शिशु

रश्मि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rashmi Name Meaning in Hindi

कुछ लड़कियों का नाम इतना यूनीक और प्यारा होता है कि हर कोई उनके माता-पिता से पूछता है कि आखिर आपने इसका नाम कहाँ से ढूंढ कर रखा या फिर इसका मतलब क्या है। वैसे ही रश्मि लड़कियों का बहुत ही प्यारा नाम है और अगर आप भी अपनी चहेती बेटी का नाम रश्मि रखना चाहते हैं तो इस नाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे कि इस नाम का अर्थ क्या है, उसकी राशि और नक्षत्र क्या होता है यह सब आप इस आर्टिकल के जरिए जान सकते हैं।

रश्मि नाम का मतलब और राशि

जैसा कि आपको पता है हर घर में लोग यही कोशिश करते हैं कि बच्चे का नाम सुनने में बहुत अच्छा हो, लेकिन हम जिस संस्कृति का हिस्सा है वहां नाम के साथ साथ उसका अर्थ भी अच्छा होना जरूरी है। रश्मि नाम लोगों का इसलिए पसंददीदा नामों में से एक है क्योंकि स्टाइलिश नाम होने के साथ इसका अर्थ भी अच्छा है – प्रकाश की किरण, चमक इस नाम के अर्थ हैं। रश्मि नाम के सभी मतलब का प्रभाव लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर होता है। इसके साथ ही इस नाम की राशि तुला है। इस नाम का अर्थ और राशि लड़कियों पर कितना प्रभाव डालते हैं, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम रश्मि
अर्थ प्रकाश की किरण, चमक
जेंडर लड़की
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (पे, पो, रा, री)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ब्लू डायमंड, टोपाज

रश्मि नाम का अर्थ क्या है?

रश्मि नाम की लड़कियों का अर्थ प्रकाश की एक किरण और चमक होता है, रश्मि नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व और उनके स्वभाव में उनके नाम के मतलब का प्रभाव आसानी से देखने को मिलता है। अगर आपने भी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और आप उसे खूबसूरत सा नाम देना चाहते हैं, तो रश्मि आपकी पहली पसंद होना चाहिए। माता-पिता रश्मि नाम के मतलब को जानकर अपनी बेटी का नाम रश्मि रख सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया है इस नाम की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती हैं और साथ इनका व्यक्तित्व भी बेहद प्रभावशाली होता है। इस नाम की लड़कियां ज्यादातर समय खुद को बाकियों से पहले रखती हैं लेकिन हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहती हैं।

रश्मि नाम का राशिफल

‘र’ अक्षर तुला राशि में आता है इसलिए रश्मि नाम की राशि तुला है। तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव बेहद दयालु होता है और वे किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। सिर्फ इतना नहीं, ये अपने दोस्तों और परिवार के लिए किसी भी चीज का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है, जिस कारण यह हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती रहती है। यह जिस में महफ़िल में शामिल होती है उसे अपने रंग में रंग देती है। तुला राशि के मुख्य अक्षर र, त को माना जाता है। 

ADVERTISEMENTS

रश्मि नाम का नक्षत्र क्या है?

रश्मि नाम का ‘चित्रा’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती है। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – पे, पो, रा, री। 

रश्मि जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

रश्मि लड़कियों को दिया जाने वाला भले ही बहुत कॉमन नाम है लेकिन इस नाम को सब बहुत पसंद करते हैं। यह र अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको तुला राशि में आने वाले अन्य अक्षरों से अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश है तो हमने कुछ नामों की एक टेबल तैयार की है। इनमें से आप अपनी बेटी के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
राइमा (Raima) रामिका (Ramika)
रकुल (Rakul) रेनू (Renu)
रिमी (Rimi) रिमझिम (Rimjhim)
रिया (Riya) रितिका (Ritika)
तारा (Tara) तृषा (Trisha)
तूलिका (Tulika) तुषिका (Tushika)

रश्मि नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

रश्मि बेहद ही सुंदर नाम है और अगर आप भी अपनी बेटी का नाम यह रखना चाहते हैं या इसकी ही तरह दूसरा नाम रखने का सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए नामों की लिस्ट को एक बार देखना बिलकुल न भूलें।  

नाम   नाम
रश्मिका (Rashmika) रेशमा (Reshma)
राशि (Rashi) राशिका (Rashika)
रेशमी (Reshami) रशना (Rashna)
रचना (Rachna) रसिका (Rasika)
रश्मित (Rashmit) रश्मिता (Rashmita)

रश्मि नाम के प्रसिद्ध लोग

रश्मि नाम की कुछ जानी-मानी हस्तियों के नाम आपने सुने ही होंगे। आइए हम आपको रश्मि नाम की उन खास महिलाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने काम से अपने माता-पिता के नाम के अलावा अपने देश का भी नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
रश्मि ऊर्ध्वरिषी अवार्ड प्राप्त ऑटोमोटिव इंजीनियर
रश्मि देसाई टीवी अभिनेत्री
रश्मि बंसल उद्यमी, लेखिका
रश्मि गौतम टेलीविजन प्रस्तोता और फिल्म अभिनेत्री
रश्मि शर्मा फिल्म निर्माता
रश्मि तिवारी एक्टिविस्ट, समाज सेविका
रश्मि निगम मॉडल और अभिनेत्री
रश्मि कुमारी विश्व चैंपियन कैरम खिलाड़ी
रश्मि सिंह गीतकार
रश्मि वर्मा राजनीतिज्ञ

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

लड़कियों के कुछ नाम होते हैं के जो कि हमेशा से ही माता-पिता की पहली पसंद होते हैं, उनमें से एक नाम है रश्मि। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम रश्मि न रखकर र अक्षर से ही कोई और नाम रखा जाए तो उसके लिए हमने कई बेहतरीन नामों का सुझाव नीचे दी गई लिस्ट में दिया है।

नाम अर्थ
राध्या (Radhya) पूजा
रुशिता (Rushita) उज्ज्वल और बुद्धिमान
रुहिका (Ruhika) मंशा, इच्छा
रायना (Rayna) सुन्दर राजकुमारी
रेवती (Revati) एक नक्षत्र, माँ दुर्गा का एक रूप
रूपश्री (Roopshree) रूपवान, सुंदर
रंजीता (Ranjita) विजयी, प्रसन्न
रक्षिता (Rakshita) रक्षा करने वाली
राया (Raya) प्रवाह, स्वतंत्र
रीतिशा (Ritisha) सत्य की देवी

इस आर्टिकल के जरिए आप ने यह जाना कि रश्मि नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व, स्वभाव और नजरिया कैसा होता है। इतना ही नहीं आपने यह भी जाना कि कैसे इस नाम का प्रभाव आपकी बेटी के जीवन पर पड़ता है। इस नाम के मतलब की तरह से आपकी बेटी का भविष्य में चमकदार हो इसलिए आप यह नाम रख सकते हैं। इस सभी जानकारी के बावजूद हम आपको यही सलाह देंगे कि जब तक आप पूरी तरह से नाम से संतुष्ट न हो जाए तब तक बेटी को यह नाम न दें। इस आर्टिकल में हमने रश्मि नाम का जिक्र किया है उसका अर्थ भी बहुत अच्छा है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

पुष्पा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Pushpa Name Meaning in Hindi
राशि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Raashi Name Meaning in Hindi
साक्षी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sakshi Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago