शिशु

शशि नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Shashi Name Meaning in Hindi

हमें शुरू से बताया जाता रहा है कि नाम का हमारे जीवन में कितना महत्व होता है। आपने कई बार बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा बच्चों में अच्छे संस्कार और शिष्टाचार देखना है तो उसकी शुरुआत उनके नाम से ही कर देनी चाहिए। लेकिन आजकल की पीढ़ी कहां ध्यान देती है। लेकिन कुछ लोग हैं जो अपने बड़ों का आदर करते हैं और ऐसे नाम रखने की कोशिश करते हैं। ‘शशि’ एक ऐसा नाम है जो लोगों को काफी पसंद आता है। नाम सुनने से ही आकर्षण सा महसूस होता है। यह नाम लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए इस्तेमाल होता है। यदि आप अपने बच्चे का नाम शशि रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अर्थ और राशिफल का ज्ञान होना जरूरी है जो आगे के लेख में दी गई है, तो इसे जरूर पढ़ें।

शशि नाम का मतलब और राशि

बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ नाम लड़कों और लड़कियों के लिए कॉमन होते हैं। जैसे की आज के लेख में हम शशि के बारे में बताने जा रहें हैं जो है तो बहुत प्यारा है। शशि नाम का अर्थ चंद्रमा या एक अप्सरा होता है। शशि नाम की राशि कुंभ होती है। आपको ये नाम पसंद आया और इस नाम की और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे लेख को जरूर पढ़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

नाम शशि
अर्थ चंद्रमा, एक अप्सरा
लिंग लड़की/ लड़का
धर्म हिंदू
अंक ज्योतिष 2
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, स, सा, सि, सु)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला, बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

शशि नाम का अर्थ क्या है?

शशि नाम का अर्थ चंद्रमा या एक अप्सरा होता है। जिसका मतलब साफ है कि अगर आप अपनी बेटी या बेटे का नाम शशि रखते हैं तो आपको उनके व्यक्तित्व में अप्सरा वाले ठाट बाट देखने को मिल सकते हैं। शशि नाम के लोग कला के क्षेत्र में निपुण होते हैं। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले और दृढ़निश्चयी स्वभाव के होते हैं। इन्हें साहित्य प्रेमी कहा जाता है क्योंकि ज्यादातर शशि नाम के लोगों की रुचि साहित्य में देखने को मिलती है। इन्हें ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं और ज्यादा बोलने वाले लोगों से दूरी बना कर रखते हैं।

शशि नाम का राशिफल

शशि नाम की राशि कुंभ होती है। इस नाम से संबंधित शशि नाम के लोगों का दिल बिल्कुल सॉफ्ट होता है। किसी बात पर भावुक होना इनके नर्म दिल की ओर इंगित करता है। शशि नाम के लोग प्रतिभा संपन्न होते हैं। कुंभ राशि से जुड़े होने के कारण इन लोगों में ज्ञान की कोई कमी नहीं होती जिस पर उन्हें काफी अभिमान होता है। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है जो कभी कभी इनके स्वभाव को प्रभावित करता है।

ADVERTISEMENTS

शशि नाम का नक्षत्र क्या है?

शशि नाम का नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत्त या गोलाकार आकृति होता है। इससे संबंधित अक्षर – गो, सा, सि, सु, सी हैं।

शशि जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

शशि बहुत प्यारा नाम है और ये नाम कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। यदि आपको ये नाम पसंद है और आप अपने बच्चे के लिए ऐसे ही कुछ नाम जो कुंभ राशि से हों, तलाश कर रहे हैं तो इसमें आपको नीचे की सूची से मदद मिल सकती है। कुंभ राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स, श्र को माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

नाम लिंग
शानवी (Shanvi) लड़की
शारंग (Sharang) लड़का
शार्दुल (Shardul) लड़का
साची (Sachi) लड़की
सारंगी (Sarangi) लड़की
शर्वरी (Sarvari) लड़की
गार्गी (Gargi) लड़की
श्रेयस (Shreyas) लड़का
गर्वित (Garvit) लड़का
गौरांग (Gaurang) लड़का
सक्षम (Saksham) लड़का
समृद्धि (Samriddhi) लड़की

शशि नाम से मिलते जुलते और भी नाम

शशि नाम को पसंद आया और आप ऐसे और नामों जानने की चेष्टा कर रहें है तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हमने इसकी भी जानकारी हमारे लेख में दी है। इन पर आप विचार कर सकते हैं।

नाम लिंग
आरूषी (Aarushi) लड़की
ऋषि (Rishi) लड़का
तोशी (Toshi) लड़का
निशि (Nishi) लड़की
वांशी (Vamshi) लड़की
अयांशी (Ayaanshi) लड़की
प्रांशी (Pranshi) लड़की
शर्विल (Sharvil) लड़का
शर्व (Sharv) लड़का
शौर्य (Shaury) लड़का

शशि नाम के प्रसिद्ध लोग

शशि नाम की कई जानी मानी हस्तियां हैं जो हमारे बीच काफी लोकप्रिय है। इनमे से कुछ लोगो की जो ज्यादा फेमस हैं उनकी जानकारी हमने आपके लिए जुटाई है जिसका उल्लेख नीचे की टेबल मे किया गया है।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
शशि थरूर राजनीतिज्ञ
शशि जोशी लेखिका
शशि कपूर अभिनेता
शशि रुइया उद्यमी
शशि पांजा राजनीतिज्ञ
शशि देशपांडे उपन्यासकार
शशि भूषण दिवंगत समाजसेवी
शशि गुप्ता क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी
शशि रंजन फिल्म निर्माता
शशि अभिनेता

‘श’ से शुरू होने वाले लड़कों/लड़कियों के नाम

यदि आप अपनी बेटी का नाम ‘श’ अक्षर से रखना चाहते हैं या आप शशि से भी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो नीचे दी गई इसमें आपकी मदद कर सकती है।

नाम अर्थ लिंग
शार्वी (Sharvi) ठंडक, शीत लड़की
शिविन (Shivin) भगवान शिव का नाम लड़का
शिवन्या (Shivanya) भगवान शिव का अंश लड़की
शौनक (Shaunak) समझदार इंसान लड़का
श्यामक (Shyamak) भगवान कृष्ण का नाम लड़का
शमिता (Shamita) अनुशासन की स्वामिनी लड़की
श्लोका (Shloka) जाप, मंत्र लड़की
शगुन (Shagun) सौभाग्य, शुभता लड़की
शरद (Sharad) एक ऋतु लड़का
शुभोजित (Shubhojit) सुंदर लड़का

इस लेख में हमने जाना की शशि लड़कों और लड़कियों दोनो के लिए कॉमन नाम है। जिसकी जानकारी आपको शशि नाम के प्रसिद्ध लोग के बारे में पढ़कर मिल गई होगी। इसीलिए यदि आपको ये नाम पसंद है तो आप इसे अपनी बेटी को भी दे सकते हैं और बेटे को भी दे सकते हैं। उम्मीद है की आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा और आप इस नाम से संतुष्ट हैं तो अपने बच्चे का नाम शशि जरूर रखें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

अनु नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Anu Name Meaning in Hindi
किरण नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Kiran Name Meaning in Hindi
कृष्णा नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Krishna Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

3 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

3 months ago