शिशु

व्योम नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vyom Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS

यदि आप अपने बेटे के लिए एक ऐसे नाम की तलाश में हैं जो बिल्कुल नया और यूनिक हो तो आज का हमारा लेख खास आपके लिए है। आज हम लड़कों के लिए उपयुक्त एक ऐसे नाम की चर्चा करने वाले हैं जिसके बारे में आपने शायद ही कहीं सुना होगा। व्योम लड़कों का एक आकर्षक नाम है, जिसका अर्थ इसे और भी आकर्षक बना देता है। यह नाम न केवल अलग सा है बल्कि ट्रेंडिंग भी है। अगर आप व्योम नाम के लोग कैसे होते हैं, इसकी राशि, नक्षत्र आदि क्या है, ये सब जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

व्योम नाम का मतलब और राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके बेटे का नाम बिल्कुल अलग और अनूठा हो और जो आपके बच्चे और लड़कों से अलग करे तो आज का आर्टिकल में वर्णित नाम आपको जरूर पसंद आया होगा। जैसा कि हमने बताया कि व्योम लड़कों आकर्षक नाम है तो जाहिर है यह नाम आप जरूर रखना चाहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्योम नाम का अर्थ आकाश होता है और इसकी राशि वृषभ होती है। आगे इस लेख में हमने व्योम नाम के नक्षत्र, अंकज्योतिष, आदि के बारे में भी बताया है जो बच्चे के व्यक्तित्व को काफी हद तक प्रभावित करता है, इसे जरूर पढ़ें।

नाम व्योम
अर्थ आकाश
लिंग लड़का
धर्म हिन्दू
अंकज्योतिष 3
राशि वृषभ
नक्षत्र रोहिणी (ओ, वा, वी, वो, बा, बी, बो)
शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग नारंगी, सफेद और हरा
शुभ रत्न हीरा

व्योम नाम का अर्थ क्या है?

व्योम आज के समय का ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नाम है जिसका अर्थ आकाश होता है। ऐसे में आपको व्योम नाम के लड़कों में आकाश जैसे गुण देखने को मिल सकते हैं। व्योम नाम के लड़के ज्यादातर शांत और समझदार होते हैं। लेकिन इनका क्रोध बेहद तेज होता है। व्योम नाम के लड़के अपने कला और संस्कृति से जुड़े रहना पसंद करते हैं। वृषभ राशि के लोग योजना बनाकर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग जीवन में जोखिम भरे कामों को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वृषभ नाम के लड़के जन्म से ही विजेता होते हैं। इन्हें हर काम बिल्कुल सही चाहिए होता है। वृषभ नाम के लोग निर्भय और बुद्धिमान होते हैं।

ADVERTISEMENTS

व्योम नाम का राशिफल

व्योम नाम ‘व’ अक्षर से शुरू होता है इसलिए इसकी राशि वृषभ होगी। वृषभ राशि से होने के कारण व्योम नाम के लड़कों में वृषभ राशि के गुण दिखना स्वाभाविक सी बात है। वृषभ राशि के व्योम नाम के लड़के भरोसे के लायक होते हैं। इनका जो भी लक्ष्य होता है उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करने की कोशिश करते हैं। व्योम नाम के लड़के अपने परिवार वालों से बहुत अधिक प्यार करते हैं। इन्हें घूमने फिरने का भी काफी शौक होता है व्योम नाम के लड़के जो भी काम करते हैं वो बड़ी ही ईमानदारी से करते हैं।

व्योम नाम का नक्षत्र क्या है?

व्योम नाम के लड़कों का जन्म नक्षत्र रोहिणी होता है जिसका प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी होता है जो जीवन में प्रगति के लिए जाना जाता है। रोहिणी नक्षत्र में आने वाले अन्य अक्षर ओ, वा, वी, वो, बा, बी, बो हैं।

ADVERTISEMENTS

व्योम जैसे वृषभ राशि के हिसाब से अन्य नाम

वृषभ राशि में आने वाले मुख्य अक्षर ई, उ, ओ, ब और व  हैं। यदि आप इन अक्षरों से भी लड़कों के नाम जानना चाहते हैं तो आपको आज का हमारा आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें हमने वृषभ राशि में आने वाले अन्य नामों की चर्चा की है।

नाम नाम
उमंग (Umang) उत्तम (Uttam)
बिपिन (Bipin) विमल (Vimal)
बोमन (Boman) उद्धव (Udhav)
बिजॉय (Bijoy) ओजस (Ojas)
उदय (Uday) ईशान (Ishan)
बरुन (Barun) बकुल (Bakul)

व्योम नाम से मिलते जुलते और भी नाम

व्योम लड़कों का बेहतरीन नाम है। इसके बावजूद यदि आप अपने बेटे का नाम व्योम न रखकर व्योम से मिलता जुलता नाम रखना चाहते हैं हमारे आर्टिकल में इसकी भी जानकारी दी गई है, इसे जरूर पढ़ें।

ADVERTISEMENTS
नाम नाम
ओम (Om) सोम (Som)
व्यास (Vyas) प्रियोम (Priyom)
श्लोक (Shlok) दर्श (Darsh)
व्यक्त (Vyakta) व्यान (Vyan)
वायु (Vayu) वंश (Vansh)
प्रेम (Prem) साम (Saam)

‘व’ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम

‘व’ अक्षर से शुरु होने वाले नामों में से व्योम सबसे नया और चलन में रहने वाला नाम है। लेकिन यदि आप अपने बेटे का नाम ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो हमने आगे की टेबल में ‘व’ अक्षर से और भी यूनिक नामों की जानकारी दी है, जिनमें से कोई एक नाम आप अपने बेटे के लिए अपना सकते हैं।

नाम अर्थ
वासु (Vasu) प्रतिभा, धन, समृद्ध
वरद (Varad) भगवान गणपति का एक नाम
विराट (Virat) बहुत बड़ा, विशाल
विराज (Viraj) वैभव, शासक
विशाल (Vishal) पर्याप्त, महत्वपूर्ण, शक्तिशाली
विनय (Vinay) नम्र, शिष्ट
विहान (Vihan) भोर, सवेरा
वीर (Veer) साहसिक योद्धा, बिजली के समान
विद्युत् (Vidyut) बिजली के चमक जैसे, हुनर मंद
वेद (Ved) पवित्र ज्ञान, धन, कीमती, हिन्दू धर्म के सबसे पहले के चार ग्रन्थ

आखिर में हम कहें तो व्योम बेहतरीन नाम तो है ही साथ इसका अर्थ इसे और अधिक बेहतरीन बना देता है। व्योम ऐसा नाम है जिसको हर पेरेंट्स की तलाश होती है। इस लेख में हमने आपको व्योम से मिलते जुलते नामों के बारे में भी बताया ताकि यह नाम न सही तो कोई दूसरा नाम तो आपको जरूर पसंद आए। अब यदि आप व्योम नाम के बारे में सारी बातें जान चुके हैं तो आपको इस नाम से संतुष्टि हो गई होगी तो इस नाम को जरूर अपनाएं। यदि आपको नाम के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें:

वंश नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vansh Name Meaning in Hindi
विनय नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vinay Name Meaning in Hindi
वैभव नाम का अर्थ, मतलब और राशिफल – Vaibhav Name Meaning in Hindi

ADVERTISEMENTS
पायल कश्यप

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago