शिशु

विराज नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Viraaj Name Meaning in Hindi

जब भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना शुरू करते हैं, तो इस कशमकश में आकर फंस जाते हैं कि आखिर इतने सारे अच्छे नामों में कौन सा उनके बच्चे के लिए सबसे बेस्ट होगा। क्योंकि दुनिया भर में न जाने कितने बेहतरीन से बेहतरीन नामों के विकल्प मौजूद हैं और उन सभी में से अपने बच्चे का नाम चुनना एक बहुत बड़ा काम होता है। ऐसे में लड़कों को दिया जाने वाला नाम विराज बहुत ही खास नाम है और आप इस नाम को बेझिझक अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम से जुड़ी सभी जानकारी आप हमारे लेख द्वारा हासिल कर सकते हैं। विराज नाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हमने आर्टिकल में विस्तार में बताई है जैसे कि इसका अर्थ, राशिफल, नक्षत्र और इस नाम से जुड़े व्यक्तियों का व्यक्तित्व कैसा होगा। 

विराज नाम का मतलब और राशि

विराज नाम दिमाग में आते ही सबसे पहला ख्याल इसके मतलब का आता है। आखिर क्या खासियत है इस नाम में कि कई माता-पिता इसे अपने बच्चे के लिए बड़े ही चाव से चुनते और रखते हैं। आपने भी सोच लिया है कि आप अपने लाडले बेटे का नाम विराज रख रहे है तो जरूर आप इसके अर्थ से वाकिफ होंगे। विराज नाम का अर्थ शानदार, शासक, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा आदि होता है। साथ ही इस नाम की राशि वृषभ है। लेकिन अभी भी आपके अंदर इस नाम को लेकर किसी भी तरह की शंका न रहे उसके लिए हम आपको इसके अर्थ और राशि के बारे में विस्तार में बताएंगे। तो आइए इस नाम से जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल करते हैं। 

नाम विराज
अर्थ शानदार, शासक, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा, राजा
जेंडर लड़का
अंक ज्योतिष 6
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू)
शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार
शुभ रंग सफेद, गुलाबी और हरा
शुभ रत्न हीरा

विराज नाम का अर्थ क्या है?

विराज नाम सुनने में बहुत प्यारा लगता है और इसका अर्थ इसे और भी ज्यादा प्रभावशाली बना देता है। आपको बता दें कि विराज का अर्थ शानदार, शासक, ब्रह्मांड में सबसे बड़ा माना जाता है। इस नाम का अर्थ ही यह साफ दर्शाता है कि आखिर में इस नाम के व्यक्ति का स्वभाव किस प्रकार लोगों के लिए प्रभावशाली होगा। विराज नाम के व्यक्ति अपने करियर और जॉब को लेकर बेहद गंभीर होते हैं और अपना काम ईमानदारी के साथ करते हैं। यह लोग जिससे भी दोस्ती करते हैं उसे दिल से निभाते है। वैसे तो विराज नाम के लोगों में बहुत सब्र होता है लेकिन कभी-कभी ये थोड़े जिद्दी हो जाते है। लेकिन इनकी खासियत यह है कि इनपर आप आंख बंद कर के विश्वास कर सकते हैं क्योंकि ये भरोसे के लायक होते हैं।

विराज नाम का राशिफल

विराज नाम की राशि वृषभ है। इस राशि के लड़के चाहे कोई भी परिस्थिति आ जाए संघर्ष करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन कभी-कभी इनका गुस्सा इनकी कंट्रोल से बाहर हो जाता है लेकिन समय रहते ये उस पर भी काबू पा लेते हैं। ये लोग बड़े ही तेजस्वी और समझदार होते हैं। विराज नाम के लड़कों को खुश रहना बहुत पसंद है और इसलिए ही ये बिना किसी चिंता के अपना जीवन जीने की पूरी कोशिश करते हैं। इस राशि के मुख्य अक्षर ब, व, उ को माना जाता है।

विराज नाम का नक्षत्र क्या है?

विराज नाम का ‘रोहिणी’ नक्षत्र होता है और जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाडी है जिसे दो बैल खींच रहे हैं। इससे जुड़े दूसरे अक्षर हैं – ओ, बा, बी, बु, वी, वा, वि, वू।

विराज जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

विराज लड़कों को दिया जाने वाला बेहद ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम है। माता पिता को यह नाम बहुत पसंद आता है। विराज व अक्षर से शुरू होने के कारण वृषभ राशि में आता है। अगर आपको भी वृषभ में शामिल अन्य अक्षरों से नाम की तलाश है, तो हमने कुछ नामों को आपके लिए ढूंढकर रखा है। इनमें से आप अपने बेटे का नाम चुन सकते हैं।

नाम नाम
विभास (Vibhas) वैश्विक (Vaishvik)
विभु (Vibhu) वनन (Vanan)
वीरत (Veerat) वर्धिन (Vardhin)
बृजेश (Brijesh) ब्रिजेंद्र (Brijendra)
बाला (Bala) बादल (Badal)
ओजस (Ojas) ओंकार (Omkar)

विराज नाम से मिलते-जुलते और भी नाम

विराज नाम चुनना या किसी को इस नाम को रखने का सुझाव देना आपकी पसंद है लेकिन यदि आप इसी के मिलते-जुलते बाकी अन्य नामों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा तैयार की गई अन्य नामों की लिस्ट को जरूर देखें उसमे से दूसरे नाम अपने बच्चे के लिए पसंद करें। 

नाम   नाम
विराट (Virat) अधिराज (Adhiraj)
युवराज (Yuvraj) धीरज (Dhiraj)
सूरज (Suraj) बलराज (Balraj)
नीरज (Neeraj) अभिराज (Abhiraj)
मनराज (Manraj) पृथ्वीराज (Prithviraj)
ऋतुराज (Rituraj) स्वराज (Swaraj)
ऋषिराज (Rishiraj) देवराज (Devraj)

विराज नाम के प्रसिद्ध लोग

विराज बहुत कॉमन नाम नहीं है इसलिए लोग इसे काफी पसंद करते है। इस नाम की कई ऐसी फेमस हस्तियां हैं जो की हर जगह छाई हुई हैं और अपनी सफलताओं से इस नाम को और भी ज्यादा रौशन किया है। ये रहे वो लोग-

नाम पेशा
विराज कपूर अभिनेता
विराज गेलनि अभिनेता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर
विराज अश्विन अभिनेता
विराज सिंह सिनेमेटोग्राफर
विराज भट्ट अभिनेता

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

हम आपके लिए लेकर आए है ‘व’ अक्षर से लड़कों के बेहद ही अनोखे और बेहतरीन नाम और यदि आप भी इन दिए गए नामों में अपने लाडले बेटे का नाम  नाम ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो नीचे दी गई नामों की लिस्ट को एक बार जरूर देख लें।

नाम अर्थ
वनित (Vanit) जिसके के लिए कामना की हो
विधात्र (Vidhatra) निर्माता
वेदार्थ (Vedarth) वेदों का अर्थ
वैदिक (Vaidik) चेतना, अध्यात्म, वेदों से संबंधित
विकर्ष (Vikarsh) विकास, आस
विभव (Vibhav) संपत्ति, धन
वेदांश (Vedansh) वेदों का अंश, ज्ञान का भंडार
विप्लव (Viplav) स्वतंत्र
विश्वज (Vishvaj) विशाल, पवित्र
विवंश (Vivansh) खुशियां

इस लेख का मकसद सिर्फ माता-पिता को विराज नाम की जानकारियां देना नहीं है बल्कि हम यह उम्मीद करते हैं कि हमारा द्वारा दी गई सभी जानकारी आपके मन से इस नाम से जुड़े किसी भी तरह के संदेह, समस्या और छोटी-छोटी चीजों को लेकर होने वाले सवाल को दूर कर सकें ताकि आप बिना किसी संकोच के इस नाम को अपने बच्चे के लिए चुन सकें और बेफिक्र रहें। इस आर्टिकल में हमने विराज नाम का जिक्र विस्तार में किया है, तो अगर आपको यह नाम पसंद आया है तो अपने बच्चे के भव्य भविष्य के लिए यह नाम रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

विवान नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vivan Name Meaning in Hindi
विनोद नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinod Name Meaning in Hindi
वैभव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaibhav Name Meaning in Hindi

समर नक़वी

Recent Posts

जादुई हथौड़े की कहानी | Magical Hammer Story In Hindi

ये कहानी एक लोहार और जादुई हथौड़े की है। इसमें ये बताया गया है कि…

7 days ago

श्री कृष्ण और अरिष्टासुर वध की कहानी l The Story Of Shri Krishna And Arishtasura Vadh In Hindi

भगवान कृष्ण ने जन्म के बाद ही अपने अवतार के चमत्कार दिखाने शुरू कर दिए…

7 days ago

शेर और भालू की कहानी | Lion And Bear Story In Hindi

शेर और भालू की ये एक बहुत ही मजेदार कहानी है। इसमें बताया गया है…

7 days ago

भूखा राजा और गरीब किसान की कहानी | The Hungry King And Poor Farmer Story In Hindi

भूखा राजा और गरीब किसान की इस कहानी में बताया गया कि कैसे एक राजा…

7 days ago

मातृ दिवस पर भाषण (Mother’s Day Speech in Hindi)

मदर्स डे वो दिन है जो हर बच्चे के लिए खास होता है। यह आपको…

7 days ago

मोगली की कहानी | Mowgli Story In Hindi

मोगली की कहानी सालों से बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। सभी ने इस…

7 days ago