गर्भावस्था

12 सप्ताह की जुड़वां या एकाधिक गर्भावस्था

ADVERTISEMENTS

गर्भावस्था के सफर में इतनी दूर तक आने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाइयां, आपने अपने गर्भ में जुड़वां या एकाधिक बच्चों को बहुत सुरक्षित तरीके से संभाला है। 12 हफ्ते, कम समय नहीं होता है और एक गर्भवती महिला के लिए प्रेगनेंसी की पहली तिमाही महत्वपूर्ण क्यों होती है इसके पीछे भी कारण है। इस दौरान गर्भ में पल रहे बच्चों का मूल विकास होता है। इस सप्ताह में आप सुनिश्चित कर सकती हैं कि आपकी गर्भावस्था का सबसे मुश्किल समय खत्म हो ही चुका है और आप अपने व बच्चों के लिए चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकती हैं। 

जुड़वां गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में बच्चों का विकास

गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में आपके बच्चों का आकार एक आलूबुखारा के जितना हो सकता है और पिछले कुछ सप्ताह से उनका विकास बहुत तेजी से हो रहा है। इस दौरान बच्चों का आकार दुगनी तेजी से बढ़ता है। 

प्रेगनेंसी के 12वें सप्ताह में एक मानव शरीर के ज्यादातर आंतरिक अंगों का विकास हो जाता है। इस मामले में कहा जा सकता है कि आपके बच्चे एक मनुष्य के रूप में विकसित हो चुके हैं। अब सिर्फ उनका आकार बढ़ना और उनके अंगों के विकास की समान गति को बनाए रखना ही रह गया है। 

ADVERTISEMENTS

गर्भ में पल रहे एक से अधिक बच्चों को ऑक्सीजन और पोषण तत्वों की प्राप्ति सीधे उनकी माँ से होती है इसलिए उनकी पाचन क्रिया के बारे में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, बच्चों के पेट में नई आंतों व मांसपेशियों का विकास होने लगता है जिसके फंक्शन की जांच का प्रयास वे कर सकते हैं। 

इस दौरान हड्डियां और उपास्थि आपके बच्चों को सिर्फ एक अच्छा आकार ही नहीं देती हैं बल्कि वे वाइट ब्लड सेल (डब्लूबीसी) के निर्माण और विकास की गति भी प्रदान करती हैं। आपके गर्भ में पल रहे दो या इससे अधिक बच्चों के इम्यून सिस्टम के विकास का भी यह एक बिलकुल सही समय है। 

ADVERTISEMENTS

इस समय तक ज्यादातर बच्चों के अंग पूरी तरह से विकसित हो चुके होते हैं, उनका नर्वस सिस्टम भी अपने विकास का पहला पड़ाव पूरा कर चुका होता है, जहाँ वे बाहर की आवाजों को महसूस कर सकते हैं और उनमें प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं। हो सकता है कि पेट को दबाने और आपके द्वारा करवट बदलने पर बच्चों ने प्रतिक्रिया दी भी होंगी किंतु वह अब तक आपको समझ में न आई हो।

बच्चों का आकार क्या होता है

गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में ज्यादातर बच्चों का आकार एक नींबू से बड़ा होता है। इस दौरान एक गर्भवती महिला का गर्भ छोटा होने के कारण उसमें पल रहे एक से ज्यादा बच्चों का आकार एक नींबू से छोटा हो सकता है किंतु आप फिक्र न करें वे बाद में बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे। इस समय आपके बच्चे ज्यादा से ज्यादा 6-7 सेंटीमीटर लंबे होते हैं ।

ADVERTISEMENTS

आम शारीरिक परिवर्तन

गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में एक महिला के शरीर में होने वाले बदलाव उतने विशेष नहीं होते हैं जितने पिछले सप्ताह में थे। शरीर के कुछ क्षेत्रों में बदलाव या सुधार हो सकता है, वे क्या हैं आइए जानते हैं;

  • सबसे बड़ा बदलाव आपके शरीर में गर्भाशय पर होता है। यह पिछले सप्ताह से अधिक बड़ा दिखने लगेगा। इस बदलाव से आपके पेट पर एक उभार दिखाई देने लगता है। जहाँ अक्सर आपके बच्चों का सिर होने की संभावना होती है ।
  • आपकी आहार और बच्चों का वजन बढ़ने से आपकी कमर का हिस्सा काफी बढ़ सकता है। आने वाले सप्ताह में ढीले कपड़े चुनना ही आपकी पहली प्राथमिकता होगी ।
  • इस दौरान प्लेसेंटा में वृद्धि होने के कारण आपके शरीर में प्रोजेस्ट्रोन बढ़ता है जिससे आपको एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। इस हॉर्मोन के दुष्प्रभाव पाचन के समय ग्रासनली और पेट के बीच के वॉल्व के कार्य को प्रभावित करते हैं। पेट में मौजूद एसिड, वॉल्व के माध्यम से बाहर आ जाता है जिससे महिलाओं को सीने में जलन की समस्या होती है।
  • यद्यपि गर्भावस्था के दौरान ब्लड सर्कुलेशन और हॉर्मोन में वृद्धि से कई महिलाओं की त्वचा पर चमक आ सकती है लेकिन इस दौरान कुछ महिलाओं की त्वचा पर कई जगह दाग, कालापन और इत्यादि दिखाई देने लगते हैं। यह अक्सर आपकी ठोड़ी (ठुड्डी) और नाक के पास दिखाई देते हैं जो जल्द ही ठीक हो जाते हैं।
  • इस दौरान महिलाओं के निप्पल और एरोला अधिक गहरे रंग के हो जाते हैं। समान रूप से स्तनों पर मौजूद छोटे-छोटे बंप्स भी दिखाई देने लगते हैं। यह सभी बदलाव बच्चों के शुरूआती समय पर कम दृष्टी होने के कारण उन्हें स्तनों को ढूंढ़ने और दूध पीने में मदद करते हैं।

जुड़वां गर्भावस्था के 12वें सप्ताह के लक्षण

एकाधिक गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में लक्षण पिछले महीनों की तुलना में थोड़े कम रहते हैं। इस दौरान आपको कुछ अन्य लक्षण पता लग सकते हैं जो पहले से बेहतर नहीं होंगे। वे लक्षण कौन से हैं आइए जानते हैं;

ADVERTISEMENTS
  • पिछले सप्ताह से कई महिलाओं को अपनी योनि में स्राव की वृद्धि का अनुभव हो सकता है और अगले कुछ हफ्तों में यह अधिक बढ़ जाएगा। योनि में गाढ़े सफेद रंग का डिस्चार्ज एक प्राकृतिक क्रिया है जिससे योनि स्वस्थ और पीएच का स्तर नियंत्रित रहता है। इस दौरान यदि स्राव से अधिक दुर्गंध आने के साथ इसका रंग अजीब होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • डिस्चार्ज के समान ही इस सप्ताह में महिलाओं को योनि में ब्लड स्पॉट या खून के कुछ निशान दिखाई दे सकते हैं, हालांकि यह बहुत कम होगा। ज्यादातर ब्लड स्पॉटिंग संभोग के बाद होता है जो कि नॉर्मल है। इस दौरान यदि योनि से ब्लीडिंग अधिक होती है या लगातर ब्लड स्पॉट दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
  • अपनी गर्भावस्था के दौरान हो सकता है कि आप अपना बहुत अच्छा खयाल रख रही होंगी लेकिन इस दौरान जरा सी लापरवाही आपके लिए बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। यदि ऐसे लक्षणों की बात की जाए तो इस दौरान सिर में दर्द होना एक गंभीर समस्या हो सकती है। पानी कम पीने से लेकर नींद कम लेने तक किसी भी चीज से यह समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान पूरा आराम करें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • प्रेगनेंसी में खून की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए इसमें तरल पदार्थ के साथ शर्करा की उचित मात्रा होना आवश्यक है। खून में इसकी कमी से गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर कम होता है और उन्हें चक्कर भी आ सकता है।

जुड़वां गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में पेट

इस समय तक अक्सर गर्भवती महिलाओं का पेट दिखने लगता है किंतु इस दौरान कुछ महिलाओं का पेट बड़ा नहीं होता है और इसलिए बिना किसी कठिनाई के उनके पुराने कपड़े अब भी उन्हें फिट आ सकते हैं। यद्यपि पेट का आकार गर्भावस्था की वृद्धि का एक स्पष्ट संकेत है, लेकिन जब तक बच्चे ठीक से विकसित नहीं हो जाते तब तक इस संबंध में पूरी तरह से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

इस सप्ताह में पेट के अलावा आपके शरीर के अन्य क्षेत्र भी बढ़ने लगते हैं जिससे आपको अपने पुराने कपड़े पहनने में असहजता हो सकती है। आपकी जांघें और कूल्हों का आकार भी बढ़ेगा जिससे आपको ढीली पैंट पहनने की आवश्यकता हो सकती है। इसी प्रकार आपके स्तनों में सूजन या उनका आकार बढ़ने पर आपको अपनी ब्रा का साइज बढ़ाने की आवश्यकता हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

जुड़वां गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड

12वें सप्ताह के अल्ट्रासाउंड में आप देख सकती हैं कि आपके बच्चों के आंतरिक अंगों का विकास पूरी तरह से हो चुका है। 

यह अल्ट्रासाउंड करवाने पर आप अपने बच्चे का पहले की तरह अस्पष्ट आकार के बजाय उसका मनुष्य रूप देख सकती हैं। इस स्कैन में आप अपने बच्चों की गतिविधियां, हिलने-डुलने या हाथ व पैर-चलाने के साथ साथ उन्हें अंगड़ाइयां लेते हुए भी देख सकती हैं जिससे वे अपनी मांसपेशियों की जांच करते हैं। 

ADVERTISEMENTS

आहार

अब आपके बच्चों के आंतरिक अंगों का विकास पूरी तरह से हो चुका है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब आप जो मर्जी खा सकती हैं। प्रेगनेंसी में संतुलित आहार सबसे ज्यादा जरूरी है और आप गर्भावस्था के किसी भी चरण में हों इससे कॉम्प्रोमाइज बिलकुल भी न करें। हमेशा ध्यान रखें आपके गर्भ में दो या दो से अधिक बच्चे अब भी विकसित हो रहे हैं इसलिए स्वस्थ आहार का सेवन करती रहें। इस दौरान मीट, डेयरी और पौष्टिक सब्जियां खाने की अधिक सलाह दी जाती है। साथ ही तला हुआ और डिब्बे का खाना खाने के बजाय बेक्ड और उबला हुआ खाना खाएं। 

सुनिश्चित करें कि आप अपने नाश्ते में भी नियमित रूप से फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करत हैं। सोते समय पेट की समस्याओं से बचने के लिए रात के खाने को हल्का रखें। पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा और ज्यादा बार खाना खाएं। संतुलित भोजन के साथ विटामिन सप्लीमेंट लेना भी एक बेहतर विकल्प है।

ADVERTISEMENTS

देखभाल संबंधी टिप्स

पिछले महीने के ज्यादातर लक्षणों ने आपको परेशान किया होगा जो इस समय तक खत्म होने की वाले होंगे। इस दौरान निम्नलिखित टिप्स आपकी देखभाल के लिए उपयोगी हो सकते हैं, आइए जानते हैं;

क्या करें

  • यदि सामान्य से ज्यादा डिस्चार्ज होता है तो पैंटी बदलकर आप योनि स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही होनी योनि को साफ व स्वच्छ रखें।
  • इस समय पर आपको संभोग करने की अधिक इच्छा होगी, आप कर सकती हैं लेकिन प्रोटेक्शन के साथ करें।

क्या न करें

  • तरल पदार्थ लेना बिलकुल भी कम न करें। तरल पदार्थ की कमी या इसकी असंतुलित मात्रा से आपके सिर में दर्द हो सकता है या आपको चक्कर भी आ सकते हैं इसलिए सुनिश्चित करें कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • घर काम करके खुद को बिलकुल भी न थकाएं और कुछ समय के लिए हल्का व्यायाम करके अपनी ऊर्जा को वापस प्राप्त करें। फिर भी आपको अधिक आराम की आवश्यकता है।

शॉपिंग लिस्ट

मैटरनिटी ड्रेसेस केवल कुछ उत्सवों के लिए नहीं हैं। आप अपने लिए नाईटवियर भी खरीद सकती हैं जो आप पर अच्छा भी लगेगा। मोबाइल ऐप पर पोषक तत्वों से भरपूर अपने आहार का ट्रैक रखें और खुद में किसी भी कमी को तुरंत दूर करें। 

ADVERTISEMENTS

जुड़वां गर्भावस्था का 12वां सप्ताह एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। अपने इन पलों को भी ज्यादा एन्जॉय करें। यहाँ से आपकी चीजें बेहतर होने लगेंगी। अपना पूरा खयाल रखें, खुद को खुश रखें व खुशी के वातावरण में रहें। बहुत जल्द आपकी प्रेगनेंसी के दिन बिलकुल वैसे हो जाएंगे जैसा आप चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:

ADVERTISEMENTS

प्रेगनेंसी: 13वां सप्ताह
प्रेगनेंसी: 14वां सप्ताह

सुरक्षा कटियार

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

7 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

7 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

7 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

7 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

7 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

7 months ago