शिशु

वैष्णवी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaishnavi Name Meaning in Hindi

लड़का हो या लड़की बच्चे के आने की खुशखबरी सुनकर हमारा पूरा घर खुशनुमा सा हो जाता है। पूरे घर की आबोहवा तो इस कदर बदल जाती है कि मानो ईश्वर ने कोई जादू की छड़ी घुमा दी हो। बच्चे भगवान का आशीर्वाद होते हैं तो क्यों न बच्चे का नाम भी ईश्वर से मिलता जुलता रखा जाए जो काफी प्रसिद्ध हो। वैष्णवी ऐसा ही एक नाम है। वैष्णवी एक ऐसा नाम है जिसे सब लोग रखना पसंद करते हैं। हिंदू धर्म में वैष्णवी, माँ आदिशक्ति को कहा जाता है। आप अपनी बेटी का नाम वैष्णवी रखना चाहते हैं तो उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। इस लेख में वैष्णवी नाम का अर्थ और राशिफल बताया जा रहा है। इतना ही नहीं यहाँ वैष्णवी नाम के अंकज्योतिष, नक्षत्र, शुभ दिन और इस नाम से जुड़े कुछ प्रसिद्ध लोगों के बारे में भी बताया जाएगा। इस नाम से जुड़ी तमाम जानकारी पाने के लिए इस पेज को अंत तक पढ़ें।

वैष्णवी नाम का मतलब और राशि

वैष्णवी नाम हिंदू धर्म के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि ये माँ आदिशक्ति का नाम है। यह नाम फैशनेबल होने के साथ साथ इसका पौराणिक महत्व भी है। जैसा कि बताया गया वैष्णो मां आदिशक्ति का अंश है तो इसका अर्थ भी उन्हीं से मिलता जुलता होगा। वैष्णवी नाम का अर्थ पार्वती या भगवान विष्णु की उपासक होता है।

ADVERTISEMENTS

नाम वैष्णवी
अर्थ देवी पार्वती का एक नाम, भगवान विष्णु की उपासक
लिंग लड़की
धर्म हिंदू
अंकज्योतिष 6
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, वा, वी, वि)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग गुलाबी,हरा और सफेद
शुभ रत्न हीरा

 

वैष्णवी नाम का अर्थ क्या है?

वैष्णवी नाम गुजराती मूल का है, जिसका अर्थ देवी पार्वती या भगवान विष्णु की उपासक होता है। जैसा कि अर्थ से ही समझा जा सकता है वैष्णवी का अर्थ देवी पार्वती का दूसरा रूप है तो इन लड़कियों का व्यक्तित्व भी उन्हीं की भांति प्रकाशमय होगा। वैष्णवी नाम की लड़कियां देवी पार्वती के समान ही करुणामय होती हैं। इन महिलाओं को अपनी खुशी के साथ साथ दूसरों की खुशियों का भी खयाल रहता है। वैष्णवी नाम की महिलाएं स्वभाव से काफी समझदार और शांतिप्रिय होती हैं।

वैष्णवी नाम का राशिफल

वैष्णवी नाम की महिलाएं वृषभ राशि से संबंध रखती हैं। इनका शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार होता है। वृषभ राशि से संबंधित होने के कारण ये महिलाएं काफी मेहनती समझी जाती हैं। वैष्णवी नाम की महिलाएं स्वभाव से बड़ी जिद्दी होती हैं। इसके बावजूद भी ये महिलाएं खुशमिजाज और सहनशील होती हैं।

ADVERTISEMENTS

वैष्णवी नाम का नक्षत्र क्या है?

वैष्णवी नाम का नक्षत्र रोहिणी है। इससे जुड़े अक्षर – ओ, बा, बी, वा, वी, वि हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह एक बैलगाड़ी या सकट (जिसे दो बैल खींच रहे हैं) होता है।

वृषभ राशि के हिसाब से वैष्णवी नाम से मिलते-जुलते लड़कियों के अन्य नाम

वैसे तो वैष्णवी मन को लुभाने वाला नाम है। फिर भी अगर आप अपनी बेटी का नाम वैष्णवी न रखकर इससे ही कोई और मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो हम नीचे कुछ नाम दे रहे हैं। एक नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
वैयुषी (Vaiyushi) वैशाखी (Vaishakhi)
वर्णिका (Varnika) वैशाली (Vaishali)
वैभवी (Vaibhavi) विनीता (Vineeta)
वैश्वी (Vaishvi) वैदर्भी (Vaidarbhi)
वान्या (Vanya) वृष्टि (Vrushti)
वरुणा (Varuna) वाटिका (Vatika)
वंदना (Vandana) वल्ली (Vallari)
वितस्ता (Vitasta) वर्तिका (Vartika)
वेदांशी (Vedanshi) वेदिता (Vedita)
वेणुका (Venuka) वेदश्री (Vedashri)
वेदांतिका (Vedantika) वेदांगी (Vedangi)

 

वैष्णवी नाम के प्रसिद्ध लोग

वैष्णवी नाम की महिलाओं का रुझान कलात्मक क्षेत्र में अधिक दिखाई पड़ता है। इस नाम से संबंधित कुछ हस्तियों के नाम यहाँ दिए गए हैं।

नाम पेशा
वैष्णवी महंत अभिनेत्री
वैष्णवी पटेल लेखिका,
वैष्णवी पाटिल कोरियोग्राफर
वैष्णवी यादव बास्केट बॉल प्लेयर
वैष्णवी धनराज अभिनेत्री
वैष्णवी बूरा फिटनेस कोच
वैष्णवी प्रजापति बाल कलाकार
वैष्णवी खांडेकर क्रिकेटर
वैष्णवी राव टीवी अभिनेत्री
वैष्णवी चैतन्य तेलुगु अभिनेत्री

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कियों के नाम

वैष्णवी मन को मोह लेने वाला नाम है। फिर भी यदि आप अपनी लाडली का ‘व’ अक्षर से ही लेकिन कोई और नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई सारणी को ध्यान से पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम अर्थ
वियोना (Viyona) आकाश
वाणी (Vaani) स्वर
वामिका (Vamika) देवी दुर्गा
विदुषी (Vidushi) विद्वान
वती (Vati) प्रकृति
विधि (Vidhi) भाग्य
वृद्धि (Vruddhi) विकास
वृषाली (Vrushali) सफलता, महाभारत में कर्ण की पत्नी का नाम
विशाखा (Vishakha) एक नक्षत्र
वामा (Vama) मनोहारिणी स्त्री

वैष्णवी नाम सुनते ही मां पार्वती का ध्यान आ जाता है। इस लेख में हमने वैष्णवी नाम से जुड़ी सभी जानकारी देने की कोशिश की है। आप अपनी प्यारी सी बेटी का नाम वैष्णवी रखना चाहते हैं तो आपको इस नाम से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख को पढ़कर मिल गई होगी।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रीति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priti Name Meaning in Hindi
ज्योति नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Jyoti Name Meaning in Hindi
खुशी नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Khushi Name Meaning in Hindi

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago