4 महीने के बच्चे के लिए 10 डेवलपमेंटल एक्टिविटीज

4 महीने के बच्चे के लिए 10 डेवलपमेंटल एक्टिविटीज
ADVERTISEMENTS

आपको अपने बच्चे को जन्म दिए 3 महीने हो गए हैं और अब उसने चौथे महीने में प्रवेश कर लिया है। यदि आप उत्साहित हैं कि आपका बच्चा आपको हैरानी से देखे, तो आप यह जानकर खुश होंगी कि अब वो समय आ गया है जब आपका बच्चा नई-नई चीजें सीखना शुरू कर रहा है। सही टीचिंग मेथड और एक्टिविटीज से आपके बच्चे का संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव), भावनात्मक (इमोशनल) और शारीरिक (फिजिकल) विकास बेहतर ढंग से होगा, लेकिन पहले, यह जानते हैं कि इस समय आपका बच्चा किस तरह की एक्टिविटी करना शुरू करता है साथ ही आप अपने 4 महीने के बच्चे साथ कुछ अन्य एक्टिविटी भी कर सकती हैं।

4 महीने के बच्चे में आप कौन-कौन से विकास देख सकते हैं

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका बच्चा इस चरण में किस प्रकार की एक्टिविटी कर सकता है, तो आपको यहाँ बताई गई बातों को ध्यान से पढ़ना चाहिए –

  • चेहरे के भाव: आपका बच्चा अब आपका और देखभाल करने वालों का चेहरा पहचानने लगेगा व्यक्ति। अब वो लोगों के चेहरे के भाव भी पढ़ सकता है।
  • रंग: वह ब्राइट या डार्क कलर के बीच का फर्क समझ सकते हैं, जैसे नारंगी और लाल के बीच अंतर। इस फेज में बच्चों को ब्राइट कलर बहुत आकर्षित करते हैं।
  • चारों ओर घूमना: इस चरण के दौरान बच्चे इधर उधर घूमना शुरू कर देते हैं। अब बच्चा अपने आसपास की चीजों, रंगों, टेक्सचर और टच को बेहतर रूप से महसूस कर सकेगा।
  • सोशल बग्स: जैसे-जैसे बच्चा नई चीजें सीखता है, उसका बड़बड़ाना भी बढ़ जाएगा। आप महसूस करेंगे कि आपका बच्चा खूब बातूनी हो गया है, जो कि अच्छी बात है।

अपने 4 महीने के बच्चे के साथ खेलते समय आपको कुछ चीजों से बचना चाहिए

  • बच्चे के आसपास कोई भी नुकीली चीज रखने से बचें।
  • क्योंकि आप अपने बच्चे के साथ खेल रही हैं, इसलिए ध्यान दें कि इस दौरान आप आरामदायक और सॉफ्ट कपड़े पहनें जो बच्चे को चुभे नहीं या कहीं अटके नहीं।
  • ध्यान रहे कि आपकी जेबों में कुछ भरा हुआ न हो। कई बार, माता-पिता ऐसा करना भूल जाते हैं और फिर बच्चे किसी चीज से खुद को चोट पहुँचा लेते हैं।
  • बच्चे पर हमेशा नजर बनाए रखें।
  • केवल उन खिलौनों को रखें जिससे चोकिंग का खतरा न हो।

4 महीने के बच्चे के लिए फन एक्टिविटीज

1. उसे पढ़ कर चीजें सुनाएं 

रीडिंग एक फन एक्टिविटी में शामिल होती है जो आपके बच्चे की इमेजिनेशन और शब्दावली को बेहतर करने में मदद करती है। आप बच्चे को कभी भी चीजें पढ़ कर सुना सकते हैं, इससे क्या फायदा होता है ये आपको नीचे बताया गया है।READING AND BONDING

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल: कॉग्निटिव स्किल बेहतर करता है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: वो किताब जिसमें रंगीन चित्र बने हों।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • एक बड़ी किताब खरीदें जिसमें बड़े-बड़े रंगीन चित्र हों और इससे जुड़ी कहानी भी हो, जिसे आप बच्चे को सुना सकते हैं।
  • अपने बच्चे को प्रोत्साहित करें कि वो किताब को छुए उसे महसूस करें।
  • हो सकता है कि आपका बच्चा एक पेज को देर तक न देखें और दूसरा पेज पलट दे, लेकिन यह नॉर्मल है।
  • बच्चे के साथ एक्सप्रेसिव रहें, उसे इशारों के साथ मनोरंजक कहानी सुनाएं।

2. बच्चे से बात करें

अपने बड़बड़ाते हुए बच्चे से बात करना एक सबसे अच्छा तरीका है, जो उसकी भाषा की समझ को बेहतर करने में मदद करता है। यहाँ आपको बताया गया है कि आप इसे कैसे कर सकती हैं।Talk to Him

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल:  कॉग्निटिव और मोटर स्किल का विकास करता है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: अपने बच्चे के साथ बिताने के लिए थोड़ा ज्यादा समय।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने चार महीने के बच्चे को हर थोड़े समय या कुछ सेकंड के लिए पेट के बल लिटा दें, इससे बच्चे की पीठ और गर्दन की मांसपेशियां स्ट्रोंग होती हैं। ध्यान रहे कि पूरे दिनभर में बच्चे को लगभग एक घंटे के लिए पेट के बल लिटाएं, लेकिन थोड़े थोड़े अंतराल पर ऐसा करें।
  • अपने आस-पास की वस्तुओं के नाम बोल कर उसे बताएं और साथ ही मजेदार चेहरे बना कर बच्चे को बोलने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • आप जानवरों की या कार्टून की आवाज निकालने की कोशिश कर सकती हैं।
  • उसके पैरों या पेट पर गुदगुदी करके उसे खुद से ऊपर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

3. एक्स्प्लोर करने का समय

अपने चार महीने के बच्चे को रंगीन खिलौनों से खेलने दें, ताकि वो अलग अलग टेक्सचर की पहचान कर सके। बच्चा अपने सभी खिलौनों को छुएगा और यहाँ तक ​​कि वो अपने एक्शन के पीछे के कारण से भी परिचित होगा। जैसे कि उसे अब समझ आने लगेगा कि जब वो किसी चीज को फेंकता है तो वो चीज दूर जाती है।Exploration Time

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल: सेंसरी स्किल, कॉज और इफेक्ट की समझ पैदा करता है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: बच्चे के खेलने के लिए कुछ खिलौने या घरेलू वस्तुएं।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • मखमली और ऊन जैसी बनावट वाली तकिया या कुशन कवर और मैट खरीद लें और बच्चे को अलग अलग तरह के टच को महसूस करने दें।
  • बच्चे की उम्र के हिसाब से खिलौने खरीदें जिससे बच्चे को चोकिंग होने का खतरा न हो और साथ ही बच्चे को अपने खिलौने महसूस करने दें।
  • रैटल, बाउंसी बॉल्स और एक्शन फिगर जैसे खिलौने भी कॉज और इफेक्ट समझने में मदद करेंगे।
  • आप बच्चे के लिए एक्टिविटी जिम खरीद सकती हैं, ताकि आपके बच्चे को ज्यादा मजा आए और वो ज्यादा एक्स्प्लोर कर सके।

4. बच्चे को आईने में दिखाएं 

बच्चे अपने आप को शीशे में देख कर बहुत हैरान और खुश होते हैं, इस प्यारे से नजारे को देखकर मिलने वाली खुशी को कम लोग ही समझ सकते हैं।LOOK AT THE MIRROR

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल: सोशल और मोटर स्किल्स विकसित होते हैं।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: शीशा जिसमें बच्चे अपने आपको देख सके, लेकिन वह अनब्रेकेबल होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • बच्चे को शीशे के सामने अकेला छोड़ दें और उसे खुद को पकड़ने का प्रयास करने दें।
  • उसे अपने चेहरे के हावभावों को देखने का समय दें।
  • बच्चे को यह अहसास नहीं होता है कि वह खुद को शीशे में देख रहा है और आप इसे मजेदार एक्टिविटी के रूप में देख सकती हैं जो बच्चे के सोशल डेवलपमेंट में मदद करता है।

5. सिंपल वर्कआउट 

यह वो समय है कि जब आप अपने बच्चे को सिंपल वर्कआउट के तौर पर हाथों और पैरों के मूवमेंट आदि कराना शरू कर सकती हैं। अगर आप देखती हैं कि आपका बच्चा बहुत एनेर्जेटिक है तो फिर आपको उसे यह वर्कआउट कराना चाहिए ताकि उसकी एनर्जी का उपयोग सही जगह पर हो।Simple Workouts

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल : कॉग्निटिव और मोटर स्किल का विकास करता है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: बच्चे के खेलने के लिए जगह और समय।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने बच्चे को ऊपर और नीचे उठाना शुरू करें। उसे प्रोत्साहित करें कि अपनी बाहों और पैरों को हवा में चलाए। 
  • बच्चे को धीरे से जमीन पर लिटा कर उसे खुद से लुढ़कने की प्रैक्टिस कराएं  
  • फर्श पर बच्चे के खिलौने अलग अलग पर फैला दें और उन्हें इसे पकने के लिए प्रोत्साहित करें।

6. बबल गेम खेलें 

आपके बच्चे को बबल गेम के साथ खेलने में बहुत मजा आएगा। यहाँ बताया गया है कि आप इसे कैसे कर सकती हैं The Bubble Game

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल : हाथ और आँख के बीच का समन्वय बेहतर करता है, कॉग्निटिव विकास।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: एक बबल ब्लोअर और साबुन का पानी।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने बच्चे को कुर्सी पर बैठा दें और उसे बबल ब्लोअर पकड़ने दें।
  • आप साबुन के पानी से इसे तैयार करें और फिर इसमें ब्लोअर डाल कर बबल को अलग अलग दिशाओं में उड़ाएं, लेकिन ध्यान रहे यह कि यह आपके बच्चे की आँख और मुँह में नहीं जाना चाहिए।
  • आपका बच्चे इसे पकड़ने के लिए बहुत उत्साहित हो जाएगा, आप उसकी  बाहों, पैरों और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर यह बुलबुले फैलने दें और ध्यान रहे ऐसे करते समय आप बच्चे के सामने बॉडी पार्ट के नाम जोर से लें ताकि बच्चा इसे पहचान सके और याद कर सके।

7. रोइंग गेम खेलें 

आपको नर्सरी की वो कविता याद है “रो रो रो योर बोट’’ खैर,  आप ऐसी किसी भी पोएम पर बच्चे को साथ में  एक्शन करा सकती है।The Rowing Game

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल: ग्रॉस मोटर स्किल। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: पीठ को सपोर्ट देने के लिए कुशन या तकिए और थोड़ा खाली समय बच्चे के साथ बिताने के लिए ।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने बच्चे को बिस्तर पर आराम से बैठाएं और उसकी पीठ के पीछे एक तकिया लगा दें ।
  • उसके हाथों को आराम से पकड़ कर उसे धीरे-धीरे आगे झुकाएं और साथ में पोएम भी पढ़े।
  • फिर धीरे-धीरे उन्हें पीछे ले जाते हुए इस तरह से आगे बढ़े जैसे आप उन्हें नाव चलाना सिखा रही हों।
  • इस वर्कआउट को आप धीरे धीरे कई बार दोहराएं, यह बच्चे की मोटर स्किल को बेहतर करता है।

8. उसके लिए गाएं 

आप अपने बच्चे की पसंदीदा सिंगर हैं और आप अच्छे से गाकर , बच्चों को चीजें आसानी से सिखा सकती हैं, इससे उनकी  कॉग्निटिव और सोशल स्किल को बढ़ावा मिलता है। बच्चे म्यूजिक के जरिए भाषा से जल्दी जुड़ते हैं। इस प्रकार, इस तरह की एक्टिविटी से बच्चे का ध्यान चीजों की ओर आकर्षित होता है और बच्चे को आपसे जुड़े होने की भावना पैदा होती है।SING TO THE BABY

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल : कॉग्निटिव और सोशल स्किल का विकास करता है ।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: अपने के बिताने के लिए थोड़ा समय  ।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने पसंदीदा धुन या नर्सरी पोएम बच्चे के सामने गाएं, जैसे “बा बा ब्लैक शीप हैव यू एनी वूल”।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप क्रिएटिव अंदाज में बच्चे को पोएम के जरिए  मम्मी डैडी और परिवार के अन्य सदस्यों के नामों को शामिल करें।
  • अपने बच्चे का ध्यान खींचने के लिए  आप इशारों और चेहरे के भावों का उपयोग करें।
  • अपने बच्चे को नए शब्द सिखाने और उसे याद करने में करने के लिए पोएम को बार बार दोहराएं।

9. बॉल के साथ खेलें 

बॉल को रोल करने का मतलब है बच्चा वास्तव में कॉज और इफेक्ट का सही अर्थ समझने लगा है। वे इस बात पर हैरान होगा कि एक सिंपल बॉल कैसे इस तरह लुढ़क सकती है और वो इसके बारे में जानने का प्रयास भी करेगा।ROLL THE BALL

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल : सेंसरी स्किल, कॉज और इफेक्ट की समझ पैदा करता है, मोटर स्किल में सुधार करता है।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: अलग अलग कलर और टेक्सचर के  सॉफ्ट बॉल।

ADVERTISEMENTS

एक्टिविटी कैसे करें:

  • कई बाल्स को अलग-अलग दिशाओं में फैला दें और फिर बच्चे को इसे पकड़ने के लिए कहें।
  • उन्हें पेट के बल लिटा दें और बॉल के साथ खेलने दें, बच्चे को अलग अलग टेक्सचर, साइज, की बॉल दें और इसके साथ खेलने के लिए प्रेरित करें।

10. प्लेडेट करें

एक प्लेडेट के जरिए आपका बच्चा दूसरे बच्चों के साथ बातचीत करने और उनके साथ सोशलाइज होने की कोशिश करेगा। दोस्त बनाने से उसके मस्तिष्क तेजी से विकसित होगा और उसे ज्यादा बच्चों के साथ खेलने में मजा भी आएगा।Arrange a Play Date

ADVERTISEMENTS

स्किल डेवलपमेंटल: कॉग्निटिव और सोशल स्किल का विकास करता है। 

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: इस एक्टिविटी के लिए आपके बच्चे की उम्र के दूसरे बच्चे और फ्री टाइम की की जरूरत पड़ेगी।

एक्टिविटी कैसे करें:

  • अपने दोस्तों या पड़ोस में रहने वाली माओं को अपने घर पर इनवाइट करें। लेकिन ध्यान रहे कि आपका बच्चा बाकि बच्चों के सेम ऐज ग्रुप का होना चाहिए।
  • फर्श पर कुछ खिलौने रख दें और बच्चों को एक-दूसरे के साथ खेलने दें।
  • यदि आप लगता है कि आप भी बच्चों के इस मजेदार गेम में शामिल हो सकती हैं, तो उनके साथ लुका छिपी खेले।

11. आँखों की एक्सरसाइज कराएं 

जैसे-जैसे आपका  बच्चे अपने आसपास नई चीजों का हाथ में लेना शुरू कर देगा, वैसे ही इसके सेंसरी ऑर्गन भी काम करने लगेंगे। यह एक्टिवि आपके बच्चे की प्रोप्रियोसेप्टिव पोजिशन सेंस को बेहतर करने में मदद करता है।

स्किल डेवलपमेंटल : प्रोप्रियोसेप्टिव पोजिशन सेंस।

इस एक्टिविटी के लिए आपको चाहिए: इस एक्टिविटी के लिए आपको ग्लिसरीन, पानी, ग्लिटर और साथ में एक बोतल की जरूरत पड़ेगी।

एक्टिविटी कैसे करें:

  • पानी और ग्लिसरीन बराबर हिस्से में लेकर इसमें ग्लिटर मिलाएं।
  • बॉटल के कैप को टाइट से बंद कर दें और इसे से मिक्स करें।
  • बोतल को हिला कर बच्चे के सामने रख दें।
  • बच्चे को ग्लिटर बोतल में तैरते हुए देखने दें।
  • जब तक बच्चा इस एक्टिविटी पर ध्यान दे रहा है, इसे दोहराती रहें।

यदि आप अपने बच्चे में उसकी उम्र के अनुसार विकास नहीं देखती हैं, तो परेशान होने के बजाय बच्चे को नई चीजें सीखने का समय दें। हर बच्चा एक जैसा नहीं होता है, और हर बच्चे में एक अलग गति से विकास होता है। इसलिए थोड़ा सब्र रखें और बच्चे के विकास के लिए उसे पर्याप्त समय दें। इन सब के दौरान यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप अपने बच्चे को विभिन्न डेवलपमेंटल एक्टिविटीज से अवगत कराती रहें और उसे मौज-मस्ती करने दें, क्योंकि यह बच्चे की कॉग्निटिव, इमोशनल और सोशल ग्रोथ करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

सोते समय बच्चे क्यों मुस्कुराते हैं?