

‘न’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

वैसे नित्या एक आकर्षक नाम है। परंतु अगर आप अपनी बेटी का नाम नित्या न रखकर ‘न’ अक्षर से शुरू होने अन्य नामों की जानकारी पाना चाहते हैं तो हमने आपकी सहायता के लिए ‘न’ अक्षर से कुछ अन्य नामों की सूची तैयार की है, इसे जरूर पढ़ें।

नाम अर्थ
नीरजा (Neerja) कमल का फूल
निरंजना (Niranjana) आरती, देवी दुर्गा का एक और नाम
नीरा (Nira) अमृत या शुद्ध जल
निर्वी (Nirvi) परमानंद
निशिका (Nishika) निष्कपट
नविता (Navita) नया
निराली (Nirali) अनोखी, सबसे अलग
नलिनी (Nalini) कमल
नेहल (Nehal) सुंदर
नेत्रा (Netra) आँख

इस आर्टिकल में हमने आपके लिए नित्या नाम के सभी पहलू बताने की कोशिश की है। यदि आप नित्या नाम से संतुष्ट हैं या आप चाहते हैं कि आपकी बेटी में भी नित्या जैसे गुण झलकें तो अपनी बेटी का नाम नित्या जरूर रखें। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पढ़कर अच्छा लगा होगा। तो इसे लाइक करें और आप यह आर्टिकल दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi
अंजलि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anjali Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago