शिशु

रूद्र नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rudra/Roodra/Rudr Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

बच्चे घर की जान होते हैं और जिन घरों में नन्हे बच्चों का आगमन होता है, वहां का माहौल खुशियों से भर जाता है। लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही परिवार से बेशुमार प्यार मिलता है। लेकिन इस प्यार के साथ बच्चे को एक अच्छा नाम देना भी परिवार की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में हम आपके लिए बहुत ही खास नाम लेकर आए हैं रूद्र, जिसे सुनकर ही माता-पिता का दिल खुश हो जाएगा। रूद्र नाम का सीधा संबंध भगवान शिव से है इसलिए उसे चुनना हर माता-पिता को गर्व महसूस कराता है। इस आर्टिकल में हम रूद्र नाम से जुड़े कई जरूरी चीजों के बारें में आपको जानकारी देने में मदद करेंगे।

रूद्र नाम का मतलब और राशि

एक परिवार में बच्चे को बहुत ही उम्मीदों और कठिनाइयों के साथ पाला जाता है। उसके पैदा होने पर न सिर्फ उसके माता-पिता बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों  का मन जुड़ा हुआ होता है। सभी लोग उसके लिए सबसे बेहतर नाम तलाश कर के रखते हैं। रूद्र उन्ही बेहतरीन नामों में से एक है। नाम चुनना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि माता-पिता जानते हैं कि बच्चे को दिया गया नाम उसका जीवनभर साथ रहने वाला है और इसी नाम से वो दुनिया भर में पहचाना जाएगा। रूद्र का मतलब भगवान शिव के रौद्र रूप से जुड़ा हुआ है, यानी भगवान शिव का क्रोध वाला रूप। इस नाम के व्यक्ति की राशि तुला है। आगे हम आपको रूद्र नाम के व्यक्तियों के व्यवहार और उनके स्वभाव के बारें विस्तार में बताएंगे। 

नाम रूद्र
अर्थ भगवान शिव, तूफान, गर्जना
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि तुला
नक्षत्र चित्रा (र, रा, री, पे, पो)
शुभ दिन शुक्रवार
शुभ रंग सफेद, हल्का नीला
शुभ रत्न ब्लू डायमंड और टोपाज

रूद्र नाम का क्या अर्थ है?

रूद्र, नाम से ही इसका मतलब जाहिर हो रहा है। रूद्र का तात्पर्य यहां पर भगवान शिव से है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि भगवान शिव जब क्रोधित होते हैं तो वह रूद्र रूप लेते हैं। यहां रूद्र का मतलब भी क्रोधित और डरावना होता है। अगर इस नाम के अर्थ को ध्यान में रखा जाए तो रूद्र नाम के व्यक्तियों में संतुलन की थोड़ी कमी होती है। ये लोग ज्यादातर अपने फायदे के बारे में बात करते है। लेकिन रूद्र नाम के व्यक्ति दिखने में काफी सुंदर, प्रभावशाली और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनकी बुद्धि बाकियों की तुलना में अधिक तेज होती है और साथ ही यह हंसमुख भी होते हैं। खास बात यह है की ईमानदारी इन व्यक्तियों के रगों में रहती है। 

ADVERTISEMENTS

रूद्र नाम का राशिफल

रूद्र नाम के व्यक्तियों की राशि तुला होती है। इस राशि के व्यक्ति दिखने में बेहद सुंदर और मध्यम या लम्बे कद के होते हैं। इन लोगों का व्यवहार दूसरों के प्रति अधिक सौम्य एवं हंसमुख रहता है। तुला राशि के रूद्र नाम के व्यक्ति स्वभाव से बड़े ही भोले होते है लेकिन हमेशा से सज धज के रहना और चित्रकारी करने का काफी शौक होता है। इसके अलावा यह लोग अपने करीबियों के लिए कुछ भी करने या किसी भी चीज का त्याग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रूद्र नाम के व्यक्तियों की बुद्धि और साहस की प्रसंशा अक्सर लोग किया करते हैं। 

रूद्र नाम का नक्षत्र क्या है?

रूद्र नाम का नक्षत्र ‘चित्रा‘ है और ज्योतिष के अनुसार चित्रा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकता हुआ मोती को माना जाता है। चित्रा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार है- र, रा, री, पे, पो। 

ADVERTISEMENTS

तुला राशि के हिसाब से रूद्र नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

रूद्र लड़कों के रखें जाने वाले बेस्ट नामों में से एक है, पर आप इसी से मिलता-जुलता नाम अपने बेटे का रखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए रूद्र नाम से मिलते-जुलते कई नाम ढूंढे हैं, जिन्हे आप देखकर अपने बेटे के लिए चुन सकते है। 

नाम नाम
रूद्रांश (Rudransh) रूद्राक्ष (Rudraksh)
रूद्रांशु (Rudranshu) अरूद्रा (Arudra)
ध्रुव (Dhruv) रूद्रवीर (Rudraveer)
रूद्रावीर्य (Rudraveerya) रुधिर (Rudhir)
महारूद्र (Maharudra) रुधरन (Rudhran)
रूद्रम (Rudram) राग (Raag)
अनिरूद्रा (Anirudra) ऋग्वेद (Rigved)
तापरूद्रा (Taparudra) सर्वा (Sarva)
रूद्राक्षक (Rudrashak) रूद्रस्वामी (Rudraswamy)
नंदिरूद्रा (Nandirudra) रूद्रन (Rudran)

रूद्र नाम के प्रसिद्ध लोग

रूद्र काफी फेमस नाम है और इस नाम के ऐसे कई व्यक्ति मौजूद हैं, जो कि अपने रूद्र नाम से दुनिया भर में अपने काम की वजह से जाने जाते हैं। ये रहें वो नाम-

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
रूद्रनील घोस अभिनेता
रूद्र प्रताप सिंह क्रिकेट खिलाड़ी
रूद्र नारायण पाणी राजनीतिज्ञ
रूद्र कौशिक अभनेता एवं निर्माता

‘र’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

रूद्र का मतलब भगवान शिव होता है, जो की कई माता-पिता को इसे चुनने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इसके अलावा भी ‘र’ अक्षर से लड़कों के ऐसे कई ट्रेंडिंग नाम हैं जिन्हें आप अपने बेटे को रख सकते हैं। हमने ‘र’ अक्षर से कुछ ट्रेंडिंग लड़कों के नामों की सूची आपके लिए तैयार की है, एक नजर उसपर जरूर डालें। 

नाम अर्थ
रियार्थ (Riyaarth) भगवान ब्रह्मा जी का एक नाम
रितुराज (Rituraj) ऋतुओं का राजा
रक्षित (Rakshit) पहरा, सुरक्षित
रचित (Rachit) रचना, अविष्कार
रणदीप (Randeep) आधुनिक, रचनात्मक, अस्थिर
रतीक (Rateek) संतुष्ट, प्रेम
रिधान (Ridhaan) भगवान
रिदित (Ridit) विश्व प्रसिद्ध
रमित (Ramit) सुन्दर, आकर्षक
रियान (Riyan) प्रसिद्ध

रूद्र नाम सभी के लिए बोलने और लिखने में काफी आसान है, लेकिन इसका अर्थ इसे चुनने के लिए हर माता-पिता को प्रेरित करता है। इस नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे कि इसका मतलब, राशि, नक्षत्र, व्यक्तित्व और स्वभाव के बारें में हमने जितना हो सका आपको बताया है। अगर ये सभी बातें आपको अपने लाडले के लिए यह नाम चुनने में मदद करती है तो इससे ज्यादा खुशी की बात हो ही नहीं सकती क्योंकि हम आपके बच्चे के लिए बेहतर से बेहतर जानकारी ढूंढने और उन्हें आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
अनिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anil Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago