शिशु

विवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivan Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

किसी भी नाम को चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं। क्या आपके द्वारा चुना गया नाम उसके बेहतर भविष्य के लिए अच्छा है। लड़का हो या लड़की दोनों के लिए ही नाम चुनना बहुत मुश्किल काम है, इसलिए माता-पिता को बहुत से नामों से गुजर कर किसी एक नाम को फाइनल करना पड़ता हैं। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको लड़कों के एक बेहतरीन और नए नाम विवान के बारे में विस्तार में बताने वाले हैं। खुद किसी नाम को रखना हो या किसी को सुझाना हो तो आपको इस बात का खयाल रखना चाहिए कि केवल नाम नहीं बल्कि उस नाम से जुड़ी हर संभव जानकारी आप उस व्यक्ति को दें। जैसे अर्थ, राशि और उस नाम वाले व्यक्तियों का स्वभाव आदि। हम इस लेख के जरिए विवान जैसे लड़कों के आकर्षक नाम के बारे में बात करेंगे! 

विवान नाम का मतलब और राशि

अपने बच्चे के लिए बेहतर नाम ढूंढना हर माता पिता की एक अहम जिम्मेदारी होती है और उसमें भी वो नाम जो सुनने में अच्छा हो साथ ही उसका मतलब भी यूनिक हो। जैसे विवान नाम लड़कों का बहुत ही लेटेस्ट और नया नाम है। इस नाम का अर्थ जीवन से भरा, सूरज की पहली किरण होता है और साथ ही यह भगवान कृष्ण का भी एक नाम है। अगर आप इस नाम को अपने बेटे के लिए चुनते हैं तो यह साफ जाहिर है कि इसका अर्थ उसके स्वभाव और व्यक्तित्व में जरूर नजर आएगा। वहीं इस नाम की राशि का जिक्र करें तो ‘व’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृषभ होती है। तो चलिए विवान नाम से जुड़ी और भी दिलचस्प बातों के बारे में आगे जानते हैं।

नाम विवान
अर्थ भगवान कृष्ण का एक नाम, जीवन से भरा, सूरज की पहली किरण
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 5
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विवान नाम का अर्थ क्या है?

विवान एक बेहद ही स्टाइलिश नाम है और अगर आप भी अपने लाडले को ये नाम देते है, तो आपके लिए इसका अर्थ जानना बेहद जरूरी है। विवान का मतलब भगवान कृष्ण, जीवन से भरा व्यक्ति आदि होता है। इस नाम के लड़के हमेशा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं और अपने किसी भी कार्य को बड़ी ही ईमानदारी के साथ करते हैं चाहे वो जॉब से जुड़ा काम हो या उनका पर्सनल काम हो। इन्हें कला में रूचि रहती है। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये किसी भी काम को करने के लिए धैर्य से काम लेते हैं क्योंकि इन्हें जल्दबाजी करना पसंद नहीं है। ये लोग कभी भी किसी का भरोसा नहीं तोड़ते हैं, यह इनकी काबिले तारीफ खूबी होती है। 

ADVERTISEMENTS

विवान नाम का राशिफल

विवान नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए संघर्ष करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका गुस्सा इनके कंट्रोल से बाहर हो जाता है लेकिन समय रहते ये उस पर भी काबू पा लेते हैं। ये लोग बड़े ही तेजस्वी और समझदार होते हैं। इस राशि के लड़कों को खुश रहना बहुत पसंद है और साथ ही यह दूसरों को भी खुश रखते हैं, इसलिए ही ये बिना किसी चिंता के अपना जीवन बिताने का पूरा प्रयास करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

विवान नाम का नक्षत्र क्या है?

विवान नाम का ‘रोहिणी’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाडी है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू।

ADVERTISEMENTS

विवान जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

विवान नाम नया और यूनिक होने के कारण हर माता पिता की पहली पसंद बनता है और यह व अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको वृषभ राशि के हिसाब से और भी अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। नीचे दिए गए नामों में से एक नाम आप चुन सकते हैं। 

नाम नाम
वरदान Varadan विनायक (Vinayak)
विनीत (Vineet) वर्धिन (Vardhin)
विकेश (Vikesh) वायुन (Vayun)
वैभव (Vaibhav) ओजस (Ojas)
बंकिम (Bankim) बरुन (Barun)
बकुल (Bakul) बिजॉय (Bijoy)

विवान नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

विवान नाम चुनना या किसी को इस नाम को रखने का सुझाव देना आपकी पसंद है लेकिन यदि आप इसी से मिलते-जुलते बाकी नामों के बारे में जानना चाहते हैं और अपनाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा तैयार की गई अन्य नामों की लिस्ट को जरूर देखें और उसमें से दूसरे नाम अपने बच्चे के लिए पसंद करें। 

ADVERTISEMENTS
नाम   नाम
विहान (Vihaan) वियान (Viyaan)
रिहान (Rihaan) युवान (Yuvaan)
वीवांग (Vivaang) विवेक (Vivek)
विवेन (Viven) विवश (Vivash)
विविध (Vividh) निर्वाण (Nirvan)
कियान (Kiyan) रियान (Riyaan)

विवान नाम के प्रसिद्ध लोग

देश भर में विवान नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताएंगे। आप नीचे दी गई टेबल में उनके नाम समेत उनके पेशे के बारे में भी जान सकते हैं।

नाम पेशा
विवान सुंदरम आर्टिस्ट
विवान भटेना मॉडल व अभिनेता
विवान शाह फिल्म अभिनेता
विवान अरोड़ा अभिनेता
विवान तिवारी अभिनेता
विवान घोष बंगाली अभिनेता

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘व’ अक्षर से लड़कों के बेहद ही अनोखे और बेहतरीन नाम। यदि आप अपने लाडले बेटे का नाम विवान के अलावा लेकिन ‘व’ अक्षर से ही रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
विधात्र (Vidhatra) निर्माता
वेदार्थ (Vedarth) वेदों का अर्थ
वैदिक (Vaedik) चेतना, अध्यात्म
वमिल (Vamil) सुंदर,आकर्षक
विभव (Vibhav) संपत्ति, धन
वेदांश (Vedansh) वेदों का अंश, ज्ञान का भंडार
विप्लव (Viplav) स्वतंत्र
विश्वज (Vishwaj) विशाल, पवित्र
विवंश (Vivansh) खुशियां
वनित (Vanit) जिसके के लिए कामना की हो

लड़कों के कुछ ऐसे नाम होते हैं जिन्हें सिर्फ एक बार सुनकर ही अहसास हो जाता है कि बस यही वो नाम है जो आपके बच्चे के लिए बना है, उनमें से एक नाम है विवान। विवान लड़कों का बहुत ही आकर्षक नाम होने के साथ-साथ मतलब से भी बहुत अच्छा है। इस लेख का मकसद सिर्फ माता-पिता को विवान नाम की जानकारियां देना नहीं है बल्कि हम यह उम्मीद करते हैं कि यहाँ दी गई सभी जानकारी आपके मन से इस नाम से जुड़े किसी भी तरह के संदेह, समस्या और छोटी-छोटी चीजों को लेकर होने वाले सवालों को दूर कर सके ताकि आप बिना किसी संकोच के इस नाम को अपने बच्चे के लिए चुन सकें और बेफिक्र रहें। 

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

जय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jay Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
अयांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aayansh Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago