शिशु

1 साल बच्चे के लिए 15 बेहतरीन एक्टिविटीज

क्या आपको भी इस बात का अहसास हो रहा है कि समय कितनी तेजी से भाग रहा है और देखते ही देखते आपका  बच्चा एक साल का भी हो गया, जैसे की यह कल की ही बात रही हो जब आप अपने बच्चे के आने की तैयारी में लगी हुई थी वो अब बहुत सारी ऐसी चीजें करने लगा है जिसकी आप कल्पना किया करती थी। क्योंकि अब वो बड़ा हो रहा है तो उसके विकास से जुड़ी चीजों में भी बदलाव आएगा जैसे उसके उसके खाने पीने में अब नई चीजें शामिल की जाएगी उसके शरीर और मस्तिष्क के पर्याप्त विकास के लिए नई तरह की एक्टिविटी को शामिल करना होगा। तो इस लेख में हम यही जानने वाले हैं कि आप आगे बच्चे के बेहतर विकास के लिए आप किस प्रकार की एक्टिविटी शामिल कर सकती हैं जो उनके संवेदी धारणा (सेंससरी परसेप्शन) में सुधार करने, उसकी भाषा को समझने और बोलने साथ ही उसकी मोटर स्किल को बेहतर करने में मदद करता है। 

संवेदी विकासात्मक गतिविधियां (सेंससरी डेवलपेंट एक्टिविटीज)

हमने आपकी मदद की शुरुआत करने के लिए उन गतिविधियों की एक सूची तैयार की है जिससे आप अपने छोटे बच्चों के संवेदी विकास पर ध्यान केंद्रित करके उनके संपूर्ण विकास को तेजी से बढ़ा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

1. एक खाद्य उद्यान (एडिबल गार्डन)

अपने छोटे बच्चों के लिए एक ऐसा सुंदर बगीचा बनाएं जिसे वह मनचाहे फलों और सब्जियों के साथ उसे खुशी से खा सके। यह एक्टीविटी न केवल आपके बच्चे के शारीरिक विकास को ही बढ़ावा नहीं देगी बल्कि यह एक बेहतरीन एजुकेशनल एक्टिविटी भी हैं।

कैसे करना है

ADVERTISEMENTS

इसके लिए सबसे पहले चॉकलेट को पिघलाकर एक बैटर बना लें और फिर उसका उपयोग करते हुए एक बॉउल में बगीचे की मिट्टी की तरह इसे बॉउल में डाले और अब मार्शमॉलो और चॉकलेट चिप्स को खाने वाले पत्थर और कंकड़ की तरह कटोरे में चारों ओर फैलाएं। अब अपने बच्चे को अपनी खाने वाली चीज को बगीचे से लेने के लिए कहें।

यह क्या सिखाता है?

ADVERTISEMENTS

अगर आपके बच्चे को मिट्टी खाने की बुरी आदत हैं तो वो इस एक्टिविटी से जल्दी छूट सकती हैं और आपका बच्चा सभी चीजों से दूर हटते हुए, किसी और अन्य चीज की जगह बिना किसी डर के, बिना कीड़ों वाली इस मिट्टी को खाना पसंद करेगा।

2. रंग बिरंगे नूडल (कलरफुल नूडल्स)

आप इस गतिविधि से बच्चे का पेट भी खुश कर सकते हैं और रंगीन नूडल बनाने की एक्टिविटी में उन्हें शामिल कर के उनके दिल को भी खुश कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

कैसे करना है

बाजार से कुछ खाने वाली कलरफुल स्पेगेटी मंगवाएं। अब इसे गर्म पानी में पकाएं और थोड़ा ठंडा होने पक अलग-अलग प्लास्टिक बैग में अलग-अलग फूड कलर के साथ रखें। इसके बाद इन्हें एक बड़े कंटेनर में सभी पके हुए कलरफुल स्पेगेटी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब तैयार कलरफुल नूडल्स को अपने बच्चे को दे दें वो इन नूडल को खाएंगे भी और इनसे खेलेंगे भी।  आप उन्हें ऐसा करने दें।

ADVERTISEMENTS

यह क्या सिखाता है?

इस एक्टिविटी से आप अपने बच्चे को अलग-अलग रंग के साथ उनके फ्लेवर भी शमिल कर सकते हैं जिससे उनकी की अलग-अलग सेंसेस एक्टिव होगा। 

ADVERTISEMENTS

3. शेविंग क्रीम कलर मिक्स

आप बच्चे को शेविंग क्रीम में अलग अलग रंग मिलाने को दें और देखे वो क्या नया रंग बनाते है। 

कैसे करना है

ADVERTISEMENTS

आप जिपर सील बैग के कोनों में कोई भी दो रंग को डालें और मिला लें। अब उन बैग के अंदर थोड़ी शेविंग क्रीम डालें और बैग को सील कर दें। इसके बाद वो बैग अपने बच्चे को खेलने के लिए दे दें। यह देखना मजेदार होगा कि कैसे बच्चा दो रंगों को कैसी मिक्स करता है, जैसे ही दोनों रंग अच्छे से मिक्स हो जाते हैं, तो अब बच्चे को उस नए रंग का नाम बताने के लिए कहें।

यह क्या सिखाता है?

ADVERTISEMENTS

बच्चा इससे यह सीखेगा कि दो रंगों को मिलाकर एक नया रंग कैसे बनता है, यह उनके लिए किसी जादू से कम नहीं होगा। 

4. वॉटर बीड गेम

यह एक्टिविटी बहुत ही मजेदार है जो आपके बच्चे को व्यस्त रखने के साथ साथ उसके खुश भी रखेगी आप चाहे तो इसे उनकी रोजाना की एक्टिविटी का हिस्सा बना सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

कैसे करना है

सबसे पहले बाजार से बच्चों के लिए वाटर बीड किट खरीदकर लाएं और अब उन मोतियों को एक प्लास्टिक बैग के अंदर डाल लें। इसके बाद बैग में थोडा़ सा पानी डालें, ताकि मोती या बीड्स अंदर अच्छी तरह से तैर सकें। अब अपने बच्चे को बैग के साथ खेलने दें। कुछ देर बाद आप बच्चे को मोतियों के रंग के अनुसार अलग-अलग कटोरी में रखने के लिए कहें।

ADVERTISEMENTS

यह क्या सिखाता है?

रंग को समझने के अलावा, अब बच्चा चीजों की अलग-अलग बनावट को भी समझेगा और उन्हें छूने के बाद होने वाली नई प्रतिक्रिया से परिचित होगा। जो उसके लिए एक नया अनुभव होगा।

ADVERTISEMENTS

5. कलर लाइट रिफ्लेक्शन

अपने बच्चे को अलग-अलग रंग के बारे में सिखाने के बाद अब उन्हें रिफ्लेक्शन के बारे में बताएं, यह इन्हें काफी उत्साहित करेगा।

कैसे करना है

ADVERTISEMENTS

इस एक्टिविटी को करने के लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड का बॉक्स लें और उसके अंदर कुछ लाइट एक साथ रखें, याद रखें उन सभी लाइट का कनेक्शन एक साथ होना चाहिए है। अब बॉक्स को टिन-फॉइल से लपेट दें और इसके बाद कमरे में अंधेरा करें और लाइट को जलाएं। जैसी ही बच्चा इन रंग बिरंगी लाइट को देखेगा बहुत खुश हो जएगा।

यह क्या सिखाता है?

ADVERTISEMENTS

इससे आपका बच्चा रंगों के बारे में जल्दी सीखेगा, साथ ही उन रंगों को मिलाकर बनने वाले नए रंगों के बारे में भी जानेगा, जिससे उसके विजुल स्किल में सुधार होगा।

भाषा संबंधी गतिविधियां (लैंवेज एक्टिविटी)

जिस पल आपका बच्चा अपने पहले शब्द बोलने और वाक्य बनाने की कोशिश करना शुरु करता है, तो ऐसे में उसे कुछ भाषा संबंधी गतिविधियों में शामिल करना उनकी भाषा को बेहतर करने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENTS

1. टेक्सचर लेखन

अक्षरों को एक फिजिकल आकार देकर बच्चों को सिखाना बहुत जरूरी होता है।

कैसे करना है

ADVERTISEMENTS

कुछ कुटे हुए अनाज या बिस्कुट को कागज के एक बड़ी शीट पर फैलाएं। अब इस फैली हुई परत में से, अपने बच्चे को वर्णमाला के आकार या किसी शब्द को पता लगाने के लिए अपने हाथ या उंगली का उपयोग करना सिखाएं। 

यह क्या सिखाता है?

ADVERTISEMENTS

अक्षरों की बनावट और आकार को उनकी ध्वनियों के साथ समझना बच्चों के लिए भाषा की नींव को जानने और समझने में बेहद मददगार साबित होती है।

2. टेलीफोन पर बात करना

इस एक्टिविटी को करने के लिए अपने बच्चे के साथ खिलौने वाले टेलीफोन या असली फोन से आप बातचीत कर सकते हैं उन्हें आपके साथ ऐसे खेल में मजा आएगा।

ADVERTISEMENTS

कैसे करना है

अपने बच्चे के साथ बातचीत करने के लिए खिलौना टेलीफोन या होम स्पीकर का उपयोग करें। अगर आप और बच्चा दोनों अलग अलग कमरे में हैं तो और भी अच्छा है। ऐसे में आप उसे दूसरे कमरे से आपके लिए कुछ लाने के लिए कहें, जिससे उसे बातचीत के साथ दिए गए कार्य को समझने और पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

यह क्या सिखाता है?

बातचीत करने में सक्षम होना अपने आप में एक बड़ी स्किल है और ऐसी एक्टिविटी में बच्चे को शामिल करना उसके आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENTS

3. सही निर्देश देना

अगर आप बच्चे को सही तरह से कोई भी निर्देश देते हैं, तो इससे बेहतर और कोई दूसरा तरीका नहीं हैं उन्हें भाषा के बारे में बताने का ।

कैसे करना है

ADVERTISEMENTS

अगर आप जानते हैं कि आपका बच्चा खुद क्या-क्या काम कर सकता है, तो ऐसे में उसे कोई भी काम करने के लिए पूरे वाक्यों या बात के रुप में ही बताएं। सिर्फ “बॉल” कहने और हाथ का इशारा करने की जगह, “बॉल” को बेडरूम से लाओ” पूरा वाक्य कहें और उसे यह टास्क पूरा करने दें।

यह क्या सिखाता है?

पूरे वाक्यों को समझकर, आपका बच्चा जाने अनजाने में क्रिया और वस्तुओं को अलग अलग करना सीख जाएगा। इस तरह से वाक्यों का उपयोग कर के बच्चे से बात करने पर वो भी वाक्य में अपनी बात कहने का प्रयास करेंगे।

4. बंदर वाली आवाजे निकालना

यह सबसे आसान और मजेदार इनडोर एक्टिविटी में से एक मानी जाती है जिसे करने में आपके बच्चे को बहुत मजा आएगा।

कैसे करना है

इसके लिए अपने बच्चे को कहें कि आप एक अलग भाषा में बोलने जा रही हैं और उन्हें आपको देख कर बिलकुल आपकी तरह नकल करनी होगी। अब आप जितना हो सके अपने मुंह और जीभ से अलग-अलग तरह की आवाजें निकालना शुरू करें। इसके लिए आप अपने गले का उपयोग भी कर सकते हैं, अब उसे यह पता लगाने दें कि वह आपकी नकल कैसे करें।

यह क्या सिखाता है?

बोले जाने वाले किसी भी शब्द के लिए मुंह पर नियंत्रण और आवाज के मॉड्यूलेशन की जरूरत होती है,  जो इस एक्टिविटी से बच्चे को सिखने में मदद मिलेगी।

5. चीजें गिनना

भाषा का उपयोग केवल शब्दों और कहानियों तक ही सीमित नहीं होता है, बल्कि आप इसका प्रयोग गणित में भी कर सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं।

कैसे करना है

इसे करने के लिए आप अपने बच्चे को सबसे पहले अपनी हाथ की उंगलियों और पैर की उंगलियों को गिनना सिखाएं और जितनी बार हो सके उन्हें बच्चे के सामने दोहराएं। हो सकता जब वो आपको देखकर खुद ऐसा करें तो काउंटिंग गलत करे या गलत नंबर बोले, लेकिन शुरूआत में ऐसा करने दें। आप रोज इस एक्टिविटी को उनके साथ करें, धीरे धीरे वो सही काउंटिंग करने लगेंगे।  इसी तरह चीजों की गिनती करना या बिस्कुट की संख्या कितनी है उन्हें बताने के लिए कह सकते हैं।

यह क्या सिखाता है?

यह न केवल बच्चे को संख्या के बारे में बताएगा बल्कि इससे बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस तरह एक्टिविटी बच्चे के मानसिक विकास में भी मदद करती है।

ग्रॉस और फाइन मोटर एक्टिविटीज

जब आपका बच्चा चलना शुरू करता है, तो वह बहुत ज्यादा इधर-उधर घूमता है, तो ऐसे में उसके ग्रॉस और फाइन मोटर स्किल पर पहले से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो जाती है।

1. डॉल्फिन बनना

मछली की तरह तैरने के लिए जरूरी नहीं है कि आप स्विमंग पूल ही चाहिए या पानी में जाने की जरूरत होगी।

कैसे करना है

इस एक्टिविटी को करने लिए पहले आप एक अंडर वॉटर का नजारा बनाएं जिसके लिए अपने बिस्तर, तकिए और अन्य नरम चीजों के साथ सेट करें। अब अपने बच्चे को डॉल्फिन बनने के लिए कहें और जैसे ही आप उसे आदेश दें, उसे बिस्तर पर दोनों हाथों और पैरों को चलाते हुए तैरने होगा। पहले आप खुद उन्हें ऐसा कर के दिखाएं। 

यह क्या सिखाता है?

बच्चे चीजों के मतलब को समझने लगते हैं और सीधी और तिरछी चीजों के बीच के अंतर को समझने लगते हैं, जो इस एक्टिविटी से और भी बेहतर होने वाली है।

2. बिल्डिंग टावर्स

यह एक साल के बच्चों के लिए सबसे अच्छी फिजीकल एक्टिविटीज में से मानी जाती है। इसे बनाने के लिए प्लास्टिक ब्लॉक्स का उपयोग करें।

कैसे करना है

सबसे पहले सभी प्लास्टिक ब्लॉक को एक साथ इकट्ठा कर लें। अब अपने बच्चे को उन ब्लॉक्स को एक दूसरे के ऊपर रखना और संतुलित करना सिखाएं। एक समान आकार वाले ब्लॉक्स से शुरू करें। कुछ महीनों के बादआप देखेंगे कि वो खुद से इन ब्लॉक्स की मदद से तरह तरह के आकार बना रहे हैं।

यह क्या सिखाता है?

इस एक्टिविटी से बच्चा संतुलन बनाना और चीजें को कैसे संगठन करना है बड़ी आसानी से सीख सकता है।

3. बॉल टब ड्रॉप

इस एक्टिविटी में आपको बच्चे को किसी भी तरह के निर्देश देने की भी जरूरत नहीं होगी  या फिर बस एक बार आप उनके सामने यह एक्टिविटी खुद कर के दिखाएं और वो आपको देख कर खुद ही सीख जाएंगे।

कैसे करना है

इसके लिए आपको बस एक टब रखना है और गेंदों से भरी एक बाल्टी। अब अपने बच्चे को यह जानने दें कि उसे इसके साथ क्या करना है, थोड़े समय बाद आप देखेगें कि वह गेंदों को टब के अंदर ठीक से डालना शुरू कर देगा।

यह क्या सिखाता है?

इससे आपका बच्चा खाली जगह और कोई ऑब्जेक्ट कैसे जगह लेता है इसके बारे में उन्हें समझने में मदद मिलेगी।

4. ऑब्सट्कल कोर्स

इस एक्टिविटी के जरिए आप अपने बच्चे का सैनिक का किरदार अदा करने दें यह बहुत मजेदार होने वाला है।

कैसे करना है

अपने घर के अंदर ऐसा रास्ता बनाएं जिसमें आप कार्डबोर्ड बॉक्स, तकिए जैसी कई सारी रास्ता रोकने वाली चीजों एक के बाद एक लगाएं। अब अपने बच्चे को जितनी जल्दी हो सके एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए कहें।

यह क्या सिखाता है?

यह एक्टिविटी आपके बच्चे को चलने और रेंगने और उसके शरीर के विकास को बेहतर करने में मदद करता है।

5. साइकिल की सफाई

इस मजेदार एक्टिविटी के साथ आप बच्चे में स्वच्छता का अनुशासन भी विकसित कर सकती हैं।

कैसे करना है

इस एक्टिविटी को करने के लिए आप बाथरूम या खुली छत पर, अपने बच्चे को साबुन का घोल और एक गीला कपड़ा देकर उसे अपनी ट्राइसाइकिल को साफ करने के लिए कहें।

यह क्या सिखाता है?

इससे वह साइकिल के चेन वाले सबसे छोटे हिस्से को साफ करने के लिए कपड़े को अलग अलग तरीकों से मोड़ना और रोल करना सीखेगा।

12 महीने के छोटे बच्चे के लिए बताई गई यह एक्टिविटी बहुत उपयोगी होने वाली है। आप भी इन एक्टिविटी के साथ अपने बच्चे के विकास को बेहतर करें और उनके साथ यह कीमती पल बिताएं, क्योंकि यह समय फिर लौट कर नहीं आने वाला है।

यह भी पढ़ें:

को-पेरेंटिंग – इसे अच्छे से निभाने के टिप्स
5 और 6 महीने के छोटे बच्चे का रोजाना का रूटीन
छोटे बच्चों के कपड़ों को सही तरीके से कैसे धोएं

समर नक़वी

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

3 weeks ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

3 weeks ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

3 weeks ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

3 weeks ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

4 weeks ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

4 weeks ago