शिशु

19 बेस्ट बेबी बर्थ अनाउंसमेंट आइडियाज

ADVERTISEMENTS

जिस पल इस दुनिया में आपकी नन्ही सी जान का आगमन होता है और जब आप उससे पहली बार मिलती हैं, वह पल इतना खास होता है, जिसे कोई भी माता-पिता मिस नहीं करना चाहते हैं। इस समय बाकि परिवार के लोगों और दोस्तों की भावनाएं भी कुछ ऐसी ही होती हैं। समाज और रिश्तेदारों में अपने बच्चे के आगमन की खबर देना, यादें बनाने और अच्छी खबर फैलाने का एक बेहतरीन तरीका होता है। 

बच्चे के जन्म की खबर देने के अनोखे तरीके

आज हम एक डिजिटल क्रांति के युग में है और फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज के ऊपर निर्भर नहीं हैं। अगर आप काफी क्रिएटिव हैं, तो अपने बच्चे के जन्म की खबर देने के दो तरीके नीचे दिए गए हैं। इन्हें केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि आजमाएं भी: 

1. ब्लॉग लिखें

एक सिंपल डीएसएलआर कैमरा खरीदें, तस्वीरें खींचे और उन्हें अपने पर्सनल ब्लॉग पर पोस्ट करें। अपने नन्हे शिशु के लिए एक खास बेबी ब्लॉग बनाएं और अपनी प्रिय तस्वीरों को अपने मेलिंग लिस्ट में डालें। अपने बच्चे के विकास  और बढ़ोतरी के अनुसार अपने ब्लॉग को अपडेट करते रहें और इसे जन्म के बाद भी जारी रखें। 

ADVERTISEMENTS

2. पेपर फ्लायर

अगर आप अपने दोस्तों को कुछ डिजिटली नहीं बल्कि कुछ वास्तविक देना चाहते हैं, तो बच्चे के जन्म की खबर देने के लिए पेपर फ्लायर अनाउंसमेंट एक बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आप कुछ कंप्यूटर पर डिजाइन करवा सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं। अगर आप कुछ आर्ट एंड क्राफ्ट करना चाहते हैं, तो आप ओरिगामी बिट्स एंड पीसेज, हैंड मेड क्राफ्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने कुछ खास परिजनों को भेज सकते हैं। इसके साथ 1-2 तस्वीरें जोड़ना ना भूलें। यह आपके प्रियजनों को यह बहुत पसंद आएगा। 

3. चॉकलेट या कपकेक ट्राई करें

अगर आपको चॉकलेट बार के ऊपर अपने बच्चे की डिटेल्स का लेबल लगाना है या कपकेक पर बेबी अनाउंस का डिजाइन बनवाना है, तो यह आइडिया आपको बहुत पसंद आएगा। अपने नजदीक केहैंडमेड चॉकलेट स्टोर या बेकरी जाएं और पता करें, कि क्या वे कस्टम ऑर्डर लेते हैं। उनमें से कुछ स्टोर थोड़ी अधिक कीमत लेकर चॉकलेट बार पर स्टैम्प करने के लिए और उस पर मनचाहे रैपर लगाने के लिए तैयार हो सकते हैं। अगर आपका बजट इसके लिए कम है, तो आप डीआयवाय ऑप्शन भी आजमा सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

4. डूडल बनाएं

क्या आप क्रिएटिव हैं और आर्ट पसंद हैं? क्यों ना कुछ ग्रीटिंग कार्ड बनाए जिसमें अपने बच्चे की तस्वीर के आसपास कुछ डूडल बनाएं। आप चाहें, तो इसमें कुछ नया कर सकते हैं। अपने बच्चे की तस्वीर को फोटोशॉप कर सकते हैं और उसे एक न्यूबॉर्नपॉप स्टार के रूप में ट्रांसफॉर्म भी कर सकते हैं। 

5. प्रेस रिलीज

नहीं, हम न्यूज हेडलाइंस की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम अपनी खुद की हेडलाइंस बनाने की बात कर रहे हैं। थोड़े ग्रे पेपर लें, एक अच्छा प्रिंटर लें और अगर आप अपना खुद का इंफोग्राफिक डिजाइन करना जानते हैं, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। थोड़े टाइपोग्राफी का इस्तेमाल करें, अपने फॉन्ट चुनें और अपने टेक्स्ट को कुछ इस तरह से अरेंज करें कि वह अखबार के एक आर्टिकल की तरह दिखे, जिसमें ऊपर आपके बच्चे की एक तस्वीर लगी हो। आप इस लेख में अपने नन्हे शिशु के जन्म के डिटेल्स, उसकी लंबाई, उसका वजन आदि भी डाल सकते हैं और उसके आगमन की कहानी और उसके आपके जीवन के में आने से पहले माता-पिता के तौर पर अपने मजेदार एडवेंचर्स के बारे में भी बता सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

6. बॉक्स कन्फेटी

एक अच्छा गिफ्ट रैप स्टाइल का बॉक्स लें और अपने बच्चे की तस्वीरें और उसकी डिटेल्स को एक साथ जोड़ कर एक पेपर कन्फेट्टी कोलाज बनाएं। इसे कुछ इस तरह से डिजाइन करें, कि इसे खोलने पर कन्फेट्टी पॉप करे। अपने बच्चे के जन्म और दूसरी डिटेल्स की टाइमलाइन बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका है। 

7. क्रिमिनल थीम

आपने समाचार में, जेल जाने वाले अपराधियों की तस्वीरें तो देखी होंगी। इस कांसेप्ट का इस्तेमाल करने का और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का यह एक अच्छा मौका है। अपने बच्चे की सामने से और दोनों तरफ से तस्वीरें लें। उसे एक स्टराइप् जंपसूट पहनाएं। फोटोशॉप की मदद से उसे ग्रेस्केल कर दें। अब एक बॉक्स बनाने के लिए शेप टूल का इस्तेमाल करें और जेल जैसे फॉन्ट में बच्चे की डिटेल्स लिखें और इंच में उसके शरीर की लंबाई के साथ उसे लपेट दें। 

ADVERTISEMENTS

8. कॉमिक बुक हीरो

अगर आपको कॉमिक्स पसंद हैं, तो हमारी पसंद मिलती-जुलती है। अपनी फेवरेट कॉमिक बुक से एक पेज निकालें और इस लेआउट की नकल करें। इसके पैनल में अपने बच्चे की तस्वीरें लगाएं और इस बात का ध्यान रखें, कि अलग-अलग एंगल से बच्चे की तस्वीरें लें। जन्म के डिटेल्स और कुछ मजेदार कॉमेंट्स जोड़ने के लिए स्पीच बबल और लोअर थर्ड ऍड करें। 

9. हाथ वाली तस्वीर

अगर आप बच्चे के जन्म की खबर देने के लिए कोई ऐसा तरीका अपनाना चाहते हैं, जो कि लंबे समय तक ट्रेंडी रहे, तो अपने हाथों को एक दूसरे पर रखें। जिसमें सबसे ऊपर आपके बच्चे का हाथ हो (आमतौर पर बड़े से लेकर छोटे हाथ)। हाथों की एक क्लोजअप तस्वीर लें और एक स्टेलर बेबी बर्थ अनाउंसमेंट के लिए उसे इंस्टाग्राम टि्वटर और फेसबुक पर शेयर करें। 

ADVERTISEMENTS

10. सोशल फोटो एल्बम

अगर आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर या पिंटरेस्ट के बहुत बड़े फैन हैं, तो आप अपने बच्चे की एक क्रिएटिव  फोटो एल्बम या कोलाज बना सकते हैं और अनाउंसमेंट को ऑनलाइन फैला सकते हैं। इस पूरे पल के स्नैपशॉट के लिए आप एक फोटो कोलाज बना सकते हैं। 

जरूरी बर्थ अनाउंसमेंट इंफॉर्मेशन जिसे कार्ड में शामिल किया जाना चाहिए

चाहे यह बर्थ अनाउंसमेंट फैंसी हो या कुछ कलात्मक, अगर आप इसमें छोटे-छोटे डिटेल्स नहीं डालेंगे, तो इसे लेकर हर कोई आप से सवाल पूछेगा। यहां पर जन्म की खबर से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी दी गई है, जिन्हें कार्ड में शामिल किया जाना चाहिए: 

ADVERTISEMENTS

इंट्रोडक्शन – लड़का हो या लड़की, एक प्यारे से संदेश के साथ अपने बच्चे का चेहरा या उसकी पर्सनैलिटी दिखाएं, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाए। 

माता-पिता का नाम – अनाउंसमेंट में माता-पिता का पूरा नाम डालना ना भूलें। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे का पूरा नाम – छोटे नाम या निकनेम डालने से बचें। अपने बेटे या बेटी का पूरा नाम जरूर लिखें, क्योंकि आप पहली बार उनका परिचय करा रहे हैं। इसे फॉर्मल रखें और पूरे नाम का उल्लेख करें। 

बच्चे के जन्म की तारीख – कई माता-पिता और प्रियजन आपके बच्चे के जन्म का दिन जानना चाहेंगे। अपने अनाउंसमेंट में तारीख के साथ-साथ जन्म का समय भी जरूर डालें। जैसे 26 दिसंबर 2018 को सुबह 6:58 पर जन्म हुआ। 

ADVERTISEMENTS

बच्चे की लंबाई और वजन – आपके प्रियजन आपके बच्चे के जन्म के समय का वजन और लंबाई भी जाना चाहेंगे। हालांकि ये डिटेल्स वैकल्पिक हैं, फिर भी बर्थ अनाउंसमेंट में इन्हें शामिल करना अच्छा आइडिया हो सकता है। 

बच्चे का लिंग – लड़का है या लड़की? अगर आप अपने बच्चे को एक नाम दे रहे हैं, तो उसके जन्म के अनाउंसमेंट में उसके लिंग का उल्लेख करना ना भूलें। खासकर, अगर उसका नाम अनोखा है या लड़के और लड़की दोनों के लिए है तो, जैसे – किरण, धवल, संस्कृत आदि

ADVERTISEMENTS

तस्वीर – बच्चे के जन्म के अनाउंसमेंट में बच्चे की एक तस्वीर डालना ना भूलें। इसमें आप चाहे तो परिवार के डिटेल्स या कोई दूसरी जानकारी भी डाल सकते हैं। पर एक तस्वीर, हजारों शब्दों और लाखों मुस्कुराहटों का काम करती है और अपने अनाउंसमेंट को अधिक खास बनाने के लिए इसमें तस्वीरें लगाना ना भूलें। 

बर्थ अनाउंसमेंट वर्डिंग आईडियाज

अधिकतर माता-पिता इनफॉर्मल तरीका अपनाना पसंद करते हैं। बर्थ अनाउंसमेंट को आपके परिवार की पर्सनैलिटी और आपके बच्चे को दुनिया से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया जाता है। आपकी सुविधा के लिए यहां पर बच्चे के जन्म के अनाउंसमेंट के लिए कुछ वर्डिंग आईडियाज और उदाहरण दिए गए हैं। आपको इनमें से जो भी पसंद आए उसका आप अपनी इच्छा के अनुसार इस्तेमाल करें। 

ADVERTISEMENTS

1. चौक अनाउंसमेंट

एक चौक बोर्ड स्टाइल फॉर्मेट में अपने बच्चे के जन्म की खबर देना एक मजेदार तरीका है। इसके लिए चौक बोर्ड पर बच्चे का नाम लिखें और उसकी दाहिनी ओर बच्चे की लंबाई और उसकी तस्वीर के नीचे उसका वजन लिखें। इस तरह से चौक बोर्ड एक पोस्ट कार्ड की तरह दिखता है। 

2. फेसबुक वर्डिंग

अगर आप सोच रहे हैं, कि फेसबुक पर अपने बच्चे के जन्म की खबर कैसे दें या इसके लिए आप कोई इनफॉर्मल तरीका अपनाना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको बता रहे हैं, कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बच्चे के जन्म की अनाउंसमेंट कैसे करें –

ADVERTISEMENTS
  • हमारे यहाँ [बच्चे का नाम] ने जन्म लिया है। आप अपना आशीर्वाद देने जरूर आएं।
  • [बच्चे का वजन] की खुशी, [बच्चे की लंबाई] प्यार हमारे यहाँ [जन्म की तारीख] को [जन्म का समय] बजे आया है और वह आपसे मिलने के लिए बेकरार है। आप जल्दी आएं।
  • [बच्चे का नाम] ने हमें पूरा किया है। आप भी आकर हमें ढेरों आर्शीवाद दें।

आप चाहें, तो एक कदम आगे जा सकते हैं और लड़के के जन्म के अनाउंसमेंट के लिए टेक्स्ट मैसेज और लड़की के जन्म के लिए एसएमएस भेज सकते हैं। फटाफट अपडेट के लिए अपने फेसबुक बेबी बर्थ अनाउंसमेंट के मैसेज को कैजुअल और सिंपल रखें। 

3. हॉलीडे वर्डिंग

अगर आपका बच्चा छुट्टियों के मौसम में पैदा हुआ है, तो यहां पर कुछ ऐसे बेबी बर्थ अनाउंसमेंट वर्डिंग दिए गए हैं, जिसे पढ़कर आप को और दूसरों को खुशी मिलेगी – 

ADVERTISEMENTS
  • प्यार के इस मौसम में हमारे प्यारे छोटे से लव बग [बच्चे का नाम] से मिलें और सर्दियों की शुभकामनाएं दें!
  • हैप्पी न्यू ईयर और हैप्पी न्यू बेबी! मिलें! [बच्चे के डिटेल्स डालें]
  • सैंटा हमारे क्रिसमस का तोहफा लाया है! [बच्चे का नाम और अन्य डिटेल्स डालें]

4. स्पेशल बेबी अनाउंसमेंट

अचानक सरप्राइज के लिए यहां पर दो अनोखे बेबी बर्थ अनाउंसमेंट वर्डिंग आईडियाज दिए गए हैं-

  • नाजुक और बहुत प्यारा! हमारे परिवार के सबसे छोटे और सबसे लाडले सदस्य से मिलिए।
  • एक नई मुस्कान, प्यार करने के लिए एक नया बच्चा और चूमने के लिए एक नया गाल। अपने बच्चे [बच्चे के डिटेल्स] के जन्म की खबर देते समय हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।

ऊपर दिए गए दोनों ही तरीके लड़के के जन्म के अनाउंसमेंट के लिए बेहतरीन हैं। हालांकि आप इनका इस्तेमाल लड़कियों के लिए भी कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

5. अनोखे बर्थ अनाउंसमेंट

पैरंटहुड की चुनौतियां को क्यों ना ठहाकों में बदल दिया जाए? यहां पर कुछ ऐसे बर्थ अनाउंसमेंट वर्डिंग आइडियाज दिए गए हैं, जिन्हें दूसरे पेरेंट्स निश्चित रूप से समझ पाएंगे-

  • बहुत सारी पूप, आंसू और गंदे डायपर्स। उस छोटे से चेहरे को देखकर आप पिघल जाते हैं। इसे ही आशीर्वाद कहा जाता है। मिलिए!
  • वांटेड – [माता-पिता का नाम] के दिल चुराने के लिए। संपर्क करने के लिए कॉल करें [फोन नंबर डालें]
  • परिवार के नए पूपर से मिलें [बच्चे का नाम और अन्य डिटेल्स]

6. थीम्ड बर्थ अनाउंसमेंट

कुछ पसंदीदा कैरेक्टर, टीवी शो या डिज्नी के खास थीम्स के बारे में सोचें। इन मजेदार बर्थ अनाउंसमेंट आइडियाज को आजमाएं –

ADVERTISEMENTS
  • द फोर्स अवेकेंस (पूरी रात)। हमारे नए जेडी से मिलें [बच्चे की डिटेल]
  • धरती के नए सइयन से मिलें। सान बेबी [बच्चे का नाम और अन्य डिटेल]
  • [हैरी पॉटर का मंत्र लिखें] बेबी जाचरी आ चुका है! [बच्चे की डिटेल लिखें]

7. बेबी गर्ल बर्थ अनाउंसमेंट आईडियाज

क्या आप नवजात बच्ची के जन्म की खबर देने के अनोखे तरीके ढूंढ रहे हैं। बेफिक्र हो जाएं, अनाउंसमेंट के ये वर्डिंग आइडियाज आपको जरूर पसंद आएंगे-

  • ब्लेस द हेवन्स फॉर लिटिल गर्ल्स। मिलिए हमारी बेटी से…
  • हमारी प्यारी बच्ची, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है! मिलिए हमारी बेटी से…

8. सुपर हीरो अनाउंसमेंट वर्डिंग

अपने एंजेल की एक तस्वीर खींचे और फोटोशॉप ब्रश की मदद से एक केप बनाएं। उसके हाथों और पैरों को हाईलाइट करें और उसके नीचे कुछ शब्द लिखें, जैसे सुपर आर्म और जादुई पैर। साथ ही अपने बच्चे की लंबाई, वजन और अन्य डिटेल एक तरफ लिखें। अगर आप चाहें, तो कुछ टाइपोग्राफी और मजेदार बैकग्राउंड भी डाल सकते हैं, जैसे कि आपका बच्चा किसी युद्धभूमि या जादुई जगह पर हो। इसे मजेदार बनाएं, वास्तविक बनाएं और अपने बच्चे को एक सुपर हीरो की तरह दिखाएं। यह हर किसी को पसंद आएगा और यह एक बेहतरीन बेबी गर्ल अनाउंसमेंट वर्डिंग आईडिया भी है। 

ADVERTISEMENTS

9. ट्विन बर्थ अनाउंसमेंट आइडियाज

जुड़वा बच्चे यानी दोगुनी खुशी! अगर आपके जुड़वा बच्चे हुए हैं, तो यहां पर जुड़वा बच्चों के बर्थ अनाउंसमेंट के कुछ तरीके दिए गए हैं, जो कि खुशी के इस मौके को और भी मजेदार बना देंगे: 

  • दोगुनी खुशी की बात है! हमारे डबल ट्रबल डुओ से मिलें [बच्चे के डिटेल्स]।
  • 21वीं सदी के रॉइट ब्रदर्स से मिलें। अगले प्रसिद्ध जुड़वा, हमारे बेटे…

आपके बच्चे के जन्म का अनाउंसमेंट मजेदार होना चाहिए और यह कुछ ऐसा होना चाहिए, कि जब यह आए तो इसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाएं। ऊपर दिए गए तरीकों को आजमाएं, कुछ ट्वीक्स बनाएं और सबसे जरूरी बात, इन्हें खास अपने लिए बनाएं। आप चाहें, तो अपने बर्थ अनाउंसमेंट में शास्त्रों को शामिल करके आप इसे पारंपरिक या धार्मिक भी बना सकते हैं। 

ADVERTISEMENTS

हमें आशा है, कि इन तरीकों को पढ़कर आपके अंदर का कलाकार जाग गया होगा और इस प्रक्रिया के दौरान इसका आनंद उठाना ना भूलें। आखिरकार यह एक खुशी का मौका है। 

पूजा ठाकुर

Recent Posts

प्रिय शिक्षक पर निबंध (Essay On Favourite Teacher In Hindi)

शिक्षक हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल किताबों से ज्ञान नहीं…

2 months ago

मेरा देश पर निबंध (Essay On My Country For Classes 1, 2 And 3 In Hindi)

मेरा देश भारत बहुत सुंदर और प्यारा है। मेरे देश का इतिहास बहुत पुराना है…

2 months ago

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On The Importance Of Education In Hindi)

शिक्षा यानी ज्ञान अर्जित करने और दिमाग को सोचने व तर्क लगाकर समस्याओं को हल…

2 months ago

अच्छी आदतों पर निबंध (Essay On Good Habits in Hindi)

छोटे बच्चों के लिए निबंध लिखना एक बहुत उपयोगी काम है। इससे बच्चों में सोचने…

2 months ago

कक्षा 1 के बच्चों के लिए मेरा प्रिय मित्र पर निबंध (My Best Friend Essay For Class 1 in Hindi)

बच्चों के लिए निबंध लिखना बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इससे वे अपने विचारों को…

2 months ago

मेरा प्रिय खेल पर निबंध (Essay On My Favourite Game In Hindi)

खेल हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन…

2 months ago