एक साल के बच्चों के लिए 15 यूनिक बर्थडे गिफ्ट आइडियाज

1 साल के लड़के व लड़कियों के लिए 15 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

हर पेरेंट्स के लिए उनके बच्चे का पहला बर्थडे एक ग्रैंड सेलेब्रेशन होता है। इस दौरान एक साल के बच्चे में शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक विकास लगातार होता है। यदि आपका बच्चा एक साल का हो गया है तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने 1 साल के लाडले के लिए ऐसा यूनिक गिफ्ट खरीदें जो मानसिक व शारीरिक विकास में उसकी मदद कर सके। यदि आप 1 साल की बेटी या बेटे के लिए कोई बेस्ट गिफ्ट खोज रही हैं तो यहाँ पर 1 साल के लड़के व लड़कियों के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज बताए गए हैं। 

1 साल के बच्चे के लिए 15 यूनिक बर्थडे गिफ्ट आइडियाज 

1. बेबी वॉकर 

Walker

1 साल की उम्र से बच्चा छोटे-छोटे कदम उठाने लगता है। एक प्रकार के पुश टॉय (वॉकर) की मदद से बच्चे को चलने में कॉन्फिडेंस आता है और वह सुरक्षित भी महसूस करता है। वॉकर को पकड़ बच्चा छोटे-छोटे कदम उठाते हुए अपने आप ही चलना भी सीख जाता है। आपका बच्चा घर में वॉकर को पकड़ कर चल सकता है। 

2. म्यूजिकल टॉय 

Musical Toy

बच्चों को शोर बहुत पसंद होता है, विशेषकर तब जब वह खुद भी शोर कर रहा हो। आप अपने 1 साल के बच्चे को गिफ्ट में कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी दे सकती हैं और देखें कि वह इसका किस प्रकार से उपयोग करता है। यदि आपका बच्चा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में अलग-अलग धुन बजाता है तो उसमें म्यूजिक स्मार्ट का विकास भी हो सकता है। 

3. सॉफ्ट टॉय 

यदि आप अपने बच्चे को उसके पहले बर्थडे में सॉफ्ट टॉय देंगी तो वह इस प्यारे से सॉफ्ट टॉय को देखकर बहुत खुश हो जाएगा। मार्केट में विभिन्न प्रकार के एनिमल व कार्टून सॉफ्ट टॉयज, जैसे टेडी बियर, पेप्पा पिग, डोरेमोन इत्यादि अलग-अलग बजट में मौजूद हैं जिसे आप खरीद सकते हैं।

4. बिल्डिंग ब्लॉक 

Building Blocks

आपका बच्चा बिल्डिंग ब्लॉक्स गेम को सिर्फ एन्जॉय ही नहीं करता है बल्कि उसकी फाइन और ग्रॉस मोटर स्किल्स में भी विकास होता है। यह खेल आपके बच्चे में एक नन्हे आर्किटेक्ट को बढ़ावा देता है और उसकी कल्पनाओं में विकास करता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने बच्चे के लिए रंग-बिरंगे बिल्डिंग ब्लॉक्स ही खरीदें जिसके किनारे पैने न हों। 

5. कलरिंग बुक 

Colouring Book

बच्चों को रंगों से खेलने में बहुत मजा आता है। फिर चाहे बच्चे उसमें डूडलिंग करें या स्क्रिबलिंग ही क्यों न करें। कलरिंग बुक से बच्चे उसमें बनी चीजों से संबंधित अपने आस-पास के रंगों को समझते हैं। आप बच्चे को बेबी-फ्रेंडली क्रेयॉन्स खरीदें और अपने बच्चे में एक उभरते हुए कलाकार को देखें। 

6. टॉय कार 

Toy Car

यह खिलौना आपके बेटे को बहुत पसंद आएगा। आप अपने बच्चे के लिए एक रंग-बिरंगी कार या हॉट-व्हील कार का सेट खरीदें। रिसर्च के अनुसार जो बच्चे कार से नहीं खेलते हैं उनकी तुलना में टॉय कार से खेलने वाले बच्चों में विशेष स्किल्स होते हैं। कुछ बच्चे अपना खुद का कार कलेक्शन रखते हैं।

7. मिनी स्कूटर 

Mini Scooter

एक रंग-बिरंगे मिनी स्कूटर को पूरा करने के लिए इसमें म्यूजिकल सायरन लगाया जाता है और इसमें बच्चे बहुत एन्जॉय करते हैं। टॉय कार की तरह ही मिनी स्कूटर से भी बच्चों में विशेष स्किल्स, निर्णय लेने की स्किल्स, रीजनिंग, कॉग्निटिव स्किल्स में विकास होता है। 

8. सोफा सीट 

क्या आपने कभी सोफा सीट के बारे में सुना है? यह एक सामान्य सोफा ही है पर इसका साइज छोटा होता है। यह विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाया जाता है जिसे आप अपने बच्चे के कमरे में ही रखें। इसका सबसे बेस्ट फायदा यह है कि यह बच्चों व टॉडलर्स के लिए सुविधाजनक होता है। 

9. सुपर-हीरो की ड्रेस  

Superhero Costume

किसने कहा टॉडलर्स का पसंदीदा सुपरहीरो नहीं हो सकता है? पता करें कि आपके बच्चे का फेवरेट सुपरहीरो कौन सा है, बैटमैन, कैप्टेन अमेरिका या स्पाइडरमैन? आप अपने बच्चे के लिए उसके पहले बर्थडे के लिए ऑनलाइन या स्टोर से सुपरहीरो की ड्रेस खरीदें। 

10. सैंड टॉयज 

Sand Toys

यदि आपके बच्चे को सी बीच में जाना पसंद है तो आप उसके लिए वे खिलौने लाएं जिससे सैंड-कैसल (रेत का महल बनाया जा सके, जैसे टाइनी स्पेड्स, रैक्स, मोल्ड्स, बकेट और कैन। यदि आपके शहर में सी बीच नहीं है तो आप घर के बैकयार्ड में एक सैंडपिट बना सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कीड़े न हों। 

11. प्रिंसेस टेंट 

Princess Tent

आपकी नन्ही सी बेटी आपकी सबसे प्यारी प्रिंसेस है और आप उसके लिए एक महल बनाना जरूर चाहेंगे। आप अपनी बेटी के पहले बर्थडे में उसे प्रिंसेस टेंट गिफ्ट में दें। आप इस टेंट को रिबन, गुब्बारे और लाइट्स से डेकोरेट करें। हम आपको सजेस्ट करेंगे कि आप अपनी बेटी के लिए एक बड़ा और स्पेशियस टेंट खरीदें क्योंकि छोटे टेंट में उतनी जगह नहीं हो पाती है। 

12. बार्बी डॉल 

Barbie Dolls

लड़कियों को विशेषकर बार्बी डॉल बहुत पसंद होती है। छोटी सी बेटी को बार्बी डॉल से खेलते हुए देखने में आपको भी बहुत आनंद आएगा। 

13. स्टोरी बुक 

A story book

बच्चों को किताबों की दुनिया से अवगत कराने के लिए स्टोरीबुक्स सबसे बेस्ट तरीका है। बच्चों की किताबों में पिक्चर और कहानी होती है जो उनके पहले बर्थडे पर इसे एक बेस्ट गिफ्ट बनाती है। कार्टून की (पॉप-अप बुक्स) किताबें बच्चे की उत्सुकता बढ़ाती हैं और उनकी कल्पनाओं में विकास लाती हैं। 

14. एक्सेसरीज               

Baby Accessories                   

अक्सर बेटियों को सुंदर-सुंदर एक्सेसरीज से खुद को संवारना अच्छा लगता है, जैसे बो, बालों की क्लिप्स और कान की बालियां। आप अपनी नन्ही परी के लिए कार्टून वाली या सुंदर रंग बिरंगी अक्सेसरीज खरीद सकती हैं। 

15. किडी पूल

Kiddie Pools

यदि आपकी प्यारी सी परी को पानी में खेलना अच्छा लगता है तो आप उसके लिए फर्स्ट बर्थडे किडी पूल खरीदें। यह बच्चे के अनुकूल ज्यादा बड़ा न हो, यह छोटा ही होना चाहिए ताकि आपकी बेटी इसमें ठीक से बैठ सके। आप इसे बैकयार्ड या बाथरूम में भी रख सकती हैं। 

यदि आपको अपने बच्चे के इंट्रेस्ट के बारे में मालूम है तो उसके लिए गिफ्ट खरीदना बहुत आसान हो जाता है। बच्चों के लिए गिफ्ट खरीदते समय हमेशा उनकी सेफ्टी का भी ध्यान रखें। उनके लिए छोटे या पीस में डिटेक्ट होने वाले या केमिकल वाले गिफ्ट्स न खरीदें। बच्चे अक्सर हर चीज मुँह में रखते हैं इसलिए ऐसे खिलौने बच्चों के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं।

बच्चे के पहले बर्थडे में आप गिफ्ट्स देने से ज्यादा उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और एन्जॉय करें। 

यह भी पढ़ें:

आपके एक साल के बच्चे के लिए बर्थडे केक के आइडियाज