शिशु

रुखसार नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ruksaar Name Meaning in Hindi

समाज में हर व्यक्ति की पहचान उसके नाम से होती है। व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का हो, हर धर्म में नाम की अहमियत एक समान होती है। हिन्दू धर्म के अलावा मुस्लिम धर्म में भी मातापिता नाम को रखते वक्त उन्हीं परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आज के दौर के नए मातापिता अपने बच्चे के लिए ऐसे नाम की तलाश में रहते हैं जो दूसरों के बिलकुल अलग हो और साथ ही साथ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो। ऐसे में हम आपका यह काम थोड़ा आसान बनाते हुए आपके लिए मुस्लिम लड़कियों के बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध नाम रुखसार के बारे में जानकारी लेकर आये हैं। इस नाम की महिलाओं और लड़कियों के बारे में करीब से जानने के लिए इस लेख को ध्यान से पूरा पढ़े और जानें आखिर क्यों आपको अपनी लाडली को यह नाम देना चाहिए।

रुखसार नाम का मतलब और राशि

मुस्लिम लड़कियों के कई ऐसे नाम है जो काफी प्यारे और मशहूर भी हैं, उनमें से एक लोकप्रिय नाम रुखसार है। मातापिता को ये नाम बहुत पसंद आते हैं। लेकिन अपने बेटी का रुखसार नाम रखने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लेना एक बेहतर फैसला है। यह बात तो जग जाहिर है कि बेटियां सिर्फ माता पिता की ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की लाडली होती हैं। उन्हें नाम भी ऐसे दिए जाते हैं जिसमे प्यार झलके। रुखसार लड़कियों का ऐसा ही खूबसूरत नाम है। कुछ नाम सुनने में इतने अच्छे लगते हैं जिन्हें एक बार सुनकर ही लोग उसे अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं और रुखसार उन्ही नामों में से एक नाम है। इस नाम का अर्थ सुंदर चेहरा, गाल होता है। बात करें इसकी राशि की तो यह नाम अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। तो चलिए आगे जानते हैं इस नाम के लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है और इनका व्यवहार लोगों के प्रति कैसा रहता है।

ADVERTISEMENTS

नाम रुखसार
अर्थ सुंदर चेहरा, गाल
लिंग लड़की
अंक ज्योतिष 6
धर्म मुस्लिम
राशि तुला
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग हल्का नीला और सफेद
शुभ रत्न ब्लू डायमंड, टोपाज

रुखसार नाम का अर्थ क्या है?

अपने बच्चे के जन्म की खुशी व्यक्त कर पाना किसी भी मातापिता के लिए आसान नहीं है। वे इस पल का लंबा इंतजार करते हैं, इसलिए अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। रुखसार मुस्लिम लड़कियों का बेहद ही खूबसूरत नाम है। वहीं इसके अर्थ की बात करें तो इस नाम का मतलब सुंदर चेहरा, गाल होता है। इस नाम की लड़कियों और महिलाओं का स्वभाव काफी मिलनसार होता है। इन लड़कियों को अपनी मर्यादा में रहना अच्छे से आता है और यह आसानी से किसी भी गलत संगती में नहीं पड़ती हैं जिसकी वजह से इनके माँ बाप को इनपर शर्मिंदा होना पड़े। इस नाम की लड़कियां हर एक काम निस्वार्थ भाव के साथ करती है और लोगो की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़कर सामने आती हैं। इन महिलाओं को समझना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जब यह किसी से प्यार करती हैं तो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं।

रुखसार नाम का राशिफल

रुखसार नाम की राशि तुला होती है। इस राशि की महिलाएं काफी ईमानदार और दिमाग से तेज स्वभाव की होती हैं और यह हर समय ऊर्जा से भरी रहती हैं। इस नाम की लड़कियां अपने जीवन में आई किसी भी परिस्थिति को समझने के बाद ही उसे सुलझाने की कोशिश करती हैं। इन्हें जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना पसंद नहीं होता है। हाँ वो बात अलग है कि कभीकभी इन्हे गुस्सा आता है लेकिन माहौल के हिसाब से खुद को संभालने में अच्छी होती हैं। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर र,त को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

रुखसार जैसे तुला राशि के हिसाब से अन्य नाम

रुखसार मुस्लिम लड़कियों के खूबसूरत नामों में से एक माना जाता है। ‘र’अक्षर से शुरू होने के कारण तुला राशि में आता है। अगर आपको भी इस राशि में शामिल अन्य अक्षरों से मुस्लिम लड़कियों के नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप अपनी पसंद का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
रहीला (Raheela) राशिदा (Rashida)
रुबिका (Rubika) रुबीना (Rubina)
रूही (Roohi) रेशम (Resham)
रुबया (Rubya) रुकैया (Rukaiya)
तब्बू (Tabu) तबस्सुम (Tabassum)
तारूब (Taroob) तारीफा (Tareefa)

रुखसार नाम से मिलतेजुलते और भी नाम

वैसे तो रुखसार लड़कियों का प्यारा नाम है लेकिन आप अगर चाहते हैं कि आपकी बेटी का यह नाम न होकर उससे मिलताजुलता कोई नाम हो तो हमने उन मिलतेजुलते नामों की एक टेबल हमने तैयार की है, एक बार उसपर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
रुखसाना (Rukhsana) रुख (Rukh)
रुमसार (Rumsaar) रुखा (Rookha)
रुखसत (Rukhsat) रुबाब (Rubab)
रुपसा (Roopsa)
रुमाइजा (Rumaiza)

रुखसार नाम के प्रसिद्ध लोग

रुखसार नाम की कई ऐसी मशहूर हस्तियां मौजूद हैं जिनका नाम आप सभी ने कभी न कभी सुना जरूर होगा। तो चलिए उनमें से कुछ व्यक्तियों के बारे में हम आपको बताते हैं

नाम पेशा
रुखसार रहमान अभिनेत्री
रुखसार अली पत्रकार
रुखसार ढिल्लों अभिनेत्री
रुखसार बंधुकिया गायिका

से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

मुस्लिम धर्म में लड़कियों के कुछ खास नाम ऐसे होते हैं जो हमेशा से ही मातापिता की पहली पसंद बन जाते हैं, उनमे से एक नाम है रुखसार। यदि आप भी अपनी बेटी का नाम अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई अच्छा नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
रूहमा (Ruhma)
दयालु स्वभाव की लड़की
रूमेसा (Rumesa) फूलों का गुच्छा
रूमाना (Rumana) प्यार
रुबा (Ruba) पहाड़ी
राबिया (Rabiya) वसंत
रैदा (Raida) खोजकर्ता
रामीन (Rameen) वफादार
रदिफा (Radifa) शर्मीली
रेहा (Reha) महक
रफिया (Rafiya) जोशीली

 

मुस्लिम धर्म में लड़कियों के रखे जाने वाले कई खूबसूरत नाम है, जिनको सुनने के बाद मातापिता खुले दिल से अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। रुखसार उन्हीं नामों में से एक खास नाम है। इस लेख में हमने इस नाम की महिलाओं का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा रहता है, बताया है। इसे अपनाते वक्त आपको उन सभी बातों को ध्यान में रखना चाहिए जो आपके बच्चे के लिए सही हैं। हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अगर आप को समझ आई और आप इस जानकारी की मदद से अपनी बेटी के लिए रुखसार नाम चुनते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी हमे होगी कि हम आपकी बेटी के लिए नाम चुनने में कहीं न कहीं मदद कर सके हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

शिफा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shifa Name Meaning in Hindi
हयात नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Hayat Name Meaning in Hindi
शबनम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shabnam Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago