शिशु

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi

लड़कों के कुछ नाम ऐसे होते हैं जो न सिर्फ बोलने में आसान होते हैं बल्कि उनको लिखना भी उतना ही सरल होता है। ऐसा ही एक छोटा और प्यारा सा नाम है यश। कहते हैं नाम का जैसा अर्थ वैसा इंसान का व्यक्तित्व, तो जब हम वो नाम चुनते हैं जिसका अर्थ भी अच्छा हो तो उसका असर कहीं न कहीं बच्चे के स्वभाव पर भी पड़ता है और ये बातें हम बरसों से अपने बड़े बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं। जिस दौर में हम हैं, वहां अपनी परंपरा भी साथ लेकर चलना चाहते हैं और आधुनिक भी बनना चाहते हैं, ऐसे में यह ‘यश’ नाम बिल्कुल अनुरूप बैठता है, क्यों सही कहा ना! 

यश नाम का मतलब और राशि

क्या आप भी अपने बच्चे का नाम यश रखने की सोच रहे हैं? तो फिर क्यों न पूरी जानकारी के साथ इस नाम को अपने बच्चे का नाम दें! इसलिए सबसे पहले आपको नाम का अर्थ जानना जरूरी है। इस नाम का मतलब कीर्ति, प्रतिष्ठा आदि से होता है। इस नाम की राशि वृश्चिक है। यश नाम से जुड़े लोगों के स्वभाव को बेहतर तरीके से जानने के लिए आगे पढ़ना जारी रखें। 

ADVERTISEMENTS

नाम यश
अर्थ जीतना, सफलता हासिल करना, प्रतिष्ठा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 8
धर्म हिन्दू
राशि वृश्चिक
नक्षत्र ज्येष्ठा (नो, या, यी, यू)
शुभ दिन मंगलवार
शुभ रंग लाल, नारंगी, पीला, चॉकलेट
शुभ रत्न मूंगा

यश नाम का अर्थ क्या है?

यश, लड़कों का बहुत ही सरल और पॉपुलर नाम है। इस नाम का मतलब होता है – कीर्ति, सफलता, जीत, प्रतिष्ठा आदि। यश नाम के व्यक्ति दिखने में बेहद सुंदर होते हैं। इन्हें धार्मिक चीजों और गतिविधियों पर अधिक विश्वास होता है। इतना ही नहीं इन्हें अपने सामर्थ्य पर पूरे तरीके से भरोसा रहता है। यश नाम के लड़कों में लोगों को अपनी तरफ खींचने की अलग ही शक्ति होती है। आपको बता दें कि काम के प्रति इनकी लगन देखने लायक होती है। 

यश नाम का राशिफल

इस नाम की राशि वृश्चिक है। इस राशि के यश नाम वाले लड़के उत्साह से भरे हुए, परिश्रम करने वाले, साहसी और ईमानदार होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को अपने रिश्तेदारों और भाई-बहनों से मदद कम मिलती है। ये जिस भी कार्य को पूरा करने का ठान लेते हैं, उसे दृढ़ता और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करते हैं।

ADVERTISEMENTS

यश नाम का नक्षत्र क्या है?

यश नाम ज्येष्ठा नक्षत्र में आता है। ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह ताबीज को माना जाता है। ज्येष्ठा से जुड़े अक्षर इस प्रकार हैं – नो, या, यी, यू। 

वृश्चिक राशि के हिसाब से यश नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

वैसे तो यश लड़कों को दिया जाने वाला बहुत अच्छा नाम है लेकिन आप अगर चाहते हैं कि अपने बेटे का नाम यश न रखकर उससे मिलता-जुलता कोई नाम रखें तो हमारे द्वारा बनाई गई इस लिस्ट को एक बार ध्यान से देखें। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
यशवान यशकरन
यशराज यशोदेव
यशप्रीत यशवर्धन
यशस्वी यशवर
यशवंत यशोधर
यशदीप यशोधन
यशमीत यशमिंदर
यशविन यशजीत
यशवीन यशजोत
युवंश यशविंदर
यशल यशवीर
यश्मित यशपाल

यश नाम के प्रसिद्ध लोग

यश नाम तो आप सभी ने बहुत बार सुना होगा, लेकिन यहां हम आपको उन प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वास्तव में यश हासिल किया है। 

नाम पेशा
यश कन्नड़ अभिनेता
यश पटनायक टेलीविजन निर्माता
यश बिरला यश बिरला ग्रुप के चेयरमैन
यश चोपड़ा फिल्म निर्माता-निर्देशक
यश दासगुप्ता टेलीविजन अभिनेता
यश जौहर फिल्म निर्माता
यशपाल शर्मा क्रिकेटर
यश पाल वैज्ञानिक और शिक्षक
यशपाल शर्मा फिल्म अभिनेता
यश टोंक टीवी और फिल्म अभिनेता

‘य’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आप असमंजस में हैं कि यश एक अलावा ‘य’ अक्षर से आप अपने बेटे का क्या नाम रखें तो उसके लिए आप हमारे द्वारा बनाई गई नामों की लिस्ट देखें और चुनें अपने लाडले का नाम। 

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
यक्षित अनंत, ईश्वर
यमित संयमित, नियंत्रित
योगस ध्यान लगाना
योधिन योद्धा, विजयी
योचन विचार, भावनाए
यश्विन मोह, सूर्य, आकर्षक
यस्विन प्रसिद्ध और सफल व्यक्ति
यशस्विन सफलता हासिल करने वाला
यशेष नाम कमाने वाला
यसश बुद्धिमान, प्रसिद्ध

यश माता-पिता द्वारा चुना जाने वाला लड़कों का बहुत ही प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ ही इस नाम वाले व्यक्तियों के स्वभाव को दर्शाता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बेटा सफल हो और हमेशा जिंदगी में आगे बढ़े तो आप जरूर उसका नाम यश रखें। इस लेख के जरिए हमने यश नाम से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देने की कोशिश की है ताकि आपको अपने बेटे का नाम रखते समय ज्यादा न सोचना पड़े। 

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago