शिशु

मोहित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Mohit Name Meaning in Hindi

किसी भी माता पिता के लिए उनका बच्चा बेहद ही खास होता है। उसके जीवन को संवारने के लिए वो पूरी मेहनत करते हैं ताकि भविष्य में उसे किसी भी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में उनका सबसे जरूरी काम होता है अपने बच्चे को एक बेहतरीन नाम देना। बच्चे का नाम जितना सोच समझकर और जानकारी हासिल करके रखा जाता है उतना ही वो नाम भरोसेमंद माना जाता है। बेटे का नाम रखने का काम और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में हम आपके लिए लड़कों के बहुत ही भरोसेमंद और चहेते नाम ‘मोहित’ से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए हैं। इस नाम का क्या अर्थ है और इस नाम के व्यक्तियों का कैसा स्वभाव होता है, साथ ही इनके ऊपर राशि का क्या प्रभाव पड़ता है आदि बातें जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

मोहित नाम का मतलब और राशि

ऐसा मानना है कि नाम जितना प्यारा और छोटा है वह उतना ही यूनिक बन जाता है। छोटे नाम बुलाने और लिखने दोनों में ही आसान होते हैं। लेकिन किसी भी नाम को रखने से पहले बेहतर यही है कि आप उसके बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। मोहित बहुत ही सरल और आसानी से लिया जाने वाला नाम है, जिसे सुनने के बाद माता पिता इसे चुनने के लिए हर तरीके से तैयार रहते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप यह नाम रखें इसका मतलब जानना आपके लिए जरूरी है। मोहित नाम का अर्थ मुग्ध करने वाला, आकर्षक, सौंदर्य आदि होता है। आपको बता दें कि मोहित नाम की शुरुआत ‘म’ अक्षर से होती है जिसकी वजह से यह सिंह राशि के अंतर्गत आता है। इस नाम से जुड़े व्यक्तियों के स्वभाव को ढंग से जानने और उनके व्यक्तित्व को समझने के लिए लेख को आगे जरूर पढ़ें। 

ADVERTISEMENTS

नाम मोहित
अर्थ सौंदर्य, मुग्ध, आकर्षित
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 11
धर्म हिन्दू
राशि सिंह
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी (मो, टा, टी, टू)
शुभ दिन रविवार
शुभ रंग सफेद, लाल और नारंगी
शुभ रत्न माणिक्य

मोहित नाम का अर्थ क्या है?

मोहित नाम लड़कों का बहुत ही प्यारा और सदाबहार नाम है। इसके अर्थ को जानने के बाद कई लोग चाहे माता-पिता हों या कोई रिश्तेदार इस नाम को रखने का सुझाव सबको देते हैं। मोहित का मतलब आकर्षित और मुग्ध करने वाला होता है। इस नाम के लड़के अपने नाम के मतलब की तरह ही बेहद सुंदर और कई तरह की प्रतिभाओं से भरे हुए होते हैं। मोहित नाम के व्यक्तियों पर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि यह बेहद भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं। इस नाम के व्यक्तियों की ईमानदारी के चर्चे हर जगह होते हैं और यह बिना किसी अपेक्षा के इन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह हर स्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। 

मोहित नाम का राशिफल

मोहित नाम की राशि सिंह है। इस राशि के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। मोहित नाम के व्यक्तियों को बात करने का बहुत शौक होता है और यह हर किसी से दिल खोलकर बात करते है। यह दूसरों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होता है और किसी भी काम को करने से यह पीछे नहीं हटते हैं। ये लड़के दूसरों पर न तो अन्याय करते हैं और ना ही किसी प्रकार के अन्याय को सहन करते है। इस राशि के अंतर्गत आने वाले मुख्य अक्षर म, ट होते हैं।

ADVERTISEMENTS

मोहित नाम का नक्षत्र क्या है?

मोहित नाम का नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है और ज्योतिष के अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चारपाई की आगे वाली दो टांगों को माना जाता है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है – मो, टा, टी, टू।

मोहित जैसे सिंह राशि के हिसाब से अन्य नाम

मोहित नाम अपने अर्थ के कारण हर घर की पसंद बनता है और यह नाम ‘म’ अक्षर से शुरू होने के कारण सिंह राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको सिंह राशि के हिसाब से और भी अन्य नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
मोहन (Mohan) मोक्षित (Mokshit)
मोहनीत (Mohnit) मंथन (Manthan)
मोहक (Mohak) मानस (Manas)
मगन (Magan) मोहनीश (Mohnish)
मोक्ष (Moksh) मन्वित (Manvit)
मनीष (Manish) मनदीप (Mandeep)

मोहित नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

मोहित जैसे नाम को चुनना आपका सबसे बेहतरीन फैसला होगा लेकिन फिर भी आपके दिमाग में इस नाम से मिलते-जुलते नाम रखने का विचार आ रहा है, तो टेंशन न लें हमने आपके लिए इससे मिलते-जुलते नामों की लिस्ट तैयार की है। एक नजर उस पर जरूर डालें।  

नाम   नाम
मोहिक (Mohik) रोहित (Rohit)
रोनित (Ronit) रॉनित (Raunit)
शोभित (Shobhit) पुरोहित (Purohit)
हर्षित (Harshit) मुदित (Mudit)
सोनित (Sonit) रिषित (Rishit)
रचित (Rachit) निशित (Nishit)
अद्वित (Advit) आशित (Aashit)

मोहित नाम के प्रसिद्ध लोग

मोहित नाम के कई प्रख्यात व्यक्ति हैं जिनसे प्रभावित होकर माता-पिता अपने बच्चे को ये नाम देते हैं, चलिए उन्हीं कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने न सिर्फ लोगों के घरों में बल्कि उनके दिल में भी अपनी जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
मोहित चौहान पार्श्व गायक
मोहित मलिक टीवी अभिनेता
मोहित रैना अभिनेता
मोहित सूरी फिल्म निर्देशक
मोहित अहलावत क्रिकेटर
मोहित बर्मन उद्योगपति
मोहित शर्मा अशोक चक्र सम्मानित शहीद सैन्य अधिकारी
मोहित छिल्लर कबड्डी खिलाड़ी
मोहित लालवानी गायक
मोहित सहगल टीवी अभिनेता

‘म’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपका मानना है कि आपके होने वाले बच्चे के लिए ‘म’ अक्षर फायदेमंद साबित होगा और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘म’ अक्षर से रखना चाह रहे हैं या फिर एक यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें। 

नाम अर्थ
महिक (Mahik) महान, मन को अच्छा लगने वाला
मानेक (Manek) हीरे की तरह
मनन (Manan) विचारशील, खुशहाल
मानसु (Mansu) बदलाव की इच्छा रखने वाला
मिशय (Mishay) मुस्कुराहट
मृदुल (Mrudul) नाजुक, मुलायम
मीतांश (Mitansh) मित्र, प्रिय
मुकुल (Makul) कली, फूल का खिलना
मान (Maan) गर्व, सम्मान
मंदन (Mandan) आकर्षक, सजा हुआ

हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको मोहित जैसे सरल और सुलझे नाम से जुड़ी सभी जरूरी बातें और जानकारी मिल हमारे द्वारा हासिल हुई होगी। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बेटे का भविष्य भी इसके नाम के मतलब की तरह उज्जवल हो और वह दुनियाभर में चांद सा रौशन हो तो आप उसका नाम मोहित रख सकते हैं या फिर उससे ही मिलता-जुलता कोई दूसरा नाम भी रख सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

 यह भी पढ़ें:

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago