शिशु

5 महीने के बच्चे में होने वाले विकास के पड़ाव

पांचवा महीना आपके शिशु के लिए परिवर्तन का समय होता है। इस समय तक वह बड़बड़ाना और घुटनों के बल चलना शुरू कर देता है। वह गोद में आने के लिए अपनी बाहें फैलाकर उसे गोद में लेने का इशारा करेगा। आपका शिशु 5 माह की आयु में ऐसी कई चीजें करेगा जो आपको विस्मित कर देंगी।

5 माह के शिशु के लिए विकासात्मक उपलब्धि तालिका

नीचे दी गई तालिका आपके 5 माह के शिशु द्वारा प्राप्त और उभरते हुए विकासक्रम को प्रदर्शित करती है:

प्राप्त की गईं विकासात्मक उपलब्धियाँ उभरते विकासात्मक उपलब्धियाँ
सहारे से बैठ सकता है सहारे के बिना अपने आप बैठ सकता है
ध्वनियों पर प्रतिक्रिया कर सकता है अपने नाम पर प्रतिक्रिया कर सकता है
परिचित चेहरों को पहचान सकता है परिचित लोगों के साथ संवाद करने की कोशिश करता है
स्थिर वस्तुओं के बारे में उत्सुक होता है चलती हुई वस्तुओं पर नजर रख सकता है
पेट के बल लेटने पर अपने पैर मोड़ सकता है खड़ा करके पकड़ने पर पैरों पर भार डालता है
व्यंजन ध्वनियों को दोहराता है कुछ व्यंजन और ध्वनियां भी निकालता है
वह पीठ से पेट और फिर वापस पीठ की ओर पलट सकता है। पीठ से पेट की ओर पलटना शुरू कर देता है
हावभाव का प्रयोग कर संवाद करता है वह हावभाव के साथ ध्वनियों का उपयोग करने में सक्षम है
स्वाद के लिए जीभ अधिक संवेदनशील है 6 माह की आयु के बाद कुछ विशेष स्वादों के लिए पसंद दिखाएगा
मूल कार्य-कारण के साथ प्रयोग अधिक जटिल कार्यों के लिए कार्य-कारण का उपयोग करता है

5 माह के शिशु की प्रमुख उपलब्धियाँ

5 माह के शिशु के विभिन्न विकासक्रम निम्न हैं:

शारीरिक विकास / मोटर कौशल

  • वस्तुओं तक पहुँचता है: आपके शिशु के हाथ और पकड़ पर नियंत्रण पहले से बेहतर होती है। वह वस्तुओं तक पहुँचते है और उन्हें पकड़ लेती है। वह अपनी दूध पीने की बोतल को खुद पकड़ सकती है।

  • खड़ा कर के पकड़े जाने पर अपने दोनों पैरों पर भार डालते हैं: ठोस जमीन पर खड़ा कर के पकड़े जाने पर शिशु अपने दोनों पैरों पर अपना वजन डाल देगा और अपने पैरों को ज़मीन पर टिका देगा। साथ ही अपने घुटनों को मोड़ कर उछलने की कोशिश कर सकता है।
  • दोनों तरफ पलट सकता है: 5वें माह में आपका शिशु पीठ के बल लिटाए जाने पर पेट के बल पलट सकता है, और पेट के बल लिटाए जाने पर पीठ के बल पलट सकता है।
  • सहारे के साथ बैठता है: आपका 5 माह का शिशु सहारे के साथ बैठने में सक्षम होगा और जल्द ही बिना सहारे के स्वतंत्र रूप से बैठने में सक्षम होगा।
  • दूर की नज़र और रंग दृष्टि में सुधार: 5वें माह तक, आपके शिशु की दूर की नज़र सुधर जाएगी, और वह एक ही रंग के विभिन्न रंगों के बीच अंतर देखने में सक्षम होगी।
  • बेहतर स्नायु समन्वय: आपका 5 माह का शिशु पेट के बल लिटाए जाने पर कोहनी का उपयोग करके अपनी छाती को ऊपर उठाएगा। उसकी पकड़ विस्तृत है, जब शिशु किसी वस्तु के पास पहुँचता है, तो अपनी उंगलियों को फैलाता है और उसे करीब खींचता है।

संज्ञानात्मक विकासक्रम

  • चलती हुए वस्तुओं पर नज़र टिका सकता है: 5 माह में, आपका शिशु चलती हुए वस्तुओं और लोगों पर नज़र टिकाना शुरू कर देगा।
  • आंशिक रूप से छिपी हुई वस्तुओं को ढूँढ़ लेता है: जब आप अपने चेहरे को एक कपड़े के पीछे आंशिक रूप से छिपाते हैं, तो वह यह देखने के लिए कपड़ा नीचे खींचेगी कि क्या आप वहाँ हैं। वह समझते हैं कि उसकी दृष्टि से दूर वस्तुएँ मौजूद हैं। उसे छुपनछुपाई खेल खेलने में मजा आता है।
  • ‘नहीं’ पर प्रतिक्रिया करता है: आपका 5 माह का शिशु ‘नहीं’ शब्द को पहचानेगा और उसपर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देगा।
  • कार्यकारण का परिक्षण : वह यह देखने के लिए अपने कार्यों को दोहराए गए की उनका वही प्रभाव होता है, या नहीं। उदाहरण के लिए, यदि वह खिलौने में खड़खड़ाहट की आवाज सुनते हैं, तो वह उसे फिर से हिलाएगी और उसे किसी अन्य वस्तु पर मार कर भी देखेगी कि क्या होता है।
  • वस्तुओं और लोगों को उत्सुकता से देखता है: आपका शिशु वस्तुओं और लोगों द्वारा मोहित हो जाएगा और हर चीज को उत्सुकता से देखेगा।
  • नई वस्तुओं से आसानी से विचलित और मोहित होता है: वह विभिन्न वस्तुओं पर मोहित हो जाएगा और आसानी से किसी नए खिलौने को देखकर विचलित हो सकता है।

  • रात में लंबी अवधि के लिए सोता है: आपका 5 माह का शिशु अधिक समय तक सोता रहेगा, खासकर रात में।

सामाजिक और भावनात्मक विकासक्रम

  • अन्य लोगों की भावनाओं के प्रति प्रतिक्रिया: यदि आप उसे धीरे से गुदगुदी करते हैं या मजाकिया चेहरे और आवाज़ बनाते हैं तो वह हंसेगी।
  • आपके स्वर से भावनाओं को समझ सकते हैं: आपका शिशु आपकी भावनाओं को आपके स्वर से पहचानना शुरू कर देगा। अगर वह ऊँची आवाज सुनती है तो वह जानती है कि कुछ गलत है और यदि आप उसके साथ नर्म आवाज़ में बात करते हैं तो वह शांत हो जाएगा।
  • अपना प्रतिबिंब देखना पसंद करती है: वह अपने प्रतिबिंब को दर्पण में हिलते हुए देखना पसंद करेगा।
  • हर्षित दिखाई देता है: खुशी जाहिर करना एक 5 महीने के बच्चे की प्राथमिक भावना होती है।
  • माता-पिता के साथ खेलना पसंद करता है: उसे अपने माता-पिता के साथ खेलने में मज़ा आएगा।

संवाद कौशल

  • नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया करता है: 5वें माह तक आपके शिशु के संवाद कौशलों में सुधार हो चुका है। उसका नाम पुकारने पर वह सिर घुमाकर प्रतिक्रिया देगी।
  • आवाज़ निकालकर ध्वनियों पर प्रतिक्रिया: यदि आप उनसे बात करते हैं, तो वह बड़बड़ा कर जवाब देते है। वह भी अपनी आवाज़ ऊँची और नीची करेगी जैसे कि वह वास्तविक रूप से बातचीत कर रहे हो।
  • ख़ुशी और नाराजगी प्रकट करने के लिए आवाज़ का इस्तेमाल करते है: उसकी आवाज़ उसकी भावनाओं को प्रकट करने के लिए बदल जाती है। वह खुशी में किलकारी मारकर या नाराजगी को रोकर उसे व्यक्त करेंगे।
  • व्यंजनों की श्रृंखला बड़बड़ाते है : वह बार-बार ‘दा-दा-दा’ या ‘मा-मा-मा’ जैसे व्यंजनों की श्रृंखला में बड़बड़ाते हैं।

इन्द्रियाँ

  • स्वाद में वृद्धि : चलते शिशु हर चीज़ अपने मुँह में डालने की कोशिश करता है, इसलिए आपका 5 माह का शिशु भी सब कुछ अपने मुँह में डाल लेगा यह देखने के लिए कि यह कैसा लगता है। 5वें माह में उसकी स्वादेन्द्रिय में भी सुधार होता है।
  • रंगों के बीच भेद कर सकते हैं: उसके पास अब पूर्ण रंगीन दृष्टि होती है और वह रंगों और रंगों के प्रकार के बीच अंतर कर सकते हैं।
  • बेहतर श्रवण शक्ति: आपके 5 माह के शिशु की श्रवण शक्ति बेहतर होती है, वह आवाज़ की ओर अपना सिर घुमा लेगा।
  • हर चीज़ छूने और चखने की कोशिश करता है: 5 माह की उम्र में, आपका शिशु हर चीज को छूने, पकड़ने और उसका स्वाद लेने की कोशिश करेगा। सुनिश्चित करें कि उसके सभी खिलौने साफ-सुथरे हों, टूटने वाले ना हों और इतने छोटे भी ना हों जो गले में फस सकें।

कब चिन्ता करें ?

यदि आपके 5 माह के शिशु को निम्न में से कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए:

  • ध्वनियों पर प्रतिक्रिया न करना : यदि वह अपना सिर ध्वनि की ओर नहीं घुमाता है, तो यह श्रवण समस्याओं का संकेत देता है।
  • हाथ और पकड़ पर कमज़ोर नियंत्रण होना : यदि शिशु अत्यधिक तना हुआ या बहुत अधिक सुस्त है और उसकी पकड़ कमजोर है, तो यह मांसपेशियों के विकास में समस्या का संकेत हो सकता है।
  • माता-पिता के प्रति कोई स्नेह प्रदर्शित नहीं करता है: यह सँज्ञानात्मक विकासात्मक देरी को सूचित कर सकता है और इसकी तुरंत एक डॉक्टर द्वारा जाँच की जानी चाहिए।
  • वह बहुत शांत रहता है और बड़बड़ाता नहीं है: यह विकृत वाक्शक्ति का एक प्रारंभिक लक्षण हो सकता है।
  • हमेशा एक हाथ से ही चीज़ों को पकड़ता है: यह विकासात्मक देरी का संकेत हो सकता है।
  • सारी रात रोता है या हँसता नहीं है: यह भी विकासात्मक देरी का संकेत है, और इसकी तुरंत डॉक्टर द्वारा जाँच करवानी चाहिए।

अपने बच्चे को 5 महीने की उपलब्धियाँ प्राप्त करने में मदद के लिए कुछ सुझाव

  • शिशु के साथ खेलें और बातें करें: इससे उसे अपने भाषा और संचार कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है।

  • उसे पर्याप्त समय दें: उसे पेट के बल लिटाने पर उसकी गर्दन, पीठ और बाँह की मांसपेशियां मजबूत होंगी, क्योंकि वह अपनी कोहनी का इस्तेमाल कर सिर और गरदन को ऊपर उठाएगे। यह उसकी दृष्टि को विकसित करने में भी मदद करता है क्योंकि वह सिर उठाते समय दूर की वस्तुओं को देखते है।
  • खिलौने उसकी पहुँच से बाहर रखें: वह खिलौनों तक पहुँच जाएंगे और उन्हें पकड़ लेंगे, यह उसके हाथ और आँख के समन्वय में सुधार करेगा।
  • उसे रंगीन चित्रों वाली किताबें पढ़ कर सुनाएं : यह आपके 5 माह के शिशु की दृष्टि और संचार कौशलों को विकसित करने में मदद करेगा क्योंकि उसे रंगों को देखने और कहानी सुनने में आनन्द आएगा।
  • उसे ऐसे खिलौने दें जो चमकीले रंगों वाले हों और जो खिलौने रोचक आवाज़ें निकालते हों: इससे शिशु को दृष्टि, श्रवण और हाथों को मज़बूती ,मिलने में मदद मिलेगी।
  • शिशु के लिए संगीत बजाएं और उसके लिए गाना गाएं : शिशु संगीत को पसंद करते हैं। यदि आप उसके लिए गाते हैं या कविता सुनाते हैं, तो वह ताली बजाएगा, हँसेगा या प्रलाप करेगा।
  • उसे नए लोगों से मिलने दें: इससे उसके सँज्ञानात्मक विकास में मदद मिलेगी और उसके सामाजिक कौशलों में सुधार होगा।

याद रखें कि प्रत्येक शिशु अलग है और अपनी गति से विकसित होता है। यदि कोई और 5 माह का शिशु उन चीजों को करने में सक्षम है जो आपका शिशु अभी तक करने में सक्षम नहीं है तो चिंता न करें। शिशु पर कुछ भी करने के लिए दबाव न डालें। धैर्य रखें और बिना जल्दबाज़ी किए अपने शिशु को उनके विकासक्रम को हासिल करने दें। अपने शिशु की प्रगति पर नज़र रखें और अगर आपको कोई गंभीर चिंता की बात नज़र आती है तो डॉक्टर से सलाह लें।

समर नक़वी

Recent Posts

मिट्टी के खिलौने की कहानी | Clay Toys Story In Hindi

इस कहानी में एक कुम्हार के बारे में बताया गया है, जो गांव में मिट्टी…

2 days ago

अकबर-बीरबल की कहानी: हरा घोड़ा | Akbar And Birbal Story: The Green Horse Story In Hindi

हमेशा की तरह बादशाह अकबर और बीरबल की यह कहानी भी मनोरंजन से भरी हुई…

2 days ago

ब्यूटी और बीस्ट की कहानी l The Story Of Beauty And The Beast In Hindi

ब्यूटी और बीस्ट एक फ्रेंच परी कथा है जो 18वीं शताब्दी में गैब्रिएल-सुजैन बारबोट डी…

2 days ago

गौरैया और घमंडी हाथी की कहानी | The Story Of Sparrow And Proud Elephant In Hindi

यह कहानी एक गौरैया चिड़िया और उसके पति की है, जो शांति से अपना जीवन…

1 week ago

गर्मी के मौसम पर निबंध (Essay On Summer Season In Hindi)

गर्मी का मौसम साल का सबसे गर्म मौसम होता है। बच्चों को ये मौसम बेहद…

1 week ago

दो लालची बिल्ली और बंदर की कहानी | The Two Cats And A Monkey Story In Hindi

दो लालची बिल्ली और एक बंदर की कहानी इस बारे में है कि दो लोगों…

2 weeks ago