शिशु

मुकेश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mukesh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम चुनने की कशमकश उन्हें बेहतर से बेहतर नाम ढूंढने के लिए विवश कर देती है। क्योंकि दुनिया भर में न जाने कितने नाम मौजूद हैं और उन सभी में से अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ थोड़ा मुश्किल का काम होता है। यह काम सुनने में जितना आसान लगता है उतना ही हकीकत में मुश्किल होता है। मुकेश बहुत ही सरल और सुलझा हुआ नाम है और आप इस नाम को बेझिझक अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे लेख द्वारा हासिल कर सकते हैं जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा। 

मुकेश नाम का मतलब और राशि

लड़कों को अक्सर पेरेंट्स बेहद ही सरल और आसान सा नाम देने की कोशिश करते हैं। ऐसा माना जाता है कि नाम जितना सरल हो व्यक्ति का स्वभाव भी उतना सरल और सुलझा हुआ रहता है। मुकेश उन्हीं नामों में से एक नाम है। वैसे तो ये नाम बहुत खास है लेकिन इसका अर्थ इसे और भी खास बनाता है। मुकेश नाम यानी भगवान शिव का एक और नाम और साथ ही यह कामदेव का नाम भी होता है। इस नाम का मतलब जानकर आप जरूर अपने बेटे के लिए इस नाम को चुनना चाहेंगे। आपको बता दें कि मुकेश नाम की शुरुआत म अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

नाम मुकेश
अर्थ भगवान शिव का नाम, गूंगा का भगवान, कामदेव
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र मघा (मा, मी, मू, मे)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और पीला
शुभ रत्न मूंगा और पुखराज

मुकेश नाम का अर्थ क्या है?

मुकेश नाम लड़कों का बहुत ही प्यारा और सदियों से चलता आ रहा नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हों या रिश्तेदार इस नाम को अपनाने से बिलकुल भी कतराते नहीं हैं। मुकेश का मतलब भगवान शिव का दूसरा नाम और कामदेव भी होता है। इस नाम के लड़के अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद आकर्षक और कई तरह की प्रतिभाओं से भरे हुए होते हैं। मुकेश नाम के व्यक्तियों पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि ये बेहद भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं और यह बिना किसी अपेक्षा के इन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। 

ADVERTISEMENTS

मुकेश नाम का राशिफल

मुकेश नाम की राशि सिंह है। इस राशि के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। मुकेश नाम के व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और यह हर किसी से दिल खोलकर बात करते है। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटते हैं। ये लड़के दूसरों पर न तो अन्याय करते हैं और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करते है। इस राशि के मुख्य अक्षर म और ट हैं। 

मुकेश नाम का नक्षत्र क्या है?

मुकेश नाम का नक्षत्र मघा है और ज्योतिष के अनुसार मघा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है। मघा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – मा, मी, मू, मे।

ADVERTISEMENTS

मुकेश जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

मुकेश नाम सुनने में भले ही लेटेस्ट न लग रहा हो लेकिन यह काफी समय से लोगों की जुबां पर बना हुआ है। यह म अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि में आता है। अगर आपको भी सिंह राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपने बेटे के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
मुकुल (Mukul) मिहिर (Mihir)
मोहक (Mohak) मिलिंद (Milind)
मनप्रीत (Manpreet) मेहुल (Mehul)
मुदित (Mudit) मंथन (Manthan)
माधव (Madhav) माहिर (Maahir)
मृदुल (Mridul) मलय (Malay)

मुकेश नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

मुकेश जैसे नाम को चुनना आपका सबसे बेहतरीन फैसला होगा लेकिन फिर भी आपके दिमाग में इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। एक नजर उस पर जरूर डालें।  

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
जयेश (Jayesh) शिवेश (Shivesh)
सोमेश (Somesh) रुपेश (Rupesh)
जीवेश (Jivesh) कृपेश (Kripesh)
कमलेश (Kamlesh) विमलेश (Vimlesh)
योगेश (Yogesh) हितेश (Hitesh)
सर्वेश (Sarvesh) शैलेश (Shailesh)

मुकेश नाम के प्रसिद्ध लोग

मुकेश नाम के कई प्रख्यात व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं, चलिए उन्ही कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है।

नाम पेशा
मुकेश अंबानी उद्यमी
मुकेश खन्ना अभिनेता
मुकेश चौधरी क्रिकेट खिलाड़ी
मुकेश दिवंगत गायक
मुकेश कुमार पार्श्व गायक
मुकेश भट्ट फिल्म निर्माता
मुकेश ऋषि अभिनेता
मुकेश तिवारी अभिनेता
मुकेश शर्मा राजनीतिज्ञ
मुकेश सिंह गहलोत बॉडी बिल्डर

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘म’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम इस अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें। 

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
मान्विक (Manvik) सचेत, अभिज्ञ
मीतांश (Mitansh) मित्र, प्रिय
मिशित मधुर
मान (Maan) गर्व, सम्मान
मंदन (Mandan) आकर्षक, सजावट
महिक (Mahik) सुगंध, मन को अच्छा लगने वाला
मन्वित (Manvit) मानवता, शक्ति
मनन (Manan) विचारशील, खुशहाल
मानसु (Mansu) बदलाव की इच्छा रखने वाला
मिशय (Mishay) मुस्कुराहट

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको मुकेश जैसे सरल और सुलझे हुए नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह उज्जवल हो और चांद सा रौशन तो आप उसका नाम मुकेश रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

सोनू नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sonu Name Meaning in Hindi
संजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjay Name Meaning in Hindi
विकास नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vikas Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago