शिशु

विकास नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vikash/Vikas Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

किसी भी नाम को रखने से पहले यह देखना जरूरी है कि यह आपके बच्चे को सूट कर रहा है या नहीं या फिर आपके परिवार वालों को नाम पसंद आया है या नहीं। लेकिन सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि माता-पिता होने के नाते आप चुने हुए नाम से सहमत है या नहीं। जो नाम आपने अपने बच्चे के लिए चुना है क्या वह उसके भविष्य के लिए अच्छा है। कोई भी नाम चुनना थोड़ा मुश्किल होता है फिर चाहे लड़के का हो या लड़की का, इसलिए माता-पिता बहुत से नामों को जांच परख लेने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। किसी नाम को रखना हो या किसी को सजेस्ट करना हो तो आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए केवल नाम नहीं बल्कि उस नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी आप उस व्यक्ति को दें। जैसे अर्थ, राशि और उस नाम वाले व्यक्तियों का स्वभाव आदि। हम इस लेख के जरिए लड़कों के एक बेहद लोकप्रिय लेकिन हमेशा ट्रेंडिंग रहने वाले नाम ‘विकास’ के बारे में चर्चा करेंगे! 

विकास नाम का मतलब और राशि

कहते हैं कि किसी भी नाम को यूनीक और बेहतर उस नाम का अर्थ बनाता है। जैसे विकास नाम बहुत ही सुलझा और समझदारी व्यक्त करने वाला नाम है। इस नाम का अर्थ प्रगति करना, रौशन और प्रतिभा से भरपूर होना आदि होता है। अगर आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं तो यह साफ जाहिर है की इसका अर्थ उसके स्वभाव और व्यक्तित्व में जरूर नजर आएगा। ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृषभ होती है। तो चलिए विकास नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारे में आगे जानते हैं। 

नाम विकास
अर्थ प्रगति, विस्तार, प्रकाश, प्रतिभा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 7
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू, भी)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विकास नाम का अर्थ क्या है?

विकास एक बेहद ही लोकप्रिय नाम है और अगर आप भी अपने लाडले को ये नाम देते हैं, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। विकास का मतलब होता है – प्रगति करना, प्रतिभा से भरपूर आदि। इस नाम के लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और अपने किसी कार्य को बड़ी ही ईमानदारी के साथ करते हैं चाहे वो जॉब से जुड़ा काम हो या व्यक्तिगत काम। इन्हें कला में रूचि रहती है। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य से काम लेते हैं क्योंकि इन्हें जल्दबाजी करना पसंद नहीं होता। ये लोग कभी भी किसी का भरोसा नहीं तोड़ते हैं, यह इनकी सबसे खूबसूरत खूबी होती है। 

ADVERTISEMENTS

विकास नाम का राशिफल

विकास नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के हर काम को बड़े आत्मविश्वास के साथ और बड़े पैमाने पर करते हैं। इन्हे दिल खोलकर सभी से बात करना पसंद होता है और ये दोस्त भी बहुत जल्दी बना लेते हैं। ये दूसरों की सेवा और उनकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये ईमानदार होने के साथ-साथ बेहद हिम्मत वाले भी होते हैं। इन्हें जीतना बहुत पसंद होता है। ये अपने उसूलों पर चलते हैं। कभी-कभी क्रोध आने पर ये अपना आपा खो सकते हैं। भविष्य में इन्हें सर्दी, गले, कान संबंधित समस्याएं होने की संभावना होती है। 

विकास नाम का नक्षत्र क्या है?

इस नाम का ‘रोहिणी‘ नक्षत्र होता है जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू, भी

ADVERTISEMENTS

वृषभ राशि के हिसाब से विकास नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

विकास नाम का मतलब इतना अहम है कि बहुत से माता-पिता अपने बच्चे का यही नाम रखने के बारे में सोचते हैं। लेकिन अगर आपको विकास के जैसा कोई और नाम चाहिए जो कि इसकी तरह की खास हो, तो हमने आपके लिए नामों की एक सूची तैयार की है उसे जरूर देखें। 

नाम नाम
विकर्ष (Vikarsh) विराज (Viraj)
विकांश  (Vikansh) विवेक (Vivek)
विशेष  (Vishesh) विकत (Viket)
विक्रम (Vikram) विकेश (Vikesh)
विकेन (Viken) विकसार (Viksaar)
विभास (Vibhas) विविक्त (Vivikt)
विकर्ण (Vikarna) विक्रांत (Vikrant)
विख्यात (Vikhyat) विदित (Vidit)
विहान (Vihan) विशाल (Vishal)
विराट (Virat) विशाख (Vishakh)
विलास (Vilas) विहंग (Vihang)
विवान (Vivan) विवश (Vivash)

विकास नाम के प्रसिद्ध लोग

विकास बहुत ही चर्चित नामों में से एक है। इस नाम के कई ऐसे मशहूर लोग हुए हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। तो चलिए उनमें से कुछ अहम नामों के बारे में हम आपको बताते हैं-

ADVERTISEMENTS
नाम पेशा
विकास खन्ना शेफ
विकास बहल फिल्म निर्माता व निर्देशक
विकास कृष्णा यादव बॉक्सर
विकास स्वरूप राजनयिक और लेखक
विकास मिश्रा अर्थशास्त्री व लेखक
विकास कशालकर शास्त्रीय गायक
विकास सेठी अभिनेता
विकास ठाकुर वेटलिफ्टर
विकास टोकस क्रिकेटर
विकास जैन उद्योगपति

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

लड़कों के कुछ ऐसे नाम होते हैं, जिन्हें सिर्फ एक बार सुनकर ही अहसास हो जाता है कि बस यही वो नाम है जो आपके बच्चे के लिए बना है। यदि आपको अपने बेटे का नाम ‘व’ अक्षर से रखना है या फिर आप इस अक्षर से ही कोई अच्छा यूनिक सा नाम उसके लिए चुनना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को ध्यान से देखें।

नाम अर्थ
व्यान (Vyan) वायु
विभु (Vibhu) शासक, सर्वव्यापी, शक्तिशाली
वीरत (Veerat) अद्भुत
वियान (Viyan) ऊर्जा से भरा हुआ
वनन (Vanan) इच्छा
वर्धिन (Vardhin) शुभ, उदार
वायुन (Vayun) सक्रिय, तीव्र
विरुश (Virush) सफलता, धैर्य
विप्लव (Viplav) क्रांति, स्वतंत्र
व्योमन (Vyoman) आकाश

आपके नाम का मतलब जितना खास होता है उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। आज हमने विकास नाम के अर्थ, राशि, नक्षत्र और स्वभाव के बारे में इस आर्टिकल में चर्चा की है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको अपने बेटे या किसी रिश्तेदार के बेटे के लिए इस नाम का सुझाव देना बेहतर होगा तो उम्मीद है इस लेख ने आपकी मदद की होगी। यह आपकी और उनकी अपने बेटे का नाम चुनने में मदद जरूर करेगा।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

यश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Yash Name Meaning in Hindi
अनिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anil Name Meaning in Hindi
हिमांशु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Himanshu Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

4 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago