शिशु

हार्दिक नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Hardik Name Meaning in Hindi

बच्चे के पैदा होने की खबर सुनने से लेकर उसके इस दुनिया में आने तक न जाने माता-पिता कितने ही नामों की जानकारी निकाल लेते हैं। बेटा हो या बेटी पेरेंट्स दोनों के लिए बेहतरीन नामों की लिस्ट को तैयार रखते हैं ताकि उसके पैदा होने के बाद नाम रखने में कोई परेशानी न हो। ऐसे में आपके करीबी भी कुछ ऐसे नामों का जिक्र आपके सामने करते हैं जिन्हे चाह कर भी आप अनसुना नहीं कर पाते हैं। लड़कों के एक ऐसे ही नाम हार्दिक के बारे में हम चर्चा करेंगे। हार्दिक आज के समय का काफी ट्रेंडिंग नाम है और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या से भी माता पिता प्रेरित होकर इसे अपनाने से बिलकुल भी पीछे नहीं हटते हैं, शायद यही वजह है कि यह नाम माता पिता की पहली पसंद बन जाता है। अगर आप भी इस नाम को रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए हम आपको और भी करीब से इस नाम से जुड़ी सभी जानकारियां देते हैं।

हार्दिक नाम का मतलब और राशि

हार्दिक काफी स्टाइलिश और लेटेस्ट नाम है, जिसे अपनाने में किसी को कोई हर्ज नहीं होता है। हर लड़के के माता-पिता की हमेशा से ख्वाहिश होती है कि उनके बेटे का नाम सबसे अलग और यूनीक हो ताकि लोग उस नाम को सुनते ही उसकी तरफ आकर्षित हो जाए। हार्दिक सुनने में जितना प्यारा लगता है उसका मतलब भी इसमें चार चांद लगाता है। हार्दिक नाम का मतलब आंतरिक, स्नेही, सौहार्दपूर्ण होता है। इस नाम का अर्थ ही यह जताता है कि आखिर में इस नाम के लड़कों का स्वभाव और उनका व्यक्तित्व  कैसा होगा। इस नाम की राशि कर्क है और इस नाम की लड़के दिखने में बेहद हैंडसम होते है। हार्दिक नाम से जुड़ी और भी जरूरी जानकारियों को और अच्छे तरीके से जानने के लिए आगे पढ़ें।

ADVERTISEMENTS

नाम हार्दिक
अर्थ आंतरिक, स्नेही, सौहार्दपूर्ण
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि कर्क
नक्षत्र पुनर्वसु (के, को, हा, ही)
शुभ दिन सोमवार
शुभ रंग हरा और पीला
शुभ रत्न मोती

हार्दिक नाम का अर्थ क्या है?

हार्दिक लड़कों के आज के समय के कुछ पॉपुलर नामों में से एक है। जितना खास इसका अर्थ है उतना ही खास इन नाम वाले लड़कों का स्वभाव होता है। अगर आप भी अपने बेटे का नाम हार्दिक रखना चाहते हैं तो इस नाम का अर्थ जानना आपके लिए जरूरी है। हार्दिक का अर्थ आतंरिक, स्नेही आदि होता है। हार्दिक नाम के लड़के दिखने में जितने आकर्षित और हैंडसम होते है उतने ही ये मन के साफ होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। इतना ही नहीं इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है और अपने करियर और जॉब को लेकर ये बेहद गंभीर रहते हैं। आपको बता दें कि इनका नि:स्वार्थ भाव इन्हें दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रखता है। ऐसे लोग खेल-कूद की दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं। 

हार्दिक नाम का राशिफल

इस नाम की राशि कर्क होती है। ऐसा माना गया है कि इस राशि के हार्दिक नाम के व्यक्ति सभी गुणों से भरपूर होते है और जिस भी लक्ष को यह हासिल करना चाहते है उसके लिए और अपने उद्देश्य के प्रति पूरी तरह से ईमानदार होते हैं। इतना ही नहीं हार्दिक नाम के व्यक्ति अपने पूरे दिल से अपने से बड़े लोगों का सम्मान करते हैं। इस राशि के लड़कों की यह खासियत होती है कि ये किसी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने को ढाल लेते हैं। इनकी दोस्ती बहुत खास होती है, पहले तो ये बहुत देख परख कर दोस्ती करते हैं लेकिन जब दोस्ती हो जाती है तो पूरी जिंदगी उसे निभाते भी हैं। हार्दिक नाम के व्यक्ति अपने करियर और उद्देश्य को लेकर बहुत सीरियस होते हैं।

ADVERTISEMENTS

हार्दिक नाम का नक्षत्र क्या है?

हार्दिक नाम का नक्षत्र पुनर्वसु है और इस नक्षत्र का चिन्ह बाणों से भरा तरकश होता है। पुनर्वसु नक्षत्र से जुड़े और अक्षर इस प्रकार हैं –  के , को , ह, ही।

हार्दिक जैसे कर्क राशि के हिसाब से अन्य नाम

हार्दिक लड़कों का बहुत ही मशहूर नाम है और यह ‘ह; अक्षर से शुरू होने के कारण कर्क राशि के अंतर्गत आता है। अगर आपको कर्क राशि के हिसाब से और भी नामों की जानकारी चाहिए तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

नाम नाम
हृत्विक (Hrutvik) हेत्विक (Hetvik)
हरेंद्र (Harendra) हर्मेंद्र (Harmendra)
हर्मीन (Harmin) हर्षित (Harshit)
हर्षद (Harshad) हर्षल (Harshal)
हृदयेश (Hrudayesh) हृदयांश (Hridayansh)
हितेश (Hitesh) हिमेश (Himesh)

हार्दिक नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

हार्दिक एक लेटेस्ट नाम है जिसे माता-पिता अपनाने से बिलकुल भी पीछे नहीं हटते हैं। आपने भी अगर ये ठान लिया है कि अपने बच्चे का नाम हार्दिक से मिलता-जुलता ही रखना है तो इसमें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, हमने आपके लिए कई नामों के विकल्प तैयार रखे हैं। कृपया नीचे दिए नामों की लिस्ट पर एक नजर डालें।  

नाम   नाम
अनिक (Anik) स्वास्तिक (Swastik)
सात्विक (Satvik) आद्विक (Aadvik)
कार्तिक (Kartik) ऋत्विक (Rutvik)
हरमीत (Harmeet) प्रतीक (Prateek)
नैतिक (Naitik) वैदिक (Vaidik)
कौशिक (Kaushik) मानविक (Manvik)
शौविक (Shauvik) भौमिक (Bhaumik)

हार्दिक नाम के प्रसिद्ध लोग

हार्दिक नाम वैसे तो कई मशहूर हस्तियों का है लेकिन यह नाम सबसे ज्यादा क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के कारण वायरल हुआ है और माता पिता भी भी इसी वजह से इस नाम को चुनते हैं। इसके अलावा और भी कई लोग मौजूद हैं जिनके बारे में हम बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

नाम पेशा
हार्दिक पांड्या क्रिकेटर
हार्दिक गज्जर फिल्म निर्देशक
हार्दिक तमोर क्रिकेटर
हार्दिक जोशी टीवी अभिनेता
हार्दिक गोहिल अभिनेता
हार्दिक राठोड क्रिकेट खिलाड़ी
हार्दिक मेहता फिल्म लेखक-निर्देशक
हार्दिक संगानी अभिनेता
हार्दिक पटेल राजनीतिज्ञ

‘ह’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

कुछ लोगों का मानना है कि ‘ह’ अक्षर बहुत लकी होता है और यही वजह है कि माता-पिता अपने बच्चे का नाम इसी अक्षर से चुनते हैं क्योंकि वो अपने बच्चों को हमेशा ही हंसता-खेलता देखना चाहते हैं। इसलिए हम आपके लिए ‘ह’ से शुरू होने वाले लड़कों के कुछ नाम लेकर आए हैं, जिनमें से आप अपने बेटे के लिए एक नाम चुन सकते हैं।

नाम अर्थ
हेरंब (Heramb) भगवान गणेश का एक नाम
हरिंद्र (Harinder) भगवान शिव का नाम, एक पेड़
हरिज (Harij) क्षितिज
हर्षवर्धन (Harshvardhan) खुशी को बढ़ाने वाला
हितेंद्र (Hitendra) शुभचिंतक
हिमकर (Himkar) सफेद
हिरेन (Hiren) हीरों का स्वामी
हृदय (Hriday) दिल
हेमंत (Hemant) एक ऋतु
हीरक (Heerak) हीरा

हार्दिक नाम बहुत ही प्यारा और कई माता-पिता द्वारा पसंद किया जाने वाला नाम है। अगर आप भी अपने बेटे का नाम हार्दिक या उससे मिलता-जुलता रखना चाहते हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको मदद जरूर मिली होगी। इस लेख के जरिए आपने ने ये जाना कि आखिर हार्दिक नाम के लड़कों का कैसा स्वभाव होता है और उनके बेहतर भविष्य के लिए क्या करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

ऋषभ नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Rishab Name Meaning in Hindi
आर्यन नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Aaryan/Aryan Name Meaning in Hindi
प्रियांश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Priyansh/Priansh Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago