संजय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sanjay Name Meaning in Hindi

हिन्दू धर्म में लड़कों के ऐसे कई नाम मौजूद हैं जिन्हें अक्सर बाकी नामों से ज्यादा अहमियत दी जाती रही है। इन सभी नामों की लिस्ट में एक नाम जो ज्यादातर लोगों की जुबान पर रहता है वह है ‘संजय’। यह नाम न सिर्फ बोलने और सुनने में ही अच्छा लगता है बल्कि इसे लिखना भी बहुत सरल है। कई पेरेंट्स संजय नाम अपने बेटे का रखना चाहते है। उन्हें बता दें कि इस नाम से जुड़ी ऐसी कई जानकारियां है जो बच्चे के भविष्य को सकारत्मकता से भर देंगी। अगर आप भी हाल ही में एक प्यारे से लड़के के माता पिता बने हैं और उसका नाम संजय रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस नाम से जुड़े सभी पहलू पता होने चाहिए। अगर आप संजय नाम की राशि, मतलब, शुभ अंक और स्वभाव के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें। 

संजय नाम का मतलब और राशि

संजय कोई लेटेस्ट नाम नहीं बल्कि यह एक ऐसा पुराना नाम है जिसका चलन कभी कम नहीं हुआ और यही कारण है लोग आज ही इस नाम को रखना पसंद करते हैं। संजय नाम को बाकी नामों के मुकाबले इतनी अहमियत सिर्फ इसके अर्थ के कारण ही मिलती रही है। आप भी अपने बेटे का नाम संजय रखकर उसके आने वाले भविष्य को खुशियों से भर सकते हैं। आपको बता दें संजय का मतलब जीत, सारथी, विजय आदि होता है और यही मतलब बच्चे के व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक विचारों को सामने लाने के लिए जाना जाता है। संजय नाम के व्यक्ति अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में नाम रौशन करते है और साथ ही जिस क्षेत्र में जाते हैं ज्यादातर जीत ही इन्हें हासिल होती है। इस नाम की राशि कुंभ है। संजय नाम के लड़कों के व्यवहार और राशि के कारण होने वाले प्रभाव को जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें।

नाम  संजय
अर्थ  विजय, जीत, सारथी 
जेंडर  लड़का 
अंक ज्योतिष  7
धर्म  हिन्दू
राशि  कुंभ 
नक्षत्र  शतभिषा (गो, सा, सी, सू))
शुभ दिन  शनिवार 
शुभ रंग  बैंगनी, हल्का नीला 
शुभ रत्न  नीलम 

संजय नाम का अर्थ क्या है?

पेरेंट्स के जीवन में उनके बच्चे का नाम रखने की प्रक्रिया बहुत अहम स्थान रखती है और इसलिए वे कोई भी नाम चुनने से पहले उससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हासिल करते हैं। संजय नाम का मतलब जीत हासिल करना होता है। संजय नाम के व्यक्तियों का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। इस नाम के व्यक्तियों का खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है और ये किसी की भी बातों में जल्दी नहीं आते हैं। ये लोग कोई भी काम नि:स्वार्थ भावना के साथ करते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। संजय नाम के व्यक्तियों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वैसे तो यह नरम दिल के होते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी इन्हें काफी गुस्सा भी आ जाता है। 

संजय नाम का राशिफल

संजय नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि के व्यक्ति काफी ईमानदार और दिमाग से तेज होते हैं और हर समय एनर्जी से भरे रहते है। संजय नाम के व्यक्ति खुद को हर परिस्थिति के अनुसार काम करने के लिए तैयार रहते है। इस नाम के लोग दोस्ती करने और समाज में सभी के साथ प्यार से व्यवहार रखना पसंद करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को धोखा, पक्षपात और झूठ से सख्त नफरत होती है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये लोग दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षित होते हैं।

संजय नाम का नक्षत्र क्या है?

संजय नाम का नक्षत्र शतभिषा होता है जिसका प्रतीक चिन्ह खाली वृत है। शतभिषा नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू ।

कुंभ राशि के हिसाब से संजय नाम से मिलते-जुलते लड़कों के अन्य नाम

संजय लड़कों के बहुत ही चर्चित नामों में से एक नाम है और अगर आपके मन में इस नाम के जैसे ही किसी और नाम को चुनने का खयाल आ रहा है तो नीचे तैयार की गई संजय नाम से मिलते-जुलते अन्य नामों की सूची को ध्यान से पढ़ें। 

नाम नाम
संचय (Sanchay) संजीव (Sanjiv)
संजू (Sanju) संजीत (Sanjeet)
संजीवन (Sanjivan) संजोग (Sanjog)
संचित (Sanchit) संकुल (Sankul)
संदीप (Sandip) संमित (Sanmit)
संहित (Sanhit) संपत (Sampat)
संविद (Sanvid) संकेत (Sanket)
सुजय (Sujay) सजीव (Sajiv)
संविक (Sanvik) संयम (Sanyam)
समय (Samay) सन्मय (Sanmay)
अजय (Ajay) विजय (Vijay)

संजय नाम के प्रसिद्ध लोग

संजय नाम आप सभी ने बहुत से मशहूर लोगों का सुना होगा। इसी वजह से लोग इस नाम से अधिक प्रेरित भी होते हैं। तो चलिए संजय नाम के कुछ प्रख्यात लोगों के बारे में हम आपको बताते हैं। 

नाम  पेशा 
संजय पुगलिया  पत्रकार व एंकर 
संजय किर्लोस्कर  उद्योगपति 
संजय मांजरेकर पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर 
संजय दत्त  अभिनेता 
संजय लीला भंसाली फिल्म निर्माता-निर्देशक
संजय गांधी दिवंगत राजनीतिज्ञ, इंदिरा गांधी के पुत्र 
संजय यादव  क्रिकेटर 
संजय खान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता
संजय उपाध्ये  लेखक व कवि
संजय सुब्रमण्यम कर्नाटक संगीत गायक 

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम  

यदि आप अपने बेटे का नाम संजय के अलावा लेकिन ‘स’ अक्षर से ही रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें।

नाम अर्थ 
संकल्‍प (Sankalp) प्रतिज्ञा
संकुल (Sankul) मशाल
सिद्धांत (Siddhant) आदर्श, नीति 
सौमित्र (Saumitra) लक्ष्मण, सुमित्रा के पुत्र 
सौहृद (Sauhrud) मित्रता 
सौविक (Sauvik) जादूगर 
सारांश (Saransh) सटीक, संक्षिप्त 
सुषेण (Sushen) वासुदेव के पुत्र 
सुजल (Sujal) कमल, पवित्र जल, स्नेही 
स्वानंद (Swanand) भगवान गणेश का एक नाम, आत्मानंद 

संजय भले ही एक आम नाम है लेकिन कई माता-पिता और रिश्तेदारों को ये नाम बहुत पसंद आता है। इसलिए हमने इस नाम से जुड़ी सभी हर संभव जानकारी के बारे में आर्टिकल में विस्तार में बताया है। हमें यही उम्मीद है कि आपको लेख में दी गई सभी जानकारी उपयोगी लगी हो। इसके अलावा आपको हमें कोई सुझाव देना हो तो कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

अंकित नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Ankit Name Meaning in Hindi
विवेक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivek Name Meaning in Hindi
साहिल नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sahil Name Meaning in Hindi