शिशु

प्रतीक्षा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pratiksha Name Meaning in Hindi

माता-पिता अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और बेहतर जीवन और खुशियां देने की पूरी कोशिश करते हैं। जब बच्चा उनके जीवन आता है तो उनको हमेशा उसकी फिक्र लगी रहती है। इसलिए बच्चे के जन्म से पहले ही वह उसको देने वाले नाम सोच लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चे के लिए का नाम की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। हम लड़कियों के एक बहुत अच्छे और ट्रेंडिंग नाम के बारे में चर्चा करने वाले हैं। वह नाम है प्रतीक्षा!! इस लेख में आपको इस नाम का अर्थ व अन्य जानकारी भी दी गई है।

प्रतीक्षा नाम का मतलब और राशि

प्रतीक्षा, आज के लेटेस्ट नामों में से एक है। इस नाम को पसंद भी इसलिए ही ज्यादा किया जाता है। इस नाम को चाहने वालों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। यह नाम बहुत से घरों में पसंद किया जाता है। लेकिन नाम को चुनने से पहले उसके मतलब को समझ लेना ही समझदारी होती है। प्रतीक्षा नाम अर्थ आशा और उम्मीदों से भरा होता है। जैसा नाम वैसे ही इस नाम की लड़कियों में गुण भी पाए जाते हैं। प अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम कन्या राशि में आता है। आगे आपको इस नाम से जुड़ी महिलाओं और लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव के बारे बताया गया है।

ADVERTISEMENTS

नाम प्रतीक्षा
अर्थ आशा, उम्मीदों से भरा, इंतजार
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि कन्या
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी (टे, टो, प, पा, पी)
शुभ दिन बुधवार
शुभ रंग हल्का पीला, हरा, नीला और सफेद
शुभ रत्न पन्ना

प्रतीक्षा नाम का अर्थ क्या है?

प्रतीक्षा बहुत ही खूबसूरत नाम है। इस नाम की खासियत यह है कि इस समय ये नाम काफी ट्रेंड कर रहा है और माता-पिता को भी पसंद आ रहा है। लेकिन इससे पहले आप इस नाम को चुनें हम आपको इसके अर्थ के बारे में जरूर बताना चाहेंगे। प्रतीक्षा का मतलब आशा और उम्मीदों से भरा होता है। इस नाम की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी चंचल होती हैं और इन्हे हंसी-मजाक का बहुत शौक होता है। ये महिलाएं स्वभाव से भले ही हंसमुख हो लेकिन अपने करियर के मामले में ये बेहद गंभीर होती है। ये हमेशा से ही अपने मन की चीजों करने पर विश्वास रखती हैं। ये लड़कियां सुन्दर तो होती हैं साथ ही इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है।

प्रतीक्षा नाम का राशिफल

प्रतीक्षा नाम की राशि कन्या होती है। इस राशि की महिलाओं को बात करने का बहुत शौक रहता है लेकिन ये अपने लोगों के सामने ही खुलकर बोलना पसंद करती हैं। अंजान लोगों के सामने यह शर्मीली और संकोची बनी रहती हैं। ये लड़कियां शांत स्वभाव की होती है। इसलिए जल्दी गुस्सा नहीं आता है। ये लड़कियां पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करती है। प्रतीक्षा नाम की महिलाएं किसी भी नए काम की शुरुआत बिना किसी की मदद लिए खुद से करती है और उसमें थोड़ी मेहनत करके सफलता भी हासिल करती है। इस राशि के मुख्य अक्षर प, ठ, ण को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

प्रतीक्षा नाम का नक्षत्र क्या है?

प्रतीक्षा नाम का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है और इस नक्षत्र का चिन्ह चारपाई के पिछले दो पायों को माना जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – टे, टो, प, पा, पी।

प्रतीक्षा जैसे कन्या राशि के हिसाब से अन्य नाम

प्रतीक्षा बहुत ही प्यारा नाम है और यह प अक्षर से शुरू होने के कारण कन्या राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी कन्या राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कियों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी बेटी का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
पंकजा (Pankaja) पियूषा (Piyusha)
पृथा (Pritha) पालवी (Palavi)
प्रेरणा (Prerna) पद्मजा (Padmaja)
परिणीति (Parineeti) पद्मिनी (Padmini)
पारुल (Parul) पूर्वी (Purvi)
पुलकिता (Pulkita) पावनी (Pavni)
पीहू (Pihu) पूर्विका (Purvika)

प्रतीक्षा नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

प्रतीक्षा लड़कियों का बहुत ही चर्चित और प्यारा नाम है और लगभग हर माता-पिता इस नाम को पसंद करते हैं। लेकिन आप फिर भी इस नाम से मिलते-जुलते नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई टेबल पर एक नजर जरूर डालें।

नाम   नाम
समीक्षा (Sameeksha) दीक्षा (Diksha)
सुमेक्षा (Sumeksha) दक्षा (Daksha)
अतिक्षा (Atiksha) रक्षा (Raksha)
रुद्राक्षा (Rudraksha) सुदीक्षा (Sudiksha)

प्रतीक्षा नाम के प्रसिद्ध लोग

प्रतीक्षा नाम की बहुत सी ऐसी फेमस महिलाएं हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है, ऐसी ही कुछ खास महिलाओं के बारे में हम आपको बताएंगे। ये रही वो महिलाएं –

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
प्रतीक्षा अपूर्व पेंटर
प्रतीक्षा लोणकर अभिनेत्री
प्रतीक्षा बक्शी समाजशास्त्री
प्रतीक्षा जाधव फिल्म अभिनेत्री
प्रतीक्षा मुंगेकर अभिनेत्री
प्रतीक्षा राय अभिनेत्री
प्रतीक्षा वशिष्ठ गायिका

‘प’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

यदि आपकी लाड़ली आपके लिए बहुत स्पेशल है और आप उसका नाम चुने हुए ‘प’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए प अक्षर से शुरू होने वाले कुछ लड़कियों के नाम चुने हैं।

नाम अर्थ
पंखुड़ी (Pankhudi) पत्ती
परमेश्वरी (Parmeshwari) देवी दुर्गा
पलक (Palak) आँखों की रक्षा करने वाले बाल
पुनीता (Punita) प्यार
पीयूशा (Piyusha) दूध, अमृत
पवित्रा (Pavitra) शुद्ध
परिधि (Paridhi) दायरे, सीमा
पूषा (Pusha) भरण
पूर्वा (Poorva) इससे पहले, वन
पारु (Paru) सूर्य, अग्नि, देवी पार्वती

प्रतीक्षा माता-पिता द्वारा चुना जाने वाला लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम प्रतीक्षा और उससे मिलता-जुलता कोई अन्य नाम हो तो आप इस लेख की मदद ले सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हमने प्रतीक्षा नाम की लड़कियों के स्वभाव, उनके व्यक्तित्व से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देने की कोशिश की है ताकि आपको अपनी बेटी का नाम रखते समय ज्यादा न सोचना पड़े। यदि आपको आपको यह नाम पसंद आया है और इस नाम को रखने में हमने आपकी मदद की है तो हमे जरूर कमेंट कर के बताएं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
प्रिया नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priya Name Meaning in Hindi
प्रियंका नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyanka Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago