शिशु

वरुण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Varun Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हमारा नाम ही वह पहली चीज होता है जो हमसे जन्म के साथ ही जुड़ जाता है। यह नाम बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हमारा साथ देता है और हमारी पहचान भी इससे ही होती है। अक्सर हमने देखा है कि नाम लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ होता है। जब बच्चा दुनिया में आता है तो माता-पिता उसे अपनी पसंद के अनुसार नाम देते हैं। यह नाम उनकी संस्कृति, रिश्तेदारों, इच्छा आदि के हिसाब से हो सकता है। कुछ लोग अपने बच्चों का नाम कुछ प्रसिद्ध लोगों के नाम पर रखना पसंद करते हैं, जो समाज में लोकप्रिय हैं। हर नाम का कुछ न कुछ महत्व होता है। चलिए ऐसे एक नाम की हम नीचे इस लेख में चर्चा करते हैं, तो लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

वरुण नाम का मतलब और राशि

वरुण सुनने में बहुत अच्छा नाम है लेकिन आप किसी भी नाम को इसलिए नहीं चुनते क्योंकि वो सिर्फ सुनने में अच्छा हो। बल्कि उस नाम से जुड़ी हर जानकारी को ध्यान में रखना पड़ता है। आखिर क्या खासियत है इस नाम में कि ज्यादातर माता पिता द्वारा पसंद किया जाता है। अगर ऐसे में आपने भी सोच लिया है कि आप अपने लाडले बेटे का नाम वरुण रख रहे है तो जरूर आप इसके अर्थ से वाकिफ होंगे। वरुण नाम का अर्थ आकाश, पानी के भगवान, एक वैदिक देवता आदि होता है। साथ ही इस नाम की राशि वृषभ है। लेकिन अभी भी आपके अंदर इस नाम को लेकर किसी भी तरह के सवाल न रहे उसके लिए हम आपको इसके अर्थ और राशि के बारे में विस्तार में बताएंगे। तो आइए इस नाम से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल करते हैं।

नाम वरुण
अर्थ आकाश, पानी के भगवान, एक वैदिक देवता
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 22
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

वरुण नाम का अर्थ क्या है?

नाम हमेशा लोगों की जिंदगी में एक जरूरी भूमिका निभाते हैं। कुछ लोगों के लिए नाम आम होते हैं वहीं ज्यादातर लोग ऐसे नाम रखना पसंद करते हैं जो किसी न किसी तरह से दूसरों से अलग हों। क्योंकि यह आपको दूसरों से अलग बनाता है। वरुण भी लड़कों का प्रभावशाली नाम है। वरुण का अर्थ आकाश, पानी के भगवान, एक वैदिक देवता आदि होता है। वरुण नाम के व्यक्तियों में अपने करियर और जॉब को लेकर बेहद गंभीरता होती है और अपना कोई भी काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। ये लोग जिससे भी दोस्ती करते हैं उसे दिल से निभाने का प्रयास करते है। वैसे तो इस नाम वाले पुरुषों और लड़कों में सब्र होता है लेकिन कभी-कभी ये थोड़े जिद्दी हो जाते है। लेकिन इनकी खासियत है कि ये दूसरों का भरोसा जल्दी टूटने नहीं देते हैं।

ADVERTISEMENTS

वरुण नाम का राशिफल

वरुण नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए संघर्ष करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका गुस्सा इनकी कंट्रोल से बाहर हो जाता है लेकिन समय रहते यह उसपर भी काबू पा लेते हैं। यह लड़के दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं और इनकी पर्सनालिटी किसी हीरो से कम नहीं लगती है। इन लड़कों को खुश रहना बहुत पसंद है और इसलिए ही ये बिना किसी चिंता के अपना जीवन जीने की पूरी कोशिश करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

वरुण नाम का नक्षत्र क्या है?

वरुण नाम का ‘रोहिणी’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाडी है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं -ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू।

ADVERTISEMENTS

वरुण जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वरुण लड़कों को दिया जाने वाला बेहद ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम है। वरुण व अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। अगर आपको भी वृषभ राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नामें की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं। वृषभ राशि के मुख्य अक्षर ई, उ, ए, ओ, व और ब हैं।

नाम नाम
विभास (Vibhas) वैश्विक (Vaishvik)
इलेश (Ilesh) ईशान (Ishan)
ओजस (Ojas) ओम (Om)
बंकिम (Bankim) बिजॉय (Bijoy)
उज्जवल (Ujjwal) उत्तम (Uttam)
उत्कर्ष (Utkarsh) उत्सव (Utsav)

वरुण नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

वरुण नाम से मिलते-जुलते बाकी अन्य नामों के बारे में जानना चाहते हैं तो निचे दी गई अन्य नामों की लिस्ट को देखें। आप इसमें से भी कोई नाम अपने बच्चे के लिए पसंद कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
करुण (Karun) अरुण (Arun)
बरुण (Barun) अर्जुन (Arjun)
तरुण (Tarun) निपुण (Nipun)
मिथुन (Mithun) प्रसून (Prasun)
शरून (Sharun) शकुन (Shakun)
निर्गुण (Nirgun) विरुन (Virun)

वरुण नाम के प्रसिद्ध लोग

वरुण नाम की कई ऐसी प्रसिद्ध पुरुष हैं जो हर जगह छाए हुए हैं और अपनी सफलताओं से इस नाम को और भी ज्यादा रौशन कर रहे हैं। ये रहे वो लोग –

नाम पेशा
वरुण अलघ उद्यमी
वरुण खेतान उद्यमी
वरुण धवन अभिनेता
वरुण शर्मा अभिनेता
वरुण दुग्गीरला लेखक
वरुण बडोला टीवी अभिनेता
वरुण गांधी राजनीतिज्ञ
वरुण उन्नी संगीतकार और गायक
वरुण खन्ना क्रिकेट खिलाड़ी
वरुण ग्रोवर कॉमेडियन, पटकथा लेखक और गीतकार

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हम आपके लिए लेकर आए है ‘व’ अक्षर से लड़कों के बेहद ही अनोखे और बेहतरीन नाम और यदि आप भी इन दिए गए नामों में अपने लाडले बेटे का नाम  नाम ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर चेक करें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
विभव (Vibhav) संपत्ति, धन
वेदांश (Vedansh) वेदों का अंश, ज्ञान का भंडार
विप्लव (Viplav) स्वतंत्र
विश्वज (Vishwaj) विशाल, पवित्र
विवंश (Vivansh) खुशियां
वनित (Vanit) जिसके के लिए कामना की हो
विराज (Viraaj) शानदार, शासक
वेदार्थ (Vedarth) वेदों का अर्थ
वैदिक (Vaidik) चेतना, अध्यात्म
वमिल (Vamil) सुंदर,आकर्षक

बच्चे का नाम रखने के आखिरी फैसला माता पिता का ही होता है और इस फैसले को लेकर उनको बहुत सारी चुनौतियों और का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि हमारा यह लेख उन पेरेंट्स की मदद करता है जो अपने बच्चों के नाम रखने के लिए बेहतर सुझाव चाहते हैं। उम्मीद करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आने वाले समय में आपके बच्चे का भाग्य बहुत उज्जवल और खुशियों से भरा हुआ होगा।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

विनय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinay Name Meaning in Hindi
वेदांत नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vedant Name Meaning in Hindi
विवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivan Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago