10 महीने के शिशु में आने वाले विकास के पड़ाव

10 महीने के शिशु में आने वाले विकास के पड़ाव

10 महीने की आयु तक आपने अपने बच्चे में उल्लेखनीय बदलाव देखे होंगे। बच्चे के तेज़ी से परिवर्तन के साथ उसे एक स्वतंत्र व्यक्ति के रुप में देखना आश्चर्यजनक हो सकता है, जो अब खुद से खेल रहा हो सकता है, चारों ओर घूम रहा हो सकता है और पूरी तरह से स्वतंत्र संवाद करने की कोशिश कर सकता है।

10 महीने के बच्चे के विकासात्मक उपलब्धियों की तालिका

हम आपको इस चरण में शिशु से आप क्या उम्मीद कर सकती हैं, इसके बारे में एक सारणीबद्ध अंतर्दृष्टि देते हैं।

प्राप्त की गईं विकासात्मक उपलब्धियाँ

उभरते विकासात्मक उपलब्धियाँ

रेंगता है और खड़े होने के लिए खुद को खींचता है।

किसी चीज के सहारे चलता है।(डगमगाते हुए)

कुछ शब्दों के अर्थ को समझता है।

सरल शब्द समझकर बोलता है।

पेट के बल बैठने की स्थिति बनाता है।

खड़े होने की स्थिति से उठ सकता है।

अनुरोधों को समझता है।

अन्य बुनियादी निर्देशों को समझता है।

बुनियादी कार्यों का अनुकरण करता है।

अवलोकन के बाद गतिविधियों को दोहराता है।

छिपी हुई वस्तुओं की खोज करता है।

स्मृति द्वारा वस्तुओं का स्थान याद रखता है।

डरावने या परेशान करने वाली स्थितियों पर प्रतिक्रिया करता है।

अधिक संख्या में परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करता है।

छोटी चीजों को पकड़ने की समझ है।

वस्तुओं को पकड़ने के लिए पूर्ण हाथ का उपयोग कर सकता है।

गहराई की धारणा में सुधार

गहराई की बेहतर धारणा, हाथ और आँख मे समन्वय

इस स्थिति में कुछ दाँत निकल चुके हैं।

पहले जन्मदिन तक आठ दाँत हो सकते हैं।


10 महीने के शिशु की प्रमुख उपलब्धियाँ

आपका दस महीने का शिशु, एक खोज अभियान की तरह नई मिली अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेता है। इस पड़ाव पर बच्चे ज़मीन पर घिसट कर चलते हैं, सहारा लेकर खड़े होने की कोशिश कर सकते हैं, कुछ पकड़कर बैठ सकते हैं और आसपास की वस्तुओं का सहारा लेकर घूम सकते हैं। कुछ बच्चे चलना भी शुरू कर देते हैं और अन्य बच्चे भी जल्द ही चलना शुरू कर देंगे। बच्चे चीजों को खोज सकते हैं और उनके हाथ से आँख का समन्वय उन्हें वस्तुओं को जल्दी से पकड़ने में मदद करता है। वे ऐसी गतिविधियों में लगे रहना पसंद करते हैं जिनमें उनके मोटर स्किल का उपयोग होता है और बच्चे चीजों को व्यवस्थित करना भी पसंद करते हैं।

संज्ञानात्मक पड़ाव

  • वस्तुओं का स्थायित्व और छिपी हुई वस्तुओं को खोजने की क्षमता का विकास: वस्तुओं के स्थायित्व से तात्पर्य है किसी वस्तु के अस्तित्व को पहचानने की क्षमता होना। 10 महीने की आयु में बच्चा जानता है कि एक वस्तु छिपी हुई है लेकिन मौजूद है और वह वस्तु उसे बाद में मिल जाएगी, बिलकुल वैसे ही अगर उसके मातापिता उसकी नज़र से दूर हैं पर उसे पता है कि वे कहीं होंगे तो वह कम चिंतित होगा। इन सबसे बच्चा ज्यादा जिज्ञासु होता है और उन चीजों की तलाश करना शुरू कर देता है जो उसके सामने नहीं हैं।

  • चित्र और आकार का आनंद लेता है: यदि आप एक चित्र से भरी पुस्तक खोलेगें तो अपने बच्चे को उसमें डूबे हुए देखेंगे। वह कहानियों को सुनना पसंद करता है और शब्दों, ध्वनियों व वाक्यों को संसाधित करने के लिए सभी रंगीन चित्रण को जानने की कोशिश करता है।

  • शब्दों को समझेगा और शब्दों को अर्थों के साथ जोड़ेगा: 10 महीने का बच्चा चीजों के नाम को जोड़ना जानता है और हाय“, “नहीं “, “हाँ औरबायजैसे शब्दों को भी समझ सकता है।

  • नकल करना और क्रिया दोहराना: एक 10 महीने के बच्चे की विशिष्ट उपलब्धि होती है किसी क्रिया का अनुकरण करना। वे किसी भी क्रिया और उस पर की हुई अपनी प्रतिक्रिया को याद कर सकते हैं। आपसे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया को प्राप्त करने के लिए अक्सर आप अपने बच्चे को अपनी ओर देखते हुए पा सकते हैं।

  • अनुरोध को समझना: 10 महीने की उम्र में आपका बच्चा आपके अनुरोध को समझ सकता हैं और वह इसका जवाब भी दे सकता है। अपने बच्चे को कुछ देने के लिए कहें और वह उसे आपके हाथ में दे देगा।

भौतिक पड़ाव

भौतिक पड़ाव

यह पड़ाव भौतिक लक्षणों और मोटर स्किल के विकास से संबंधित हैं।

  • ज़मीन पर ठीक से घिसट कर चलना: आपका दस महीने का बच्चा अब बेहतरीन तरीके से रेंग सकता है और यहाँ तक कि मदद और सहारा लेकर चलने का प्रयास भी कर सकता है। वह रेंगतेरेंगेते या ज़मीन पर घिसटते हुए पूरे घर को टटोलेगा, उस पर नज़र रखें।

  • चिमटी की पकड़ का उपयोग करना: शिशु अब प्रभावी रूप से तर्जनी और अंगूठे की मदद से छोटी वस्तुओं को पकड़ सकता है, यह खाद्य पदार्थों को उठाने में और खाने में सहायक होता है।

  • अर्थों के साथ शब्दों को समझना और जोड़ना: 10 महीने का बच्चा चीजों के नामों को जोड़ना जानता है और हाय“, “नहीं“, “हाँ और बायजैसे शब्दों को स्वीकार करता है।

  • नकल करना और क्रिया दोहराना: एक 10 महीने के बच्चे की विशिष्ट उपलब्धि होगी, किसी क्रिया का अनुकरण करना। वे अपनी क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं की स्मृति बना सकते हैं । आपसे प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अक्सर आप अपने शिशु को अपनी ओर देखते हुए पाएंगे।

  • अनुरोध को समझना: 10 महीने का आपका बच्चा आप के अनुरोध को समझ सकता है और वह इसका जवाब भी देता है। अपने बच्चे को कुछ देने के लिए कहें, और वह उसे आपके हाथ में दे देगा।

  • बिना सहारे के बैठता है और सीधे खड़े होकर आगे बढ़ता है: अब मजबूत पीठ और पेट की मांसपेशियों के साथ, आपका बच्चा अपने दम पर बैठ सकता है जब वह अपने पेट के बल रहने से थक जाएगा। आपका बच्चा सहारे के लिए किसी चीज़ पर पैर रखकर आगे चलने की कोशिश कर सकता है।आखिरकार, वह सहारा लेकर छोटे कदम उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान घूमना शुरु कर सकता है।

  • केंद्रीय कृंतक दाँत आना: आठवें महीने के बच्चे को दो निचले कृंतक दाँत और दसवें महीने के दौरान ऊपरी कृंतक दाँत आते हैं, यह दाँत बच्चे को भोजन चबाने में मदद करते हैं।

  • दृष्टि और समझ के समन्वय में वृद्धि: विकसित दृष्टि के साथ, आपका बच्चा किसी भी वस्तु से दूरी की पहचान करने में सक्षम होता है और इससे अंततः हाथ और आँख के समन्वय में सुधार होता है।

सामाजिक और भावनात्मक विकास के पड़ाव

बच्चे में विकास के यह पड़ाव आपके बच्चे की सामाजिक क्षमताओं और भावनात्मक स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं।

  • नमस्ते बोलना: 10 महीने का बच्चा इस सामाजिक इशारे के महत्व को समझेगा और जब आप कार्य पर निकलेंगी तो बच्चे को यह बोलता देख खुशी का अनुभव करेंगी। यदि आप भाग्यशाली रही, तो हो सकता है आप उनके मुँह से तुतलाता हुआ बाई बाईभी सुन सकती हैं।

  • अजनबियों के बीच होने की चिंता: एक दस महीने का बच्चा अजनबियों के आसपास होने से असहज हो जाता है और उनके पास जाने से विरोध भी करता है।

  • अलग होने से तकलीफ: शोध के अनुसार शिशुओं में दस महीनों के बाद किसी से अलग होने की चिंता विकसित होने लगती है। वे आपसे या उनके प्राथमिक देखभाल करने वाले से चिपक सकते हैं और यहाँ तक कि आपको रोकने के लिए नखरे भी कर सकते हैं।

  • स्थितियों के प्रति प्रतिक्रिया: विभिन्न परिस्थितियों में आपका शिशु अलगअलग प्रतिक्रयाएं देता है। तेज़ आवाज सुनते ही वे थोड़ा डर सकते हैं या पक्षियों का चहचहाना सुनकर प्रसन्न हो सकते हैं।

संचार कौशल

  • बच्चे इस स्तर पर नकल करने में माहिर होते हैं और आपके सभी कार्यों की नकल करते हैं। यदि आप अपना हाथ हिलाते हैं, तो वे भी आपकी ओर वापस अपना हाथ हिलाएंगे।
  • बच्चे आपके शब्दों की आवाज़ को ध्यान से सुनते हैं और आपकी प्रतिक्रियाओं का भी अनुमान लगाते हैं। वह आपको रोता हुआ देखकर रो भी सकते हैं।

  • दस महीने के बच्चे सरल आदेशों का पालन कर सकते हैं, जैसे हाथ हिलाना, ताली बजाना या अनुमोदन में सिर हिलाना।

  • बच्चे इस स्तर पर अपने नाम को सही ढंग से संबोधित करते हैं और यहाँ तक कि उनका नाम लेने पर जवाब भी देते हैं।

नींद

  • 10 महीने में आपका बच्चा दिन के दौरान आमतौर पर एक घंटे की नींद ले सकता है।

  • कुछ बच्चे अभी भी दिन में दो बार कम समय के लिए नींद ले सकते हैं।

  • दोपहर के भोजन के पश्चात उन्हें एक बार ज़रूर सुलाएं ताकि वह दोपहर से रात को सोने तक चिड़चिड़े न हों।

  • बच्चे अपनी बची हुई नींद एक अतिरिक्त घंटे के लिए रात में सो कर या पूरी रात बिना उठे सो कर पूरी कर सकते हैं।

भोजन

  • ठोस पदार्थों के रूप में उन्हें नए खाद्य पदार्थ चखाकर अपने बच्चे की स्वाद की क्षमता को बढ़ाएं।
  • उबली हुई गाजर, उबले हुए आलू और अन्य कोमल भोजन पदार्थ दें जिन्हें चबाया जा सके और वे अपने कृंतक दाँतों से काट सकें।

  • बच्चे को बादाम आदि, अंगूर या कठोर खाद्य पदार्थ देने से बचें जो उनके गले में फंस सकते हैं। उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थ दें जिन्हें वें अपनी छोटी सी उंगलियों में पकड़ सकें।

  • बच्चे को चम्मच से खुद खाने के लिए प्रोत्साहित करें, भले ही वह कितनी भी गंदगी करे। जब उनका पेट भर जाए तब आप उनके लिए भोजन का आखिरी कौर रख सकते हैं जिसे वें खुद खाएं, यह उन्हें स्वतंत्र होने में मदद करेगा।

चिंता कब करें?

चिंता कब करें?

विकास के इन विलंबित संकेतों पर ध्यान दें;

  • 10 महीने की उम्र तक शिशु बिना किसी कठिनाई से घुटनों के बल चलते हैं और यदि आपका शिशु ऐसा नहीं कर रहा है तो यह चिंता का कारण हैं। अधिकांश बच्चे सहारे के साथ खड़े भी हो सकते हैं जिससे पैरों के बल चलने की शुरुआत होती है।

  • हो सकता है 10 महीने का बच्चा बोल न पाए लेकिन कई तरह की आवाजें और शोर ज़रूर करेगा। यदि आपका बच्चा असामान्य रूप से शांत रहता है तो चिकित्सीय सलाह लें।

  • इस उम्र में शिशुओं को कृन्तक दाँत आ जाते हैं और यदि आपके शिशु में दाँतों से संबंधित कोई भी विकास नहीं हुआ है तो यह दाँतों की समस्या की ओर इंगित करता है ।

  • यदि आपका बच्चा नियमित रूप से देखे जाने वाले चेहरों को पहचानने में विफल रहता है तो यह दृष्टि या संज्ञानात्मक क्षमताओं में समस्या की ओर इंगित करता हैं।

10 महीने के बच्चे में प्रमुख विकासात्मक पड़ाव प्राप्त करने के लिए मदद के तरीके

बच्चे के पड़ाव को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए, कुछ सरल तरीके इस प्रकार हैं

  • क्योंकि वे अब एक साहसिक अभियान पर हैं, इसलिए उनको ज़मीन पर घिसटने और उनकी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कमरे में जगह खाली रखें, ऐसे किसी भी अड़चन को दूर करें जो खतरे से भरी हो सकती हैं।

  • अपने बच्चे के लिए एक ऐसा वॉकर खरीदें, जो बच्चे के वज़न के हिसाब से उसे सहारा दे सके । यह वस्तुएं, उन्हें खड़े होने और अपने पहला कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

  • बच्चे से बात करें ताकि वे शब्दों, वाक्यांशों और भाषाओं को समझ सकें। उन खेलों में और गतिविधियों में संलग्न रहें जो बच्चे की उत्सुकता को उत्पन्न करते हैं कर सके और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के लिए किसी समूह से जुड़ें।

  • नर्म खाद्य पदार्थ देने की शुरुआत करें और उन्हें इसे उठाने और खाने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से वे बहुत सरलता से एक साल के होने पर माँ का दूध पीना छोड़ देंगे।

इस स्तर पर एक स्वस्थ बच्चा उचित पोषण और कौशल के साथ इन पड़ावों को पार करने में सक्षम हो सकता है। प्रोत्साहन और स्नेह उनकी गतिविधियों में मदद करने के लिए और अन्वेषण करने और सिखाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आपको लगता है कि कोई समस्या है, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।