शिशु

सतीश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Sathish Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

हिन्दू धर्म में बहुत से ऐसे नाम हैं जिन्हे परिवाले बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह नाम सालों से चलते आ रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का मानना है कि नाम जितना लोकप्रिय होता है उसका अर्थ और भी खास होता है। माता-पिता किसी भी नाम को चुनते वक्त बहुत उत्साहित होते हैं। ऐसे में लड़कों के प्रसिद्ध नाम ‘सतीश’ की बात की जाए तो यह बहुत कॉमन नाम है। लेकिन इस नाम को पसंद करने वाले लोग अभी भी मौजूद है। कुछ माता-पिता आज भी नए नामों के पीछे भागने की बजाय पुराने नामों को ही बच्चों के लिए चुनते हैं। अगर आप भी अपने बेटे के लिए सतीश नाम को चुनते हैं तो इस नाम का अर्थ, राशि और इस नाम के व्यक्तियों का स्वभाव कैसा होगा यह सब जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए।

सतीश नाम का मतलब और राशि

सतीश लड़कों का बहुत ही सीधा और सरल सा नाम है और यह नाम सालों से हम सभी सुनते भी आ रहे हैं। इस नाम का मुख्य अर्थ खुशी, भगवान शिव, सतत रहने वाले आदि है। सतीश नाम ‘स’ अक्षर से शुरू होता है जिसके कारण इसकी राशि कुंभ है। इस नाम के बारे अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आगे तक जरूर पढ़े। ताकि आपको इस नाम से जुड़ी अहम बातें और सुरेश नाम के लड़कों के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिल सके।

नाम सतीश
अर्थ खुशी, भगवान शिव, हमेशा रहने वाला
लिंग लड़का
अंक ज्योतिष 3
धर्म हिन्दू
राशि कुंभ
नक्षत्र शतभिषा (गो, सा, सी, सू)
शुभ दिन शनिवार
शुभ रंग हल्का नीला और बैंगनी
शुभ रत्न नीलम

सतीश नाम का अर्थ क्या है?

पेरेंट्स के लिए बच्चे का नाम चुनना एक बहुत ही जिम्मेदारी वाला काम होता है। इसलिए वे अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि सतीश नाम का मतलब खुशी, भगवान आदि होता है। सतीश नाम के व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वे उसमें अपनी कड़ी मेहनत की वजह से ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इनके हंसमुख स्वभाव के कारण लोग इनके साथ मित्रता करने के लिए उत्साहित रहते हैं और साथ ही उनकी बातों को गंभीरता के साथ सुनते भी हैं। ये किसी भी काम को लालच के लिए नहीं करते और अपने मन से लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इस नाम के व्यक्तियों को समझना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल होता है, ये भले ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कुछ मामलों में ये बेहद गंभीर हो जाते हैं।

ADVERTISEMENTS

सतीश नाम का राशिफल

सतीश नाम की राशि कुंभ होती है। इस राशि के व्यक्ति बड़बोले स्वभाव के होते हैं और इन्हे दूसरों के सामने खुद की तारीफ करना पसंद होता है। लेकिन इस राशि के व्यक्ति दिल के बड़े सच्चे होते हैं और दूसरों की मदद के लिए जल्दी न नहीं बोलते हैं। यह व्यक्ति अपने से बड़ों का हमेशा सम्मान करते हैं और दिल से सबको इज्जत देते हैं। मुश्किल से मुश्किल काम को भी यह व्यक्ति हंस कर सुलझाने की कोशिश करते हैं। सतीश नाम के लड़कों को दोस्ती करने का बहुत शौक रहता है लेकिन यह अपने दोस्त भी अच्छे से जांच पड़ताल कर के ही चुनते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ग, श, ष, स और श्र को माना जाता है।

सतीश नाम का नक्षत्र क्या है?

सतीश नाम का नक्षत्र शतभिषा है और शतभिषा नक्षत्र का चिन्ह खाली वृत्त होता है। शतभिषा नक्षत्र से संबंधित और अक्षर इस प्रकार हैं – गो, सा, सी, सू।

ADVERTISEMENTS

सतीश जैसे कुंभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

सतीश नाम ‘स’ अक्षर से शुरू होने के कारण कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको भी कुंभ राशि में शामिल अन्य अक्षरों से लड़कों के नाम की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमे से आप नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
सम्यक (Samyak) समर्थ (Samarth)
सौमिल (Saumil) सत्यम (Satyam)
साहस (Sahas) स्वप्निल (Swapnil)
गर्व (Garv) गौरांग (Gaurang)
शाश्वत (Shashwat) शशांक (Shashank)
शांतनु (Shantanu) शिवांश (Shivansh)
श्रेयस (Shreyas) श्रीजित (Shrijit)

सतीश नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

सतीश लड़कों का जाना माना नाम है। अगर आपको यह नाम पसंद है या आप इससे ही मिलता-जुलता नाम रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा चुने हुए नामों पर एक बार नजर जरूर डालें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
आतिश (Aatish) मनीष (Manish)
अनीश (Anish) लतीश (Latish)
गिरीश (Girish) नितीश (Nitish)
निमिष (Nimish) अमिश (Amish)
रतीश (Ratish) कृतिश (Kritish)

सतीश नाम के प्रसिद्ध लोग

सतीश नाम के बहुत से प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। आज हम आपको इनमें से कुछ लोगों के बारे में बताएंगे। ये रहे सतीश नाम के कुछ फेमस व्यक्ति –

नाम पेशा
सतीश कौशिक दिवंगत फिल्म अभिनेता, निर्देशक
सतीश शाह अभिनेता
सतीश महाना राजनीतिज्ञ
सतीश चंद्र इतिहासकार
सतीश कुमार फिल्म निर्देशक और अभिनेता
सतीश गुजराल चित्रकार, मूर्तिकार
सतीश शर्मा राजनीतिज्ञ
सतीश राजवाड़े फिल्म निर्देशक
सतीश मेहता एमक्योर फार्मा के सीईओ

‘स’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

यदि आपके घर में यह प्रथा चली आ रही की आपके घर के बच्चों के नाम सिर्फ ‘स’ अक्षर से ही रखे जाएंगे और इसी वजह से आप अपने बेटे का नाम ‘स’ अक्षर से रखने के बारे में सोच रहे हैं या फिर किसी नए नाम की तलाश है तो हमारे द्वारा बताए गए नामों को ध्यान से जरूर देखें।

ADVERTISEMENTS
नाम अर्थ
स्पंदन (Spandan) हृदय की धड़कन
सचेत (Sachet) चेतना, हर्षित
सुकेश (Sukesh) सुंदरता का साथ, ख़ुशी के भगवान
सनोज (Sanoj) अजर अमर
संचय (Sanchay) जमा करना, संग्रह
साकार (Sakaar) भगवान की अभिव्यक्ति
सात्विक (Satvik) सच
साध्य (Sadhya) प्राप्त
सक्षम (Saksham) कुशल
स्वास्तिक (Swastik) शुभ

अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सतीश नाम पसंद आया है या फिर आप भी नाज के नए नामों की बजाय पुराने और लोकप्रिय नामों पर भरोसा करते हैं और हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं, तो बिना कुछ सोचे समझे आप इस नाम को अपना सकते हैं। हम आशा करते हैं आपका बेटा सतीश नाम पाने के बाद जीवन में बहुत तरक्की करें और उसका जीवन खुशियों से भरा हो।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

सोनू नाम का मतलब और राशि – Sonu Name Meaning in Hindi
समीर नाम का मतलब और राशि – Sameer/Samir Name Meaning in Hindi
संदीप नाम का मतलब और राशि – Sandip/Sandeep Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago